एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर बिक्री फरवरी 2026: कुल बिक्री में 20.4% की बढ़ोतरी

पोस्ट -02 मार्च 2026 | Author: Tractor Guru Team शेयर पोस्ट

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की फरवरी 2026 में ट्रैक्टर बिक्री 20.4% की बढ़ी, 10,339 यूनिट्स बेचे

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (EKL) के एग्री मशीनरी बिजनेस ने फरवरी 2026 के ट्रैक्टर बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने इस महीने कुल बिक्री में 20.4% की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस दौरान कंपनी ने 10,339 ट्रैक्टर बेचे है, जो पिछले साल इसी अवधि में 8,590 ट्रैक्टर था। घरेलू बाजार में कंपनी को खासतौर पर जबरदस्त बढ़त मिली, जो ग्रामीण मांग और बेहतर बाजार परिस्थितियों को दर्शाती है। हालांकि, निर्यात बाजार में हल्की गिरावट का सामना करना पड़ा है, जिसके बावजूद कुल बिक्री में बढ़ोतरी कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

घरेलू बाजार में मजबूत प्रदर्शन (Strong performance in the domestic market)

घरेलू बाजार में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने फरवरी 2026 में 9,725 ट्रैक्टर बेचे, जबकि फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 7,968 ट्रैक्टर था। यानी सालाना आधार पर 22.1% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह वृद्धि ग्रामीण क्षेत्रों में एस्कॉर्ट्स कुबोटा के उत्पादों की बढ़ती मांग को दिखाती है।

निर्यात बाजार में हल्की गिरावट (Slight decline in export market)

फरवरी 2026 में एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने कुल 614 ट्रैक्टरों का निर्यात किया है, जो पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 622 यूनिट्स था। यानी सालाना आधार पर निर्यात में करीब 1.3% की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि गिरावट बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन निर्यात में यह हल्की नरमी साफ दिखाई देती है।

घरेलू और निर्यात बिक्री का सारांश (Summary of Domestic and Export Sales)

विवरण FY26 (फरवरी) FY25 (फरवरी) परिवर्तन (%)
घरेलू बिक्री 9,725 7,968 22.1%
निर्यात 614 622 -1.3%
कुल बिक्री 10,339 8,590 20.4%

इसका मतलब है कि घरेलू बाजार में Escorts Kubota Limited ने फरवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी को विदेशी बाजारों में हल्की कमी का सामना करना पड़ा।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की सालाना बिक्री (FY26): अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक का प्रदर्शन (Escorts Kubota Year-on-Year Sales (FY26): Performance from April 2025 to February 2026)

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (अप्रैल 2025 से फरवरी 2026) के दौरान ट्रैक्टर बिक्री में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी की इस दौरान कुल बिक्री बढ़कर 1,21,551 ट्रैक्टर की हो गई, जो पिछले साल इसी समान अवधि में बिके 1,04,180 ट्रैक्टरों की तुलना में 16.7% अधिक हैं।  

घरेलू बाजार में भी कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा।  FY26 (पहले 11 महीने) की अविध में एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू बिक्री 1,15,412 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल यह संख्या 99,788 यूनिट थी। इस तरह बिक्री में सालाना आधार पर 15.7% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है।

हालांकि फरवरी 2026 में कंपनी के निर्यात में हल्की गिरावट देखी गई है, लेकिन पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान तस्वीर काफी सकारात्मक रही है।  FY26 के पहले 11 महीने (अप्रैल 2025 से फरवरी 2026) तक निर्यात बढ़कर 6,139 यूनिट्स हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 4,392 यूनिट्स थी। यानी निर्यात में 39.8% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुल मिलाकर, FY26 में अब तक एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में मजबूत प्रदर्शन किया है।

एस्कॉर्ट्स कुबोटा की 11 महीनों की बिक्री विवरण: अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 (Escorts Kubota 11 Month Sales Details: April 2025 to February 2026)

विवरण FY26 (अप्रैल–फरवरी) FY25 (अप्रैल–फरवरी) परिवर्तन (%)
घरेलू 1,15,412 99,788 15.7%
निर्यात 6,139 4,392 39.8%
कुल 1,21,551 1,04,180 16.7%

बिक्री ग्रोथ के पीछे के प्रमुख कारण (Key reasons behind sales growth)

इस ग्रोथ के पीछे कई अहम कारण रहे, जिसमें मजबूत ग्रामीण मांग, खेतों में तेज कृषि गतिविधियों, सरकार के सहायक कदमों और जीएसटी में राहत की वजह शामिल है। इन सभी कारकों ने मिलकर कंपनी की घरेलू बिक्री को मजबूती दी है। साफ है कि किसानों के बीच ट्रैक्टरों की मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (Escorts Kubota Limited) के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि मौजूदा सकारात्मक हालात आने वाले महीनों में भी बने रहेंगे। इससे ट्रैक्टर उद्योग की रफ्तार को और मजबूती मिलेगी। हालांकि फरवरी में निर्यात में 1.3% की हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन पूरे वित्तीय वर्ष (अब तक) के आंकड़े काफी उत्साहजनक हैं। इस दौरान निर्यात में 39.8% की मजबूत बढ़ोतरी हुई है। यह दिखाता है कि वैश्विक बाजारों में कंपनी की पकड़ मजबूत है और उसके उत्पादों की मांग बनी हुई है। कंपनी का मानना है कि फरवरी में आई यह छोटी गिरावट अस्थायी है और आने वाले महीनों में निर्यात में फिर से सुधार देखने को मिल सकता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`