अरहर का बाजार भाव पहुंचा 10 हजार रुपए क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ

अरहर का बाजार भाव पहुंचा 10 हजार रुपए क्विंटल, किसानों को मिलेगा लाभ
शेयर पोस्ट

अरहर की खेती करने वाले किसानों को मिलेगा लाभ, अरहर के दामों आई वृद्धि 

अरहर उत्पादक किसानों के लिए खुशखबर है। अरहर के बाजार भाव में जबरदस्त तेजी चल रही है, जिसके चलते बाजार में अरहर के भाव 10000 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया है। अरहर भाव को लेकर कुछ महीने पहले ही कृषि बाजार के जानकारों ने भविष्यवाणी की थी कि इस सीजन में अरहर की मांग अधिक होने के कारण भाव में तेजी रहेगी। बाजार जानकारों की भविष्यवाणी अब सही साबित हुई। मई महीने की शुरुआत से ही अरहर के बाजार भाव में तेजी के साथ बाजार भाव करीब 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंच गया है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी अरहर के दामों में तेजी जारी रहेगी और इसके दामों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा सकती है। अरहर भाव में चल रही जबदस्त तेजी से अरहर की खेती करने वाले किसानों की इस सीजन बल्ले-बल्ले हो गई। बाजार में ऊंची कीमत मिलने से अरहर किसानों को लाखों रुपए का मुनाफा मिल रहा है। अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टर गुरु के इस लेख को पढ़े। 

अरहर के बाजार भाव में तेजी का कारण

कृषि बाजार के जानकारों के मुताबिक, मार्च और अप्रैल में हुई बेमौसम बारिश से महाराष्ट्र के अकोला जिले में इस सीजन अरहर (तुर) के उत्पादन में भारी कमी आई है। अरहर का उत्पादन घटने से अरहर की बाजार में मांग अच्छी रही है, जिसके चलते इस सीजन में अरहर उत्पादक किसानों को विदर्भ की अकोला कृषि उपज मंडी में अरहर दाल का भाव 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहा है। जानकारों का कहना है कि अरहर दाल देश की अन्य कृषि उपज मंडियों में भी अच्छे भाव पर बिक रही है। यदि अरहर के दामों में तेजी इसी प्रकार से जारी रही तो आने वाले दिनों में अरहर की कीमत 11 हजार रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर जा सकती है।

अरहर के बाजार दामों में इस तरह हुई बढ़त 

बाजार विशेषज्ञों की भविष्यवाणी के अनुसार मई महीने की शुरुआत से ही अरहर के दामों में तेजी जारी रही एवं दामों में लगातार बढ़त देखी गई। अकोला जिले की अकोला कृषि उपज मंडी में 3 मई को अरहर की कीमत न्यूनतम 5000 से अधिकतम 9000 रुपए एवं दूसरे दिन इसके दामों में 100 रुपये की वृद्धि के साथ अरहर की कीमत 9100 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गई। इसके बाद 6 मई को अरहर की कीमतों में 155 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि के साथ अरहर का अधिकतम बाजार भाव 9,255 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। वहीं, कुछ दिनों पश्चात अरहर की कीमत 9000 रुपए प्रति क्विंटल से नीचे पहुंच गई। 16 मई को अरहर दाल का भाव 5800 रुपए प्रति क्विंटल से 8895 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया। इसके साथ ही उपज मंडी में अरहर दाल का औसत भाव 8000 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा।

अरहर के ऊंचे भाव से किसान खुश

मीडिया द्वारा प्रकाशित जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के अकोला जिले की अकोला कृषि उपज मंडी समिति में मंगलवार यानी 16 मई 2023 को अरहर दाल के अधिकतम भाव 8,895 रुपए प्रति क्विंटल थे। इस बाजार भाव की तुलना में दो दिनों के अंदर अरहर के भाव में 1 हजार 105 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई और 18 मई को इस सीजन का सबसे ऊंचा भाव अरहर उत्पादकों को मिला। 18 मई को अरहर का औसत भाव 6 हजार 500 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। जानकारों का कहना है कि फिलहाल अरहर की आवक कम है, लेकिन अरहर के ऊंचे भाव मिलने से किसान खुश हैं। अरहर के भाव में आने वालों दिनों में भी तेजी जा रह सकती है। 

अरहर की खेती संबंधित जानकारी 

अरहर को तुर, रेड ग्राम, पिजन के नाम से जाना जाता है। यह प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत में से एक है। अरहर दाल में प्रोटीन मात्रा लगभग 22 प्रतिशत तक होती है। प्रोटीन की अच्छी मात्रा होने के कारण अरहर की बाजारों में मांग ऊंचे स्तर पर होती है, जिसके चलते इसके बाजार भाव में तेजी बनी रह सकती है। किसान भाई अरहर की खेती कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। देश के किसान पहले से ही इसकी खेती बाजरा, ज्वार, कपास और उड़द के साथ करते चले आ रहे हैं। अरहर की खेती किसानों को दोहरा लाभ देती है। इसकी खेती से दाल उत्पादन के साथ इसकी सूखी लकडि़यों का इस्तेमाल टोकरी, छप्पर बनाने में किया जाता है। अरहर की खेती उचित जीवांश युक्त और अच्छे जल निकास वाली बलुई दोमट या दोमट मिट्टी वाली भूमि में की जा सकती है। इसके खेती के लिए नम तथा शुष्क जलवायु की आवश्यकता होती है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Eicher
Mahindra
Massey Ferguson
Farmtrac
Sonalika
Powertrac
John Deere
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Same Deutz Fahr
Indo Farm
Preet
ACE
Escorts
Tafe
Force
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE