कस्टम हायरिंग सेंटर: किराए पर चलाने के लिए 5 सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर

कस्टम हायरिंग सेंटर: किराए पर चलाने के लिए 5 सबसे भरोसेमंद ट्रैक्टर
शेयर पोस्ट

कस्टम हायरिंग सेंटर क्या है और किराए पर ट्रैक्टर चलाने के लिए सही मॉडल चुनना क्यों है जरूरी जानें?

कस्टम हायरिंग सेंटर (CHC) आज भारत में छोटे और सीमांत किसानों के लिए महंगे ट्रैक्टर और कृषि उपकरण किराये पर उपलब्ध कराने का एक उपयोगी मॉडल बनकर उभरा है। इस बिजनेस मॉडल में किसान या उद्यमी ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेशर, बेलर और अन्य कृषि उपकरण खरीदकर उन्हें दूसरे किसानों को किराये पर उपलब्ध करा सकता है। खासकर छोटे और सीमांत किसान अपनी जरूरत के समय बिना ट्रैक्टर या महंगे उपकरण खरीदे, इन्हें किराये पर लेकर खेती का काम पूरा कर सकते हैं। वहीं, CHC संचालक ट्रैक्टर और कृषि उपकरण किराये पर देकर अतिरिक्त आय का स्रोत बना सकता है।

हालांकि, इसे सीधे तौर पर बंपर कमाई की गारंटी वाला बिजनेस नहीं माना जाना चाहिए। कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए ट्रैक्टर चुनते समय सिर्फ हार्सपावर (HP) पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। डीजल की खपत, मेंटेनेंस लागत, मजबूत बनावट और अलग-अलग कृषि उपकरणों के साथ ट्रैक्टर की कम्पैटिबिलिटी भी महत्वपूर्ण होती है। क्योंकि CHC में ट्रैक्टर का रोजाना और लंबे समय तक अलग-अलग किसानों के खेतों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस लेख में हम जानेंगे कि कस्टम हायरिंग सेंटर क्या है, इसके लिए सही ट्रैक्टर चुनना क्यों जरूरी है और CHC संचालकों के लिए भारत के कौन-से 5 भरोसेमंद व ईंधन-कुशल ट्रैक्टर बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

क्या है कस्टम हायरिंग सेंटर बिजनेस?

कस्टम हायरिंग सेंटर एक ऐसा बिजनेस जो किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी जैसे (ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेशर, बेलर और अन्य उपयोगी कृषि उपकरण) को किराये पर लेकर खेती का काम करवाता है। इसके बदले मशीन या सेवा देने वाले (CHC संचालकों) को प्रति घंटे, प्रति एकड़ या काम के हिसाब से भुगतान किया जा सकता है। इस तरह सिर्फ ट्रैक्टर खरीदने के बजाय ट्रैक्टर + कृषि उपकरण + किराये की सेवा को एक बिजनेस मॉडल के रूप में शुरू किया जा सकता है। इससे किसानों को जरूरत के समय उपयोगी मशीनरी मिलती है और ट्रैक्टर मालिक के लिए अतिरिक्त आय का अवसर बन सकता है।

कस्टम हायरिंग के लिए कैसा ट्रैक्टर खरीदें?

कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए ट्रैक्टर चुनते समय सिर्फ HP पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है। ट्रैक्टर की PTO पावर, हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता, मजबूती, ईंधन दक्षता, मेंटेनेंस लागत और सर्विस नेटवर्क पर भी ध्यान देना जरूर है। निजी खेती के लिए खरीदे जाने वाले ट्रैक्टर और किराये के बिजनेस के लिए चुने जाने वाले ट्रैक्टर की जरूरतें थोड़ी अलग हो सकती हैं। CHC में ट्रैक्टर को सालभर अलग-अलग किसानों के खेतों में और अलग-अलग कृषि उपकरणों के साथ काम करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसा ट्रैक्टर चुनना बेहतर रहता है जो बहुउपयोगी, मजबूत और लंबे समय तक लगातार काम करने में सक्षम हो।

