33 से 50 HP के महिंद्रा XP Plus सीरीज के दमदार ट्रैक्टर

33 से 50 HP के महिंद्रा XP Plus सीरीज के दमदार ट्रैक्टर
शेयर पोस्ट

भारतीय ट्रैक्टर बाजार में महिंद्रा (Mahindra) का मजबूत दबदबा है। कंपनी देश में खेती, विभिन्न फसल पैटर्न और अलग-अलग मिट्टी की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मजबूत, भरोसेमंद और उच्च प्रदर्शन वाले ट्रैक्टर तथा कृषि मशीनरी निर्माण के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि लाखों–करोड़ों भारतीय किसान इसके उत्पादों पर आंख बंदकर भरोसा करते हैं। वैसे तो बाजार में कंपनी के कई मॉडल्स लोकप्रिय हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से महिंद्रा की एक्सपी प्लस (XP Plus) सीरीज किसानों और ठेकेदारों की पहली पसंद बनी हुई है। इसकी लोकप्रियता का प्रमुख कारण मजबूत परफॉर्मेंस, ईंधन दक्षता, लंबी वारंटी और कम परिचालन लागत है।

इस सीरीज के महिंद्रा 275 DI XP Plus, 475 DI XP Plus, 575 DI XP Plus और 585 DI XP Plus जैसे मॉडल आज देश ग्रामीण क्षेत्रों में खेती के विभिन्न कार्यों के साथ–साथ शहरों और कस्बों की सड़कों पर ढुलाई जैसे कमर्शिलय उपयोग में आसानी से देखे जा सकते हैं। आखिर महिंद्रा की इस ट्रैक्टर सीरीज में ऐसा क्या खास है,जो इसे किसानों के बीच इतना पसंदीदा और 'पैसा वसूल' बनाता है? आइए विस्तार से समझते हैं इसकी 5 सबसे बड़ी वजहें।

महिंद्रा XP Plus सीरीज: हर जरुरत के लिए 33-50 HP तक के मॉडल

महिंद्रा एक्सपी सीरीज के ट्रैक्टर अपनी मजबूत बनावट, भरोसेमंद प्रदर्शन और बहुउपयोगी क्षमता के कारण खेती और कमर्शियल उपयोग दोनों के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली ट्रैक्टर रेंज बन चुकी हैं। 33 हॉर्सपावर (HP) से लेकर 50 HP तक की रेंज में उपलब्ध यह सीरीज छोटे, मध्यम और बड़े किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। XP Plus सीरीज के ट्रैक्टरों में ईंधन-कुशल दमदार इंजन, बेहतर हाइड्रोलिक क्षमता तथा ऑपरेटर के आराम को बढ़ाने वाले कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, कंपनी इस सीरीज के मॉडलों पर लंबी और भरोसेमंद वारंटी भी प्रदान करती है, जिससे किसानों का विश्वास और मजबूत होता है। 

XP Plus सीरीज की लोकप्रियता के प्रमुख कारण

कम डीजल में बेहतर प्रदर्शन, कम परिचालन लागत और आधुनिक सुविधाओं के कारण महिंद्रा XP Plus सीरीज लॉन्च होने के बाद से ही किसानों की पहली पसंद बनी हुई है और आज भी यह कई किसानों की पसंदीदा ट्रैक्टर रेंज में शामिल है। नीचे महिंद्रा एक्सपी प्लस ट्रैक्टरों की प्रमुख खूबियों की जानकारी इस प्रकार है: 

1. एक्स्ट्रा पावर वाला दमदार ELS इंजन 

महिंद्रा एक्सपी प्लस सीरीज की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी टैगलाइन में ही छिपी है—"टॉर्क और पावर में प्लस, डीजल खर्च में माइनस।" कंपनी ने इस सीरीज के ट्रैक्टरों को ELS (Extra Long Stroke) DI इंजन तकनीक से अपग्रेड किया है। यह इंजन कम आरपीएम पर भी भारी ताकत (टॉर्क) जेनरेट करता है। इससे ट्रैक्टर भारी कृषि उपकरणों के साथ भी प्रभावी प्रदर्शन करता है। जुताई, रोटावेशन, कल्टीवेशन और ढुलाई जैसे कृषि कार्यों में यह सीरीज मजबूत प्रदर्शन के लिए जानी जाती है।

