भारत में पुडलिंग कार्य के लिए सर्वेश्रेष्ठ 2 ट्रैक्टर मॉडल

भारत में पुडलिंग कार्य के लिए सर्वेश्रेष्ठ 2 ट्रैक्टर मॉडल
शेयर पोस्ट

पुडलिंग के लिए ये है भारत के टॉप 2 ट्रैक्टर मॉडल, उत्कृष्ट प्रदर्शन, बड़ी बचत और बेहतर उत्पादकता

Best Tractor for Puddling Work in India : भारत में रबी, खरीफ और जायद तीनों मौसम की फसलों की खेती होती है इसमें खरीफ और रबी मौसम खेती सबसे महत्वपूर्ण है। क्योंकि इन मौसम में बोई जाने वाली अनाज फसलें जैसे-गेहूं, धान, मक्का, बाजरा आदि देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देती है। आगामी कुछ महीनों के बाद देश में खरीफ सीजन (Kharif Season) शुरू हो जाएगा। इस दौरान अधिकांश किसान धान की खेती करते हैं। मानसून सीजन शुरू होते ही (जून मध्य से जुलाई अंत तक) किसान धान की खेती लगाते हैं। पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में किसानों द्वारा धान की खेती (Paddy farming) पारंपरिक रोपाई विधि से लगाई जाती है। नर्सरी में तैयार धान के पौधों की रोपाई के लिए पहले खेत की मिट्‌टी को कीचड़ जैसी सतह में बदला जाता है। इस कृषि प्रक्रिया को पुडलिंग (Puddling) कहा जाता है। आमतौर पर 35 हॉर्स पावर से 55 HP रेंज तक के ट्रैक्टर का उपयोग पुडलिंग (मिट्‌टी को कीचड़ बदलना) के लिए किया जाता है। 4WD ट्रैक्टर पुडलिंग के लिए सबसे उपयुक्त माने जाते हैं, क्योंकि ये कीचड़ में फंसते नहीं है और अच्छी पकड़ भी बनाए रखते हैं। इस लेख में हम भारत में पुडलिंग कार्य के लिए 2 सर्वेश्रेष्ठ ट्रैक्टर मॉडल की बात करेंगे, जिसे स्पेशल पुडलिंग प्रक्रिया के लिए तैयार किया गया है। उन्नत तकनीक के साथ ये आपको बड़ी बचत और जबरदस्त परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। 

भारत में धान की खेती : बिचड़ा डालने से लेकर धान के पौधे की रोपाई (Rice cultivation in India: From sowing seedlings to transplanting rice plants)

वर्तमान में किसान ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों के उपयोग से धान की खेती करते हैं, जहां पहले पारंपरिक खेती में अत्यधिक श्रम लगता था वहीं अब ट्रैक्टर से यह काम काफी आसान हो गया है। खाली खेतों में धान का बिचड़ा डालने से लेकर मुख्य खेतों में तैयार धान के पौधे की रोपाई तक में किसानों के समय, श्रम, लागत की बचत करने में कृषि ट्रैक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका है। धान की खेती के लिए पुडलिंग (Puddling) कृषि प्रक्रिया की जाती है। इसमें पहले खेत में पानी भरा जाता है फिर ट्रैक्टर में कल्टीवेटर, रोटावेटर या हैरो अटैच कर गीली मिट्टी को पानी के साथ अच्छी तरह से जोता और मिलाया जाता है, जिससे मिट्टी अच्छे से टूटकर एक चिकनी, कीचड़ जैसी सतह में बदल जाए। 

पुडलिंग के लिए टॉप 2 ट्रैक्टर मॉडल : मैसी फर्ग्यूसन 244 डीआई, महिंद्रा जीवो 365 DI 4WD (Top 2 Tractor Models for Puddling: Massey Ferguson 244 DI, Mahindra JIVO 365 DI 4WD)

भारत में पुडलिंग के लिए मैसी फर्ग्यूसन 244 डीआई, महिंद्रा जीवो 365 DI 4WD टॉप 2 ट्रैक्टर उपलब्ध है। मैसी फर्ग्यूसन और महिंद्रा ब्रांड द्वारा खासतौर पर इन्हें धान की खेती करने वाले किसानों की समृद्धि के लिए डिजाइन किया गया है। ये ट्रैक्टर मॉडल किसानों के सबसे भरोसेमंद उत्पाद है, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन और बेहतर उत्पादकता प्रदान करते हैं। ट्रैक्टर और नई खेती तकनीक ने धान की उत्पादता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। जहां ट्रैक्टर ने खेती को आसान बनाया है, वहीं, धान की नई बुवाई तकनीक डायरेक्ट सिडेड राइस (DSR) विधि ने किसानों के श्रम, लागत और पानी की बचत की है। डीएसआर विधि से धान की बुवाई करने पर परंपरागत विधि की अपेक्षा दो गुना खर्च कम आता है।  

मैसी फर्ग्यूसन 244 डीआई – दमदार परफॉर्मेंस और भरोसे का मेल (Massey Ferguson 244 DI – A blend of powerful performance and reliability)

मैसी फर्ग्यूसन 244 डीआई PM 44 एचपी रेंज में एक पुडलिंग स्पेशल ट्रैक्टर है, एमएफ 244 डीआई को विशेष रूप से आंध्र प्रदेश के किसानों की समृद्धि के लिए बनाया गया है। टैफे का यह क्रांतिकारी उत्पाद दमदार परफॉर्मेंस और भरोसे का मेल है। यह दो वैरियंट में आता हैं। डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी वाला एमएफ 244 डीआई PM जो सूखी जमीन या उखड़े पोखरों में बेहतरीन काम करता है, और एमएफ 244 डीआई पीडी जो गहरे पैमाने वाले पोखरों में कमाल का काम करता है। यह बेंचमार्क उत्पाद 44 hp सिम्पसन सुपर टॉर्क इंजन, भरोसेमंद और टिकाऊ मैक्स ऑयल इमर्सिव ब्रेक, एक्सक्लूसिव पॉवरवेटर क्लच, बेहतर एमएफ इंटेलिसेंस हाइड्रोलिक्स, सेगमेंट में सबसे अच्छी 1700 किलोग्राम लिफ्ट कैपेसिटी, कुशल और सुविधाजनक 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स पार्शियल सिंक्रो मेश (PCM) गियरबॉक्स, लोकप्रिय हेरिटेज स्टाइल MF ग्रिल और अल्ट्रा प्लेनेटरी प्लस तकनीक के विकल्प द्वारा संचालित होता है।  

मैसी फर्ग्यूसन 244 डीआई टैफे की एक और ग्राहक-केंद्रित पेशकश है, जो अधिक पावर और अधिक मूल्य प्रदान करती है। इसकी उच्च बहुमुखी प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रदर्शन, बड़ी बचत और बेहतर उत्पादकता प्रदान करती है। MF 244 में सिम्पसन सुपर टॉर्क इंजन अधिक शक्ति, अधिक टॉर्क, उच्च ईंधन दक्षता सबसे कठिन कामों को आसान बनाते हुए ईंधन लागत पर अपेक्षित अच्छी  बचत प्रदान करता है। विभिन्न उन्नत तकनीक और 44 एचपी रेंज इंजन से लैस एमएफ 244 डीआई पुड्लिंग स्पेशलिस्ट ट्रैक्टर 6.89-7.38 लाख* रुपए की कीमत के भीतर भारत में  उपलब्ध है।  

महिंद्रा जीवो 365 DI 4WD (Mahindra JIVO 365 DI 4WD)

महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4डब्ल्यूडी, महिंद्रा जीवो सीरीज में 34 एचपी रेंज इंजन में कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर है। शक्तिशाली -3 सिलेंडर, 2048 सीसी इंजन और 118 एनएम के शानदार टॉर्क के साथ यह धान की खेती से जुड़ी सभी जरूरतों के लिए जबर्दस्त पावर हाउस है। महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4डब्ल्यूडी को स्पेशल धान की खेती में पुडलिंग कार्य के लिए डिजाइन किया गया है। यह 8 फॉरवर्ड +8 रिवर्स कांस्टेंट मेश/स्लाइडिंग मेश गियरबॉक्स विकल्प और 30एचपी  पीटीओ से लैस है और अधिकतम उत्पादकता के लिए आपके सभी इम्प्लीमेंट को कुशलता से चलाता है। 900 केजी की हाई लिफ़्ट कैपेसिटी के साथ आप बिना पसीना बहाए भारी से भारी माल को बड़ी आसानी से संभाल सकते हैं। महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4डब्ल्यूडी अधिक ताकत, परफ़ॉरमेंस और मुनाफे के साथ आपकी खेती से जुड़े कार्यों में क्रांतिकारी बदलाव लाएं! भारत में महिंद्रा जीवो ट्रैक्टर की कीमत 6.31-6.55 लाख*(एक्स-शोरूम कीमत) रुपये के बीच है। इस किफायती कीमत पर महिंद्रा 365 डीआई 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के मालिक बनें या अन्य ट्रैक्टरों के साथ इसकी तुलना करके चयन करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2731 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

2931 cc 47 HP

For Price Click Here