मध्यम वर्गीय किसानों के लिए टॉप 5 किफायती ट्रैक्टर: कम कीमत, बेहतर माइलेज

मध्यम वर्गीय किसानों के लिए टॉप 5 किफायती ट्रैक्टर: कम कीमत, बेहतर माइलेज
शेयर पोस्ट

भारत में भरोसेमंद और किफायती ट्रैक्टर मॉडल्स, जो मध्यम वर्गीय किसानों के लिए है सबसे बेस्ट विकल्प

भारतीय कृषि क्षेत्र के लिए ट्रैक्टर सबसे जरूरी मशीन बन चुका है। खेत की जुताई, बुवाई, सिंचाई, ढुलाई और फसल कटाई जैसे लगभग हर कार्य में ट्रैक्टर अहम भूमिका निभाता है।

लेकिन बढ़ती खेती लागत और महंगे कृषि उपकरणों के बीच मध्यम वर्गीय किसान ऐसे ट्रैक्टर की तलाश करते हैं, जो कम कीमत में बेहतर माइलेज, मजबूत प्रदर्शन और कम मेंटेनेंस खर्च प्रदान करे।

किसानों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको भारत के उन टॉप 5 किफायती ट्रैक्टर मॉडलों के बारे में बता रहे हैं, जो छोटे और मध्यम वर्गीय किसानों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। ये ट्रैक्टर कम ईंधन खपत, भरोसेमंद इंजन और खेती के लगभग हर काम में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।

आइए जानते हैं कि आपकी खेती के आकार और जरूरतों के मुताबिक कौन सा मॉडल सबसे ज्यादा किफायती और फायदेमंद साबित हो सकता है।

भरोसेमंद और किफायती ट्रैक्टर मॉडल्स

देश में लगातार बढ़ते डीजल के दामों के कारण मध्यम वर्ग के किसान अब ऐसे ट्रैक्टरों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो कम ईंधन लागत में ज्यादा काम करने के साथ-साथ रखरखाव में भी किफायती (Lowest Maintenance Tractors) साबित हों। 

अगर आप भी खेती के लिए Best Mileage Tractors 2026 की तलाश कर रहे हैं, नीचे दी गई टेबल में हम भारत के ऐसे ही कुछ लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल्स की जानकारी दे रहे हैं, जो जेब पर बोझ डाले बिना खेती और ढुलाई दोनों कामों के लिए भरोसेमंद साबित होते हैं: 

ट्रैक्टर मॉडल

इंजन पावर रेंज (HP)

मुख्य विशेषता

अनुमानित कीमत

महिंद्रा 575 DI XP Plus

47 HP

लंबी वारंटी और कम मेंटेनेंस

₹ 6.94 लाख - ₹ 7.31 लाख (एक्स-शोरूम)।

मैसी फर्ग्यूसन 244 DI PD

44 HP

बेहतर माइलेज और मल्टीपर्पज उपयोग

₹ 6.11 लाख - ₹ 6.58 लाख (एक्स-शोरूम)।

स्वराज

744 FE 4WD

46-50HP

जुताई, बुवाई और ढुलाई जैसे काम में बेहतर प्रदर्शन

₹ 8.17 लाख - ₹ 8.51 लाख (एक्स-शोरूम)।

पॉवरट्रैक EURO 50 STAR

50 HP

दमदार इंजन और कुशल जुताई के लिए

₹ 7.61 लाख - ₹ 7.89 लाख (एक्स-शोरूम)।

जॉन डियर 5045 PowerPro

46HP

शानदार ईंधन दक्षता और आधुनिक फीचर्स का बेहतर मेल

₹ 7.29 लाख - ₹ 7.96 लाख (एक्स-शोरूम)।

मध्यम वर्गीय किसानों की पहली पसंद

भारत में छोटे किसानों के लिए किफायती ट्रैक्टर (Small Farmer Tractors India) विकल्पों की बात करें, तो सबसे पहले महिंद्रा और स्वराज जैसे कई भरोसेमंद ब्रांड्स है, जिनके पास कम एकड़ वाली खेती के लिए ऐसे Lowest Maintenance Tractors उपलब्ध हैं, जो कम खर्च में शानदार माइलेज और लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन देते हैं।

महिंद्रा 575 DI XP Plus 

महिंद्रा 575 DI XP Plus भारतीय कृषि क्षेत्र में सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय मॉडल्स में से एक है। यह महिंद्रा की 'XP Plus' (एक्स्ट्रा पावर) सीरीज का हिस्सा है, जो कम डीजल खपत में अधिक पावर देने के लिए जानी जाती है। इस ट्रैक्टर को भारी खेती कार्यों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इसका दमदार इंजन बेहतर टॉर्क और शानदार माइलेज प्रदान करता है। 

  • मुख्य विशेषता: इसमें एक्स्ट्रा लॉन्ग स्ट्रोक (ELS) DI इंजन का उपयोग किया गया है। यह ट्रैक्टर भारी बैकअप टॉर्क पैदा करता है, जिससे कठिन परिस्थितियों में या अचानक लोड बढ़ने पर भी इंजन दबता नहीं है।
  • तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स: 
    • इंजन पावर रेंज: 47 HP 
    • सिलेंडर की संख्या: 4 सिलेंडर, कम कंपन और सुचारू परफॉरमेंस 
    • टॉर्क (Torque): 207 Nm, जबरदस्त खींचने की शक्ति
    • पीटीओ पावर: 42 HP, थ्रेशर और रोटावेटर के लिए दमदार
    • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन)
    • हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता: लगभग 1500 किलोग्राम, भारी कृषि उपकरणों को उठाने में सक्षम
  • किन कामों के लिए है बेस्ट: रोटावेटर, कल्टीवेटर, डिस्क हैरो और भारी ट्रॉली (ढुलाई) जैसे लगभग सभी कृषि और कमर्शियल कार्यों के लिए पूरी तरह उपयुक्त 

मैसी फर्ग्यूसन 244 DI PD

मैसी फर्ग्यूसन 244 DI PD (Massey Ferguson 244 DI Planetary Drive) एक दमदार और बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है। इसे खास तौर पर उन किसानों के लिए डिजाइन किया गया है, जो कीचड़ वाले खेतों (जैसे धान की खेती या पडलिंग) और भारी ढुलाई (Haulage) के काम में बिना किसी रुकावट के शानदार परफॉरमेंस चाहते हैं।

यह ट्रैक्टर मजबूत परफॉर्मेंस, बहुउपयोगिता और कम ऑपरेटिंग लागत के चलते मध्यम किसानों के लिए एक भरोसेमंद और किफायती विकल्प माना जाता है।

  • मुख्य विशेषता: इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका 'PD' यानी 'प्लेनेटरी ड्राइव' (Planetary Drive) तकनीक है, जो पिछले एक्सल में लगी है। यह तकनीक भारी लोड को पूरे एक्सल पर बराबर बांट देती है, जिससे इससे गियर टूटने का खतरा खत्म हो जाता है और ट्रैक्टर को कीचड़ (Puddling) व भारी लोडिंग में गजब की ताकत मिलती है।
  • तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स: 
    • इंजन पावर: 44 हॉर्सपावर (HP) श्रेणी 
    • सिलेंडर की संख्या: दमदार 3 सिलेंडर, सिम्पसन इंजन (डीजल की भारी बचत के लिए लोकप्रिय)
    • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश) सेंटर शिफ्ट
    • पीटीओ पावर: लगभग 37.4 HP (रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य कृषि उपकरणों के लिए बेहतरीन)
    • लिफ्टिंग क्षमता: 1700 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्ट
    • स्टीयरिंग: मैनुअल स्टीयरिंग 
  • किन कामों के लिए है बेस्ट: प्लेनेटरी ड्राइव और वाटर-सील तकनीक के कारण यह कीचड़ वाले धान के खेतों (Puddling Specialist) में बिना फंसे और बिना स्लिप हुए शानदार काम करता है। रोटावेटर, कल्टीवेटर और थ्रेशर जैसे आधुनिक कृषि उपकरण चलाने के लिए बेस्ट।

स्वराज 744 FE 4WD 

स्वराज 744 FE 4WD भारतीय ट्रैक्टर बाजार के सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद मॉडल्स में से एक है। यह ट्रैक्टर अपनी मजबूत बनावट और बेजोड़ पावर के लिए जाना जाता है। 46 से 50 एचपी पावर रेंज में इसे भारी खेती कार्यों और कठिन खेत परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है। जुताई, बुवाई, ढुलाई और रोटावेटर जैसे कार्य आसानी से पूरे करने के लिए इसका दमदार इंजन बेहतर टॉर्क और शानदार माइलेज प्रदान करता है। 

  • मुख्य विशेषता: 4-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम और हाई बैकअप टॉर्क। ट्रैक्टर गीली मिट्टी (जैसे धान के खेतों) या भारी लोड के साथ चढ़ाई पर बिना थके आगे बढ़े
  • तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स: 
    • सिलेंडर की संख्या: 3 सिलेंडर, (ताकतवर और लंबे समय तक दमदार प्रदर्शन)
    • इंजन क्षमता: 3136 CC (बड़ा इंजन भारी काम आसानी से संभालता के लिए उपयुक्त)
    • पीटीओ पावर : लगभग 41.8 HP (मल्टी-स्पीड और रिवर्स पीटीओ के साथ)
    • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (कॉन्स्टेंट मेश और स्लाइडिंग मेश का संयोजन), 12+3 साइड शिफ्ट वैकल्पिक 
    • लिफ्ट क्षमता: 2000 किलोग्राम (भारी कृषि और कमर्शियल उपकरणों के लिए बेस्ट)
    • 4WD तकनीक: गहरे कीचड़, ढलान और भारी कमर्शियल कामों के लिए एक अजेय मशीन
  • किन कामों के लिए है बेस्ट: भारी से भारी कल्टीवेटर या रोटावेटर को बिना स्लिप मारे खींचने के लिए बेहतर। गन्ने की भारी ट्रॉली, मिट्टी या कंस्ट्रक्शन मटीरियल की कमर्शियल ढुलाई के लिए बहुत ही कुशल।

पॉवरट्रैक EURO 50 STAR

पॉवरट्रैक यूरो 50 स्टार भारतीय बाजार में 50 HP रेंज का एक बेहद स्टाइलिश और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। पॉवरट्रैक की स्टार सीरीज अपनी तेज रफ्तार और यूरोपीय तकनीक वाले शानदार लुक्स के लिए जानी जाती है। यह खेती के कठिन कार्यों और भारी ढुलाई दोनों के लिए एक बेहतरीन ऑलराउंडर मशीन है। यूरो 50 कम मेंटेनेंस और बेहतर ईंधन दक्षता के कारण मध्यम और बड़े किसानों के लिए एक लोकप्रिय और किफायती विकल्प साबित होता है।

  • मुख्य विशेषता: सबसे बड़ी खूबी इसका हाई इंजन टॉर्क इंजन है, जिससे ट्रैक्टर भारी काम (जैसे कल्टीवेटर या लोड ट्रॉली) के समय भी आरपीएम (RPM) नहीं तोड़ता और शानदार डीजल बचत (Diesel Saver Plus) प्रदान करता है।
  • तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स:
    • इंजन पावर: 50 HP (हॉर्सपावर) श्रेणी बेहतर पावर, शानदार माइलेज और मजबूत प्रदर्शन प्रदान
    • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (कॉन्स्टेंट मेश - साइड शिफ्ट गियर लीवर के साथ)
    • पीटीओ पावर: 45.6 HP (मल्टी-स्पीड और रिवर्स पीटीओ का विकल्प, जो भारी पीटीओ उपकरणों के लिए बेहद पावरफुल है)
    • हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी: 2000 किलोग्राम (भारी उपकरणों के साथ सटीक नियंत्रित करती है)
    • ब्रेक के प्रकार: तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स (OIB)
  • किन कामों के लिए है बेस्ट: आधुनिक कृषि उपकरण जैसे 8-फीट के रोटावेटर, रीवेर्सिबल एमबी प्लाउ (पल्टी पलाऊ), स्ट्रॉ रीपर और सुपर सीडर को बेहद उपयोगी। ईंट भट्ठा, रेत-मिट्टी और गन्ने की भारी ट्रॉली ट्रांसपोर्टेशन के लिए के लिए बेस्ट विकल्प। 

जॉन डियर 5045 D PowerPro

जॉन डियर 5045 D PowerPro भारतीय बाजार में प्रीमियम तकनीक, दमदार प्रदर्शन और लंबी उम्र का एक अच्छा उदाहरण है। यह जॉन डियर की लोकप्रिय '5D' सीरीज का हिस्सा है, जिसे विशेष रूप से आधुनिक किसानों की तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। कम ईंधन खपत और मजबूत बॉडी के कारण यह मध्यम और बड़े किसानों के लिए एक भरोसेमंद और किफायती विकल्प माना जाता है।

