नए किसानों के बनेंगे क्रेडिट कार्ड, कम ब्याज दर पर मिलेगा ऋण

नए किसानों के बनेंगे क्रेडिट कार्ड, कम ब्याज दर पर मिलेगा ऋण
शेयर पोस्ट

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए यूपी सरकार का बड़ा कदम, जानें, कैसे मिलेगा कम ब्याज पर लोन

KCC Loan 2025 : किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 25 लाख नए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हाल ही में इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सरकार की ओर से सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

यूपी में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 71 लाख से अधिक किसानों को केसीसी की सुविधा दी जा चुकी है। अब सरकार यह कोशिश कर रही है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत आने वाले सभी पात्र किसानों को भी इस योजना का लाभ मिले। इसके लिए सहकारी और वाणिज्यिक बैंकों की सहायता से केसीसी (KCC) का वितरण तेजी से किए जाने की दिशा में काम किया जा रहा है ताकि राज्य के अधिक से अधिक किसानों को केसीसी योजना का लाभ मिल सके। 

केसीसी से किसानों को मिलेगा 5 लाख रुपए तक का लोन (Farmers will get loan up to 5 lakh rupees from KCC)

किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Yojana) के तहत किसानों को केसीसी के माध्यम से कम ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। इन पैसों का इस्तेमाल किसान खेती के लिए उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक, कृषि यंत्र सहित अन्य आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से बजट 2025–26 में की गई घोषणा के अनुसार अब किसान केसीसी से 5 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं। पहले केसीसी (KCC) की लिमिट 3 लाख रुपए थी। 

जिलेवार अभियान से होगा पात्र किसान का चयन (Eligible farmers will be selected through district-wise campaign)

राज्य सरकार की ओर से घोषणा की गई है कि 2025-26 में चलाए जाने वाले विशेष जिला स्तरीय अभियानों के जरिए पात्र किसानों की पहचान कर उन्हें केसीसी (KCC) प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार भी इस दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को समर्थन दे रही है ताकि हर पात्र किसान इस योजना का लाभ उठा सके। उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल न सिर्फ कृषि क्षेत्र को मजबूती देगी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाने में मददगार साबित होगी।

केसीसी के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत (What documents will be required for KCC)

केसीसी (KCC) के लिए किसान को जिन दस्तावेजों की जरूरत होगी उनमें आवेदन फॉर्म, दो पासपोर्ट आकार फोटो, पहचान प्रमाण (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/मतदाता कार्ड/पासपोर्ट), पते का प्रमाण (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस), भूमि स्वामित्व का प्रमाण, फसल जानकारी शामिल है। वहीं 1.60 लाख रुपए या 3.00 लाख रुपए से अधिक की ऋण सीमा के लिए सुरक्षा दस्तावेज शामिल हैं। 

कैसे करें केसीसी के लिए आवेदन (How to apply for KCC)

केसीसी (KCC) के लिए किसान ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान को जिस बैंक से केसीसी बनवाना है, उसकी वेबसाइट पर जाना होगा और वहां ऑनलाइन इसका फार्म भरना होगा। इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। वहीं ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको बैंक शाखा पर जाना होगा। वहां आपको संबंधित अधिकारी से केसीसी फार्म लेना होगा। अब इसमें पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद इसके साथ आवश्यक दस्तावेज अटैच करने होंगे। इसके बाद पूर्णरूप से भरे गए फार्म को जिस बैंक से आपने फार्म लिया है, उसे वहां जमा करा देना है। इसके बाद आपके आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। यदि सब कुछ सही रहा तो आपका केसीसी जारी कर दिया जाएगा। केसीसी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम सहकारी बैंक की शाखा पर संपर्क करें। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Powertrac
Farmtrac
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
Preet
Indo Farm
VST
Trakstar
Same Deutz Fahr
Force
Tafe
ACE
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2339 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

3532 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3307 cc 50 HP

For Price Click Here