Soybean Procurement on MSP : सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है, जो किसान अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर अपनी उपज नहीं बेच पाए हैं। अब वे अपनी उपज समर्थन मूल्य (MSP) पर बेच सकेंगे। केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए महाराष्ट्र और राजस्थान में सोयाबीन की खरीद की अवधि को बढ़ा दिया है।
केंद्रीय कृषि मंत्री (Agriculture Minister) शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र ने राज्य सरकारों के अनुरोध पर महाराष्ट्र में सोयाबीन खरीद की समय सीमा 31 जनवरी और राजस्थान में 4 फरवरी तक बढ़ा दी है। इससे पहले महाराष्ट्र के लिए 12 जनवरी और राजस्थान के लिए 15 जनवरी की समय सीमा तय की गई थी। उन्होंने कहा, अभी समर्थन मूल्य (Support price) पर फसलों की खरीदी का काम चल रहा है।
हमने राज्य सरकारों के अनुरोध पर महाराष्ट्र और राजस्थान दोनों के लिए खरीद की समय सीमा बढ़ा दी है। वहीं, इस विषय पर राजस्थान राज्य के सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने भी जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ सीजन 2024-25 में समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही मूंग और सोयाबीन की खरीद की समय सीमा को 4 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। किसानों को मूंग के समर्थन मूल्य पर बेचने में आ रही दिक्कत को देखते हुए केंद्र द्वारा यह फैसला लिया गया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने केंद्र को पत्र लिखा था।
सहकारिता और नागरिक उड्डयन विभाग के राज्य मंत्री ने बताया कि राज्य में जिन कृषकों ने मूंग और सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने हेतु पहले से पंजीकरण करवा लिया है, वे अब निर्धारित तुलाई केन्द्र पर 4 फरवरी तक उपज की तुलाई करवा सकेंगे, जबकि मूंगफली (Peanut) की खरीद पहले से निर्धारित दिनांक 15 फरवरी तक जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में 86,488 किसानों द्वारा मूंग के लिए पंजीकरण (Registration) करवाया था। इसमें से 70619 किसानों से 1.42 लाख मैट्रिक टन मूंग की खरीद की जा चुकी है और सोयाबीन के लिए 42,956 किसानों ने पंजीकरण कराया है, उसमें से 26328 किसानों से 68,747 मैट्रिक टन सोयाबीन की खरीद की जा चुकी है।
सहकारिता राज्य मंत्री ने बताया कि अभी राज्य में बारिश और आंधी का मौसम का बना हुआ है। इसलिए खरीदे गए जिंस की सुरक्षा और भंडारण के लिए जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तुलाई केन्द्रों पर किसानों को कोई परेशानी न हो, जिसके लिए सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
राजफैड के प्रबंध निदेशक ने कहा कि पात्र कृषकों की जिंस की तुलाई के पश्चात तुलाई की रसीद को खरीद की आखिरी तिथि तक सॉफ्टवेयर में अपलोड करने के लिए तुलाई केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, जिससे समर्थन मूल्य योजना (Support Price Scheme) के तहत खरीद को अंकित किया जा सके। उन्होंने कहा कि खरीदी गई जिंस को संबंधित भंडारगृहों में जमा करवाकर उनकी जमा पर्चियों को मुख्यालय में जमा कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
वहीं, कृषि मंत्री शिवराज सिंह के बयान के अनुसार, केंद्र सरकार ने तेलंगाना से 25,000 टन की अतिरिक्त खरीद की भी अनुमति दी है, जो पहले ही 59,508 टन के अपने शुरुआती लक्ष्य तक पहुंच चुका है। देशभर में अब तक सोयाबीन की कुल खरीद 13.68 लाख टन तक पहुंच गई है। बयान के बताया गया है कि महाराष्ट्र और राजस्थान राज्य में यह खरीद, प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के अंतर्गत की जा रही है, जिसमें सरकार 4,892 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सोयाबीन की खरीद कर रही है।
कमोडिटी ऑनलाइन के मुताबिक, बाजारों में सोयाबीन का औसत भाव 4167.87 रुपए प्रति क्विंटल है। सबसे कम बाजार की कीमत 500 रुपए प्रति क्विंटल और सबसे उच्च बाजार की कीमत 9000 रुपए / क्विंटल है। वहीं, वर्तमान मंडी भाव के अनुसार, मध्य प्रदेश में हरा चना दाल / मूंग दाल का औसत मूल्य 7046.83 रुपए / क्विंटल है। सबसे कम 1750 रुपए /क्विंटल और सबसे उच्च बाजार की कीमत 8799 रुपए / क्विंटल है।
गुजरात के दाहोद (Dahod) जिले की मंडी में सोयाबीन (Soya been) का उच्च भाव 4325 रुपए प्रति क्विंटल है। न्यूनतम बाजार भाव 4150 रुपए प्रति क्विंटल है, जबकि मॉडल कीमत 4300 रुपए प्रति क्विंटल है।
मध्यप्रदेश के उज्जैन (Ujjain) जिले की मंडी में सोयाबीन की अधिकतम कीमत 5000 रुपए प्रति क्विंटल है। न्यूनतम बाजार कीमत 3501 रुपए / क्विंटल है। मॉडल भाव 4299 रुपए प्रति क्विंटल है।
राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) जिले की मंडी में सोयाबीन की अन्य किस्म का उच्च भाव 4200 रुपए प्रति क्विंटल है। न्यूनतम भाव 3900 रुपए प्रति क्विंटल है। मॉडल कीमत 4050 रुपए प्रति क्विंटल है।
महाराष्ट्र के जलगांव (Jalgaon) जिले की मंडी में सोयाबीन (Soyabean) की अन्य किस्म का अधिकतम बाजार भाव 4892 रुपए प्रति क्विंटल है। न्यूनतम बाजार की कीमत 4892 रुपए प्रति क्विंटल है। मॉडल बाजार का भाव 4892 रुपए प्रति क्विंटल है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
एग्रीवोल्टाइक तकनीक से किसानों की बढ़ेगी आमदनी, खेती के साथ बिजली उत्पादन
बासमती धान का भाव 2026: 1401 किस्म ₹5,122 के पार, 1718 और 1121 में तेजी
Best 10 Profitable Winter Vegetables to Grow in October 2026.
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़