2. सबसे कम डीजल खर्च और शानदार माइलेज

महिंद्रा एक्सपी प्लस (Mahindra XP Plus) सीरीज को कंपनी ने सबसे कम ईंधन की खपत (Lowest Fuel Consumption) श्रेणी के ट्रैक्टरों में शामिल किया है। कई किसान इसकी ईंधन दक्षता को इसकी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। साथ ही, ज्यादा इंजन टॉर्क होने की वजह से ट्रैक्टर कल्टीवेटर या रोटावेटर चलाते समय दबता नहीं है, जिससे डीजल की भारी बचत होती है। बढ़ती डीजल कीमतों के बीच यह ट्रैक्टर सीरीज किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

3. 6 साल की लंबी वारंटी का भरोसा

महिंद्रा देश की पहली ऐसी कंपनी है जिसने अपनी एक्सपी प्लस सीरीज के साथ उद्योग में पहली बार 6 साल (या 6000 घंटे) की वारंटी देने की शुरूआत की थी। इसने किसान समुदायों के बीच इसकी बिक्री को और बढा दिया है। महिंद्रा द्वारा 6 साल की वारंटी देना यह साफ दर्शाता है कि कंपनी को अपने ट्रैक्टर की बिल्ड क्वालिटी, इंजन और गियरबॉक्स की मजबूती पर पूरा भरोसा है। इससे किसानों को लंबे समय तक मेंटेनेंस के भारी खर्च से मुक्ति मिल जाती है और ट्रैक्टर की विश्वसनीयता और कम रखरखाव लागत का भरोसा देती है। यही कारण है कि नए खरीदार इस सीरीज को प्राथमिकता देते हैं।

4. एडवांस गियरबॉक्स और स्मूथ हाई-प्रिसिजन हाइड्रोलिक्स

महिंद्रा XP Plus ट्रैक्टरों में एडवांस्ड ADDC हाइड्रोलिक्स और आधुनिक लिफ्टिंग सिस्टम दिया गया है। इस सीरीज के ट्रैक्टरों की हाड्रोलिक्स लिफ्टिंग क्षमता लगभग 1500 किलोग्राम से लेकर 1800 किलोग्राम तक की हैं। हाई-प्रिसिजन हाइड्रोलिक्स के कारण यह रोटावेटर, सीड ड्रिल, कल्टीवेटर और अन्य भारी उपकरण आसानी से संचालित कर सकते हैं। खेती के अलग-अलग कामों के लिए सही स्पीड विकल्प के लिए इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स के साथ पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश (Partial Constant Mesh) गियरबॉक्स मिलता है। साथ ही, सिंगल और डबल क्लच विकल्प भी उपलब्ध है। 

5. हर प्रकार की खेती के लिए मॉडल की बड़ी रेंज

महिंद्रा ने इस सीरीज में हर छोटे-बड़े किसान की जरूरत का ध्यान रखा है। यह सीरीज 33 HP से लेकर 50 HP तक की श्रेणी में आती है। इस सीरीज के प्रमुख मॉडल इस प्रकार हैं:

  • महिंद्रा 265 डीआई एक्सपी प्लस 24.6 kW (33 HP): उन छोटे और मध्यम जोत वाले किसानों के लिए, जो कम बजट में बेहतरीन माइलेज चाहते हैं।
  • महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस 27.6 kW (37 HP): छोटे खेत और मध्यम ढुलाई के लिए, जो किफायती रेंज में जबर्दस्त पावर और ईंधन की बेहद कम खपत चाहते हैं। 
  • महिंद्रा 415 डीआई एक्सपी प्लस 31.3 kW (42 HP): खेती से जुड़ी सभी जरूरतों के लिए जबर्दस्त पावर चाहने वाले मध्यम किसानों के लिए। 
  • महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस 32.8 kW (44 एचपी): ज्यादा कुशलता के साथ खेती की उत्पादकता बढ़ाने वाले और ढुलाई कार्यों में बेहतर माइलेज की चाह रखने वाले किसानों के लिए 
  • महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस 35 kW (46.9 HP): मध्यम और बड़े किसानों के लिए, जो अपने कृषि और ढुलाई व्यवसाय की तरक्की में तेजी लाना चाहते हैं। 
  • महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस 36.75 kW (49.3 एचपी): अधिक शक्ति की जरूरत वाले उन किसानों के लिए, जो खेती और ढुलाई कार्यों के लिए उन्नत तकनीक, दमदार इंजन और बढ़िया हाइड्रॉलिक्स लिफ्टिंग कपैसिटी चाहते हैं। 

इस सीरीज में उपलब्ध ये सभी मॉडल किसानों की अलग-अलग खेती और बजट की जरूरतों को पूरा करते हैं।

6. मजबूत रीसेल वैल्यू और आसान सर्विस

महिंद्रा का नेटवर्क भारत के कोने-कोने में फैला हुआ है, जो किसानों के बीच इस सीरीज की लोकप्रियता को बढ़ाता है। यदि खेत में काम करते समय ट्रैक्टर में कोई छोटी-मोटी खराबी आती है, तो इसके स्पेयर पार्ट्स किसी भी आम दुकान पर बेहद कम कीमत में मिल जाते हैं। इसके अलावा, महिंद्रा ट्रैक्टरों की रीसेल वैल्यू (पुराना ट्रैक्टर बेचने पर मिलने वाली कीमत) भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा है। इससे यह लंबे समय का लाभदायक निवेश बन जाता है। किसान इसे कभी भी आसानी से अच्छी कीमतों में बेच सकते हैं।

महिंंद्रा एक्सपी प्लस सीरीज ट्रैक्टर की प्रमुख तकनीकी विशेषताएं 

फीचर्स

विवरण

इंजन पावर रेंज (HP)

33 HP से 50 HP

इंजन

शक्तिशाली ईएलएस (ELS) इंजन, हाई टॉर्क के साथ सबसे कम डीजल खर्च

गियरबॉक्स

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (पर्शियल कांस्टेंट मेश/ फुल कॉन्स्टेंट मेश )

लिफ्टिंग कैपेसिटी (kg)

1500 - 1800 किलोग्राम (एडवांस ADDC हाइड्रोलिक्स)

वारंटी

6 वर्ष या 6000 घंटे (इंडस्ट्री में सबसे पहली बार)

पीटीओ आरपीएम

540/4SPTO

स्टीयरिंग विकल्प

डुअल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग/मैन्युअल स्टीयरिंग दोनों विकल्प

ब्रेक

मल्टी–डिस्क ऑयल इमर्सड ब्रेक (OIB)

क्लच

सिंगल / ड्यूल दोनों विकल्प

क्या महिंद्रा एक्सपी प्लस सीरीज ट्रैक्टर खरीदना चाहिए?

महिंद्रा एक्सपी प्लस सीरीज की लोकप्रियता के पीछे इसकी कम डीजल खपत, मजबूत हाई टॉर्क ELS इंजन, 6 साल की लंबी वारंटी और आधुनिक हाइड्रोलिक्स जैसे कई कारण है। यदि आप एक ऐसा ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं जो सालों-साल बिना किसी बड़े खर्च के आपका साथ दे, किफायती संचालन लागत हो और खेतों और सड़कों पर दमदार ताकत दिखाए, वह भी डीजल की बचते करते हुए, तो महिंद्रा एक्सपी प्लस सीरीज आपके लिए संतुलित पैकेज हो सकती है। महिंद्रा की इस सीरीज के ट्रैक्टरों की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹5.41 लाख से शुरू होकर ₹7.04 लाख (मॉडल और राज्य के अनुसार अलग-अलग) के बीच रहती है, जो इसके फीचर्स के लिहाज से बेहद प्रतिस्पर्धी है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
New Holland
Farmtrac
John Deere
Eicher
Solis
Kubota
Captain
VST
Indo Farm
Preet
Same Deutz Fahr
Trakstar
Tafe
ACE
Escorts
Force
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2761 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

1557 cc 25 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

2931 cc 50 HP

For Price Click Here