भारत के टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर : दमदार इंजन, शानदार माइलेज

भारत के टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर : दमदार इंजन, शानदार माइलेज
शेयर पोस्ट

भारत के टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर कम लागत  में अधिक बचत देने वाले ट्रैक्टर

भारतीय कृषि के अंतर्गत आधुनिक खेती के लिए ट्रैक्टर सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी मशीनरी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। किसान अधिक जमीन के मालिक हों या कम भूमि के साथ छोटे और सीमांत किसान, इन सभी श्रेणी के किसानों को फसलों का उत्पादन अपने खेतों में करना होता है। बेहतर उत्पादन के लिए खेत की जुताई, गुड़ाई, लेवलिंग आदि सभी कार्य ट्रैक्टर से ही संभव हो पाते हैं। भारत में अलग-अलग ब्रांड के एक से बढ़कर एक ट्रैक्टर मॉडल बाजार में आ रहे हैं। इनमें कुछ मिनी ट्रैक्टर छोटे किसानों के बीच खासे लोकप्रिय हो रहे हैं। भारत के 5 सबसे छोटे ट्रैक्टर्स कमाल के हैं। इनमें कैप्टन 283 4WD 8G, सोनालीका जीटी 20, जॉन डियर 3028 EN, मैसी फर्ग्यूशन 6028 और महिंद्रा जीवो 245 वाइनयार्ड शामिल हैं। ये मिनी ट्रैक्टर मॉडल दमदार इंजन, आधुनिक टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स एवं  खास फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। देखने में भले ही ये ट्रैक्टर छोटे नजर आते हों लेकिन पूरे दमखम के साथ ये खेतों में अपनी अद्भुत कार्य कुशलता प्रदर्शित करते हैं। ये मिनी ट्रैक्टर किसानों को कम लागत और अधिक बचत प्रदान कर ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट दिलाते हैं। यहां ट्रैक्टर गुरू की इस पोस्ट में हम आपको टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं जो छोटे किसानों की सभी जरूरतों को पूरा करने में अग्रणी हैं। इसे अवश्य पढ़े और शेयर करें।

1.कैप्टन 283 4डब्ल्यूडी 8जी  

भारत में सबसे छोटे और सबसे अच्छे मिनी ट्रैक्टरों में कैप्टन 283 4डब्ल्यूडी शामिल है। यह कैप्टन ब्रांड से आता है। इसका इंजन 27 एचपी पावर प्रदान करता है और इसकी कैपेसिटी 1318 cc है। इससे 2700 आरपीएम जनरेट होता है। कम मेंटीनेंस लागत और  ईंधन बचत वाला यह मिनी ट्रैक्टर का कुल वजन 910 kg है। यह 750 लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ निर्मित किया गया है। इसमें 12 स्पीड का गियरबॉक्स  मिलता है। इनमें 9 गियर फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर हैं। कैप्टन 283 4 डब्ल्यूडी 8 जी ट्रैक्टर व्हीलबेस 1500 एमएम है। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 4.84 लाख रुपये से 4.98 लाख रुपये है।

खास फीचर्स  और स्पेशिफिकेशन्स

इस ट्रैक्टर में कई स्पेशल फीचर्स और तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं। इनमें पावरफुल हैडलैंप, एडजस्टेबल ऑपरेटर सीट, आयल इम्सर्ड डिस्क ब्रेक, 23 एचपी पीटीओ पावर, 19 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी आदि शामिल हैं।

