मैसी फर्ग्यूसन के 5 सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर, जानें फीचर्स और कीमत

मैसी फर्ग्यूसन के 5 सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर, जानें फीचर्स और कीमत
शेयर पोस्ट

मैसी फर्ग्यूसन के 5 मल्टीपर्पज ट्रैक्टर? जानिए फीचर्स , कीमत और फायदे

मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson) भारतीय किसानों के बीच एक भरोसेमंद ट्रैक्टर ब्रांड है। इसके ट्रैक्टर अपने दमदार इंजन, बेहतर माइलेज, मजबूत निर्माण और आधुनिक फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। मैसी फर्ग्यूसन के कई शक्तिशाली और टिकाऊ ट्रैक्टर मॉडल खेती, ढुलाई और अन्य बहुउद्देशीय कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण वर्षों से किसानों का भरोसा जीतते आ रहे हैं। यदि आप बहुउद्देशीय कार्यों के लिए एक भरोसेमंद मैसी ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए खास है। इस लेख में हम आपको मैसी फर्ग्यूसन के टॉप 5 मल्टीपर्पज ट्रैक्टर मॉडलों के बारे में जानकारी देंगे, जो प्रदर्शन, ताकत और उपयोगिता के मामले में किसानों भरोसा जीता है। 

मैसी फर्ग्यूसन: टॉप 5 बहुउद्देशीय ट्रैक्टर मॉडल्स

भारत में मैसी फर्ग्यूसन के MF 254 DYNATRACK, MF 244 DI SONA, MF 246 DYNATRACK, MF 9500 Smart और MF 241 DI Planetary Plus जैसे मल्टीपर्पज ट्रैक्टर मॉडल खेती के विभिन्न कार्यों के साथ-साथ कमर्शियल ढुलाई के लिए भी किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं। इन मॉडलों की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

1. मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनाट्रैक

मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनाट्रैक (Massey Ferguson 254 Dynatrack) 50 HP श्रेणी का एक बेहद आधुनिक और ऑल-राउंडर ट्रैक्टर है। कंपनी ने इसे अपनी खास "डायनाट्रैक सीरीज" के तहत पेश किया है, जो अपनी एडजस्टेबल व्हीलबेस, भारी हाइड्रालिक लिफ्टिंग क्षमता और एडवांस गियरबॉक्स के लिए जाना जाता है। इस ट्रैक्टर में 2700 CC क्षमता का शक्तिशाली 3-सिलेंडर इनलाइन इंजन मिलता है। इसमें 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर्स के साथ Constant Mesh सुपरशटल (SuperShuttle) गियरबॉक्स दिया गया है। 2050 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता के कारण यह बहुउद्देशीय कार्यों के लिए परफेक्ट है। यह मॉडल 2WD (2-व्हील ड्राइव) और 4WD (4-व्हील ड्राइव) दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। भारत में मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनाट्रैक 2WD मॉडल की अनुमानित एक्स-शोरूम ₹7.53 लाख से ₹9.01 लाख के बीच रहती है।

2. मैसी फर्ग्यूसन 244 डीआई सोना

मैसी फर्ग्यूसन 244 डीआई सोना (Massey Ferguson 244 DI Sona) 44 HP श्रेणी में एक अत्यधिक ईंधन कुशल ट्रैक्टर है। कंपनी ने इसे 2500 CC क्षमता वाले दमदार 3-सिलेंडर इंजन के साथ विशेष रूप से खेती के दैनिक कार्यों (जैसे जुताई, बुवाई) और भारी ढुलाई (Haulage) के काम में बेहतरीन माइलेज देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह कल्टीवेटर, 5 से 6 फीट के रोटावेटर, सीड ड्रिल और डिस्क हैरो को खेतों में बहुत ही आसानी से चला सकता है। इसमें 10 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स के साथ Partial Constant Mesh गियरबॉक्स मिलता है। इसकी वजन उठाने की क्षमता 1700 किलोग्राम है। इसके साथ ही इसमें मैसी की मशहूर क्वाड्र पीटीओ (Quadra PTO) मिलती है जो 37.84 HP की पीटीओ पावर देती है। भारत में मैसी फर्ग्यूसन 244 डीआई सोना कीमत ₹6.48 लाख से ₹6.94 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