  • अगर आपके क्षेत्र में जुताई, रोटावेटर, ट्रॉली, सीड ड्रिल और दूसरे मध्यम से भारी कृषि कार्यों की मांग ज्यादा है, तो 45–50 HP सेगमेंट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कस्टम हायरिंग के लिए यह सेगमेंट कई क्षेत्रों में व्यावहारिक साबित हो सकता है।
  • जहां भारी जुताई, बड़े रोटावेटर, थ्रेशर, बेलर या भारी सामान ढोने वाली ट्रॉली का काम ज्यादा मिलता है, वहां 50–55 HP ट्रैक्टर उपयुक्त हो सकते हैं। अगर आपके क्षेत्र में सालभर भारी कृषि कार्यों की मांग रहती है, तो ज्यादा पावर वाला ट्रैक्टर अधिक प्रकार के उपकरणों के साथ काम करने में सक्षम हो सकता है।
  • छोटे खेतों और ऐसे क्षेत्रों में जहां हल्के इम्प्लीमेंट और छोटे कृषि कार्यों की मांग ज्यादा है, वहां 35–40 हार्सपावर (HP) ट्रैक्टर भी उपयोगी विकल्प हो सकते हैं। शुरुआती निवेश अपेक्षाकृत कम रखी जा सकती है। हालांकि, खरीद से पहले यह जरूर पता कर लें कि आपके क्षेत्र के किसान किस तरह के ट्रैक्टर और कृषि उपकरण सबसे ज्यादा किराये पर लेते हैं। 

कस्टम हायरिंग सेंटर बिजनेस के लिए टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल

1. मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनाट्रैक ट्रैक्टर

मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनाट्रैक 50 एचपी श्रेणी का एक भरोसेमंद और ईंधन-कुशल ट्रैक्टर है। इसमें 2,700 सीसी का 3-सिलेंडर इनलाइन इंजन दिया गया है। इसमें ड्यूल क्लच के साथ कॉन्स्टेंट-मेश गियरबॉक्स मिलता है, जिसमें 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स गियर हैं। 

इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2,050 किलोग्राम तक की है, जो अलग-अलग कृषि उपकरणों को संभालने में मदद करती है। शटल टेक ट्रांसमिशन और मजबूत हाइड्रोलिक क्षमता के कारण यह ट्रैक्टर उन कस्टम हायरिंग (CHC) संचालकों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त पावर, ज्यादा गियर विकल्प और अच्छी ईंधन दक्षता वाला ट्रैक्टर चाहिए।

2. जॉन डियर 5310 पावरटेक ट्रैक्टर

जॉन डियर 5310 पावरटेक 57 एचपी श्रेणी का एक दमदार और प्रीमियम ट्रैक्टर है। इसमें 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ HPCR (हाई प्रेशर कॉमन रेल) फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम मिलता है। इसकी PTO पावर करीब 49 एचपी है और इसमें 71 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लंबे समय तक काम करने में मदद करता है। इस ट्रैक्टर में PermaClutch ड्यूल क्लच, ड्यूल PTO, 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स GearPro गियरबॉक्स और वेरिएंट के अनुसार 2,000–2,500 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। 

ये फीचर्स इसे मल्चर, रोटरी टिलर, पावर हैरो जैसे भारी कृषि उपकरणों के साथ काम करने के लिए उपयुक्त बनाते हैं। यह उन बड़े CHC संचालकों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें लंबे समय तक काम करने वाला, ज्यादा पावर और फीचर्स वाला एक प्रीमियम ट्रैक्टर चाहिए। 

3. महिंद्रा 575 DI XP Plus ट्रैक्टर

महिंद्रा 575 DI XP Plus एक लोकप्रिय और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जो महिंद्रा की XP Plus सीरीज में 47 एचपी श्रेणी से आता है। इसमें 2,979 सीसी का 4-सिलेंडर ईएलएस इंजन दिया गया है। यह इंजन कम आरपीएम पर अच्छा टॉर्क और पावर देने के लिए जाना जाता है। ईंधन की बेहतर बचत के साथ यह ट्रैक्टर खेती की अलग-अलग जरूरतों को ज्यादा कुशलता से पूरा करने में मदद कर सकता है। 

इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स, ड्यूल-एक्टिंग पावर स्टीयरिंग और 1,500 किलोग्राम की ADDC हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। जबर्दस्त 31.2 kW (42 एचपी) पीटीओ पावर और बेजोड़ ट्रैक्शन के साथ यह जुताई, रोटावेटर और ढुलाई जैसे रोजमर्रा के कृषि कार्यों के लिए आदर्श है। 6 साल की लंबी वारंटी वाला महिंद्रा का यह ट्रैक्टर उन CHC (खेती के औजार या मशीनरी किराए पर देने की दुकान/केंद्र) संचालकों के लिए एक व्यावहारिक विकल्प हो सकता है, जिन्हें किफायती कीमत, कम मेंटेनेंस लागत और अच्छी ईंधन दक्षता वाला ट्रैक्टर चाहिए।

4. स्वराज 744 FE ट्रैक्टर

स्वराज 744 FE 46–50 एचपी श्रेणी का एक शक्तिशाली और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जिसे आधुनिक फीचर्स और दमदार इंजन के साथ खेती के हर काम और ढुलाई जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें 3307 सीसी का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो लगभग 192 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स (स्लाइडिंग मेश / PCM), 2000 किलोग्राम की ADDC हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। 

मल्टी-प्लेट ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक्स और रिवर्स पीटीओ जैसे फीचर्स के साथ यह ट्रैक्टर जुताई, सीड ड्रिल और रोटावेटर संचालन के लिए भरोसेमंद हैं। पहले से ज्यादा पावर और बहुउपयोगी क्षमता इसे रोजमर्रा के कृषि कार्यों के लिए व्यावहारिक बनाती है। यह स्वराज ट्रैक्टर उन कृषि यंत्र किराया केंद्र (CHC) संचालकों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहिए।

5. सोनालीका टाइगर DI 745 III 4WD ट्रैक्टर

सोनालीका टाइगर DI 745 III 4WD 50 एचपी श्रेणी का एक दमदार और बहुउपयोगी ट्रैक्टर है। इसमें 3,065 सीसी का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो करीब 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। ड्यूल क्लच / IPTO क्लच और कॉन्स्टेंट-मेश गियरबॉक्स के साथ इसमें 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स / 8F+2R गियर मिलते हैं। 

इसमें 5G हाइड्रोलिक्स तकनीक और 2,200 Kg की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता दी गई है, जो इसे सुपर सीडर, स्ट्रॉ रीपर और रोटावेटर जैसे विभिन्न उपकरणों के साथ काम करने के लिए उपयुक्त बनाती है। इसका गीली, नरम और कठिन मिट्टी में बेहतर ट्रैक्शन देने में उपयोगी हो सकता है। 4WD सिस्टम और 14.9 - 28 रियर टायर साइज के साथ यह उन CHC संचालकों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें 4WD के साथ गीली और कठिन मिट्टी में बेहतर वाहन नियंत्रण और ट्रैक्शन चाहिए। 

CHC बिजनेस के लिए 5 भरोसेमंद ट्रैक्टर: तुलनात्मक टेबल

मॉडल

एचपी श्रेणी

इंजन

गियरबॉक्स

हाइड्रोलिक लिफ्ट

प्रमुख खासियत

मैसी फर्ग्यूसन 254 डायनाट्रैक

50 HP

2,700 cc, 3-सिलेंडर

12F + 12R

2,050 kg

ज्यादा गियर, मजबूत हाइड्रोलिक्स

जॉन डियर 5310 पावरटेक

57 HP

3-सिलेंडर टर्बो, HPCR

12F + 4R

2,000–2,500 kg*

ज्यादा पावर, बड़ा ईंधन टैंक

महिंद्रा 575 DI XP Plus

47 HP

2,979 cc, 4-सिलेंडर

8F + 2R

1,500 kg

ईंधन दक्षता, किफायती संचालन

स्वराज 744 FE

46–50 HP

3,307 cc, 3-सिलेंडर

12F + 3R

2,000 kg

मजबूत इंजन, बहुउपयोगी क्षमता

सोनालीका टाइगर DI 745 III 4WD

50 HP

3,065 cc, 3-सिलेंडर

12F + 3R / 8F + 2R*

2,200 kg

5G हाइड्रोलिक्स, बेहतर ट्रैक्शन

कस्टम हायरिंग सेंटर टॉप ट्रैक्टर: चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • माइलेज: क्योंकि ट्रैक्टर रोजाना कई घंटे और अलग-अलग खेतों में इस्तेमाल होता है, इसलिए ईंधन-कुशल इंजन चुनना जरूरी है।
  • मजबूत बनावट और कम मेंटेनेंस: भारी और लगातार इस्तेमाल के लिए ऐसा ट्रैक्टर चुनें, जिसकी आसपास सर्विस सेंटर आसानी से उपलब्ध हो और स्पेयर पार्ट्स सस्ते व टिकाऊ हों।
  • इम्प्लीमेंट कंपैटिबिलिटी: अलग-अलग किसानों की जरूरतों (रोटावेटर, कल्टीवेटर, हैरो, थ्रेशर, सीड ड्रिल आदि) को पूरा करने के लिए पर्याप्त हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और PTO पावर वाला ट्रैक्टर बेहतर रहता है।
  • वारंटी: लंबी भरोसेमंद वारंटी और व्यापक डीलर नेटवर्क वाला ट्रैक्टर ब्रांड चुनना डाउनटाइम कम करने में मदद करता है। 
  • अपने राज्य और नजदीकी डीलर के हिसाब से पसंदीदा ट्रैक्टर की लेटेस्ट ऑन-रोड कीमत जानने के लिए अभी इस बटन पर क्लिक करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Massey Ferguson
Swaraj
John Deere
Powertrac
Eicher
Farmtrac
New Holland
Solis
VST
Captain
Kubota
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
Tafe
Trakstar
Escorts
ACE
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3443 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

3065 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 39 HP

For Price Click Here