मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई डायनाट्रैक ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई डायनाट्रैक ट्रैक्टर: कीमत और फीचर्स
शेयर पोस्ट

खेती और कमर्शियल कामों का ऑल-राउंडर: जानिए यह ट्रैक्टर क्यों बना किसानों की पहली पसंद?

मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson) की डायनाट्रैक सीरीज स्मार्ट टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स का शानदार संयोजन पेश करती है। यह सीरीज भारतीय किसानों की खेती के साथ-साथ ढुलाई और अन्य कमर्शियल जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। अगर आप भी इस सीरीज में एक ऐसे मैसी ट्रैक्टर की तलाश में हैं, जो खेती के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और कमर्शियल कामों में भी ऑल-राउंडर प्रदर्शन दिखाए, तो मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई डायनाट्रैक एक शानदार विकल्प हो सकता है। 42 एचपी श्रेणी का यह ट्रैक्टर किसानों के बीच एक बहुउद्देशीय (All-rounder) ट्रैक्टर के रूप में काफी लोकप्रिय हुआ है। इसमें 2500 CC का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो दुनिया के पहले एक्सटेंडेबल व्हीलबेस फीचर (extendable wheelbase) के साथ आता है। यह खासियत इसे खेत में बेहतरीन स्थिरता और संतुलन देती है। शटल शिफ्ट गियरबॉक्स, उच्च हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता और क्वाड्रा PTO जैसे फीचर्स इसे जुताई, रोटावेटर संचालन, स्प्रेइंग और भारी ढुलाई जैसे कार्यों के लिए भरोसेमंद बनाते हैं। 

इस रिव्यू लेख में जानते हैं कि आखिर क्या चीजें MF 241 DI DYNATRACK को 42 एचपी सेगमेंट का सबसे भरोसेमंद ऑल-राउंडर ट्रैक्टर बनाती हैं। 

फर्ग्यूसन 241 DI Dynatrac: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी 

टैफे (TAFE) और मैसी फर्ग्यूसन  (Massey Ferguson) की शानदार इंजीनियरिंग से डिजाइन किया गया यह ट्रैक्टर बेहतर माइलेज, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और आसान मेंटेनेंस के लिए जाना जाता है। इसमें कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं, जो इसे छोटे और मध्यम किसानों के बीच एक ऑल-राउंडर ट्रैक्टर बनाते हैं। 42 HP सेगमेंट के इस ट्रैक्टर के इंजन परफॉर्मेंस, हाइड्रोलिक्स, ट्रांसमिशन, पीटीओ, प्रमुख फीचर्स और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

241 DI Dynatrak: इंजन और परफॉर्मेंस (Engine & Power)

मैसी फर्ग्यूसन 241 DI DynaTrak में 42 HP श्रेणी का 3-सिलेंडर, 2500 सीसी क्षमता वाला सिम्पसन S325.1 TIII A डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन कम रेटेड RPM पर भी अच्छा टॉर्क जनरेट करता है, जिससे कल्टीवेशन, रोटावेटर चलाने और ट्रॉली ढुलाई जैसे विभिन्न कृषि कार्यों में दमदार और स्थिर परफॉर्मेंस मिलती है। इसका ईंधन-कुशल इंजन लंबे समय तक काम के दौरान ईंधन की खपत को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसमें वाटर-कूल्ड इंजन और ड्राई-टाइप एयर क्लीनर तकनीक दिया गया है। इसका 38 HP PTO पावर थ्रेशर, हार्वेस्टर, पोटैटो रीपर और अन्य PTO संचालित कृषि उपकरणों को आसानी से चलाने के लिए पर्याप्त क्षमता प्रदान करता है।

ट्रांसमिशन और स्पीड विकल्प (Super Shuttle Transmission) 

डायनाट्रैक सीरीज के इस मॉडल की खास पहचान इसका शटल टेक (ShuttleTech) ट्रांसमिशन सिस्टम है। इसमें डुअल डायाफ्राम क्लच के साथ 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स (कुल 24-स्पीड) गियर विकल्प वाला फुली सिंक्रोमेश गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा, एक अलग शटल-शिफ्ट लीवर (Shuttle-shift lever) मिलता है, जिसकी मदद से ऑपरेटर बिना मुख्य गियर बदले ट्रैक्टर की दिशा को फॉरवर्ड से रिवर्स और रिवर्स से फॉरवर्ड कर सकता है। इससे लोडर, डोजर, रीपर और धान की खेती में पड़लिंग जैसे कामों में समय व मेहनत की बचत होती है। 

एक्सटेंडेबल व्हीलबेस (Extendable Wheelbase)

इस ट्रैक्टर में दिया गया एक्सटेंडेबल व्हीलबेस (Extendable Wheelbase) फीचर जरूरत के अनुसार व्हीलबेस को एडजस्ट करने की सुविधा देता है। इससे भारी उपकरणों के साथ काम करते समय ट्रैक्टर को बेहतर स्थिरता और संतुलन मिलता है और आगे के पहियों के उठने की संभावना कम होती है। ट्रैक्टर की अधिकतम फॉरवर्ड (आगे की ओर चालने की) स्पीड करीब 31.8 किमी/घंटा है, जिससे खेत के काम के साथ-साथ सड़कों पर ट्रॉली ढुलाई और अन्य ट्रांसपोर्ट कार्य भी कम समय में पूरे किए जा सकते हैं।

हाइड्रोलिक्स और लिफ्टिंग क्षमता (Hydraulics lifting capacity)

मैसी फर्ग्यूसन अपनी डाइनालिफ्ट हाइड्रोलिक्स (DynaLift Hydraulics) तकनीक के लिए जानी जाती है। इस ट्रैक्टर में 2050 किलोग्राम की मजबूत हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता मिलती है, जिससे हाइड्रोलिक रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ, बेलर और अन्य भारी कृषि उपकरणों को आसानी से उठाने और चलाने में मदद मिलती है। इसका ड्राफ्ट पोजीशन एंड रिस्पांस कंट्रोल (ADDC) सिस्टम खेत की मिट्टी और काम की जरूरत के अनुसार इम्प्लीमेंट की गहराई को नियंत्रित करने में मदद करता है। ट्रैक्टर में 3-पॉइंट Category-I (कॉम्बी बॉल) लिंकेज भी मिलता है, जिससे विभिन्न कृषि उपकरणों को आसानी से अटैच कर उनका प्रभावी तरीके से उपयोग किया जा सकता है।

पीटीओ पावर (PTO Power)

इसमें 38 HP की पीटीओ पावर मिलती है, जो Quadra PTO तकनीक से लैस है। इसमें स्टैंडर्ड 540 आरपीएम PTO, Reverse PTO और Ground Speed PTO के विकल्प मिलते हैं।

इनकी मदद से किसान थ्रेशर, रोटावेटर और अन्य PTO संचालित कृषि उपकरणों को जरूरत के अनुसार आसानी से चला सकते हैं।

ब्रेक और स्टीयरिंग (Brakes and steering)

इसमें मल्टी-डिस्क ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक्स दिए गए हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग और ट्रैक्टर पर मजबूत नियंत्रण प्रदान करते हैं। इसमें मैनुअल और पावर स्टीयरिंग दोनों के विकल्प मिलते हैं, जिससे संकरी जगहों और खेत के किनारों पर ट्रैक्टर को आसानी से मोड़ा जा सकता है।

ट्रैक्टर में 1935 mm का फील्ड व्हीलबेस और 2035 mm का ट्रांसपोर्ट व्हीलबेस दिया गया है। साथ ही, इसका एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर स्थिरता और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। 

ऑपरेटर आराम और अतिरिक्त फीचर्स (comfort and additional features)

ऑपरेटर के आराम के लिए इस ट्रैक्टर में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और साइड-शिफ्ट गियर लीवर दिए गए हैं। फ्लैट ऑपरेटर प्लेटफॉर्म का डिजाइन लंबे समय तक काम करने के दौरान बेहतर आराम प्रदान करता है।

इसके अलावा, 2-इन-1 वर्साटेक (VersaTEK) फ्रंट एक्सल, एडजस्टेबल हिच, पुश-टाइप पैडल और टेलीस्कोपिक स्टेबलाइजर जैसे कई अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं, जो ट्रैक्टर की उपयोगिता और ऑपरेटर की सुविधा को बढ़ाते हैं।

ड्राइव वेरिएंट और वारंटी (Drive Variants and Warranty)

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई डायनाट्रैक (MF 241 DI DynaTrak) 2WD ड्राइव वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 6 x 16 इंच के फ्रंट टायर और 13.6 x 28 इंच के रियर टायर दिए गए हैं, जो सामान्य खेती और ढुलाई के काम में बेहतर पकड़ प्रदान करते हैं।

ट्रैक्टर में 55 लीटर की बड़ी फ्यूल टैंक क्षमता मिलती है, जिससे किसान बार-बार ईंधन भरवाने की चिंता किए बिना लंबे समय तक काम कर सकते हैं। कंपनी इस मॉडल पर 4 साल या 4,000 घंटे (जो भी पहले हो) की वारंटी देती है। 

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई ड्रायनाट्रैक की कीमत (Massey Ferguson Tractor Price 2026)

MF 241 DI DynaTrak की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹7.26 लाख से ₹7.66 लाख के बीच है। हालांकि, राज्य, वेरिएंट और डीलर के अनुसार कीमत में बदलाव हो सकता है।

वहीं, ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत में RTO रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और अन्य टैक्स शामिल होने के कारण यह अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकती है। मैसी फर्ग्यूसन 241 DI DynaTrak की सटीक ऑन-रोड कीमत 2026 जानने के लिए अपने नजदीकी मैसी फर्ग्यूसन अधिकृत डीलर से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई डायनाट्रैक टेक्निकल स्पेसिफिकेशन (Key Specs)

फीचर

विवरण

इंजन पावर 

42 HP (3-सिलेंडर, 2500 CC)

फ्यूल इंजेक्शन पंप

इन - लाइन

गियरबॉक्स

12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स (सुपर शटल)

पीटीओ क्षमता 

38 HP (क्वाड्रा PTO - छह-स्प्लाइन वाला शाफ्ट)

क्लच का प्रकार

डुअल डायाफ्राम

हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता

2050 Kg (3-पॉइंट कैटेगरी-I लिंंकेज)

ब्रेक प्रकार

तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक (Multi disc OIB)

स्टीयरिंग

पावर स्टीयरिंग

फ्यूल टैंक क्षमता

55 लीटर

वारंटी

4000 घंटे / 4 साल

निष्कर्ष: 

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई डायनाट्रैक उन किसानों के लिए एक भरोसेमंद और किफायती विकल्प साबित होता है, जिन्हें खेती के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और कमर्शियल कामों के लिए भी एक ऑलराउंडर ट्रैक्टर चाहिए। इसका दमदार इंजन, दुनिया का पहला एक्सटेंडेबल व्हीलबेस, बेहतरीन हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता और आसान मेंटेनेंस इसे 42 एचपी सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। चाहे रोजमर्रा के खेती कार्य हो या मध्यम ट्रॉली ढुलाई यह ट्रैक्टर हर मोर्चे पर भरोसेमंद प्रदर्शन देने में सक्षम है, जिससे छोटे और मझोले किसान अपनी उत्पादकता बढ़ाकर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Massey Ferguson
Swaraj
Powertrac
John Deere
Eicher
Farmtrac
New Holland
VST
Solis
Kubota
Captain
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Trakstar
Escorts
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2700 cc 46 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2945 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

2592 cc 35 HP

For Price Click Here