खेती को अधिक उन्नत और लाभकारी बनाने के लिए किसानों को ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान दिया जाता है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 'चैम्प्स प्रणाली' के तहत कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन योजना लागू की जा रही है। इस योजना में किसानों को अनुदान (सब्सिडी) पर ट्रैक्टर दिए जाएंगे, जिसके लिए 9 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इच्छुक किसान चैम्प्स के पोर्टल http://champs.cgstate.gov.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कृषि यांत्रिकीकरण उप-मिशन (SMAM) एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसे वर्ष 2014-15 से लागू किया गया है। इस योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों पर 40 से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है। वहीं, ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्रों के लिए फार्म मशीनरी बैंक, हाईटेक हब और कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना पर एफपीओ, किसान समितियों और उद्यमियों को 80 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे एवं सीमांत किसानों को तकनीकी कृषि यंत्रों की सुविधा उपलब्ध कराना है और उनकी खेती उत्पादकता बढ़ाना है। यह किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही स्वरोजगार के अवसर बढ़ावा देने में मददगार है।
इस योजना के तहत राज्य की सरकारों द्वारा समय-समय पर परियोजनाएं लागू कर लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। इसके तहत आवेदक किसान ट्रैक्टर समेत खेती की अन्य 'हाई-वैल्यू मशीनों की खरीद पर सब्सिडी के लाभ के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए चैम्प्स प्रणाली तहत क्रियान्वित कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन के अंतर्गत कृषकों को अनुदान पर ट्रैक्टर देने के लिए 9 अक्टूबर से ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ किया जा रहा है। इच्छुक कृषक चैम्प्स के पोर्टल http://champs.cgstate.gov.in/ पर कार्यालयीन समय 10 बजे से आवेदन कर सकेंगे । लाभार्थी कृषकों को इस योजना के तहत अनुदान पर ट्रैक्टर प्रदाय किया जाएगा।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत ₹1,183 करोड़ जारी
कीट नियंत्रण ट्रैप पर किसानों को मिलेगी 75% की सब्सिडी
दूध के साथ गोबर-गौमूत्र से कमाई! नंदिनी योजना में ₹31 लाख तक अनुदान
7 Best 50 HP to 60 HP Tractors in India Under Rupees 10 Lakh
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology