फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे में टोल फ्री नंबर 14447 पर दें, मुआवजा पाएं

फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे में टोल फ्री नंबर 14447 पर दें, मुआवजा पाएं
शेयर पोस्ट

पीएमएफबीवाई के तहत 72 घंटे में फसल नुकसान की सूचना टोल फ्री नंबर 14447 पर दें।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Year 2025-26 : कृषि मंत्रालय द्वारा विपणन वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड गेहूं खरीद का अनुमान है। सरकारी अधिकारियों ने कहा, आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश सहित अन्य गेहूं उत्पादक राज्यों से खरीद में तेजी आएगी। राज्यों में फसल की पैदावार अच्छी बताई गई है और समय पर खरीद लक्ष्य हासिल भी कर लिया जाएगा। इस बीच उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान हुआ है। इससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इस प्रकार की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY Year 2025) के अंतर्गत प्रदेश में जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया है और कटाई के बाद उनकी फसल खेत में बंडल बनाकर रखी गई है और वर्तमान में हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल नुकसान हुआ है, तो ऐसे किसानों से 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर फसल नुकसान की सूचना तुरंत देने के लिए प्रदेश सरकार ने कहा है। इससे विभाग द्वारा खराब फसल का आंकलन कर समय पर किसानों को मुआवजा दिया जा सकेगा। 

इन फसलों को हुआ नुकसान (These crops were damaged)

दरअसल, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश, चक्रवाती बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में नुकसान हुआ है। कई जगह पर गेहूं की कटाई शेष है, तो कहीं खड़ी फसल खेत में तैयार है।  इसी प्रकार चना और बाकी फसलों का भी यही स्थिति है।  बारिश और ओलावृष्टि होने से इन फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। कटाई के बाद कई फसलों का बंडल बनाकर खेतों में छोड़ा गया था, जो बारिश के पानी से भीग गया है। ऐसे बंडलों में अनाज के सड़ने का खतरा बढ़ गया है। यूपी सरकार ने ऐसे किसानों से समय पर फसल नुकसान की जानकारी देने के लिए कहा , ताकि किसानों को मुआवजा मिलने में देरी नहीं हो। सरकार फसलों का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों के लिए राहत राशि जारी कर सके। 

72 घंटे के अंदर नुकसान की सूचना दें (Report damage within 72 hours)

बेमौसम बारिश और तेज हवा से तैयार गेहूं की फसल खेतों में लेट गई है, जिससे अनाज सड़ने का खतरा है।  इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने किसानों से तुरंत फसल नुकसान की शिकायत करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने कहा है कि अगर किसान द्वारा नुकसान की शिकायत 72 घंटे के अंदर कर दिया जाए, तो राहत कार्यवाही में किसी प्रकार का विलंब नहीं होगा। सरकार ने कहा है, किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Prime Minister Crop Insurance Scheme Year 2025-26) के तहत टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर नुकसान की सूचना दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद किसान अपनी फसल के नुकसान की लिखित शिकायत संबंधित बैंक (जहां से प्रीमियम कट रहा हो) या जिला कृषि अधिकारी या उप कृषि निदेशक कार्यालय में लिखित प्रार्थना पत्र के तहत अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत के 48 घंटे के अंदर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर फसल नुकसान की गणना के लिए सर्वे शुरू करेगी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर फसल बीमा का मुआवजा दिया जाएगा। 

फसलों का बीमा जरूर कराएं (Make sure you get crop insurance)

प्रदेश के कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे फसलों का बीमा जरूर कराएं, जिससे नुकसान की स्थिति में उन्हें नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा (Crop Compensation) मिल सके। कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि किसान अगर समय पर फसल नुकसान की जानकारी देते हैं या शिकायत दर्ज कराते हैं तो उन्हें मुआवजा मिलने में किसी तरह की देरी नहीं होगी। टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत मिलने के 48 घंटे के अंदर कृषि विभाग की टीम खराब फसल का सर्वे करती है और अपनी रिपोर्ट तैयार करती है।  उसी रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि देकर राहत प्रदान की जाएगी। शिकायत दर्ज कराने में जितनी देरी होगी, किसान को फसल बीमा का मुआवजा मिलने में परेशानी भी बढ़ जाएगी। 

करा सकते हैं फसलों का बीमा (You can get your crops insured)

कृषि विभाग ने कहा है कि पीएम फसल बीमा योजना के तहत किसान गेहूं, धान, मिर्च, मूंगफली और अरहर जैसी फसलों का बीमा करा सकते हैं। इस बार यदि वे फसल बीमा नहीं करा सके हैं, तो उन्हें भविष्य में यह काम जरूर करना चाहिए, ताकि सरकार से फसल नुकसान का मुआवजा मिल सके। इस बारे में किसान ब्लॉक या जिले के कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं और फसल बीमा कराने के लिए आगे आ सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Massey Ferguson
Swaraj
Powertrac
John Deere
Farmtrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Kubota
Captain
Preet
Indo Farm
Tafe
Trakstar
Escorts
Same Deutz Fahr
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
ACE
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2700 cc 46 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

3532 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

2931 cc 50 HP

For Price Click Here