आज मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson) के कई मॉडल खेती, ढुलाई और कमर्शियल कार्यों के लिए किसानों की पसंद बनते जा रहे हैं। ये ट्रैक्टर कम ईंधन खपत के साथ दमदार पावर और लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस देने के लिए जाने जाते हैं। इनमें ऑयल इमर्स्ड ब्रेक, हाई PTO पावर, मजबूत हाइड्रोलिक्स और आरामदायक ड्राइविंग जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं, जो किसानों के काम को आसान और बहुत ही ज्यादा सुविधाजनक बनाते हैं।
अगर आप भी अपने खेतों के लिए एक ऐसा ही भरोसेमंद ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं, तो इस लेख में हम मैसी फर्ग्यूसन के कुछ ऐसे लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल्स के बारे में बता रहे हैं, जो अपनी पावर श्रेणी में बेहतर माइलेज, कम ईंधन खपत और शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं इन ट्रैक्टरों में मिलने वाले फीचर्स, इंजन क्षमता और कीमत के बारे में।
मैसी फर्ग्यूसन के ज्यादातर ट्रैक्टर मॉडलों में सिम्पसन (Simpsons) इंजन दिया जाता है। यह इंजन बेहतर माइलेज, कम डीजल खपत और दमदार परफॉर्मेंस करने के लिए जाना जाता है। यदि आप भी अपने खेतों या व्यवसायिक उपयोग के लिए एक ऐसा मैसी ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं, जो कम ईंधन में ज्यादा ताकत दे सके, तो नीचे दिए गए विकल्प आपके लिए एक बेहतर निवेश हो सकते हैं।
मैसी फर्ग्यूसन 241 DI Maha Shakti लगभग 42 HP श्रेणी का एक लोकप्रिय ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर अपने सेगमेंट में शानदार माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस के लिए किसानों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इसका शक्तिशाली 3-सिलेंडर वॉटर-कूल्ड इंजन खेती, रोटावेटर, कल्टीवेटर और ट्रॉली ढुलाई जैसे कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन देता है। इस ट्रैक्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका कम डीजल खपत वाला इंजन है, जो भारी कामों में भी अच्छा माइलेज प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स, बेहतर PTO पावर और मजबूत हाइड्रोलिक प्रणाली जैसे कई अन्य फीचर्स मिलते हैं। मैसी
फर्ग्यूसन के इस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹6.32 लाख से ₹6.83 लाख के बीच है।
मैसी फर्ग्यूसन 244 डायनाट्रैक 4WD एक अत्याधुनिक और प्रीमियम ट्रैक्टर है, जिसमें 44 hp (32.35 kW) श्रेणी का 3–सिलेंडर सिम्पसन (Simpsons) दिया गया है। लगभग 2500 CC क्षमता वाला यह इंजन 2250 रेटेड आरपीएम पर भारी टॉर्क देता है। यह ट्रैक्टर मुख्य रूप से अपनी डायनाट्रैक सीरीज की अनूठी तकनीक के लिए जाना जाता है, जो खेती, बागवानी और भारी कमर्शियल ढुलाई तीनों कामों को बेहद आसानी से संभालने की क्षमता रखती है। इस ट्रैक्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका एक्सटेंडेबल व्हीलबेस है। भारी ढुलाई या बड़े उपकरणों पर काम करते समय इसका व्हीलबेस बढ़ाया जा सकता है ताकि ट्रैक्टर आगे से न उठे और संकरे बागों में काम के लिए इसे छोटा किया जा सकता है। इसके अलावा, 4WD क्षमता के कारण यह ट्रैक्टर 5-6 फीट के रोटावेटर, कल्टीवेटर, पोटैटो प्लांटर और डोजर जैसे आधुनिक उपकरणों को बिना स्लिपेज के आसानी से खींचता है।
मैसी फर्ग्यूसन 244 डायनाट्रैक 4WD की कीमत लगभग ₹8.31 लाख से ₹8.70 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है।
मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट 2WD 50 HP श्रेणी में एक बेहद आधुनिक, स्टाइलिश और बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है। यह मैसी की 'DynaSmart' सीरीज का हिस्सा है। इसे विशेष रूप से उन किसानों के लिए डिजाइन किया गया है जो ट्रेडिशनल खेती के साथ-साथ आधुनिक कृषि उपकरणों (जैसे- रोटावेटर, कल्टीवेटर) और कमर्शियल ढुलाई पर सबसे कम ईंधन खर्च में बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी उच्च पीटीओ पावर और मजबूत हाइड्रोलिक्स क्षमता है। अपनी 540 आरपीएम पीटीओ पावर और 2050 किलोग्राम तक की मजबूत हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग क्षमता के कारण यह ट्रैक्टर रोटावेटर, पोटैटो प्लांटर, स्ट्रॉ रीपर और सीड ड्रिल को बिना किसी थकावट के चला सकता है।
मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट की अनुमानित कीमत करीब ₹7.66 लाख से ₹8.11 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
अगर किसान कम डीजल खर्च में खेती के सामान्य कार्यों के लिए ट्रैक्टर चाहते हैं, तो मैसी फर्ग्यूसन 241 DI महा शक्ति एक बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं रोटावेटर, कल्टीवेटर और भारी कृषि उपकरणों के साथ ज्यादा ताकत चाहिए, तो MF 241 DI Dynatrack बेहतर साबित हो सकता है। अगर खेती के साथ-साथ भारी ट्रॉली ढुलाई और कमर्शियल उपयोग भी करना है, तो मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनास्मार्ट 2WD ज्यादा दमदार और उपयोगी विकल्प माना जाता है। कम डीजल खपत, मजबूत परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस की वजह से मैसी फर्ग्यूसन के ये ट्रैक्टर मॉलड 2026 में किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
राजस्थान में खरीफ की खेती के लिए टॉप 10 ट्रैक्टर - कीमत और फीचर्स
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology
The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!