पीएम कृषि सिंचाई योजना: किसानों को सिंचाई सेट पर 6 करोड़ का अनुदान

पीएम कृषि सिंचाई योजना: किसानों को सिंचाई सेट पर 6 करोड़ का अनुदान
शेयर पोस्ट

पीएम कृषि सिंचाई योजना : किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर के लिए मिला 6 करोड़ रुपए का अनुदान

Prime Minister Agricultural Irrigation Scheme : सामान्य सिंचाई पद्धतियों के स्थान पर किसान स्प्रिंकलर एवं ड्रिप द्वारा फसलों की सिंचाई करें, इसके लिए उन्हें सरकार द्वारा कई योजनाओं के तहत अनुदान दिया जाता है। फसलों के अधिक उत्पादन में सिंचाई की आवश्यकता को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानों को स्प्रिंकलर सेट, ड्रिप सिस्टम, पंपसेट (डीजल/विद्युत), रेनगन सिस्टम के लिए अनुदान दिया जाता है। ऐसे में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के अंतर्गत किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकल सिंचाई के लिए 6 करोड़ रुपए से अधिक राशि का अनुदान दिया गया है। इससे किसानों को फसलों के लिए बेहतर सिंचाई सुविधा मिल रही है और उनकी पैदावार भी पहले से अधिक हो रही है। 

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा प्रदेश के किसानों को सिंचाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने एव कम पानी में अधिक क्षेत्रों पर सिंचाई सुविधा देने हेतु अलग-अलग योजनाओं के तहत अनुदान पर स्प्रिंकलर सेट, पाईप लाईन सेट, पंपसेट (डीजल/विद्युत), रेनगन सिंचाई सिस्टम के लिए किसानों से पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 

1870 किसानों को मिला योजना में लाभ (1870 farmers got benefit in the scheme)

कृषि विभाग खरगोन के उप संचालक मेहताब सिंह सोलंकी ने बताया कि जिले में विभिन्न फसलों के उत्पादन को बढ़ाने हेतु तथा सिंचाई जल का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए “प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना” के तहत स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली के लिए अनुदान देकर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। बीते एक साल में इस योजना के अंतर्गत जिले के 1870 किसानों को स्प्रिंकलर एवं ड्रिप के लिए 6 करोड़ 14 लाख 57 हजार रुपए का अनुदान लाभ मिला है। सोलंकी ने बताया कि सामान्य सिंचाई की तुलना में स्प्रिंकलर और ड्रिप द्वारा सिंचाई करने पर 50 से 70 प्रतिशत तक सिंचाई जल की बचत होती है, जिससे किसान कम पानी होने पर भी अधिक क्षेत्र में सिंचाई कर फसलों का अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करते हैं।

किसानों द्वारा इन योजनाओं में दिया गया अनुदान (Grant given by farmers in these schemes)

खरगोन के उप संचालक कृषि मेहताब सिंह सोलंकी ने बताया कि बीते 1 साल में राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा (National Food and Nutrition Security Scheme) के अंतर्गत जिले में 2759 कृषकों को 02 करोड़ 38 लाख 53 हजार रुपए का अनुदान दिया गया है। इसी तरह राष्ट्रीय मिशन ऑन ईडिबल ऑइल तिलहन (National Mission on Edible Oil Oilseeds) के अंतर्गत खरगोन के 1037 किसानों को 51 लाख 17 हजार रुपए का अनुदान दिया गया है। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना के अंतर्गत जिले के किसानों को दलहन (Pulses), मोटा अनाज (Millet Grain) तथा व्यवसायिक फसलों (commercial crops) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए फसल प्रदर्शन, बीज वितरण, बीज उत्पादन एवं प्रशिक्षण का लाभ दिया गया है।

कृषि यंत्रों पर दिया गया 1 करोड़ 30 लाख रुपये का अनुदान (Grant of Rs 1 crore 30 lakh given on agricultural equipment)

कृषि उप संचालक ने आगे बताया कि जिले में आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग को प्रोत्साहित करने और कृषकों की मजदूरों पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा किसानों को कृषि उपकरणों/मशीनों के लिए अनुदान दिया जाता है। पिछले 01 वर्ष में जिले के 4,417 कृषकों को हस्त एवं बैल चलित कृषि यंत्रों के लिए 01 करोड़ 30 लाख 40 हजार रुपए की राशि का अनुदान दिया गया है। इसी प्रकार सॉयल हेल्थ कार्ड योजना के तहत बीते 1 वर्ष में जिले के 23 हजार 344 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए हैं। इससे किसानों को अपने खेत की मिट्टी में मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्वों की वास्तविक मात्रा का पता चल जाता है और किसान उसी के अनुरूप अपनी जमीन में अच्छी फसल उगा सकते हैं।

निम्रलिखित योजनाओं के अंतर्गत सिंचाई के लिए अनुदान (Grant for irrigation under the following schemes)

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए निम्नलिखित योजनाओं के अंतर्गत स्प्रिंकलर सेट, ड्रिप सिस्टम पंपसेट (डीजल/विद्युत), पाईप लाईन सेट रेनगन के लिए किसानों को अनुदान दिया जाता है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्गों के कृषकों और जोत श्रेणी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन द्वारा अलग-अलग योजनाओं के तहत अलग-अलग अनुदान प्रतिशत देने का प्रावधान किया गया है। इसमें चयनित कृषकों को 40 प्रतिशत से लेकर 55 प्रतिशत तक अनुदान लाभ सिंचाई यंत्रों एवं सहायक उपकरण के लिए दिया जाता है। 

वर्ष 2024-25 हेतु राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय मिशन ऑन ईडिबल ऑइल तिलहन (National Mission on Edible Oil Oilseeds) के अंतर्गत स्प्रिंकलर सेट, पंपसेट(डीजल/विद्युत), पाईप लाईन सेट के लिए किसानों से आवेदन लिए गए थे। इसी प्रकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन (National Food Security Mission Pulses) के तहत स्प्रिंकलर सेट, पाईप लाईन सेट, पंपसेट (डीजल/विद्युत) के लिए, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (माइक्रो इरीगेशन) के तहत स्प्रिंकलर सेट, ड्रिप सिंचाई सिस्टम हेतु, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा गेहूं के तहत स्प्रिंकलर सेट, पाईप लाईन सेट, पंपसेट (डीजल/विद्युत), रेनगन सिस्टम के लिए कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Eicher
Massey Ferguson
Farmtrac
Sonalika
Powertrac
John Deere
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Indo Farm
Trakstar
Same Deutz Fahr
Preet
ACE
Escorts
Tafe
Force
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE