आधुनिक कृषि उपकरणों ने खेती को पहले से कहीं अधिक आसान और तेज बना दिया है। लेकिन इन भारी उपकरणों का पूरा लाभ तभी मिलता है, जब ट्रैक्टर में दमदार इंजन, मजबूत ट्रैक्शन, बेहतर हाइड्रोलिक क्षमता और अच्छी ईंधन दक्षता हो। दमदार इंजन, मजबूत हाइड्रोलिक्स, आधुनिक फीचर्स और बेहतरीन ट्रैक्शन (4WD तकनीक) से लैस 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर मॉडल जुताई, बुवाई, पडलिंग, ढुलाई और अन्य कृषि कार्यों में शानदार प्रदर्शन करते हैं। यही वजह है कि भारतीय किसानों के बीच 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) ट्रैक्टरों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
यदि आपका बजट ₹10 लाख तक है और आप एक दमदार 4WD ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार में उपलब्ध ये 5 सबसे लोकप्रिय और पावरफुल मॉडल्स आपके लिए परफेक्ट विकल्प बन सकते हैं। आइए इस लेख में ₹10 लाख के अंदर आने वाले भारत के टॉप 5 सबसे लोकप्रिय और पावरफुल 4WD ट्रैक्टर मॉडल्स, इनके प्रमुख फीचर्स, कीमत और किस तरह की खेती के लिए ये सबसे उपयुक्त हैं आदि के बारे में जानते हैं।
4WD ट्रैक्टर में इंजन की ताकत चारों पहियों तक पहुंचती है, जिससे ट्रैक्टर को बेहतर ट्रैक्शन मिलता है और फिसलन वाली या कठिन जमीन पर भी उसकी पकड़ मजबूत बनी रहती है। यही कारण है कि धान की पडलिंग, गहरी जुताई, काली मिट्टी, रेतीली जमीन और ढलान वाले खेतों में 4WD ट्रैक्टर 2WD ट्रैक्टरों की तुलना में अधिक प्रभावी साबित होते हैं। इन परिस्थितियों में यह कम मेहनत में बेहतर प्रदर्शन करता है और काम को तेजी से पूरा करने में मदद करता है।
इसके अलावा, 4WD ट्रैक्टर की मजबूत खींचने की क्षमता और उच्च हाइड्रोलिक लिफ्ट पावर इसे रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ, सबसॉइलर, हैवी डिस्क हैरो, रोटावेटर, सुपर सीडर और हैप्पी सीडर जैसे भारी कृषि उपकरणों के साथ आसानी से काम करने योग्य बनाती है। इससे किसानों की उत्पादकता बढ़ती है, ईंधन और समय की बचत होती है। यही वजह है कि आज 4WD ट्रैक्टर सिर्फ खेती तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ढुलाई और अन्य कमर्शियल कार्यों के लिए भी किसानों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।
स्वराज 855 FE 4WD 52 HP श्रेणी का एक दमदार और लोकप्रिय ट्रैक्टर है। इसमें 3-सिलेंडर, 3478 CC का बड़ा इंजन दिया गया है, जो 2000 रेटेड RPM पर 205 Nm का दमदार टॉर्क प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में 2000 किलोग्राम की मजबूत हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता, 46 एचपी पीटीओ पावर और इंडिपेंडेंट PTO क्लच मिलती है। इसका सील्ड फ्रंट एक्सल कीचड़, पानी और कठिन खेतों में भी लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। इस 4WD ट्रैक्टर की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹9.26 लाख से ₹9.85 लाख के बीच है। गहरी जुताई, रोटावेटर चलाने और भारी ट्रॉली ढुलाई जैसे कठिन कृषि कार्यों के लिए इसे किसानों की पहली पसंद माना जाता है।
आयशर 557 4WD प्राइमा G3 50 HP श्रेणी का एक आधुनिक, दमदार और आकर्षक ट्रैक्टर है। इसे विशेष रूप से नई पीढ़ी के उन किसानों के लिए डिजाइन किया गया है, जो बेहतर ड्राइविंग कंफर्ट, शानदार माइलेज और भारी खींचने की क्षमता तीनों का कॉम्बिनेशन एक ही ट्रैक्टर में चाहते हैं। इस ट्रैक्टर में 3-सिलेंडर, 3300 CC का वाटर-कूल्ड इंजन, 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर, साइड-शिफ्ट पार्टियल सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन, मल्टी-स्पीड एवं रिवर्स PTO (MRPTO) और ड्राफ्ट, पोजीशन एवं रिस्पॉन्स कंट्रोल वाला उन्नत हाइड्रोलिक सिस्टम जैसी कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। 2100 किलोग्राम तक की हाई लिफ्ट कैपेसिटी के साथ यह जुताई, बुवाई, रोटावेटर संचालन, भारी कृषि उपकरणों के उपयोग और ट्रॉली ढुलाई जैसे कार्यों के लिए एक बहुउपयोगी विकल्प हैं। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹9.06 लाख से ₹9.68 लाख के बीच है।
महिंद्रा युवो टेक+ 575 4WD 47 HP ट्रैक्टर दमदार इंजन, स्मूथ ट्रांसमिशन, उन्नत हाइड्रोलिक्स और ड्रॉप-टू-ड्रॉप ईंधन दक्षता के लिए जाना जाता है। इसे विशेष रूप से आधुनिक कृषि उपकरणों के संचालन, धान की पडलिंग (कीचड़ मचाई), गहरी जुताई और कम ईंधन में अधिक उत्पादकता देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 4-सिलेंडर ELS इंजन दिया गया है, जो दमदार पावर और बेहतर टॉर्क प्रदान करता है। इसमें साइड-शिफ्ट 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स (फुली कॉन्स्टेंट मेश) ट्रांसमिशन, 2000 किलोग्राम की मजबूत हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता, 4WD तकनीक और MSPTO सिस्टम जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही 6 वर्ष (6000 घंटे) की लंबी कंपनी वारंटी इसे विभिन्न कृषि कार्यों के लिए एक भरोसेमंद तथा 'पैसा वसूल' विकल्प बनाती है। महिंद्रा युवो टेक+ 4WD ट्रैक्टर की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹8.59 लाख से ₹9.10 लाख के बीच है।
यदि आप ₹10 लाख से कम के बजट में 60 HP श्रेणी का दमदार 4WD ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, तो सोनालीका DI 60 Sikander 4WD एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसका फास्ट पिकअप HDM (Heavy Duty Mileage) इंजन उच्च टॉर्क के साथ लगातार पावर प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में 4-सिलेंडर, 4712 CC HDM+ इंजन दिया गया है। इसमें 12 फॉरवर्ड + 12 रिवर्स हेवी-ड्यूटी गियरबॉक्स, डबल IPTO क्लच, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक (OIB), पावर स्टीयरिंग और 2200 किलोग्राम तक की मजबूत हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता जैसे कई अन्य फीचर्स मिलते हैं। हेवी-ड्यूटी 4WD फ्रंट एक्सल, दमदार PTO सिस्टम और मजबूत हाइड्रोलिक्स की बदौलत यह ट्रैक्टर 8 फीट रोटावेटर, थ्रेशर, रीपर और अन्य भारी कृषि उपकरणों को बिना अधिक RPM ड्रॉप के आसानी से संचालित कर सकता है। सोनालीका के इस 4WD ट्रैक्टर की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹9.20 लाख से ₹9.32 लाख के बीच है।
कुबोटा MU4501 4WD 45 HP श्रेणी का एक प्रीमियम और तकनीकी रूप से उन्नत फोर-व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है। जापानी इंजीनियरिंग (Japanese Precision) पर आधारित यह मॉडल कम कंपन (Low Vibration), शानदार पडलिंग प्रदर्शन, बेहतर ईंधन दक्षता और लंबी टिकाऊ उम्र के लिए जाना जाता है। इसमें 45 HP का 4-सिलेंडर, 2434 CC KQ4P इंजन दिया गया है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन, Bevel Gear 4WD फ्रंट एक्सल, पोम्पा लिफ्ट लीवर, एडवांस डेप्थ एवं ड्राफ्ट कंट्रोल हाइड्रोलिक्स, इंडिपेंडेंट PTO, फ्लैट ऑपरेटर प्लेटफॉर्म, ड्यूल-एक्टिंग पावर स्टीयरिंग, सस्पेंशन सीट और बैलेंसर शाफ्ट जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। यह ट्रैक्टर धान की पडलिंग (कीचड़ मचाई), रोटावेटर संचालन, बागवानी, इंटर-कल्चर कार्यों और अन्य कृषि कार्यों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹ 9.03 लाख से ₹ 9.20 लाख के बीच है।
अगर आपकी प्राथमिकता धान की पडलिंग (कीचड़ मचाई), स्मूद ड्राइविंग और प्रीमियम तकनीक है, तो कुबोटा एमयू4501 (Kubota MU4501) 4WD एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यदि आपको 60 HP की दमदार ताकत, भारी रोटावेटर, सुपर सीडर, हैवी एमबी प्लाऊ जैसे बड़े कृषि उपकरणों के साथ लगातार काम करना है, तो सोनालीका डीआई 60 सिकंदर (Sonalika DI 60 Sikander) 4WD आपके लिए उपयुक्त रहेगा। वहीं, यदि आप बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन, मजबूत ट्रैक्शन, अच्छी रीसेल वैल्यू और खेती के साथ ढुलाई दोनों उद्देश्य के लिए एक भरोसेमंद 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर चाहते हैं, तो स्वराज 855 एफई (Swaraj 855 FE) 4WD, महिंद्रा युवो टेक+ 575 डीआई (Mahindra Yuvo Tech+ 575 DI) 4WD और आयशर 557 4डब्ल्यूडी प्राइमा जी3 (Eicher 557 4WD Prima G3) सबसे बेहतर और 'पैसा वसूल' विकल्पों में से एक हो सकते हैं। सही 4WD ट्रैक्टर चुनना ही सबसे समझदारी भरा निर्णय आपकी खेती की जरूरत, उपयोग होने वाले कृषि उपकरण, स्थानीय सर्विस नेटवर्क और बजट पर निर्भर करता है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
20–50 HP में महाराष्ट्र के किसानों के लिए टॉप 5 महिंद्रा ट्रैक्टर
Best Tractor Implements for Soil Preparation and Crop Protection
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology
The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!