क्या आप भी एक ऐसे ट्रैक्टर की तलाश में हैं जो ताकतवर हो, कम डीजल खपत करे और सालों तक बिना परेशानी के खेतों में दम दिखाए? अगर हां, तो कुबोटा ट्रैक्टर (Kubota tractor) का नाम आपने जरूर सुना होगा। जापानी तकनीक से लैस कुबोटा के MU4501 और MU5501 मॉडल भारतीय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ये ट्रैक्टर अपनी कम आवाज, शानदार माइलेज और जापानी E-CDIS (Center Direct Injection System) इंजन तकनीक के लिए जाने जाते हैं। लेकिन सवाल ये है कि आपके लिए कौन सा ज्यादा कारगर है?
इस ब्लॉग में हम इन दोनों ट्रैक्टरों की हर डिटेल को समझेंगे और आपको बताएंगे कि आपके खेत और बजट के लिए कौन सा मॉडल बेस्ट रहेगा। आइए MU4501 और MU5501 के बीच का अंतर समझते हैं।
सबसे पहले आपको दोनों ट्रैक्टरों के बीच का मुख्य अंतर समझ लेते हैं। नीचे दी गई टेबल में सबकुछ क्लियर है:
| फीचर्स | ||
|
इंजन पावर |
45 HP |
55 HP |
|
इंजन क्षमता (CC) |
2434 CC |
2434 CC |
|
सिलेंडर |
4 |
4 |
|
टॉर्क |
153 Nm |
187 Nm |
|
पीटीओ पावर |
38.25 HP |
46.8 HP |
|
लिफ्टिंग कैपेसिटी |
1640 KG |
1800-2100 KG |
|
फ्यूल टैंक कैपेसिटी |
60 लीटर |
65 लीटर |
|
ग्राउंड क्लीयरेंस |
405 mm |
415 mm |
|
व्हीलबेस |
1990 mm |
2100 mm |
|
वजन |
18500 KG |
2200 KG |
|
एक्स-शोरूम कीमत |
2WD: ₹7.80-7.89 लाख |
2WD: ₹8.73-8.90 लाख |
|
वारंटी |
5000 घंटे / 5 साल |
5000 घंटे / 5 साल |
दोनों ट्रैक्टरों में एक जैसा ही 2434 CC का 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। लेकिन असली फर्क आता है पावर में।
निष्कर्ष: अगर आपका काम सामान्य खेती-बाड़ी और थोड़ा-बहुत माल ढुलाई है, तो MU4501 पर्याप्त है। लेकिन अगर आपके पास बड़ा खेत है या आप कमर्शियल काम के लिए ट्रैक्टर चाहते हैं, तो MU5501 का कोई जवाब नहीं।
कीमत के मामले में MU4501 ज्यादा किफायती है। MU4501 का 2WD मॉडल लगभग ₹7.8 लाख से शुरू होता है और 4WD मॉडल ₹9 लाख के आसपास मिल जाता है। वहीं, MU5501 का 2WD मॉडल ₹8.7 लाख और 4WD मॉडल ₹10.3 लाख से शुरू होता है। दोनों मॉडल 4WD विकल्पों में भी उपलब्ध हैं, जो कीचड़ भरे खेतों या पहाड़ी इलाकों के लिए बेहतर होते हैं।
याद रखें, MU5501 थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन वह ज्यादा पावर और क्षमता देता है। अगर आप ज्यादा काम करना चाहते हैं और मुनाफा बढ़ाना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा निवेश हो सकता है।
दोनों ट्रैक्टर जापानी तकनीक से बने हैं और भारतीय हालातों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं, फिर भी इनकी अपनी खूबियां हैं।
निष्कर्ष: दोनों ट्रैक्टर भारतीय धूप, बारिश और कीचड़ को अच्छे से झेल लेते हैं। लेकिन बड़े और ज्यादा काम के लिए MU5501 ज्यादा भरोसेमंद है।
|
खेती का प्रकार |
आपके लिए कौन सा ट्रैक्टर? |
क्यों? |
|
मध्यम आकार का खेत (सब्जी, अनाज) |
MU4501 (2WD) |
यह किफायती है, ईंधन बचाता है और सभी बुनियादी जरूरतों को पूरा करता है। |
|
बड़ा खेत (गन्ना, कमर्शियल फसल) |
MU5501 (4WD) |
इसकी ताकत और लिफ्टिंग कैपेसिटी बड़े खेतों में भारी काम को आसान बनाती है। |
|
पहाड़ी या कीचड़ भरे इलाके |
MU5501 (4WD) |
4WD ग्रिप और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस खराब जमीन पर भी आसानी से चलने में मदद करता है। |
|
कमर्शियल काम (कंस्ट्रक्शन, ढुलाई) |
MU5501 (4WD) |
2100 KG लिफ्टिंग कैपेसिटी और 55 HP पावर कमर्शियल कामों के लिए सही है। |
MU4501 2WD पर EMI लगभग ₹14,842/महीना और MU5501 2WD पर ₹16,620/महीना (15% ब्याज दर) शुरू होती है। यह बैंक और स्कीम के हिसाब से बदल सकती है।
बिल्कुल नहीं। कुबोटा की E-CDIS तकनीक यह सुनिश्चित करती है कि ट्रैक्टर कम डीजल में ज्यादा काम करे। MU5501 की ईंधन दक्षता काफी अच्छी है।
दोनों मॉडलों पर कुबोटा 5000 घंटे या 5 साल की मानक वारंटी देता है, जो इस सेगमेंट में सबसे अच्छी है।
कुबोटा के ट्रैक्टर शुरू में थोड़े महंगे जरूर लगते हैं, लेकिन इनकी टिकाऊपन, कम रखरखाव और बेहतरीन माइलेज के कारण ये लंबे समय में बहुत किफायती साबित होते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
राजस्थान में खरीफ की खेती के लिए टॉप 10 ट्रैक्टर - कीमत और फीचर्स
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology
The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!