खरीफ सीजन खेती के ये 5 मुख्य कृषि कार्य और समय बचाने वाले स्मार्ट कृषि उपकरण

खरीफ सीजन खेती के ये 5 मुख्य कृषि कार्य और समय बचाने वाले स्मार्ट कृषि उपकरण
शेयर पोस्ट

भारत में खरीफ मौसम की प्रमुख फसलें धान, मक्का, सोयाबीन, कपास, बाजरा, मूंगफली और अरहर की बुवाई लगभग पूरी हो चुकी है और अधिकांश फसलें अब वृद्धि (बढ़वार) अवस्था में हैं। यह समय किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इस दौरान लगातार होने वाली बारिश, खरपतवार, कीट एवं रोगों का प्रकोप फसलों की वृद्धि (वनस्पति विकास) और उत्पादन पर सीधा असर डाल सकता है। ऐसे में खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं रोग प्रबंधन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समय पर सिंचाई, उचित जल निकासी और मौसम से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए किसानों को सही रणनीति अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। इससे समय और लागत की बचत होती है और फसलों की बेहतर बढ़वार के साथ अधिक उत्पादन सुनिश्चित किया जा सकता है।

यदि आप भी इस खरीफ सीजन अनाज और दलहनी फसलें उगा रहे हैं और बेहतर उत्पादन के साथ अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो खेती के इन 5 सबसे महत्वपूर्ण कृषि कार्यों को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं खरीफ फसलों की खेती के इन 5 प्रमुख चरणों और उनमें उपयोग होने वाले सबसे प्रभावी कृषि यंत्रों के बारे में।

खरीफ फसलों की बढ़वार अवस्था में किए जाने वाले महत्वपूर्ण कृषि कार्य

आज के प्रगतिशील किसान कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) और अनुसंधान संस्थानों के विशेषज्ञों की सलाह के साथ आधुनिक कृषि मशीनों का उपयोग कर खेती से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को अधिक सटीक, तेज और प्रभावी ढंग से पूरा कर रहे हैं। खरीफ फसलों की बढ़वार अवस्था के दौरान किए जाने वाले प्रमुख कृषि कार्यों और उनमें उपयोग होने वाले सबसे उपयोगी कृषि यंत्रों की जानकारी नीचे दी गई है।

1. खरपतवार नियंत्रण और गुड़ाई (Inter-cultivation & Weeding)

खरीफ सीजन में लगातार बारिश के कारण धान, मक्का, कपास, सोयाबीन, बाजरा, ज्वार, मूंगफली तथा दलहनी फसलों के साथ-साथ खरपतवार और अवांछित घास भी तेजी से बढ़ने लगते हैं। ये खरपतवार फसलों के साथ पानी, पोषक तत्व, धूप और जगह के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिससे फसल की बढ़वार (वनस्पति विकास) प्रभावित होता है। इसलिए समय पर इनका नियंत्रण करना बेहद जरूरी होता है।

उपयोगी उपकरण:

  • पावर टिलर व पॉवर वीडर (Power Weeder):  इन खरतपावर नियंत्रण यंत्रों का इस्तेमाल कतारबद्ध फसलों (जैसे कपास, मक्का, गन्ना) की पंक्तियों के बीच से खरपतवार हटाने और मिट्टी को हवादार बनाने के लिए किया जाता है।
  • निराई और गुड़ाई: खुरपी, कुदाली, हैंड हो या अन्य हस्तचालित कृषि उपकरणों की मदद से मिट्टी को हल्का ढीला कर खरपतवारों को जड़ सहित हटाया जाता है।
  • कोनो वीडर (Cono Weeder): धान के खेतों में पानी के बीच उगे खरपतवारों को हाथ से या मोटर से नष्ट करने के लिए।

2. फसल सुरक्षा और कीट प्रबंधन (Crop Protection & Spraying)

मानसून में अधिक नमी और गर्म वातावरण के कारण फसलों में कीट, इल्ली, फफूंद (फंगल रोग) का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। यदि समय रहते इन पर नियंत्रण नहीं किया जाए, तो फसल की बढ़वार, गुणवत्ता और उत्पादन पर गंभीर असर पड़ सकता है। इसलिए खेतों की नियमित निगरानी (Crop Scouting) करें और आवश्यकता पड़ने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार सही कीटनाशक, फफूंदनाशक या जैविक उत्पादों का समय पर छिड़काव करें।

उपयोगी उपकरण:

  • ट्रैक्टर माउंटेड बूम स्प्रेयर (Tractor Mounted Boom Sprayer): बड़े खेतों में बहुत ही कम समय में और समान रूप से कीटनाशक या लिक्विड यूरिया का छिड़काव करने के लिए।
  • स्प्रेयर मशीन (Sprayer machine): छोटे और मध्यम आकार के खेतों में कीटनाशक, फफूंदनाशक और घुलनशील सूक्ष्म पोषक तत्वों के समान एवं प्रभावी छिड़काव (स्प्रे) के लिए। आवश्यकता और खेत के आकार के अनुसार इसके तीन प्रमुख प्रकार हैं—मैनुअल स्प्रेयर, बैटरी स्प्रेयर और पेट्रोल पावर स्प्रेयर।

3. सिंचाई और जल निकासी प्रबंधन

हालांकि खरीफ फसलें मुख्य रूप से मानसूनी बारिश पर निर्भर होती हैं, लेकिन कम वर्षा होने पर समय पर सिंचाई और अधिक वर्षा की स्थिति में प्रभावी जल निकासी (Drainage) ही फसल को नुकसान से बचाती है। इसलिए पूरे खरीफ सीजन में सिंचाई और जल निकासी का संतुलित प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण होता है।

उपयोगी उपकरण

  • डीजल या इलेक्ट्रिक वाटर पंप: कम वर्षा होने पर जल स्रोतों या कुओं से समय पर सिंचाई के लिए।
  • पाइपलाइन सिस्टम: पानी को बिना रिसाव और बिना बर्बादी के सीधे खेत के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए।
  • स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली: मक्का, बाजरा और दालों फसलों के खेतों में फव्वारा सिंचाई के लिए सबसे बेस्ट।
  • ड्रिप इरिगेशन सिस्टम (फसल के अनुसार): कपास, गन्ना और सब्जियों की जड़ों तक बूंद-बूंद पानी देने की सबसे बचत वाली तकनीक।
  • जल निकासी: अधिक बारिश या जलभराव की स्थिति में धान को छोड़कर अधिकांश खरीफ फसलें अतिरिक्त पानी सहन नहीं कर पातीं। इसलिए खेत में मजबूत और सही ढंग से बनी जल निकासी नालियां (Drainage Channels) जरूर बनाएं। 

4. खाद और उर्वरक का प्रयोग

फसल की अच्छी बढ़वार और बंपर पैदावार के लिए सही समय पर खाद और उर्वरकों का संतुलित उपयोग होना बेहद जरूरी है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, आधुनिक उर्वरक उपकरणों (Fertilizer Implements) के इस्तेमाल से खाद का खेत में एक समान वितरण होता है। इससे खाद की 15 से 20% तक बचत होती है, लागत घटती है और पौधों की जड़ों को पर्याप्त पोषण मिलता है।

उपयोगी उपकरण

  • फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर (Fertilizer Broadcaster):  यह मशीन यूरिया, डीएपी और अन्य दानेदार उर्वरकों को पूरे खेत में एक समान रूप से फैलाने का काम करती है।
  • फर्टिलाइजर ड्रिल (Fertilizer Drill): यह उपकरण बुआई के समय ही बीज के साथ-साथ सही गहराई पर खाद डालने का काम करता है।
  • कृषि ड्रोन (Agri Drones): आधुनिक तकनीक से लैस कृषि ड्रोन धान, कपास, मक्का जैसी ऊंची और सघन फसलों पर हवा से कीटनाशकों, फफूंदनाशकों, घुलनशील उर्वरकों (नैनो यूरिया) और सूक्ष्म पोषक तत्वों का तेज़, समान और सटीक छिड़काव करते हैं।

5. जोखिमों के लिए तैयार रहें

धान, मक्का, कपास, मूंगफली, सोयाबीन और अरहर जैसी मुख्य खरीफ फसलें किसानों की आय का मुख्य जरिया हैं। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि किसान सीजन की शुरुआत में ही सही फसल का चयन, वैज्ञानिक संसाधन प्रबंधन और वित्तीय सुरक्षा का संतुलन बनाकर चलें, तो वे न केवल जोखिमों को कम कर सकते हैं, बल्कि अपनी शुद्ध आय में भी उल्लेखनीय इजाफा कर सकते हैं।

  • मानसून का विश्लेषण: अपने क्षेत्र की औसत वर्षा और चालू मानसून के रुझान को ध्यान में रखकर ही पानी की मांग वाली फसलों (जैसे धान) या कम पानी वाली फसलों (जैसे मक्का, अरहर, मूंगफली) का का चयन करें।
  • मिट्टी की जांच: बुआई से पहले खेत की मिट्टी की नमी, पीएच मान और उर्वरता की जांच जरूर करवाएं, ताकि मिट्टी के प्रकार के अनुसार सही फसल चुनी जा सके।
  • मांग-सप्लाई का विश्लेषण: बाजार में किस फसल की डिमांड अधिक रहने की संभावना है और किस फसल के अच्छे भाव (MSP) मिल रहे हैं, इसका पहले से आकलन करें।
  • आपातकालीन बजट तैयार रखें: खरीफ फसलों में अप्रत्याशित बारिश, बाढ़, सूखा, कीट-रोगों के प्रकोप या जंगली जानवरों के हमले का जोखिम हमेशा बना रहता है। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए किसानों को हमेशा एक 'आपातकालीन निधि' (Emergency Budget) अपने पास अलग रखनी चाहिए। 
  • फसल बीमा (Crop Insurance): प्राकृतिक आपदाओं के दौरान होने वाले भारी आर्थिक नुकसान से सुरक्षा कवच के लिए 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' (PMFBY) या स्थानीय फसल बीमा योजनाओं के तहत समय पर अपनी खरीफ फसल का बीमा जरूर कराएं।
  • संसाधनों का कुशल उपयोग: पानी, बीज, उर्वरक और बिजली जैसे संसाधनों का सीमित और वैज्ञानिक इस्तेमाल करें। 

निष्कर्ष: 

खरीफ सीजन में खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं रोग प्रबंधन, सिंचाई और जल निकासी, संतुलित खाद-उर्वरक प्रबंधन तथा मौसम से जुड़े जोखिमों के लिए समय रहते तैयारी ही बेहतर पैदावार की सबसे बड़ी कुंजी है। यदि किसान इन सभी कार्यों में आधुनिक कृषि यंत्रों और नई तकनीकों का उपयोग करें, तो वे समय और लागत दोनों की बचत करते हुए फसल की गुणवत्ता, उत्पादन और मुनाफे में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Powertrac
Massey Ferguson
John Deere
Eicher
New Holland
Farmtrac
Solis
VST
Kubota
Captain
Preet
Tafe
ACE
Indo Farm
Same Deutz Fahr
Trakstar
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Escorts
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2760 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 40 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

N/A cc 42 HP

For Price Click Here