ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना : चाफ कटर एवं अन्य कृषि यंत्रों के लिए लॉटरी परिणाम जारी

ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना : चाफ कटर एवं अन्य कृषि यंत्रों के लिए लॉटरी परिणाम जारी
शेयर पोस्ट

ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना : चाफ कटर एवं रिजर सहित इन कृषि यंत्रों के लिए लॉटरी परिणाम जारी, लिस्ट में देखें अपना नाम

Agricultural Equipment Lottery : कृषि यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इनके अंतर्गत किसानों को अनुदानित दरों पर कृषि यंत्रों (Krishi Yantra) को खरीदने का मौका दिया जाता है। इस कड़ी में संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, मध्यप्रदेश, भोपाल  द्वारा अलग-अलग कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत अलग-अलग कोटि के कृषकों को कृषि यंत्रों/ मशीनों को खरीदने के लिए अनुदान लाभ दिया जाता है।  हाल ही में प्रदेश शासन कृषि विभाग द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत पोर्टल पर रिजर, ग्राउंड नट डिकारटीकेटर -मूंगफली छिलक-शक्तिचलित, चॉफ कटर (ट्रैक्टर / विद्युत चलित),  मिनी दाल मिल एवं मिलेट मिल के लिए किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 

इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2025 रखी थी। इनमें रिजर, ग्राउंड नट डिकारटीकेटर –मूंगफली छिलक- शक्तिचलित और कृषि यंत्र चॉफ कटर (ट्रैक्टर / विद्युत चलित) के लक्ष्य पूरे होने पर 7 जनवरी को पोर्टल पर लॉटरी परिणाम जारी किया गया। लेकिन, कृषि यंत्र मिनी दाल मिल एवं मिलेट मिल का लक्ष्य अधूरा रहने के कारण इन दोनों कृषि यंत्रों के लिए आवेदन करने की तिथि 15 जनवरी 2025  तक बढ़ाई जा रही है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर दिनांक 16 जनवरी 2025 को लॉटरी सम्पादित की जाएगी। शेष शर्तें यथावत रहेंगी। 

कृषि यंत्रों पर कितना मिलेगा अनुदान (How much subsidy will be given on agricultural equipment)

अगर आपने इन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी (Subsidy Krishi Yantra) के लिए आवेदन नहीं किया है, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। साथ ही जिन किसानों ने रिजर, ग्राउंड नट डिकारटीकेटर– मूंगफली छिलक-शक्तिचलित एवं चॉफ कटर (ट्रैक्टर / विद्युत चलित) के लिए आवेदन किए थे। वे लॉटरी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। आइए, जानते हैं लॉटरी परिणाम (Lottery Result) कैसे चेक करें और मिनी दाल मिल और मिलेट मिल के लिए आवेदन कैसे कर पायेंगे? 

कृषि अभियांत्रिकी विभाग की कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत कृषि यंत्र चॉफ कटर (ट्रैक्टर / विद्युत चलित), कृषि यंत्र ग्राउंड नट डिकारटीकेटर–मूंगफली छिलक-शक्तिचलित, कृषि यंत्र रिजर, मिनी दाल मिल एवं मिलेट मिल के लिए जारी जिलेवार लक्ष्य में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा सामान्य वर्ग के लिए अलग-अलग श्रेणी के कृषि यंत्रों पर अलग–अलग सब्सिडी दी जाएगी। 

कृषि कल्याण विभाग की कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत लघु एवं सीमांत के सभी वर्गों के किसानों को इकाई लागत का 50 से 60 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। अन्य सभी वर्ग के किसानों को इकाई लागत का 40 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर सब्सिडी कैलकुलेटर के माध्यम से सब्सिडी की जांच कर सकते हैं। 

लॉटरी परिणाम कैसे देखें (How to check lottery results)

जिन इच्छुक किसानों ने ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत कृषि यंत्र चॉफ कटर (ट्रैक्टर / विद्युत चलित), कृषि यंत्र ग्राउंड नट डिकारटीकेटर–मूंगफली छिलक-शक्तिचलित, कृषि यंत्र रिजर पर अनुदान का लाभ लेने हेतु आवेदन दिए थे। वह e-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल लॉटरी परिणाम देखे सकते हैं। लॉटरी लिस्ट में अपना नाम देखने की प्रकिया नीचे बताई जा रही है, जो इस प्रकार से है :-

  • किसान भाई को सबसे पहले मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी के e-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जाना होगा।
  • योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://farmer.mpdage.org/#  पर संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी विभाग पर क्लिक करें। 
  • अब अनुदान हेतु आवेदन करें, सब्सिडी कैलकुलेटर, यंत्र एवं दरें, लॉटरी परिणाम के ऑप्शन कॉलम दिखाई देंगे।
  • यहां आपको लॉटरी परिणाम के कॉलम पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने प्राथमिकता सूची का नया पेज खुलेगा। 
  • यहां आपको अपनी कुछ बेसिक डिटेल जैसे- वित्तीय वर्ष, विभाग, जिला, यंत्र, कृषक वर्ग, जोत श्रेणी, जेंडर, लॉटरी दिनांक इत्यादि भरनी होगी।
  • जानकारी भरते समय विशेष ध्यान रखना होगा कि आप विभाग में संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी विभाग का ही चयन करें। 
  • इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आप लॉटरी परिणाम आसानी से देख सकते हैं। 

मिनी दाल मिल एवं मिलेट मिल के लिए डिमांड ड्राफ्ट (Demand draft for mini dal mill and millet mill)

कृषि यंत्र मिनी दाल मिल (100 कि.ग्रा प्रति घंटा से कम क्षमता) हेतु 5,000 रुपए (संशोधित) का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी), कृषि यंत्र मिलेट मिल (100 कि.ग्रा प्रति घंटा से कम क्षमता ) हेतु 5,000 रुपए (संशोधित) का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) चाहिए।  आवेदन के साथ स्वयं के बैंक खाते से निम्नलिखित राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनवाकर जमा करना अनिवार्य होगा। बिना धरोहर राशि (डिमांड ड्राफ्ट) के आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा। इच्छुक कृषक आवेदन करने हेतु निर्धारित धरोहर राशि का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से कर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • आधार कार्ड,
  • बैंक पासबुक ,
  • विद्युत कनेक्शन प्रमाण पत्र,
  • जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए) 
  • बी-1 की प्रति,
  • पासपोर्ट साइज फोटो ,
  • मोबाइल नंबर (जिस पर ओटीपी एवं अन्य आवश्यक सूचना SMS द्वारा भेजी जाएगी) 

कैसे करें आवेदन (How to apply)

मध्यप्रदेश में कृषि अनुदान योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान लेने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। इच्छुक किसान योजना के तहत कृषि यंत्र मिनी दाल मिल (100 कि.ग्रा प्रति घंटा से कम क्षमता) एवं मिलेट मिल (100 कि.ग्रा प्रति घंटा से कम क्षमता) पर अनुदान के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे e-कृषि यंत्र अनुदान ऑनलाइन पोर्टल (https://farmer.mpdage.org/Home/Index) पर आवेदन कर सकते हैं। किसान ऑनलाइन e-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन 15 जनवरी 2025 तक कर सकेंगे। 

जो किसान पहले से पोर्टल पर पंजीकृत है, वे आधार OTP के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। नए किसानों को आवेदन करने से पूर्व बायोमैट्रिक आधार अथेन्टिकेशन के माध्यम से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन की प्रक्रिया पोर्टल पर प्रारंभ है। नजदीकी एमपी ऑनलाइन या CSC सेंटर से किसान यह आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए किसान यहां करें संपर्क (For more information farmers should contact here)

अधिक जानकारी और कृषि यंत्र अनुदान योजना में आवेदन हेतु अधिक जानकारी और किसी भी प्रकार की कोई समस्या के लिए किसान ऑफिस काम्पलैक्स , बी . ब्लाक, गौतम नगर, चेतक ब्रिज के पास, भोपाल – 462023 से संपर्क कर सकते हैं।

दूरभाष क्रमांक : 0755-493500, वैकल्पिक नंबर : 0755-4935002 कॉल कर सकते हैं। 

ई-मेल आईडी : [email protected] (कृषि यंत्रो के लिए) पर मेल के माध्यम से कृषि अभियांत्रिकी विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Powertrac
Massey Ferguson
John Deere
Eicher
New Holland
Farmtrac
Solis
Kubota
Captain
VST
Tafe
Indo Farm
Preet
Trakstar
ACE
Same Deutz Fahr
Force
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2761 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2048 cc 30 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

2931 cc 50 HP

For Price Click Here