किसानों के लिए 35 से 42 HP रेंज में बेस्ट मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर

किसानों के लिए 35 से 42 HP रेंज में बेस्ट मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर
शेयर पोस्ट

35–42 HP रेंज में मैसी फर्ग्यूसन के ये ट्रैक्टर छोटे खेत और हल्की ढुलाई के लिए क्यों बेस्ट हैं?

भारतीय बाजार में आज कई ट्रैक्टर ब्रांड मौजूद हैं, लेकिन मैसी फर्ग्यूसन के ट्रैक्टर अपनी मजबूत बॉडी, बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस के कारण किसानों को काफी पसंद आते हैं। खासकर 35 से 42 HP श्रेणी के ट्रैक्टर, जो खेती और हल्की ढुलाई के लिए सबसे उपयोगी माने जाते हैं। इस पावर रेंज के ट्रैक्टर रोटावेटर, सीड ड्रिल, स्प्रेयर, कल्टीवेटर और ट्रॉली जैसे कई कृषि कार्यों को आसानी से संभाल सकते हैं। छोटे खेतों में इनका संचालन आसान होता है और डीजल भी अपेक्षाकृत कम खाते हैं।

आइए जानते हैं कि 35–42 HP रेंज में Massey Ferguson के कौनसे ट्रैक्टर मॉडल छोटे खेतों और हल्की ट्रॉली ढुलाई के लिए सबसे बेहतर माने जाते हैं। साथ ही उनके फीचर्स, उपयोग और कीमत की जानकारी भी जानेंगे, जो इन्हें छोटे किसानों के लिए एक शानदार विकल्प बनाती है।

मैसी फर्ग्यूसन: छोटे किसानों के लिए क्यों बेस्ट हैं ये ट्रैक्टर मॉडल?

मजबूत बॉडी, बेहतर माइलेज और शानदार हाइड्रोलिक क्षमता के कारण मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson) राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में काफी लोकप्रिय है। कंपनी के MF 7235 DI, 1035 DI Super Plus और 241 DI Dynatrack जैसे मॉडल किसानों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। 

  • ये ट्रैक्टर कम डीजल खर्च में बेहतर प्रदर्शन देने और छोटे व मध्यम खेतों में आसानी से काम करने के लिए जाने जाते हैं। 
  • इनकी परफेक्ट ट्रैक विड्थ खेतों में बेहतर संतुलन और आसान संचालन प्रदान करती है। 
  • सबसे खास बात यह है कि मैसी ट्रैक्टरों के स्पेयर पार्ट्स काफी किफायती होते हैं और देश के छोटे-बड़े गांवों में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। साथ ही, स्थानीय मैकेनिक भी इन ट्रैक्टरों की मरम्मत आसानी से कर लेते हैं। 
  • इससे किसानों को छोटी-छोटी सर्विसिंग के लिए बार-बार सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

यही वजह है कि छोटे किसान मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों को लंबे समय तक भरोसेमंद और कम खर्च वाला विकल्प मानते हैं। 

मैसी फर्ग्यूसन के भरोसेमंद ट्रैक्टर: फीचर्स, उपयोग और कीमत की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है:

1. मैसी फर्ग्यूसन 7235 DI

MF 7235 DI ट्रैक्टर 35 HP रेंज में आता है और बेहतर माइलेज व मजबूत परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। यह खासतौर पर उन छोटे किसानों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है, जो खेती के साथ ट्रॉली ढुलाई का काम भी करते हैं। 

तकनीकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

पावर रेंज (Hp)

24.61 किलोवाट (35 एचपी)

सिलेंडर

3

क्लच

सिंगल

गियर

8 आगे + 2 पीछे

पीटीओ पावर

29.8 एचपी

ईंधन टैंक क्षमता

47 लीटर

कीमत

₹ 5.49 लाख से ₹ 5.80 लाख (एक्स-शोरूम) तक।

क्यों है सबसे बेस्ट?

इसमें 2270 CC का दमदार इंजन, 6 स्प्लाइन लाइव पीटीओ और 1200 किलोग्राम तक की शानदार लिफ्ट क्षमता मिलती है। इसका 1925 mm का लंबा व्हीलबेस और मजबूत बॉडी भारी ट्रॉली कार्यों में भी अच्छा संतुलन बनाए रखते हैं। यही कारण है कि कई किसान इसे खेती और हॉलिज दोनों के लिए उपयोगी विकल्प मानते हैं। 

2. मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई सुपर प्लस

MF 1035 DI Super Plus एक 40 एचपी रेंज का दमदार ट्रैक्टर है, जो अपनी सरल तकनीक, कम रखरखाव खर्च और शानदार माइलेज के लिए छोटे और मध्यम किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है।

मुख्य फीचर्स और तकनीकी खूबियां

पावर रेंज (एचपी रेंज)

40 एचपी (29.41 किलोवाट)

क्लच प्रकार

ड्यूल क्लच

ट्रांसमिशन प्रकार

स्लाइडिंग मेश / पार्शियल कांस्टेंट मेश

गियर संख्या

8 आगे + 2 पीछे

पीटीओ गति

540 आरपीएम @ 1500 ईआरपीएम

हाइड्रोलिक्स उठाने की क्षमता

1100 किलोग्राम

ईंधन टैंक क्षमता

47 लीटर

अतिरिक्त फीचर्स

फ्रंट बम्पर, पुश टाइप पेडल, ऑयल पाइप किट (ओपीके), हिच रेल, मोबाइल चार्जर, बॉटल होल्डर

कीमत

₹ 6.01 लाख से ₹ 6.32 लाख (एक्स-शोरूम) तक।

क्यों है बेस्ट?

इस ट्रैक्टर में 2400 CC का दमदार 3-सिलेंडर सिम्पसन इंजन दिया गया है, जो खेतों में लंबे समय तक लगातार काम करने में मदद करता है। बेहतर माइलेज और आसान सर्विस के कारण इसे खासतौर पर जुताई, बुवाई और हल्के ढुलाई कार्यों के लिए पसंद किया जाता है। कई किसान इसे खेती और ढुलाई दोनों के लिए भरोसेमंद और बजट फ्रेंडली ट्रैक्टर मानते हैं।

3. मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई डायनाट्रैक

एमएफ 241 डीआई डायनाट्रैक 42 HP श्रेणी का एक ऐसा आधुनिक ट्रैक्टर है, जिसने कम डीजल में बेजोड़ परफॉरमेंस देने की क्षमता के चलते छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के बीच एक बहुत मजबूत पकड़ बना ली है। टैफे (TAFE) ने इस ट्रैक्टर को "सब कामों का एक मुकाम" (No. 1 All-rounder) के तौर पर पेश किया है।

मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

सिलेंडर

3

इंजन क्षमता

2500 CC (2.50 लीटर)

क्लच प्रकार

ड्यूल डायाफ्राम

गियर्स

12 आगे + 12 पीछे (फुली कांस्टेंट मेश)

पीटीओ गति

540 आरपीएम @ 1789 ईआरपीएम

लिफ्ट कैपेसिटी

2050 किलोग्राम

थ्री-पॉइंट लिंकेज और कंट्रोल

ड्राफ्ट पोजीशन एंड रिस्पांस कंट्रोल।
CAT-1 (कॉम्बी बॉल) से सुसज्जित लिंक।

ईंधन टैंक क्षमता

55 लीटर

कीमत

₹ 7.26 लाख से ₹ 7.66 लाख (एक्स-शोरूम) तक।

क्यों है बेस्ट?

यह अपनी श्रेणी में आधुनिक फीचर्स और ज्यादा लिफ्ट क्षमता वाला ट्रैक्टर हैं। इसका मेंटेनेंस आसान और कम खर्च वाला है और इसकी रीसेल वैल्यू (पुराने ट्रैक्टर की कीमत) भी बहुत शानदार मिलती है। यदि आपकी जमीन सीमित है और आप एक ही ट्रैक्टर से खेती और कमर्शियल ढुलाई के सारे काम बिना किसी झंझट के करना चाहते हैं, तो 241 डीआई डायनाट्रैक मॉडल आपके लिए सबसे बेस्ट है।

आपके लिए कौन सा मॉडल रहेगा सबसे बेस्ट?

अगर आपकी जरूरत कम बजट में भरोसेमंद और कम मेंटेनेंस वाला ट्रैक्टर खरीदने की है, तो एमएफ 1035 डीआई सुपर प्लस बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं खेती के साथ–साथ ट्रॉली ढुलाई कार्यों के लिए मैसी 7235 DI एक बेहतर विकल्प माना जाता है। अगर आप आधुनिक फीचर्स, ज्यादा लिफ्ट क्षमता और भारी उपकरणों के लिए ट्रैक्टर चाहते हैं, तो MF 241 DI Dynatrack आपके लिए उपयुक्त विकल्प साबित हो सकता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Indo Farm
Preet
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3514 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

3065 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2432 cc 55 HP

For Price Click Here