  • मुख्य विशेषता: हाई बैकअप टॉर्क और कॉलरशिफ्ट (Collarshift) गियरबॉक्स इसकी सबसे बड़ी खूबी है।
  • तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स:
    • इंजन पावर: 46 HP (हॉर्सपावर) श्रेणी (जुताई, बुवाई, ढुलाई और हैवी उपकरणों के लिए ताकत)
    • सिलेंडर की संख्या: 3 सिलेंडर (टर्बोचार्ज्ड इंजन विकल्प के साथ, जो एक्स्ट्रा पावर देता है)
    • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स (कॉलरशिफ्ट ट्रांसमिशन)
    • ब्रेक के प्रकार: तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक्स (जबरदस्त सुरक्षा)
    • स्टीयरिंग: पावर स्टीयरिंग (स्टैंडर्ड - आरामदायक और स्मूथ कंट्रोल)
    • पीटीओ पावर : 39.1 HP (स्टैंडर्ड 540 RPM और इकोनॉमी पीटीओ के साथ, जो कम ईंधन में पीटीओ उपकरणों को आसानी से चलाता है)
    • हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता: 1600 किलोग्राम तक की हाई लिफ्ट कैपेसिटी (ऑटोमैटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल - ADDC के साथ)
  • किन कामों के लिए है बेस्ट: कल्टीवेटर, रोटावेटर, कंबाइन थ्रेशर और सीड ड्रिल को बिना आरपीएम (RPM) तोड़े आसानी से चलाए। मजबूत सस्पेंशन और गियर स्पीड के बेहतरीन कॉम्बिनेशन के कारण यह भारी ट्रॉली को लंबी दूरी तक ले जाने के लिए बहुत विश्वसनीय। 

किफायती ट्रैक्टर खरीदते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

यदि आप एक किफायती ट्रैक्टर (Budget Tractor) खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन 3 सबसे महत्वपूर्ण बातों का खास ख्याल रखें ताकि आपका पैसा सही जगह लगे:

  • ट्रैक्टर की कीमत नहीं, "माइलेज" भी देखें: सस्ता ट्रैक्टर खरीदना समझदारी का केवल आधा हिस्सा है। ट्रैक्टर वन-टाइम इन्वेस्टमेंट है, लेकिन डीजल का खर्च हर रोज का है। ऐसे में ट्रैक्टर की SFC (Specific Fuel Consumption) रेटिंग और इंजन के टॉर्क पर ध्यान दें। मैसी फर्ग्यूसन और महिंद्रा जैसे ब्रांड्स को भारतीय बाजार में Best Mileage Tractors माना जाता है।
  • सर्विस नेटवर्क और स्पेयर पार्ट्स उपलब्धता: खेत में रफ-टफ काम करते समय ट्रैक्टर में छोटी-मोटी टूट-फूट होना आम बात है। असली समस्या तब आती है जब एक छोटे से पार्ट के लिए ट्रैक्टर हफ़्तों गैराज में खड़ा रहे। इसलिए ऐसा ट्रैक्टर चुनें जिसकी डीलरशिप या सर्विस सेंटर आपके गाँव के 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में हो। उसके स्पेयर पार्ट्स (कल-पुर्जे) स्थानीय मार्केट में आसानी से और सस्ती कीमत पर उपलब्ध होने चाहिए।
  • रीसेल वैल्यू और री-मार्केट डिमांड: यह एक ऐसा पॉइंट है जिसे अक्सर किसान नजरअंदाज कर देते हैं। हो सकता है कि 5 साल बाद आपकी खेती बढ़ जाए या आपको बड़े एचपी ट्रैक्टर की जरूरत पड़े, तो आपको पैसों की तत्काल आवश्यकता हो। भारत के सेकंड-हैंड ट्रैक्टर मार्केट में मैसी, महिंद्रा, स्वराज जैसे ट्रैक्टर ब्रांड की मांग सबसे हाई रहती है, इन्हें आप पुरानी हालत में भी बेचने जाएंगे, तो इनकी मूल कीमत का एक बड़ा हिस्सा आपको आसानी से वापस मिल सकता है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Massey Ferguson
Mahindra
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
New Holland
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Indo Farm
Preet
Trakstar
Tafe
Same Deutz Fahr
ACE
Escorts
Force
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2400 cc 36 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2945 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 39 HP

For Price Click Here