किसान सम्मान निधि योजना : किसान हर साल 3,000 रुपए ज्यादा पाए

किसान सम्मान निधि योजना : किसान हर साल 3,000 रुपए ज्यादा पाए
शेयर पोस्ट

खुशखबरी : किसानों को अब हर साल 3,000 रुपए की अतिरिक्त आर्थिक सहायता के साथ मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana Rajasthan :  किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Nidhi Yojana) चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों को वित्तीय सहायता (financial support) दी जाती है। यह सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे स्थानांतरित की जाती है। केंद्रीय क्षेत्र की इस योजना से प्रेरित होकर आज कई राज्य सरकारें अपने स्तर पर आर्थिक सहायता योजनाएं लागू कर रही है, जिनका लाभ सीधा राज्य के छोटे व सीमांत किसानों को मिल रहा है। ऐसे में राजस्थान सरकार भी राज्य के किसानों को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana) चला रही है। यह योजना  “पीएम किसान सम्मान निधि योजना(PM Kisan Yojana) के समान ही राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। राजस्थान की इस योजना से जुड़े किसानों के लिए खुशखबरी है। किसान सम्मान निधि योजना (CM Kisan Yojana) से जुड़े किसानों को अब हर साल 3,000 रुपए ज्यादा मिलेंगे। इसके अलावा, किसानों की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न कृषि कार्यों के लिए ब्याज मुक्त लोन देने के लिए भी कई और अहम घोषणाएं की है।  

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की बढ़ी रकम (The amount of Chief Minister Kisan Samman Nidhi Yojana has increased)

दरअसल, सरकार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Chief Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत राज्य के 65 लाख से अधिक किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया कराती है। सीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों को पहले 2,000 रुपए की धनराशि का तीन किस्तों में भुगतान किया जाता था, लेकिन अब सरकार ने इस राशि बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार द्वारा योजना के तहत मिलने वाली रकम में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब राज्य के किसानों को सीएम किसान सम्मान निधि योजना (CM Kisan Samman Nidhi Scheme) से हर साल 3,000 रुपए की अतिरिक्त राशि मिलेगी। यह धनराशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Yojana) के अलावा दी जाएगी। 

किसानों को हर साल मिलेंगे 9,000 रुपए (Farmers will get 9,000 rupees every year)

राजस्थान में किसानों को पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के फायदे के अलावा राज्य सरकार की ओर से लागू की गई “मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” (CM Kisan Yojana)  का लाभ भी दिया जा रहा है। इस तरह प्रदेश के किसानों को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 6,000 रुपए और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (mukhyamantri kisan samman nidhi yojana rajasthan) के तहत 3,000 रुपए हर साल दिए जाएंगे। इस तरह दोनों प्रमुख योजनाओं से राजस्थान के किसानों को हर साल 9,000 रुपए मिलेंगे। 

किसानों के लिए सरकार की कई और अहम घोषणाएं (Many more important announcements of the government for farmers)

बता दें कि राजस्थान सरकार का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट “आपणो अग्रणी राजस्थान” के संकल्प को साकार करने वाला है। इस बजट में कृषि सेक्टर को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार ने कई और अहम घोषणाएं की है, इन घोषणाओं से राज्य के किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा। 

  • राजस्थान सरकार ने बजट में घोषणा की है कि गेहूं खरीद पर बोनस की राशि बढ़ाकर 150 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। 
  • वहीं, फसली ऋण का दायरा बढ़ाते हुए आगामी वर्ष में 35 लाख से अधिक किसानों को 25,000 करोड़ रुपए का अल्पकालीन ब्याज मुक्त फसली ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके ब्याज अनुदान पर 768 करोड़ रुपये व्यय होंगे। 
  • राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना का भी दायरा बढाते हुए 2.50 लाख अतिरिक्त गोपालक परिवारों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं, दीर्घकालीन सहकारी कृषि एवं अकृषि सेक्टर के लिए 400 करोड़ रुपये के ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान की घोषणा की गई है। ये सभी घोषणाएं राजस्थान के किसानों एवं पशुपालकों को सशक्त बनाने वाली हैं।
  • बजट में आगामी दो वर्ष में शेष 2,500 ग्राम पंचायतों में ग्राम सेवा सहकारी समितियां स्थापित करने की घोषणा की गई है। इसके लिए प्रावधानों में शिथिलन दिया जाएगा। साथ ही, नवीन 8 जिलों में क्रय-विक्रय सहकारी संघों की स्थापना की जाएगी। बड़ी संख्या में नई सहकारी समितियां खुलने से गांव-ढाणी स्तर तक सहकारिता का नेटवर्क मजबूत होगा।

वर्ष 2024-25 के लिए सरकार की उपलब्धियां (Achievements of the Government for the year 2024-25)

वहीं, वर्ष 2024-25 के लिए राजस्थान सरकार की उपलब्धियां देखी जाएं, तो मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत राज्य के 70.21 लाख किसानों के बैंक खातों में 1 हजार 355 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई है। इसी प्रकार अब तक राज्य के 30.43 लाख किसानों को 21 हजार 43 करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण वितरण किया जा चुका है। वहीं, राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत प्रदेश में 28 हजार से अधिक गोपालक परिवारों को एक लाख रुपए तक ब्याज मुक्त अल्पकालीन ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि में वृद्धि सहित ये सभी घोषणाएं किसानों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगी। 

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है? (What is the Chief Minister Kisan Samman Nidhi Scheme?)

बता दें कि राजस्थान में मौजूदा सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार ने राज्य में पीएम किसान सम्मान निधि (PM-kisan) से जुडे़ किसानों को 6000 रुपए के अतिरिक्त हर साल 2 हजार रुपए अतिरिक्त वित्तीय सहायता राशि “मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” के तहत देने का फैसला किया था। “मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि” योजना के माध्यम से राज्य के 65 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। 30 जून 2024 को राजस्थान के टोंक जिले के कृषि उपज मंडी में एक राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा “मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि” योजना की शुरुआत की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत 65 लाख से अधिक किसानों को 1 हजार रुपए की पहली किस्त के रूप में 650 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित किए। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Massey Ferguson
Swaraj
Powertrac
John Deere
Eicher
Farmtrac
New Holland
VST
Solis
Kubota
Captain
Preet
Indo Farm
Tafe
Same Deutz Fahr
Trakstar
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
ACE
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2146 cc 35 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

1557 cc 25 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3478 cc 49 HP

For Price Click Here