2. सोनालिका जीटी 20 मिनी ट्रैक्टर

भारत के सबसे छोटे बेस्ट मिनी ट्रैक्टर में शामिल सोनालिका जीटी 20 मिनी ट्रैक्टर का 3 सिलेंडर के साथ दमदार इंजन है। इससे 20 एचपी पावर मिलती है। यह 2700 रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इसकी इंजन कैपेसिटी  959 सीसी है। इसमें 8 स्पीड का गियरबॉक्स आता है। इनमें 6 गियर फारवर्ड और 2 रिवर्स होते हैं। इसमें सिंगल क्लच के साथ मैकेनिकल ब्रेक्स हैं। इसकी वजन उठाने की क्षमता 650 kg है। यह मिनी ट्रैक्टर कल्टीवेटर, स्पेयर, रोटावेटर, ढुलाई आदि में बेहद उपयोगी है। इसकी कीमत 3.78 लाख रुपये से 4.09 लाख रुपये है जो किसानों के लिए पॉकेट फेंडली है। यह 10.3 एचपी पीटीओ पावर के साथ आता है।

3. जॉन डियर 3028 EN मिनी ट्रैक्टर

जॉन डियर 2038 ईएन मिनी ट्रैक्टर 3 सिलेंडर इंजन के साथ आता है। यह 28 एचपी पावर प्रदान करता है। यह 2800 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इसके फ्यूल टैंक कैपेसिटी 32 लीटर है। इसकी कीमत 7.10 लाख रुपये से 7.55 लाख रुपये है। ट्रैक्टर का कुल वजन 1070 kg है। जॉन डियर 2038 ईएन मिनी ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1574 kg है। इसकी कुल लंबाई 2220 एमएम, चौड़ाई 1060 एमएम है। ग्राउंड क्लीयरेंस 285 एमएम है।

मुख्य विशेषताएं  

जॉन डियर 2038 ईएन में कई स्पेशल फीचर्स दिए गए हैं। इनमें कंफर्टेबल सीट, एर्गोनोमिक डिजायन है, वहीं सिंगल क्लच सिस्टम है। यह ट्रैक्टर खेती के सभी उद्देश्यों की पूर्ति करता है।

4. मैसी फर्ग्यूसन 6028 मिनी ट्रैक्टर

यह मैसी फर्ग्यूसन 6028 मिनी ट्रैक्टर भारत का सबसे अच्छा ट्रैक्टर है। इसका इंजन 28 hp पावर प्रदान करता है। यह 4डब्ल्यूडी वेरिएंट में आता है। इंजन 2109 आरपीएम जनरेट करता है। इसकी पीटीओ पावर 23.8 एचपी है वहीं हाइड्रोलिक पावर 739 kg है। इसमें 6 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर आते हैं। इसके ब्रेक आयल इंम्सर्ड होते हैं जो फिसलन नहीं होने देते। स्टीयरिंग पावर वाला है। इसकी कीमत 5.88 - 6.25 लाख* रुपये तक है।

5. महिंद्रा जीवो 245 VINEYARD  ट्रैक्टर 

महिंद्रा जीवो 245 वाइनयार्ड ट्रैक्टर शानदार मिनी ट्रैक्टर है। भारत के किसानों में इसकी खास डिमांड होने से यह बिक्री में सबसे आगे है। इसका इंजन 2 सिलेंडर के साथ आता है। इसमें 24 एचपी पावर है। इंजन कैपेसिटी 1366 सीसी है। इसमें 8 गियर फॉरवर्ड एवं 4 गियर रिवर्स में आते हैं। लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 किलोग्राम है। इसमें रखरखाव खर्च कम है। वहीं यह ट्रैक्टर फ्यूल की बचत प्रदान करता है। इसकी कीमत 5.35 लाख से 5.55 लाख रुपये है।

मुख्य विशेषताएं

महिंद्रा जीवो 245 वाइनयार्ड ट्रैक्टर में कई स्पेशल विशेषताएं और स्पेसिफिकेशन्स हैं। इनमें स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन, 23 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी, पावर स्टीयरिंग, ऑयल इम्सर्ड ब्रेक आदि प्रमुख है। इसके अलावा कई स्पेशल फीचर्स हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
New Holland
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Indo Farm
Preet
Tafe
Same Deutz Fahr
ACE
Escorts
Agri King
Force
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3443 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

2235 cc 37 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

2931 cc 47 HP

For Price Click Here