डिस्क हैरो और कल्टीवेटर में क्या फर्क? जानें कौन सा उपकरण कब चुनें

डिस्क हैरो और कल्टीवेटर में क्या फर्क? जानें कौन सा उपकरण कब चुनें
शेयर पोस्ट

डिस्क हैरो और कल्टीवेटर क्या हैं? खेती में दोनों की बुनियादी भूमिका, इस्तेमाल का सही समय और होने वाले फायदे

अच्छी फसल के लिए खेत की सही तैयारी बेहद जरूरी होती है। बुवाई से पहले मिट्टी को भुरभुरा बनाने, बड़े ढेलों को तोड़ने, फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाने और खरपतवार नियंत्रित करने के लिए किसान अलग-अलग कृषि उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। 

इनमें डिस्क हैरो और कल्टीवेटर प्रमुख हैं। हालांकि दोनों उपकरणों को ट्रैक्टर से जोड़कर चलाया जाता है, दोनों उपकरण मिट्टी को भुरभुरा बनाने, खरपतवार हटाने और बुवाई के लिए खेत तैयार करने में इस्तेमाल होते हैं, लेकिन इनका काम करने का तरीका, इस्तेमाल का सही समय और मिट्टी पर पड़ने वाला असर एक-दूसरे से काफी अलग है।

ऐसे में कई किसान इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि किस काम के लिए डिस्क हैरो इस्तेमाल करें और कब कल्टीवेटर बेहतर रहेगा। गलत उपकरण का चुनाव करने पर समय, डीजल और मेहनत तीनों ज्यादा लग सकते हैं। इसलिए यह समझना जरूरी है कि किस परिस्थिति में डिस्क हैरो का इस्तेमाल करना चाहिए और कब कल्टीवेटर ज्यादा उपयोगी साबित होता है। 

इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि डिस्क हैरो और कल्टीवेटर क्या हैं, खेती में इनकी बुनियादी भूमिका क्या है, इनका इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए और इन दोनों में से कौन-सा उपकरण किस स्थिति में ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

डिस्क हैरो vs कल्टीवेटर: जानें क्या है फर्क और किसका क्या काम

डिस्क हैरो में लगी गोल और अवतल डिस्क मिट्टी को काटने के साथ-साथ फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाने का काम करती हैं। वहीं, कल्टीवेटर के टाइन या शैंक मिट्टी को ढीला करने और खरपतवार हटाने में मदद करते हैं। हालांकि, दोनों उपकरणों के काम और उपयोग का समय अलग-अलग होता है। इनके बीच मुख्य अंतर, इस्तेमाल करने का सही समय और प्रमुख फायदे नीचे दिए गए हैं:

डिस्क हैरो क्या है‌? सही इस्तेमाल का समय

डिस्क हैरो एक कृषि उपकरण है, जिसमें कई गोल और धारदार डिस्क लगी होती हैं। इसे ट्रैक्टर से जोड़कर खेत में चलाया जाता है। इसकी डिस्क मिट्टी की ऊपरी परत को काटकर उसे भुरभुरा बनाने, मिट्टी के ढेलों को तोड़ने और फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाने में मदद करती हैं। डिस्क हैरो का इस्तेमाल मुख्य रूप से खेत की प्राथमिक जुताई (Primary Tillage) के बाद यानी सेकेंडरी टिलेज और बीज बुवाई से पहले खेत की आगे की तैयारी के लिए किया जाता है। यह सख्त मिट्टी को तोड़कर खेत को समतल और भुरभुरा बनाने में मदद करता है, जिससे बुवाई के लिए बेहतर बीज बेड तैयार किया जा सकता है। खासतौर पर उन खेतों में यह उपयोगी है, जहां फसल कटाई के बाद डंठल, खरपतवार या सख्त मिट्टी की परत मौजूद हो।

