फार्मट्रैक या जॉन डियर ट्रैक्टर? फीचर्स, माइलेज और कीमत तुलना

फार्मट्रैक या जॉन डियर ट्रैक्टर? फीचर्स, माइलेज और कीमत तुलना
शेयर पोस्ट

फार्मट्रैक और जॉन डियर: दोनों ब्रांड्स की तकनीक, माइलेज, ताकत और लोकप्रिय मॉडलों की पूरी जानकारी

आज भारतीय ट्रैक्टर बाजार में कई ट्रैक्टर ब्रांड उपलब्ध हैं, लेकिन जब बात दमदार प्रदर्शन, आधुनिक तकनीक और लंबे समय तक भरोसेमंद उपयोग की आती है, तो फार्मट्रैक (Farmtrac) और जॉन डियर (John Deere) का नाम सबसे प्रमुख ब्रांड्स में गिना जाता है। एक ओर जहां फार्मट्रैक अपने मजबूत निर्माण, किफायती संचालन लागत और भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप डिजाइन किए गए ट्रैक्टरों के लिए जाना जाता है, वहीं दूसरी ओर जॉन डियर अपनी वैश्विक प्रीमियम तकनीक, उन्नत फीचर्स, एडवांस गियरबॉक्स और आरामदायक परफॉर्मेंस के लिए किसानों के बीच लोकप्रिय है। यही कारण है कि नया ट्रैक्टर खरीदने वाले किसान अक्सर इन दोनों ब्रांड्स के बीच तुलना करते हैं।

अगर आप भी खेती, ढुलाई या कमर्शियल कार्यों के लिए नया ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके काम और बजट के अनुसार कौन सा ट्रैक्टर ब्रांड बेहतर साबित हो सकता है। आइए फार्मट्रैक और जॉन डियर के बीच प्रमुख अंतर और खूबियों को विस्तार से समझते हैं।

फार्मट्रैक Vs जॉन डियर: ब्रांड पहचान और बाजार में स्थिति

दोनों ब्रांड भारतीय ट्रैक्टर बाजार में अपनी मजबूत पहचान और बड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। 

फार्मट्रैक एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (EKL) का एंट्री-प्रीमियम ट्रैक्टर ब्रांड है, जो अपने पारंपरिक डिजाइन, दमदार इंजन, बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस लागत के लिए जानी जाती है। कंपनी इस सेगमेंट के तहत प्रो ऑर्चर्ड, एटम, चैंपियन, क्लासिक, प्रोमैक्स, पावरमैक्स और वर्ल्डमैक्स जैसी विभिन्न ट्रैक्टर सीरीज पेश करती है, जो ट्रैक्टर बागवानी खेती के साथ-साथ भारी कृषि और कमर्शियल ढुलाई कार्यों में शानदार प्रदर्शन करते हैं।

वहीं, जॉन डियर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित कृषि मशीनरी ब्रांड्स में से एक माना जाता है। यह ब्रांड अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी, उच्च गुणवत्ता, बेहतरीन परफॉर्मेंस और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव के लिए प्रसिद्ध है। भारत में भी जॉन डियर के ट्रैक्टर बड़े और प्रगतिशील किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कंपनी बागवानी, खेती और भारी कृषि कार्यों के लिए जॉन डियर 5D सीरीज, 5E सीरीज, 5M सीरीज और 28 HP से 35 HP तक की स्पेशलिटी (मिनी) ट्रैक्टर रेंज उपलब्ध कराती है, ताकि किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार बेहतर विकल्प मिल सकें।

फार्मट्रैक बनाम जॉन डियर: इंजन और प्रदर्शन में कौन ज्यादा ताकवर?

