रोटावेटर, सुपर सीडर और हैप्पी सीडर के लिए टॉप ट्रैक्टर मॉडल्स

रोटावेटर, सुपर सीडर और हैप्पी सीडर के लिए टॉप ट्रैक्टर मॉडल्स
शेयर पोस्ट

जुताई और बुवाई की भारी मशीनों के लिए बेस्ट ट्रैक्टर चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

खेती में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए रोटावेटर, सुपर सीडर और हैप्पी सीडर जैसे कृषि यंत्रों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ये आधुनिक मशीनें खेत की तैयारी, फसल अवशेष प्रबंधन और बुवाई जैसे तीनों महत्वपूर्ण कार्यों को कम समय और कम लागत में पूरा करने में मदद करती हैं। हालांकि, इन भारी-भरकम कृषि यंत्रों से बेहतर प्रदर्शन लेने के लिए सही ट्रैक्टर का चयन बेहद जरूरी है। आमतौर पर 45 से 65 HP श्रेणी के ट्रैक्टर इन कृषि उपकरणों के लिए सबसे उपयुक्त माने जाते हैं, लेकिन मशीन के आकार और मॉडल के अनुसार आवश्यक पावर श्रेणी अलग-अलग हो सकती है।

यदि आप रोटावेटर (मिट्टी को भुरभुरा करने और खरपतवार नियंत्रण), सुपर सीडर या हैप्पी सीडर (बिना पराली जलाए गेहूं की सीधी बुवाई) के लिए एक शक्तिशाली, टिकाऊ और भरोसेमंद ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो भारत में उपलब्ध ये ट्रैक्टर मॉडल इस काम के लिए सबसे बेहतर विकल्प माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि जुताई और बिजाई में काम आने वाले इन भारी कृषि यंत्रों के लिए ट्रैक्टर चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, टॉप ट्रैक्टर मॉडल, उनकी इंजन क्षमता, प्रमुख फीचर्स और आपकी जरूरत के अनुसार कौन-सा ट्रैक्टर सबसे बेहतर रहेगा।

इन तीनों मशीनों के लिए ट्रैक्टर में क्या होना चाहिए?

रोटावेटर, सुपर सीडर और हैप्पी सीडर जैसे आधुनिक कृषि यंत्र पराली प्रबंधन और खेत की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमें हैप्पी सीडर और सुपर सीडर अवशेषयुक्त खेतों में सीधे बुवाई की सुविधा देते हैं, जबकि रोटावेटर फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाकर खेत तैयार करने में मदद करता है। इससे समय पर बुवाई, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती की लागत कम करने में सहायता मिलती है। इन तीनों उपकरणों को चलाने के लिए ट्रैक्टर में पर्याप्त इंजन पावर (45–65 HP या आवश्यकता अनुसार अधिक इंजन क्षमता), दमदार पीटीओ (540/540E PTO विकल्प), हाई बैकअप टॉर्क (ईंधन दक्षता), मजबूत हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और सटीक स्पीड विकल्पों वाला ट्रांसमिशन ( कॉन्स्टेंट मेश/सिंक्रोमेश गियरबॉक्स) जैसी तकनीकी खूबियों का होना बेदर जरूरी है।  

रोटावेटर, सुपर सीडर और हैप्पी सीडर के लिए भारत में उपलब्ध टॉप ट्रैक्टर मॉडल 

रोटावेटर, सुपर सीडर और हैप्पी सीडर जैसे आधुनिक उपकरणों को आसानी से चलाने के लिए 45 से 65 HP श्रेणी के ट्रैक्टर सबसे उपयुक्त माने जाते हैं। इन उपकरणों को चलाने के लिए भारत में उपलब्ध टॉप ट्रैक्टर मॉडलों की जानकारी नीचे इस प्रकार है:

1.  जॉन डियर 5310 (55 - 57 HP)

जॉन डियर 5E सीरीज का यह ट्रैक्टर प्रीमियम तकनीक, दमदार इंजन और हैवी-ड्यूटी परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल है। इसे 55 HP श्रेणी में बड़े कृषि उपकरणों और कठिन खेती के कार्यों को आसानी से संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। अब यह मॉडल जॉन डियर 5310 PowerTech वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिसमें 57 HP का शक्तिशाली 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन और आधुनिक PowerTech उत्सर्जन तकनीक दी गई है। इसमें 4WD तकनीक, इंडिपेंडेंट PTO (पावर टेक-ऑफ) और 2000 से 2500 kgf तक की दमदार हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता है। यही वजह है कि यह रोटावेटर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर और अन्य हैवी-ड्यूटी कृषि उपकरणों के साथ भी शानदार प्रदर्शन करता है। 

2.  स्वराज 855 FE (52 HP)

स्वराज ट्रैक्टर्स का यह मॉडल अपनी मजबूत इंजन परफॉर्मेंस और हाई लो-एंड टॉर्क के लिए जाना जाता है। स्वराज 855 FE 52 HP श्रेणी का एक भरोसेमंद और दमदार ट्रैक्टर है, जिसे जुताई, बुवाई, रोटावेटर, कल्टीवेटर और ढुलाई जैसे रोजमर्रा के कृषि कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है। इसका शक्तिशाली इंजन, मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम, बेहतरीन ट्रैक्शन, 540 RPM मल्टी-स्पीड PTO और स्लाइडिंग मेश/पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश (PCM) गियरबॉक्स इसे मध्यम से हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, रोटावेटर और थ्रेशर जैसे भारी कृषि उपकरणों के साथ भी लंबे समय तक बिना पावर ड्रॉप के लगातार काम करने में सक्षम बनाते हैं।   

3. स्वराज 963 FE (60 HP)

स्वराज 963 FE 60 HP श्रेणी का एक हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर है, जिसे 3-सिलेंडर, 3478 CC के शक्तिशाली इंजन के साथ कठिन कृषि कार्यों और बड़े कृषि यंत्रों के संचालन के लिए तैयार किया गया है। इसका हाई बैकअप टॉर्क इंजन, मल्टी-स्पीड PTO सिस्टम, 12 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स स्पीड विकल्पों वाला सिंक्रोमेश गियरबॉक्स और 2200 kgf की दमदार हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता इसे रोटावेटर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, बेलर, लेजर लेवलर जैसे हैवी-ड्यूटी इम्प्लीमेंट्स के लिए आदर्श बनाते हैं। भारी-भरकम कृषि उपकरणों के साथ लगातार शानदार प्रदर्शन और बेहतर ट्रैक्शन के कारण यह व्यावसायिक खेती करने वाले किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है।

4. सोनालिका DI 750 III 4WD (55 HP) 

सोनालिका DI 750 III 4WD कम बजट में 6–7 फीट रोटावेटर, हैप्पी सीडर और सुपर सीडर चलाने के लिए सबसे किफायती और ईंधन-कुशल ट्रैक्टरों में से एक माना जाता है। इसमें 55 HP श्रेणी का 3-सिलेंडर, 3707 CC HDM (हैवी ड्यूटी माइलेज) इंजन मिलता है। यह 1900 रेटेड RPM पर 235 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है, जिसके कारण ट्रैक्टर लंबे समय तक रोटावेटर, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और अन्य हैवी-ड्यूटी कृषि उपकरणों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन देता है। इस ट्रैक्टर में 2200 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता, 540/540R PTO स्पीड, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक, इंडिपेंडेंट क्लच, 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स और 4WD तकनीक जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। 

5. पॉवरट्रैक यूरो 50 Plus Next (55 HP)

पॉवरट्रैक यूरो 50 Plus Next 55 HP श्रेणी का एक आधुनिक और दमदार ट्रैक्टर है, जिसे विशेष रूप से रोटावेटर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर और अन्य हैवी-ड्यूटी कृषि उपकरणों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें डीजल सेवर इंजन तकनीक, 230 Nm का पीक टॉर्क, 2000 kgf की Sensi-1 हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमताऔर 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स फुली कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स है, जो इसे भारी कृषि कार्यों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं। बड़े रोटावेटर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, एमबी प्लाउ, कल्टीवेटर और थ्रेशर जैसे उपकरणों के साथ यह ट्रैक्टर शानदार प्रदर्शन करता है। खास बात यह है कि पॉवरट्रैक यूरो 50 Next 52 HP इंजन वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जो मध्यम और बड़े किसानों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प माना जाता है।

6. महिंद्रा अर्जून नोवो 605 DI-i (55 HP)

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i 4WD या महिंद्रा नोवो 605 डीआई 4WD V1 55 HP श्रेणी का एक शक्तिशाली और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जिसे कठिन कृषि कार्यों और हैवी-ड्यूटी इम्प्लीमेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 4-सिलेंडर, 3531 CC का दमदार mBoost इंजन मिलता है, जो 228 अधिक टॉर्क देता है। यही कारण यह रोटावेटर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, एमबी प्लाउ, कल्टीवेटर, थ्रेशर और अन्य हैवी-ड्यूटी कृषि उपकरणों के साथ बेहतर ईंधन दक्षता और लगातार उच्च प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। इस ट्रैक्टर में 4WD तकनीक, पावर स्टीयरिंग, डुअल (SLIPTO) ड्राई-टाइप क्लच, स्मूथ सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन, त्वरित प्रतिक्रिया वाला हाइड्रोलिक सिस्टम और 2700 किलोग्राम की दमदार हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता मिलती है। 

किस उपकरण के लिए कितने HP का ट्रैक्टर उपयुक्त है?

  • रोटावेटर (6 से 8 फीट): कम से कम 40 HP से 50 HP ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है, जिसमें 540 RPM की निरंतर स्पीड मिले।
  • सुपर सीडर (7 से 8 फीट): यह मशीन भारी होती है और एक साथ 3 काम करती है, इसके लिए 50 HP से 60 HP का ट्रैक्टर, 4WD ड्राइव और कम से कम 1800-2000 Kg की लिफ्ट क्षमता का होना जरूरी है।
  • हैप्पी सीडर: इसके लिए 45 HP से 55 HP का ट्रैक्टर और ड्यूल/इंडिपेंडेंट पीटीओ क्लच का होना सबसे परफेक्ट रहता है। 

अंतिम निष्कर्ष: आपके लिए कौन-सा रहेगा बेस्ट?

यदि आपका मुख्य काम 6 से 7 फीट का रोटावेटर चलाना और सामान्य हैप्पी सीडर से बुआई करना है, तो 50–55 HP श्रेणी का ट्रैक्टर अधिकांश किसानों के लिए संतुलित विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, यदि आपको धान के भारी अवशेषों (पराली) के बीच सीधे सुपर सीडर चलाना है, तो 55–65 HP क्षमता वाले ट्रैक्टर अधिक उपयुक्त हो सकते हैं। सही ट्रैक्टर का चयन हमेशा कृषि उपकरणों की HP आवश्यकता, खेत के आकार और खेती की जरूरतों को ध्यान में रखकर करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Massey Ferguson
Powertrac
John Deere
New Holland
Farmtrac
Eicher
Solis
Kubota
Captain
VST
Indo Farm
Trakstar
Tafe
Preet
Same Deutz Fahr
ACE
Force
Escorts
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

3682 cc 49 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2731 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3307.5 cc 42 HP

For Price Click Here