खाद और उर्वरक की नई रेट जारी, जानें कितना कम हुआ यूरिया का रेट

खाद और उर्वरक की नई रेट जारी, जानें कितना कम हुआ यूरिया का रेट
शेयर पोस्ट

यूरिया और अन्य खाद उर्वरकों के रेट में आई कमी, नई लिस्ट जारी

खेती में लागत को कम से कम किया जा सके इसके लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को कम कीमत पर खेती के उपकरण, खाद-उर्वरक, बीज और अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई जाए। सरकार इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए खेती से जुड़ी आवश्यकताओं पर राहत प्रदान करती है। सिंचाई के लिए बिजली के बिल में कमी लाती है। इसके अलावा डीजल पर अनुदान, खाद एवं उर्वरक पर भी अनुदान देती है।

गौरतलब है कि खेती में किसानों को अच्छा मुनाफा हो इसके लिए जरुरी है कि खेती में लगने वाली लागत को कम किया जा सके। यही वजह है कि हाल ही में राज्य सरकार ने यूरिया और अन्य उर्वरक की बढ़ती कीमत से किसानों को राहत देने के लिए खाद और उर्वरक की नई कीमत जारी की है। जिसमें राज्य सरकार ने खाद और उर्वरक के दाम में भारी कमी की है। 

ट्रैक्टर गुरु के इस पोस्ट में खाद और उर्वरक की लेटेस्ट कीमत, पहले की कीमत और यूरिया की कीमत की आदि की जानकारी दे रहे हैं।

खाद, उर्वरक रेट लेटेस्ट अपडेट (Fertilizer, Fertilizer Rate Latest Updates)

खाद-उर्वरक आदि की कीमत हर राज्य के अनुसार अलग-अलग होती है। राज्य सरकारें यूरिया और खाद की कीमत में राहत प्रदान करती रहती है। हाल ही में उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से खाद एवं उर्वरक की कीमतों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जिसमें यूपी सरकार ने यूरिया की कीमत में कमी की है। राज्य में खाद की नई कीमत जारी कर दी गई है। खाद का नया रेट ( New Urea Price List) किसानों के लिए काफी किफायती है। 

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक - Mahindra Tractor 

पहले कितनी थी यूरिया की कीमत ( What was the price of urea earlier? )

यूरिया की कीमत की बात करें तो प्रति 45 किलोग्राम यूरिया बोरी 299 रुपए में किसानों को दी जाती है। लेकिन सरकार के एक फैसले के बाद यह रेट किसानों के लिए कम कर दिया गया। अब 45 किलोग्राम यूरिया की एक बोरी 266.50 रुपए में मिल रही है। 

क्या है यूरिया की नई कीमत ( What is the new price of urea? )

यूरिया (45 किलोग्राम ) की वास्तविक कीमत 2200 रुपए है। लेकिन सरकार यूरिया पर किसानों को भारी सब्सिडी देती है। यूरिया की 45 किलोग्राम की बोरी किसानों को अब 266.50 रुपए में मिलेंगी। जबकि 50 किलोग्राम यूरिया की बोरी किसानों को 333.50 रुपए में मिलेंगी। बता दें कि यूरिया पर जितनी सब्सिडी ( Urea subsidy) भारतीय किसानों को मिलती है, उतनी सब्सिडी अमेरिका, चीन जैसे देशों में किसानों को नहीं मिलती। चीन में यूरिया का रेट 2100 रुपए बोरी है। जबकि अमेरिका में यूरिया की एक बोरी का रेट 2200 रुपए है।

सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें  - Tractor

कहां से करें यूरिया की खरीद ( Where to buy urea )

लखनऊ के जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने बताया कि राज्य में एक बोरी यूरिया की कीमत 266 रुपए लगभग है। किसान कभी भी सरकारी या निजी कृषि केंद्र से यूरिया की खरीदी कर सकते हैं। कृषि केंद्रों से किसान यूरिया, डीएपी खाद (Dap Price) आदि की खरीदी पर्याप्त मात्रा में कर सकते हैं। राज्य के किसान भाई सरकारी खाद दुकान से 10 बजे से 5 बजे के बीच खाद और डीएपी की खरीद कर सकते हैं। 

किसानों के फायदे के लिए और भी उठाए गए कुछ कदम

उत्तरप्रदेश के जिलों में खाद और उर्वरकों की बिक्री कई जगह दुकानदार फर्जी तरीके से कर रहे हैं। सरकार ने फर्जी तरीके से बिक्री करने वाले दुकानदारों को सचेत किया है कि समय समय पर तहसील में मौजूद उर्वरक निरीक्षक द्वारा दुकान की चेकिंग की जाएगी। अगर किसी भी कारण से खाद और उर्वरक की बिक्री गलत तरीके से की जाती है तो 1985 की धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Powertrac
Massey Ferguson
John Deere
Eicher
New Holland
Farmtrac
Solis
Kubota
Captain
VST
Tafe
Indo Farm
Preet
Trakstar
ACE
Same Deutz Fahr
Force
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2400 cc 36 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

2235 cc 37 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 42 HP

For Price Click Here