फार्मट्रैक ब्रांड के अधिकांश ट्रैक्टर मॉडल बेहतर बैकअप टॉर्क और ईंधन दक्षता के लिए जाने जाते हैं। इनके इंजन भारी कृषि कार्यों (जैसे जुताई, रोटावेटर और कमर्शियल ट्रॉली ढुलाई) में दमदार प्रदर्शन करते हैं। दूसरी ओर, जॉन डियर ट्रैक्टर आधुनिक इंजन तकनीक और बेहतर पावर डिलीवरी के लिए प्रसिद्ध हैं। इनका जॉन डियर इंजन भारी लोड में भी स्थिर प्रदर्शन बनाए रखता है और लंबे समय तक बिना रूके लगातार काम करने में सक्षम होता है।

निष्कर्ष: भारी कार्यों के लिए दोनों ब्रांड मजबूत हैं, लेकिन तकनीकी परिष्करण और सुचारू प्रदर्शन के मामले में जॉन डियर आगे है, जबकि कठिन कार्यों को बेहतर ईंधन दक्षता के साथ पूरा करने के लिए फार्मट्रैक को बढ़त मिलती है।

माइलेज और संचालन लागत

भारतीय किसानों के लिए डीजल खर्च एक महत्वपूर्ण पहलू है। फार्मट्रैक ट्रैक्टर कम डीजल खपत और किफायती संचालन लागत के लिए लोकप्रिय हैं। वहीं, जॉन डियर ट्रैक्टर भी बेहतर माइलेज प्रदान करते हैं, लेकिन उनकी शुरुआती कीमत और कुछ मॉडलों की मेंटेनेंस लागत अपेक्षाकृत ज्यादा हो सकती है। यदि प्राथमिकता कम परिचालन लागत है, तो फार्मट्रैक किसानों के लिए अधिक किफायती विकल्प साबित हो सकता है। 

फार्मट्रैक Vs जॉन डियर: तकनीक और आधुनिक फीचर्स

जॉन डियर के ट्रैक्टरों में आधुनिक ट्रांसमिशन, बेहतर हाइड्रोलिक्स सिस्टम, आरामदायक केबिन, एडवांस इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और तकनीकी प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलते हैं। वहीं, फार्मट्रैक भी अपने नए मॉडलों में आधुनिक तकनीक प्रदान करता है, लेकिन उसका मुख्य फोकस तकनीक और लागत के बीच संतुलन बनाए रखने पर रहता है।

निष्कर्ष: तकनीक और प्रीमियम फीचर्स के मामले में जॉन डियर आगे दिखाई देता है, जबकि तकनीक के साथ लागत संतुलन बनाए रखने के लिए फार्मट्रैक बाजी मारता है। 

रखरखाव और सर्विस नेटवर्क

फार्मट्रैक भारतीय ब्रांड है, इसलिए इसके स्पेयर पार्ट्स अपेक्षाकृत किफायती होते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी सर्विस उपलब्धता अच्छी मानी जाती है। वहीं, जॉन डियर अमेरिकी ब्रांड है, जिससे कुछ क्षेत्रों में इसके पार्ट्स और सर्विस लागत अधिक हो सकती है। भारत में जॉन डियर का सर्विस नेटवर्क भी मजबूत है

निष्कर्ष: कम रखरखाव लागत के लिए फार्मट्रैक को बढ़त मिलती है।

दोनों ब्रांड्स के लोकप्रिय मॉडल

भारतीय किसानों द्वारा दोनों ब्रांड्स के निम्नलिखित मॉडल्स को सबसे ज्यादा पंसद किया जाता है।

फार्मट्रैक के लोकप्रिय मॉडल

मॉडल 

मुख्य फीचर्स

मुख्य उपयोग

किन किसानों के लिए बेहतरीन है?

