Farm Pond Scheme : खेत में तालाब बनाने के लिए मिलेगी 1.35 लाख रुपए की सब्सिडी

Farm Pond Scheme : खेत में तालाब बनाने के लिए मिलेगी 1.35 लाख रुपए की सब्सिडी
शेयर पोस्ट

फार्म पोंड स्कीम रजिस्ट्रेशन 2025 : खेतों में वर्षा जल इकट्ठा करने के लिए मिलेगी 1.35 लाख रुपए की सब्सिडी

Pond Scheme Registration 2025 : देश में सिंचाई रकबा बढ़ाने के लिए नदियों को लिंक किया जा रहा है। वहीं, किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं देने के लिए सरकार द्वारा नई–नई सिंचाई परियोजनाएं भी शुरू की जा रही है। इसके अलावा, वर्षा आधारित इलाकों में नए वॉटरशेड प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है, ताकि बारिश के पानी को वॉटरशेड में इकट्ठा करके उस पानी का इस्तेमाल फसलों की सिंचाई में किया जा सके। इस कड़ी में राजस्थान सरकार राज्य में खेत तालाब योजना (Farm Pond Scheme Registration 2025) चला रही है। इस योजना के तहत किसानों को वर्षा जल इकट्ठा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि सिंचाई सुविधाओं को बेहतर करने के साथ ही भूजल स्तर में सुधार किया जा सके। पोंड योजना के तहत किसानों को खेत में तालाब बनाने के लिए सब्सिडी के रूप में 1.35 लाख रुपए मिल रहे हैं। सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर योजना का लाभ उठाए। आवेदन के लिए कुछ  पात्रता के लिए तय की गई हैं, जिनका पालन करते हुए आवेदन किया जा सकता हैं। 

फार्म पौंड के लिए किसानों को 70 प्रतिशत अनुदान (70 percent subsidy to farmers for farm pound)

किसानों को सिंचाई के लिए पानी की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए राजस्थान सरकार पार्वती-कालीसिंध-चंबल पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को भी मूर्त रूप दे रही है।  मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान सरकार ने चंबल और इसकी सहायक नदियां पार्वती, कालीसिंध, कुनो, बनास, बाणगंगा, रूपारेल, गंभीरी और मेज नदी लिंक परियोजना पर बीते माह काम की शुरूआत कर दी है। इसके अलावा, राज्य सरकार किसानों को खेत में तालाब (Farm Pond) बनाने के लिए अनुदान दे रही है। राज्य कृषि विभाग की फार्म पौंड योजना के तहत तालाब बनाने के लिए आवेदित कृषकों को 70 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। 

किसानों को फार्म पौंड के लिए मिलेंगे इतने रुपए (Farmers will get this much money for farm pound)

खेत तालाब योजना (farm pond scheme) के तहत खेत में तालाब बनाने के लिए किसानों को मात्र 30 फीसदी लागत अपनी जेब से लगानी होगी। इस योजना के तहत खेतों में अधिकतम 1200 घन मीटर वाले कच्चे व प्लास्टिक लाइनिंग खेत तालाब बनाने के लिए अनुदान लाभ लिया जा सकता है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, लघु एवं सीमांत किसानों को इस योजना के तहत सरकार कच्चे खेत तालाब के लिए अधिकतम 73,500 रुपए और प्लॉस्टिक राइजिंग फार्म पौंड के लिए 1,35,000 रुपए का अनुदान दे रही है। वहीं अन्य सभी श्रेणी के कृषकों को खेत में कच्चे पौण्ड बनाने लिए 63 हजार रुपए तथा प्लास्टिक लाईनिंग फार्म पौण्ड के लिए अधिकतम 1 लाख 20 हजार रुपए मिलेंगे। 

कैसे करें आवेदन? (How to apply?)

राज्य में भारी संख्या में किसानों ने इस योजना का लाभ लेकर सिंचाई के लिए पानी की समस्या का समाधान किया है। शेष बचे किसानों को लाभ देने के लिए सरकार ने खेत तलाई योजना 2025 के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Pond Scheme Registration 2025) प्रक्रिया शुरू की है। राज्य सरकार ने फार्म पौंड योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2025 के तहत किसानों से आवेदन करने की अपील की है। इच्छुक किसान ई-मित्र पर या स्वयं किसान की एसएसओ आईडी से राजकिसान पोर्टल पर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आवेदक http://www.rajkisan.in/ वेबसाइट पर जाएं। यहां विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं (अनुदान) में खेत तलाई यानी फार्म पोंड योजना विकल्प पर क्लिक करें औेर आवेदन करें। 

फार्म पॉन्ड हेतु पात्रता? (Eligibility for Farm Pond?)

  • फार्म पॉण्ड (खेत तलाई) योजना के तहत न्यूनतम 400 घन मीटर आकार वाले तालाब पर ही अनुदान देय होगा। 
  • किसान के नाम न्यूनतम 0.3 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि का होना अनिवार्य है, जहां वह खेत तलाई बनवाना चाहते हैं। 
  • संयुक्त खातेदारी की स्थिति में किसान तथ उसका सहायक दोनों की सहमति से प्रति कृषक 0.3 हेक्टर से अधिक भूमि होने पर एक ही खसरे में अलग-अलग फार्म पॉन्ड निर्माण के लिए अनुदान देय होगा। 
  • कृषि विभाग द्वारा खेत तालाब का निर्माण  के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जाएगी। 
  • इसकी सूचना मोबाइल सन्देश / कृषि पर्यवेक्षक के जरिये मिलेगी।
  • खेत तलाई के निर्माण से पहले व बाद में विभाग द्वारा मौका / सत्यापन किया जाएगा।
  • अनुदान राशि सीधे लाभार्थी कृषक के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। 
  • आवेदक आवेदन पत्र ऑन-लाईन जमा किए जाने की प्राप्ति रसीद ऑन-लाईन ही प्राप्त कर सकेगा।
  • आवेदन के समय आवश्‍यक दस्तावेज- आधार कार्ड / जनाधार कार्ड, जमाबंदी की नकल (छह माह से अधिक पुरानी नहीं हो) देनी होगी। 
  • खेत-तलाई (फार्म पौंड) योजना की अधिक जानकारी के आवेदन राजकिसान साथी Android ऐप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Eicher
Mahindra
Massey Ferguson
Farmtrac
Sonalika
Powertrac
John Deere
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Same Deutz Fahr
Indo Farm
Preet
ACE
Escorts
Tafe
Force
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE