युवाओं के लिए फ्री ट्रेनिंग और बैंक लोन, खोलें कृषि क्लीनिक

युवाओं के लिए फ्री ट्रेनिंग और बैंक लोन, खोलें कृषि क्लीनिक
शेयर पोस्ट

कृषि क्लिनिक योजना के तहत फ्री ट्रेनिंग, आसान लोन और सब्सिडी का लाभ उठाएं

ग्रामीण इलाकों के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। बेरोजगार युवा इन स्कीम्स का फायदा उठाकर सरकार से लोन, सब्सिडी, ट्रेनिंग, उत्पाद की मार्केटिंग व विपणन आदि का फायदा उठा सकते हैं। भारत सरकार की कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र (ACABC - Agri-Clinics and Agri-Business Centres) योजना भी एक प्रमुख पहल है, जिसे किसानों को बेहतर सेवाएं देने और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ उठाकर युवा अपने गांव में कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र खोल सकता है। सरकार कृषि क्लीनिक खोलने के लिए इच्छुक युवाओं को फ्री ट्रेनिंग और लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराती है। यह योजना कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है, और इसका क्रियान्वयन राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (MANAGE), हैदराबाद के माध्यम से किया जाता है। आइए, इस योजना के बारे में विस्तार से जानें।

फ्री ट्रेनिंग, बैंक लोन और सब्सिडी का उठाएं फायदा (Take advantage of free training, bank loan and subsidy)

भारत सरकार किसानों को तकनीकी सेवाएं और युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र (ACABC) योजना चला रही है। इस योजना के तहत कृषि स्नातकों और अन्य योग्य व्यक्तियों को 45 दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण, बैंक लोन और सरकारी सब्सिडी दी जाती है, ताकि वे अपना कृषि क्लिनिक या व्यवसाय केंद्र स्थापित कर सकें।

कृषि क्लिनिक के माध्यम से ऐसे होगी कमाई (This is how you will earn through agricultural clinic)

भारत सरकार की कृषि क्लिनिक योजना के तहत शुरू किए गए कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र, न केवल किसानों को लाभ पहुंचा रहे हैं, बल्कि इनसे जुड़कर युवा भी अच्छी आमदनी कर सकते हैं। कृषि क्लिनिक किसानों को मृदा स्वास्थ्य जांच, फसल चक्र की योजना, पौध संरक्षण, बीज और उर्वरक की जानकारी, फसल बीमा, पशुपालन और फसल कटाई के बाद की तकनीक जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराते हैं। इससे किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन मिलता है, जिससे उनका मुनाफा बढ़ता है।

वहीं कृषि व्यवसाय केंद्र (Agri-Business Centre) के माध्यम से कृषि से जुड़े कई व्यापार किए जा सकते हैं, जैसे:

  • कृषि उपकरण किराए पर देना
  • बीज, खाद, और उर्वरक की बिक्री
  • कस्टम हायरिंग सेंटर
  • कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग यूनिट
  • इन सेवाओं के ज़रिए न सिर्फ किसानों को फायदा होता है, बल्कि सेवा देने वाले युवाओं को भी स्थायी कमाई का जरिया मिल जाता है।

कितने मिलेगी सब्सिडी (How much subsidy will you get?)

एग्री बिजनेस और एग्री क्लिनिक योजना के तहत कृषि से जुड़े अभ्यर्थियों को 45 दिनों का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों की फाइल तैयार कर बैंक को भेजी जाती है, जिससे वे आसानी से लोन प्राप्त कर सकें। इस योजना के तहत महिलाओं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्यों के सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को परियोजना लागत पर 44% तथा अन्य सभी को परियोजना लागत पर 36% सब्सिडी मिलती है।

योजना की पात्रता (Scheme eligibility)

कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र (ACABC) योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसके पास कृषि या संबंधित क्षेत्र में स्नातक, डिप्लोमा या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। जैविक विज्ञान विषय में बीएससी करने वाले छात्र भी पात्र हो सकते हैं, बशर्ते कि कृषि विषय उनकी पढ़ाई का मुख्य हिस्सा हो।

ऐसे करें आवेदन? (How to apply?)

आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार www.acabcmis.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बैंक डिटेल्स और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, ईमेल आईडी, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बैंक खाता विवरण व रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Powertrac
Massey Ferguson
John Deere
Eicher
New Holland
Farmtrac
Solis
VST
Kubota
Captain
Preet
Tafe
ACE
Indo Farm
Same Deutz Fahr
Trakstar
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Escorts
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2340 cc 41 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2048 cc 30 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

N/A cc 42 HP

For Price Click Here