प्रमुख फायदे- डिस्क हैरो

  • फसल अवशेष, डंठल और खरपतवार काटने में प्रभावी।
  • मिट्टी के बड़े ढेलों को तोड़ने में मदद करता है।
  • मिट्टी की ऊपरी परत को काटकर सतह को समतल और भुरभुरा बनाने में उपयोगी।
  • फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाने में मदद करता है।
  • बीज बुवाई से पहले अच्छी सीडबेड तैयार करने में उपयोगी।

कल्टीवेटर क्या है? खेत में इस्तेमाल का सही समय 

कल्टीवेटर एक हल्का और उपयोगी जुताई कृषि उपकरण है। इसमें कई टाइन या शैंक (नुकीले दांत) लगे होते हैं। इसे ट्रैक्टर से जोड़कर खेत की उथली (कम गहराई तक) जुताई, मिट्टी को ढीला करने और खरपतवार हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका मुख्य उपयोग बुवाई से पहले खेत तैयार करने, सख्त मिट्टी को ढीला करने और खेत से खरपतवार हटाने में किया जाता है। कल्टीवेटर के अलग-अलग डिजाइन उपलब्ध होते हैं- जैसे स्प्रिंग-टाइन, रिजिड-टाइन, डक फुट, डिस्क और रो क्रॉप कल्टीवेटर। इनका इस्तेमाल खेत की जरूरत के अनुसार हल्की से लेकर अपेक्षाकृत गहरी जुताई तक के लिए किया जा सकता है। टाइन की संख्या के हिसाब से भारतीय बाजार में 9 टाइन, 11 टाइन और 13 टाइन वाले कल्टीवेटर की मांग सबसे ज्यादा हैं। अगर खेत की मिट्टी सख्त हो गई है या खरपतवार की समस्या ज्यादा है, तो कल्टीवेटर खेत की तैयारी के लिए एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकता है।

प्रमुख फायदे- कल्टीवेटर

  • खेत की सख्त मिट्टी को ढीला करने में मदद करता है।
  • खरपतवार को जड़ से उखाड़ने के लिए उपयोगी।
  • मिट्टी में हवा और पानी के प्रवेश को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
  • बुवाई से पहले खेत की उथली जुताई कर मिट्टी तैयार करने में उपयोगी।
  • जरूरतों के अनुसार यह अलग-अलग चौड़ाई और टाइन कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होता है।

डिस्क हैरो vs कल्टीवेटर: जानें क्या है फर्क एक नजर में

डिस्क हैरो और कल्टीवेटर दोनों ही उपकरण खेत की तैयारी में काम आते हैं, लेकिन इनके काम में महत्वपूर्ण अंतर है।

आधार

डिस्क हैरो

कल्टीवेटर

मुख्य काम

मिट्टी के ढेले तोड़ना और अवशेष मिलाना

मिट्टी ढीली करना और खरपतवार नियंत्रण

प्रमुख हिस्सा (डिजाइन)

गोल घूमने वाली धारदार डिस्क (अवतल डिस्क)

नुकीली टाइन /शैंक (नुकीले दांत)

फसल अवशेष

काटने और मिलाने में बेहतर

अवशेष प्रबंधन में अपेक्षाकृत कम प्रभावी

मिट्टी की तैयारी

अच्छी सीडबेड तैयारी

मिट्टी को खोलने और ढीला करने में उपयोगी

खरपतवार नियंत्रण

सीमित/सतही (मुख्य रूप से जुताई के लिए)

अधिक प्रभावी (जड़ों तक खरपतवार हटाता है)

उपयोग

जुताई के बाद या बुवाई से पहले

फसल कटाई के बाद, खेत की पहली जुताई, खरपतवार नियंत्रण और बुवाई से पहले

ईंधन खपत

अपेक्षाकृत ज्यादा

अपेक्षाकृत कम

जरूरी HP श्रेणी ट्रैक्टर

अधिक (आमतौर पर 45-65 HP क्षमता)

कम-मध्यम (आमतौर पर 35-50 HP)

डिस्क हैरो और कल्टीवेटर: कब कौन-सा उपकरण चुनें?

यदि आपके खेत में पिछली फसल के अवशेष ज्यादा हैं और आपको उन्हें काटकर मिट्टी में मिलाना है, तो डिस्क हैरो बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर खेत पहले से जुता हुआ है और बुवाई के लिए मिट्टी को तैयार करना है या खरपतवार हटाना है, तो कल्टीवेटर ज्यादा उपयुक्त रहेगा।

डिस्क हैरो चुनें अगर: खेत में धान या गेहूं फसल के अवशेष अधिक हैं, मिट्टी में बड़े ढेले मौजूद है, बुवाई से पहले अच्छी सीडबेड तैयार करनी है, फसल अवशेष को मिट्टी में मिलाना है, बड़े क्षेत्र में अपेक्षाकृत तेज काम करना है।

कल्टीवेटर चुनें अगर: खेत में खरपतवार अधिक हैं, मिट्टी को ढीला करना मध्यम से गहरी जुताई करना है, बुवाई से पहले खेत की तैयारी के लिए जुताई करनी है, फसल की कतारों के बीच खरपतवार नियंत्रण करना है, मिट्टी में पर्याप्त हवा और पानी का प्रवेश सुनिश्चित करना है।

क्या डिस्क हैरो और कल्टीवेटर दोनों जरूरी हैं?

डिस्क हैरो आमतौर पर मिट्टी को काटने, मिलाने और फसल अवशेषों के प्रभावी प्रबंधन के लिए ज्यादा उपयोगी होता है। वहीं, कल्टीवेटर मिट्टी को ढीला करने और खरपतवार नियंत्रित के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है। कई किसानों के लिए ये दोनों उपकरण एक-दूसरे के विकल्प नहीं, बल्कि पूरक उपकरण हो सकते हैं। खेत की स्थिति के अनुसार पहले कल्टीवेटर से मिट्टी को ढीला किया जा सकता है और इसके बाद डिस्क हैरो से मिट्टी के बड़े–बड़े ढेले तोड़कर फसल अवशेषों को मिलाते हुए बेहतर सीडबेड तैयार किया जा सकता है। 

हालांकि, हर खेत में दोनों उपकरणों का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। सही उपकरण का चुनाव मिट्टी की स्थिति, फसल अवशेष, खेती के तरीके, खेत के आकार और ट्रैक्टर की HP क्षमता को ध्यान में रखकर करना चाहिए।

कौन सा उपकरण ज्यादा बेहतर है?

इसका कोई एक जवाब नहीं है। यदि प्राथमिक जरूरत फसल अवशेष काटने, मिट्टी के ढेले तोड़ने और सीडबेड तैयार करने की है, तो डिस्क हैरो बेहतर विकल्प हो सकता है। 

वहीं मिट्टी ढीली करने और खरपतवार नियंत्रण के लिए कल्टीवेटर अधिक उपयोगी हो सकता है। यानी सही उपकरण (डिस्क हैरो और कल्टीवेटर) चुनाव खेत की मौजूदा स्थिति और किसान के काम पर निर्भर करता है।

निष्कर्ष

डिस्क हैरो और कल्टीवेटर दोनों ही खेती के महत्वपूर्ण कृषि उपकरण हैं, लेकिन दोनों का काम पूरी तरह एक जैसा नहीं है। 

डिस्क हैरो फसल अवशेष काटने, मिट्टी के ढेले तोड़ने और बुवाई के लिए बेहतर सीडबेड तैयार करने में उपयोगी है, जबकि कल्टीवेटर मिट्टी को ढीला करने और खरपतवार नियंत्रण में बेहतर विकल्प हो सकता है। 

किसान को उपकरण चुनते समय अपनी मिट्टी, फसल, फसल अवशेष, खेत का आकार और ट्रैक्टर की हार्सपावर (HP) क्षमता का ध्यान में रखना चाहिए।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
Swaraj
John Deere
Powertrac
Eicher
Farmtrac
New Holland
Solis
VST
Captain
Kubota
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
Tafe
ACE
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Trakstar
Escorts
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2340 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

3707 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

N/A cc 42 HP

For Price Click Here