फार्मट्रैक 60 क्लासिक

• इंजन शक्ति: 50 एचपी श्रेणी

• गियर: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (कांस्टेंट मेश)

• लिफ्ट क्षमता: 1800 kgf

• कल्टीवेटर, हल और 6 फीट का रोटावेटर चलाना।

• भारी ट्रॉली की ढुलाई में शानदार परफॉर्मेंस।

• मध्यम वर्गीय उन किसानों के लिए जो बिना ज्यादा सेंसर या इलेक्ट्रॉनिक्स के मजबूत, टिकाऊ और भारी खिंचाई करने वाला पारंपरिक ट्रैक्टर चाहते हैं।

फार्मट्रैक

45 क्लासिक

• इंजन शक्ति: 50 एचपी कैट.
• गियर: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (कॉन्स्टेंट मेश

गियर बॉक्स)

• लिफ्ट क्षमता: 1800 kgf

• कल्टीवेटर, 2 बॉटम हाइड्रोलिक रिवर्सबल एमबी प्लाऊ।

• 7 फैन थ्रेशर और मिनी राउंड बेलर जैसे भारी कार्य।

• मध्यम रकबे (जमीन) वाले किसानों के लिए जिन्हें अपने रोजमर्रा खेती के कामों के लिए कम मेंटेनेंस वाला भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहिए।

फार्मट्रैक 47 प्रोमैक्स

• इंजन शक्ति: 47 HP श्रेणी

• गियर: 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स (फुली कॉन्स्टेंट मेश

गियर बॉक्स)

• लिफ्ट क्षमता: 2000 kgf

• डिस्क हैरो और रिवर्सिबल एमबी हल।

• फ्रंट लोडर और डोजर के बेहतरीन काम ।

• लंबी दूरी के कमर्शियल ट्रांसपोर्टेशन।

• प्रगतिशील और नए जमाने के उन किसानों के लिए जो कम बजट में आधुनिक फीचर्स, आराम और ज्यादा माइलेज चाहते हैं।

फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स

• इंजन शक्ति: 55 एचपी श्रेणी



 

• इंजन: 3 सिलेंडर, 3510 CC

• गियर: 16 + 4 (T20 कॉन्स्टेंट मेश

गियर बॉक्स)

• लिफ्ट क्षमता: 1800 Kgf | 2500 Kgf

• हैवी ड्यूटी: सुपर सीडर, लेजर लैंड लेवलर, कंबाइन हार्वेस्टर और स्ट्रॉ रीपर चलाना।



 

• माइनिंग, ईंट-भट्टों और कमर्शियल ओवरलोड ट्रॉली।

• बड़े जमींदारों, ठेकेदारों और कस्टम हायरिंग (किराए का काम करने वाले) व्यवसायियों के लिए जिन्हें बिना किसी समझौते के बेजोड़ ताकत और स्पीड विकल्प चाहिए।

फार्मट्रैक 41 चैंपियन

• इंजन शक्ति: 41 एचपी श्रेणी

• गियर: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (कॉन्स्टेंट मेश गियर बॉक्स)

• लिफ्ट क्षमता: 1800 kgf

• हल्के कल्टीवेटर, एमबी हल, डिस्क हैरो का उपयोग।

• मिट्टी तैयार करने और मंडी तक फसलों को ले जाना।

• छोटे और सीमांत किसानों के लिए जिनका बजट कम है और वे मुख्य रूप से बुनियादी खेती तथा खेती से जुड़े ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक टिकाऊ ट्रैक्टर तलाश रहे हैं।

फार्मट्रैक 26 एटम

• इंजन शक्ति: 26 एचपी (कॉम्पैक्ट/मिनी)


• गियर: 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स (कॉन्स्टेंट मेश

गियर बॉक्स)

• लिफ्ट क्षमता: 750 kgf

• अंगूर, आम, संतरों के बागों में जुताई।

• कपास और गन्ने की दो कतारों के बीच इंटर-कल्चर खेती।

 

• ऑर्चर्ड स्प्रेयर (दवा छिड़काव) और छोटा रोटावेटर।

• बागवानी करने वाले, सब्जी उत्पादक और संकरे खेतों वाले किसानों के लिए जिन्हें कतारों के बीच काम करने के लिए छोटे आकार और शानदार टर्निंग रेडियस वाले 4WD ट्रैक्टर की जरूरत है।

जॉन डियर के लोकप्रिय मॉडल

ट्रैक्टर मॉडल

मुख्य फीचर्स

मुख्य उपयोग

किन किसानों के लिए बेहतरीन है?

जॉन डियर 5050D

• इंजन पावर: 50 HP श्रेणी

 

• गियर: 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स (कॉलरशिफ्ट)

• लिफ्टिंग कैपेसिटी: 1600 kgf

• रोटावेटर, कल्टीवेटर और कल्टी-सीडर चलाना।

• कृषि और व्यावसायिक ट्रॉलियों की लंबी दूरी तक ढुलाई।

• मध्यम श्रेणी के उन प्रगतिशील किसानों के लिए जो कृषि और हाउलेज दोनों के लिए आधुनिक, टिकाऊ और लंबे समय तक बिना थके चलने वाला ऑल-राउंडर ट्रैक्टर चाहते हैं।

जॉन डियर 5045 D PowerPro

• इंजन पावर: 46 HP श्रेणी

 • गियर: 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स (कॉलरशिफ्ट)

• लिफ्टिंग कैपेसिटी: 1600 kgf

• 5 से 6 फीट का रोटावेटर और डिस्क हैरो चलाना।

• कतारों वाली फसलों (जैसे सोयाबीन, मक्का) में बुवाई और जुताई।

• उन कम और मध्यम जमीन वाले किसानों के लिए जिन्हें कम बजट में 'पावरप्रो' तकनीक के साथ अतिरिक्त ताकत और ज्यादा माइलेज प्रदर्शन ट्रैक्टर की जरूरत होती है।

जॉन डियर 5105

• इंजन पावर: 40 HP श्रेणी

• गियर: 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स (कॉलरशिफ्ट)
 

• लिफ्टिंग कैपेसिटी: 1600 kgf

• छोटे रोटावेटर, कल्टीवेटर और कतारों के बीच जुताई कार्य।

• 4WD वेरिएंट में धान के खेतों की कीचड़ वाली जुताई (Puddling)।

• छोटे, सीमांत और मुख्य रूप से धान की खेती करने वाले किसानों के लिए जो बजट रेंज में 2 WD और 4 WD (फोर-व्हील ड्राइव) जॉन डियर ट्रैक्टर चाहते हैं।

जॉन डियर 5310 PowerTech™

• इंजन पावर: 55 HP श्रेणी

• गियर: 12F + 4R (गियरप्रो स्पीड), 12F + 12R (पॉवररिवर्सर स्पीड), 9F + 3R (क्रीपर स्पीड)

 

• लिफ्ट क्षमता: 2000 kg से 2500 kg तक

• हैवी ड्यूटी कार्य: सुपर सीडर, लेजर लैंड लेवलर, कंबाइन हार्वेस्टर, बड़े रीपर और रोटेरी टिलर चलाना।

• भारी कमर्शियल ढुलाई।

• बड़े जमींदारों, कस्टम हायरिंग (किराए पर ट्रैक्टर चलाने वाले) व्यवसायियों और ठेकेदारों के लिए जिन्हें अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंजन तकनीक, बेजोड़ ताकत और बड़े इंप्लीमेंट्स चलाने के लिए प्रबल और मजबूत डिजाइन वाला

ट्रैक्टर चाहिए।

निष्कर्ष: कौन सा विकल्प बेहतर?

यदि आपकी प्राथमिकता कम मेंटेनेंस, बेहतर माइलेज और किफायती संचालन लागत है, तो फार्मट्रैक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। वहीं यदि आप आधुनिक तकनीक, प्रीमियम फीचर्स, आरामदायक ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं, तो जॉन डियर आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। दोनों ही भारतीय किसानों के बीच भरोसेमंद ट्रैक्टर ब्रांड हैं। सही चुनाव आपके बजट, खेती के प्रकार, कृषि उपकरणों के उपयोग और दैनिक कार्यों पर निर्भर करता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Massey Ferguson
Mahindra
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
New Holland
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Preet
Indo Farm
Trakstar
Tafe
Same Deutz Fahr
ACE
Escorts
Force
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2400 cc 36 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2048 cc 30 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

2592 cc 35 HP

For Price Click Here