महिंद्रा ग्रुप के एक हिस्से, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस (FEB) ने मई 2026 के लिए अपने ट्रैक्टरों की बिक्री आंकड़े जारी किए हैं। मई 2026 के दौरान भारत में 47,845 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि मई 2025 यह संख्या 38,914 ट्रैक्टरों की थी। यह सालाना आधार पर (YoY) 23% की रिकॉर्ड वृद्धि को दर्शाता है।
मई 2026 के दौरान महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) 49,695 यूनिट रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 40,643 यूनिट बेची गई थीं। इस प्रकार कुल बिक्री में 22% की ग्रोथ दर्ज की गई। वहीं, मई 2026 में कंपनी ने 1,850 ट्रैक्टरों का निर्यात किया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 1729 यूनिट्स था। आइए जानते हैं कि महिंद्रा की इस शानदार बिक्री बढ़ोतरी के पीछे क्या कारण रहा है?
इस शानदार प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के कृषि उपकरण व्यवसाय के अध्यक्ष, विजय राम नकड़ा ने कहा, "हमने मई 2026 के दौरान घरेलू बाजार में 47,845 ट्रैक्टर बिक्री की हैं, जो पिछले साल की तुलना में 23% की वृद्धि दर्शाती है। इस शानदार बढ़ोतरी को रबी फसलों की कटाई के समय पर पूरा होने और किसानों के लिए अनुकूल व्यापारिक परिस्थितियों से गति मिली है। वहीं, इस महीने हमने निर्यात बाजारों में 1,850 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना 7% की वृद्धि है।"
मई 2026 में महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री आंकड़े एक नजर में
|
बाजार श्रेणी |
मई 2026 |
मई 2025 |
प्रतिशत बदलाव |
|
घरेलू बिक्री |
47,845 |
38,914 |
23% |
|
निर्यात बिक्री |
1,850 |
1,729 |
7% |
|
कुल बिक्री (घरेलू + निर्यात) |
49,695 |
40,643 |
22% |
|
श्रेणी |
मई F27 |
मई F26 |
प्रतिशत बदलाव |
|
घरेलू |
94,249 |
77,430 |
22% |
|
निर्यात |
3,857 |
3,267 |
18% |
|
कुल (Total) |
98,106 |
80,697 |
22% |
ध्यान दें: निर्यात में कंप्लीटली नॉक डाउन (CKD) इकाइयां भी शामिल हैं।
साल 1945 में स्थापित महिंद्रा ग्रुप आज दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय व्यावसायिक समूहों (Multinational Federation) में से एक है। 100 से अधिक देशों में इसके करीब 3,24,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी की भारत में फार्म इक्विपमेंट (कृषि उपकरणों), यूटिलिटी वाहनों, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी (लीडरशिप) स्थिति है। साथ ही, यह वॉल्यूम (बिक्री की मात्रा) के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है।
इसके अलावा, महिंद्रा ग्रुप की मौजूदगी रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा), कृषि, लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी (आतिथ्य) और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में भी है। कंपनी का फोकस वैश्विक स्तर पर ESG (पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासनिक) लक्ष्यों को बढ़ावा देने, ग्रामीण समृद्धि को मजबूत करने और शहरी जीवन को बेहतर बनाने पर है। इसका उद्देश्य समुदायों और हितधारकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है ताकि वे आगे बढ़ सकें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
राजस्थान में खरीफ की खेती के लिए टॉप 10 ट्रैक्टर - कीमत और फीचर्स
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology
The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!