3. मैसी फर्ग्यूसन 246 डायनाट्रैक

मैसी फर्ग्यूसन 246 डायनाट्रैक (Massey Ferguson 246 Dynatrack) प्रीमियम और आधुनिक डायनाट्रैक सीरीज का हिस्सा है। यह 46 HP श्रेणी का एक "सबसे बड़ा ऑलराउंडर" ट्रैक्टर है, जिसे कृषि, ढुलाई (Haulage) और कमर्शियल तीनों कामों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया है। धान की खेती और मचाई (Puddling) वाले काम के लिए यह ट्रैक्टर बेस्ट है, क्योंकि इसके 4WD वेरिएंट में पूरी तरह से सील्ड फ्रंट एक्सल (Sealed Front Axle) मिलता है, जिससे गीली मिट्टी या कीचड़ में पानी अंदर नहीं जाता। इसमें 2700 CC क्षमता का 3-सिलेंडर SIMPSONS S325.5 डीजल इंजन मिलता है, जो 46 HP की पावर प्रदान करता है। इसमें Fully Constant Mesh SuperShuttle™ ट्रांसमिशन तकनीक है, जिसमें 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर्स मिलते हैं। भारतीय बाजार में मैसी फर्ग्यूसन 246 डायनाट्रैक की कीमत ₹7.43 लाख से ₹7.87 लाख (Ex-Showroom) के बीच है।

4. मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट

मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट (Massey Ferguson 9500 Smart) एक प्रीमियम और बेहद एडवांस हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर है। यह 50 HP श्रेणी में आता है, जिसमें 2700 CC क्षमता का 3-सिलेंडर SIMPSONS इंजन मिलता है। यह इंजन उच्च टॉर्क पैदा करता है, जिससे यह बड़े रोटावेटर, कल्टीवेटर, रिवर्सिबल एमबी प्लाउ (पलटने वाला हल) को आसानी से खींचता है। इसमें स्मार्ट चाबी (SMART Key), डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (SMART Cluster ) और बेहतरीन रात की दृश्यता के लिए स्मार्ट हेडलैंप (SMART Headlamps) जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स मिलता है, जो Partial Synchromesh तकनीक पर काम करता है। भारत में मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट की कीमत किसानों के बजट अनुकूल है। इसमें 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट उपलब्ध है।

5. मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई प्लेनेटरी प्लस

मैसी फर्ग्यूसन 241 DI Planetary Plus 42 HP श्रेणी का भरोसेमंद और मजबूत ट्रैक्टर है, जिसे खेती के रोजमर्रा के कार्यों और मध्यम से भारी कमर्शियल ढुलाई (Haulage) दोनों में बेहतरीन माइलेज और लंबे जीवनकाल के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह भारत के मध्यम वर्गीय किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय है। इसमें Planetary Rear Axle (रियर एक्सल) तकनीकी है, जो भारी वजन खींचते समय पिछले पहियों पर पड़ने वाले लोड को समान रूप से बांट देती है। इससे एक्सल के टूटने का खतरा खत्म हो जाता है और ट्रैक्टर की उम्र लंबी होती है। इसका 2500 CC क्षमता का 3-सिलेंडर शक्तिशाली SIMPSONS इंजन कम आरपीएम पर उच्च टॉर्क देता है, जिससे डीजल की भारी बचत होती है। यह ट्रैक्टर सामान्य कृषि कार्य (जैसे कल्टीवेटर, 5 से 6 फीट के रोटावेटर, सीड ड्रिल और डिस्क हैरो) बहुत ही कम डीजल खपत में कर लेता है। भारत में मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई प्लेनेटरी प्लस (Massey Ferguson 241 DI Planetary Plus 42 HP Tractor) की कीमत ₹6.64 लाख से ₹7.20 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

निष्कर्ष: खरीदने से पहले विचार करें?

यदि आप ऐसा ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, जो खेती के साथ-साथ अन्य बहुउद्देशीय कार्यों में भी शानदार प्रदर्शन करे, तो मैसी फर्ग्यूसन के ये 5 मॉडल आपके लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं। ये ट्रैक्टर शक्ति, ईंधन दक्षता और बहुउपयोगिता का अच्छा संतुलन प्रदान करते हैं। ट्रैक्टर मॉडल चयन करते समय अपनी भूमि का आकार, फसल का प्रकार, मिट्‌टी की परिस्थितियां, कृषि उपकरणों की आवश्यकता और बजट जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर जरूर विचार करें। सही ट्रैक्टर न केवल आपकी कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि लंबे समय में लागत को भी कम करने में मदद करता है।

नोट: ट्रैक्टर की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत, हॉर्सपावर (HP) और अन्य तकनीकी फीचर्स समय-समय पर कंपनी द्वारा अपडेट किए जा सकते हैं। इसलिए किसी भी मॉडल की खरीदारी से पहले अपने नजदीकी मैसी फर्ग्यूसन डीलरशिप पर जाकर नवीनतम स्पेसिफिकेशन, उपलब्ध फीचर्स और ऑन-रोड कीमत की पुष्टि जरूर कर लें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Massey Ferguson
Mahindra
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
New Holland
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Indo Farm
Preet
Trakstar
Tafe
Same Deutz Fahr
ACE
Escorts
Force
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2400 cc 36 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2272 cc 33 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2432 cc 50 HP

For Price Click Here