Sonalika DI 42 RX - 42 HP ट्रैक्टर जानें फीचर्स, उपयोग और कीमत

Sonalika DI 42 RX - 42 HP ट्रैक्टर जानें फीचर्स, उपयोग और कीमत
शेयर पोस्ट

Sonalika DI 42 RX: 42 HP कैटेगरी का यह ट्रैक्टर किसानों के लिए कितना फायदेमंद?

मौजूदा समय में छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए एक ऐसा ट्रैक्टर चुनना सबसे बड़ी चुनौती होती है, जो कम लागत में बेहतर प्रदर्शन दे और ईंधन की खपत भी कर करे। सोनालीका डीआई-42 आरएक्स एचडीएम सिकंदर (Sonalika DI-42 RX HDM SIKANDER) इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 42 HP श्रेणी का यह ट्रैक्टर कंपनी की सिकंदर सीरीज में आता है और खेती के अधिकांश कार्यों को आसानी से संभालने में सक्षम माना जाता है। इसका आधुनिक डिजाइन, हाई माइलेज हैव–ड्यूटी इंजन, उच्च भार उठाने वाली एक्सो सेंसिंग हाइड्रोलिक्स और कम्फर्ट इसे किसानों के बीच लोकप्रिय विकल्प बनाते हैं। 

रोटावेटर, कल्टीवेटर और ढुलाई जैसे कार्यों के लिए DI-42 RX HDM SIKANDER किसानों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह ट्रैक्टर अपनी पावर श्रेणी में सबसे कम ईंधन खपत के साथ ज्यादा टॉर्क और अच्छी रफ्तार प्रदान करता है, जिससे खेती के विभिन्न काम आसानी और तेजी से पूरे किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि सोनालीका DI 42 RX छोटे किसानों के लिए क्यों एक फायदे का सौदा माना जा रहा है और इसके फीचर्स, ताकत तथा उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझते हैं।

Sonalika DI 42 RX के तकनीकी फीचर्स, ताकत और उपयोगिता

किसी भी ट्रैक्टर की लोकप्रियता उसके दमदार प्रदर्शन, आधुनिक तकनीक और किसानों की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता से तय होती है। सोनालीका सिकंदर सीरीज का यह मॉडल दमदार एचडीएम (HDM) इंजन, मजबूत हाइड्रोलिक क्षमता और लो मेंटेनेंस (कम रखरखाव) खर्च जैसी खूबियों के चलते किसानों की पहली पसंद बनता जा रहा है। नीचे DI-42 RX HDM सिकंदर ट्रैक्टर के इंजन प्रदर्शन, खेती में उपयोगिता और मिलने वाले आधुनिक फीचर्स की जानकारी विस्तार से दी गई है।

सोनालीका DI 42 RX इंजन पावर और टॉर्क

सोनालीका DI-42 RX ट्रैक्टर की सबसे बड़ी खासियत इसका दमदार HDM (हेवी ड्यूटी माइलेज) इंजन है, जो शानदार पावर के साथ बेहतरीन टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 42 HP श्रेणी का शक्तिशाली 3-सिलेंडर डायरेक्ट इंजेक्शन (DI) इंजन दिया गया है। 2893 सीसी की बड़ी इंजन क्षमता के कारण यह 2000 RPM पर बेहतरीन प्रदर्शन करता है और लगभग 197 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। यही वजह है कि भारी कृषि उपकरणों के साथ काम करते समय भी ट्रैक्टर की पावर बनी रहती है और इंजन पर अतिरिक्त दबाव महसूस नहीं होता।

कूलिंग तकनीक और एयर फिल्टर

इंजन को लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देने के लिए इसमें वॉटर-कूल्ड (लिक्विड कूल्ड) तकनीक दी गई है, जो इंजन को ओवरहीटिंग जैसी गंभीर समस्या से बचाती है। इसके अलावा, इस ट्रैक्टर में प्री-क्लीनर के साथ ड्राई टाइप एयर फिल्टर दिया गया है, जो धूलभरे खेतों में काम के दौरान इंजन तक धूल और मिट्टी के कणों को पहुंचने से रोकता है। इससे इंजन को साफ हवा मिलती है, उसकी कार्यक्षमता बनी रहती है और ट्रैक्टर लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करता है।

ट्रांसमिशन और क्लच विकल्प

इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। साइड शिफ्ट गियर के साथ 'कांस्टेंट मेश' टाइप ट्रांसमिशन होने के कारण गियर बदलना बेहद स्मूथ रहता है। यह सिंगल और ड्यूल दोनों क्लच विकल्पों में आता है। ड्यूल क्लच वेरिएंट लेने पर पीटीओ (PTO) से चलने वाले उपकरणों को चलाना ज्यादा आसान हो जाता है। 

हाइड्रोलिक्स और पीटीओ (PTO) 

इस ट्रैक्टर में लगभग 2000 किलोग्राम तक की लिफ्टिंग क्षमता (एक्सो सेंसिंग हाइड्रोलिक्स) मिलती है, जबकि RX सीरीज के कुछ मॉडलों में इससे अधिक क्षमता भी उपलब्ध है। यह आसानी से भारी से भारी कृषि उपकरणों और कल्टीवेटर को उठा सकता है। इसकी पीटीओ पावर लगभग 35.7 HP है, जो 540 आरपीएम पर काम करता है। यह थ्रेशर और रोटावेटर जैसे पीटीओ उपकरणों को पूरी पावर से चलाता है। 

बेहतर ऑपरेटर आराम 

सोनालीका DI-42 RX ट्रैक्टर मॉडल को किसानों की सुविधा, आराम और सुरक्षा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। लंबे समय तक काम करने के दौरान थकान कम करने के लिए इसमें आरामदायक एर्गोनोमिक सीट दी गई है। इसके अलावा, वेट बैलेंस के साथ रग्ड लॉक हेवी-ड्यूटी बंपर और CCS चौड़ा प्लेटफॉर्म ट्रैक्टर की मजबूती बढ़ाने के साथ-साथ ऑपरेटर को पर्याप्त जगह भी प्रदान करते हैं। यह बेहतर ड्राइविंग अनुभव के उपयुक्त है।

शानदार फीचर्स और सुरक्षित ड्राइविंग 

किसानों की जरूरत के अनुसार इसमें मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। इससे संचालन आसान हो जाता है और थकान मुक्त ड्राइविंग अनुभव मिलता रहता है। सुरक्षित और भरोसेमंद ब्रेकिंग के लिए इस ट्रैक्टर में ऑयल इमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक (OIB) दिए गए हैं, जो बेहतर नियंत्रण और लंबी उम्र सुनिश्चित करते हैं। साथ ही, किसान अपनी जरूरत के हिसाब से ड्राई डिस्क ब्रेक विकल्प भी चुन सकते हैं। ट्रैक्टर में 6.0-16 फ्रंट टायर और 13.6-28 रियर टायर दिए गए हैं, जो खेत और सड़क दोनों पर बेहतर पकड़ और संतुलन प्रदान करते हैं। वहीं, 55 लीटर की बड़ी फ्यूल टैंक क्षमता के कारण किसान एक बार टैंक फुल कराने के बाद लंबे समय तक बिना रुके काम कर सकते हैं। 

छोटे किसानों के लिए क्यों है फायदेमंद?

छोटे और मध्यम किसानों के लिए ट्रैक्टर खरीदते समय ईंधन बचत, कम रखरखाव लागत और बहुउद्देशीय उपयोग सबसे महत्वपूर्ण पहलू होते हैं। सोनालीका DI 42 RX इन सभी जरूरतों को पूरा करता है। यह ट्रैक्टर जुताई, बुवाई, रोटावेटर संचालन, कल्टीवेटर और ट्रॉली ढुलाई जैसे कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करता है। कंपनी और विभिन्न कृषि प्लेटफॉर्म्स के अनुसार यह मॉडल कम डीजल खपत के साथ बेहतर आउटपुट देने के लिए जाना जाता है, जिससे खेती की कुल लागत कम हो सकती है। कई किसान Sonalika DI 42 RX को खेती और कमर्शियल उपयोग दोनों के लिए पसंद करते हैं। 

किन किसानों के लिए है सबसे उपयुक्त?

  • 5 से 10 एकड़ तक खेती भूमि वाले किसान
  • सोयाबीन, गेहूं, धान, चना और सरसों उत्पादक छोटे किसान
  • खेती के साथ-साथ कमर्शियल परिवहन कार्य करने वाले किसान
  • कम बजट में भरोसेमंद विकल्प तलाश रहे किसान 

कीमत और वैल्यू फॉर मनी

भारतीय बाजार में सोनालीका DI 42 RX की कीमत लगभग 6.09 लाख रुपए से 6.36 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच जाती है। प्राइस वेरिएंट और राज्य के अनुसार बदल सकती है। इसके स्पेयर पार्ट्स बाजार में आसानी से और सस्ते मिल जाते हैं। कंपनी इस पर 2 साल या उससे ज्यादा की अच्छी वारंटी भी देती है। अपने फीचर्स, पावर और कम रखरखाव लागत के कारण कम बजट वाले किसानों के लिए यह बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी है। सटीक ऑन-रोड कीमत आपके राज्य के टैक्स और उस समय चल रही बैंक ब्याज दरों के लिए अपने नजदीकी सोनालीका ट्रैक्टर डीलर या बैंक शाखा से जरूर संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
Captain
VST
Kubota
Indo Farm
Tafe
Preet
Same Deutz Fahr
Trakstar
Escorts
ACE
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2700 cc 46 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2979 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

2734 cc 40 HP

For Price Click Here