भारत के टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड्स और उनके शानदार मॉडल

भारत के टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड्स और उनके शानदार मॉडल
शेयर पोस्ट

छोटे किसानों के लिए भारत के टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर ब्रांड्स, जानें सबसे अच्छा मॉडल और उनके सभी फीचर्स

Top Mini Tractor Manufacturer Brands : भारत में बागवानी की खेती, अंतर कृषि और धान की खेती में पडलिंग (Puddling) जैसे चुनौतीपूर्ण काम के लिए कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर्स (मिनी ट्रैक्टर) उपयुक्त विकल्प बनते जा रहे हैं। इससे कम लागत और कम ईंधन खपत पर किसानों को बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में सहायता मिलती है। अगर आप 2025 में एक नया मिनी ट्रैक्टर खरीदने की चाह रखते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत खास हो सकती है। इसमें हम भारत में टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड्स और उनके सबसे लोकप्रिय मॉडलों की जानकारी बता रहे हैं, जो छोटे खेतों, सब्जी उत्पादन, बागवानी और पडलिंग के लिए एकदम सही विकल्प होते हैं। ये अपने कुशल-ईंधन इंजन के साथ चलाने में आसान होते हैं। इसमें ताकत, तकनीकी फीचर्स और पावरफुल इंजन का बेहतरीन मेल है।

किसानों के बीच अधिक लोकप्रिय मिनी ट्रैक्टर ब्रांड (More Popular Mini Tractor Brands Among Farmers)

भारत में मिनी ट्रैक्टर 11 से 36 एचपी श्रेणी इंजन के साथ आते हैं, इनमें ढेर सारे बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स हैं जैसे उन्नत तकनीकी गियर बॉक्स, उच्च लिफ्टिंग क्षमता, सटीक हाइड्रालिक प्रणाली के साथ डिजाइन किय गया है, ये विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त होने के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय है। पॉवर पैक्ड इंजन और पतला आकार, इन्हें संकरी जगहों में आसानी से काम करने के लिए उपयुक्त बनाते हैं। ये ट्रैक्टर हर प्रकार की फसल, मिट्टी और कृषि यंत्रों के संचालन में सक्षम होते हैं, जिससे छोटे किसानों, बागवानी, सब्जी उत्पादन और सीमित भूमि वाले कृषि कार्यों के लिए मिनी ट्रैक्टर सबसे उपयुक्त विकल्प बनते जा रहे हैं और इनकी मांग भी तेजी से बढ़ रही है। भारत में महिंद्रा, स्वराज, सोनालीका, कुबोटा और जॉन डियर जैसे टॉप 5 प्रतिष्ठित ब्रांड के कुछ मिनी ट्रैक्टर किसानों के बीच अधिक लोकप्रिय है। ये दमदार इंजन और  उच्च लिफ्टिंग कैपेसिटी के साथ छोटी जोत के खेतों में भी बेहतरीन प्रदर्शन देते हैं।

महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर्स : श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ शक्ति, सर्वोत्तम माइलेज, 6 साल की वारंटी (Mahindra Mini Tractors : Best in class power, best mileage, 6 years warranty)

भारत के नंबर 1 ट्रैक्टर और संख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़े निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय किसानों की समृद्धि के लिए  लगातार उन्नत सुविधाओं और अत्याधुनिक तकनीक के साथ नवीनतम ट्रैक्टर पेश करता है। इन ट्रैक्टरों को उत्पादकता, ईंधन दक्षता और ऑपरेटर आराम को बढ़ाने, क्षेत्र में इष्टतम प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। महिंद्रा के मिनी ट्रैक्टर कॉम्पैक्ट और फुर्तीले हैं, जो छोटे पैमाने पर खेती, बागवानी और भूनिर्माण के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। अपने आकार के बावजूद, ये श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ शक्ति, सर्वोत्तम माइलेज,  सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी और 6 साल की वारंटी के साथ संचालन में आसानी प्रदान करते हैं, ये मिनी ट्रैक्टर असाधारण प्रदर्शन और दक्षता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो छोटे किसानों के लिए एकदम सही हैं। 

छोटे खेतों के लिए लोकप्रिय महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर मॉडल (Popular Mahindra Mini Tractor Models for Small Farms)

मॉडल वेरिएंट इंजन एचपी (kW) ट्रांसमिशन टाइप क्लच लिफ़्टिंग कैपेसिटी (केजी) कीमत
महिंद्रा युवराज 215 NXT, 2WD 10.4 kW (15 एचपी) 6 F + 3 R, स्लाइडिंग मेश सिंगल 778 3.10 - 3.29 लाख
महिंद्रा 305 डीआई 4डब्ल्यूडी 22.06 kW (30एचपी) 8 F + 4 R, स्लाइडिंग मेश सिंगल 750 5.98-6.24 लाख*

स्वराज मिनी ट्रैक्टर (Swaraj Mini Tractor)

स्वराज ट्रैक्टर्स भारत के शीर्ष ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक है, जो विभिन्न कृषि आवश्यकताओं के लिए 15Hp से 65Hp तक के ट्रैक्टरों का निर्माण करती हैं, जिसमें नम भूमि के लिए 4WD ट्रैक्टर और बागवानी के लिए विशेष ट्रैक्टर शामिल हैं। भारत में बागवानी और छोटे खेतों में कृषि और ढुलाई कार्यों के लिए स्वराज मिनी ट्रैक्टर्स भी किसानों के बीच काफी पॉपुलर है। स्वराज मिनी ट्रैक्टर 11 एचपी से 35 एचपी रेंज इंजन की क्षमता में उपलब्ध हैं। 

मॉडल वेरिएंट इंजन एचपी (kW) ट्रांसमिशन टाइप पीटीओ एचपी लिफ़्टिंग कैपेसिटी (केजी) कीमत
स्वराज 717 11.18 kW (15 HP) 6 F + 3 R, स्लाइडिंग मेश 9 HP 780 3.19- 3.29 लाख
स्वराज टारगेट 625 4WD 25 एचपी 9 F + 3 R, मैकेनिकल सिंक्रोमेश - - 5.92-6.58 लाख

स्वराज मिनी ट्रैक्टर छोटे खेतों बागवानी के लिए उपयुक्त हैं। इनका सर्विस नेटवर्क ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर है। 

सोनालीका मिनी ट्रैक्टर : मजबूत और टिकाऊ समाधान (Sonalika Mini Tractor : Robust and Durable Solution)

सोनालीका ट्रैक्टर्स वर्तमान में भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड है। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता भी है। सोनालीका कंपनी अनुकूलित ट्रैक्टर और इम्प्लीमेंट बनाती है, जो किसानों की क्षेत्र-विशिष्ट और एप्लिकेशन-आधारित आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किए जाते हैं। सोनालीका के मिनी ट्रैक्टर मजबूत और टिकाऊ होते हैं। ये कंपनी भारत में बागवानी खेती के लिए 18 HP से 32 HP तक के इंजन श्रेणी विकल्पों में ट्रैक्टर उपलब्ध कराती है, जिनकी कीमत 2.59 लाख से 5.52 लाख रुपए तक हो सकती है। 

  • सोनालीका DI 30 बागबान : इंजन 30 HP कैटेगरी, 1000 Kg लिफ्ट की क्षमता के साथ ADDC हाइड्रोलिक्स, पावर स्टीयरिंग, 8F+2R Centre Gear बॉक्स, सिंगल क्लच, 2 डब्ल्यूडी वेरिएंट, 4.23-4.58 लाख रुपए कीमत 
  • सोनालीका डीआई 30 बागबान सुपर :  इंजन 30 HP कैटेगरी, 4 डब्ल्यूडी वेरिएंट, पीटीओ 25.5 hp, 8F+2R स्लाइडिंग मेश, सिंगल क्लच, स्पीड 2.31 - 9.24 kmph, आयल इम्मरसेड ब्रेक, 1336 Kg लिफ्ट कैपेसिटी, कीमत 4.32-4.56 लाख रुपए 

सोनालिका ट्रैक्टर विशेष रूप से अंगूर की खेती और छोटे से मध्यम खेतों के लिए आदर्श हैं। 

जॉन डियर स्पेशलिटी ट्रैक्टर्स में सबसे सस्ता मॉडल (The cheapest model among John Deere Specialty Tractors)

जॉन डियर 3028EN : जॉन डियर 3028EN 28 HP का एक बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है। इसमें 28HP, 2800 RPM, 3 सिलेंडर इंजन, ड्राई टाइप ड्यूअल एलिमेंट एयर फिल्टर, 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स FNR सिंक रिवर्सर / कॉलर रिवर्सर गियरबॉक्स और सिंगल क्लच विकल्प, 910 Kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता,  रियर टायर 8.30 x 24 / 9.50 x 24 इंच, कीमत 7.07-7.52 लाख रुपए। 

सबसे महंगा मॉडल :  जॉन डियर 3036E, 35 HP, 2800 RPM (8.95-9.76 लाख रुपए) (Most Expensive Model: John Deere 3036E, 35 HP, 2800 RPM (Rs 8.95 - 9.76 Lakh))

जॉन डियर 3036E की विशेषताएं : सिंगल ड्राई-टाइप क्लच, पावर स्टीयरिंग, मल्टी-प्लेट ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक, 4डब्ल्यूडी ड्राइव, 910 किलोग्राम उठाने की क्षमता, 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स  सिंक रिवर्सर ट्रांसमिशन सिस्टम। 

जॉन डियर के मिनी ट्रैक्टर विशेष रूप से अंगूर की खेती, बागवानी और सब्जियों की खेती के लिए बनाए गए हैं।

कुबोटा मिनी ट्रैक्टर : छोटे खेतों और बागवानी बेहतरीन (Kubota Mini Tractors: Best for Small Farms and Gardening)

कुबोटा एक जापानी ब्रांड है जो भारत में तकनीक और भरोसेमंद कृषि उत्पाद निर्माण के लिए जाना जाता है।  इसके मिनी ट्रैक्टर छोटे खेतों और बागवानी कार्यों के लिए बेहतरीन हैं। कुबोटा मिनी ट्रैक्टर 4.66 लाख से 6.29 लाख रुपए की कीमत पर पूरे भारत में उपलब्ध है। 

कुबोटा NeoStar A211N 4WD ट्रैक्टर में 21hp, 3 सिलेंडर और 1001 cc इंजन क्षमता है। इसमें ड्राई सिंगल प्लेट क्लच, मैनुअल स्टीयरिंग, हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 750 किलोग्राम, 23 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता,  9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स के साथ, ट्रैक्टर को आरामदायक संचालन के लिए तैयार किया गया है। Kubota NeoStar A211N 4WD की कीमत 4.38-4.50 लाख रुपए है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

3532 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2432 cc 55 HP

For Price Click Here