पहाड़ी इलाकों, बागवानी और छोटी जोत वाली खेती के ट्रैक्टर मॉडल

पहाड़ी इलाकों, बागवानी और छोटी जोत वाली खेती के ट्रैक्टर मॉडल
शेयर पोस्ट

पहाड़ी इलाकों, बागवानी और छोटी जोत वाली खेती के लिए किसानों के पसंदीदा ट्रैक्टर मॉडल 

भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य जैसे असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम अपनी विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों के लिए जाने जाते हैं। इन राज्यों में छोटे खेत, पहाड़ी क्षेत्र, चाय बागान, बागवानी फसलें और संकरे कृषि मार्ग यानी कम चौड़ाई वाले रास्ते आम हैं। बड़े ट्रैक्टर इन क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के लिए हमेशा उपयुक्त नहीं होते। ऐसे में यहां छोटे, कॉम्पैक्ट और बहु-उपयोगी ट्रैक्टरों की मांग लगातार बढ़ रही है। ये ट्रैक्टर बागवानी, इंटरकल्चर कार्य, जुताई, ढुलाई और अन्य कृषि कार्यों को आसानी से पूरा करने में सक्षम होते हैं। यही कारण है कि कई प्रमुख कंपनियों के कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर मॉडल उत्तर-पूर्वी राज्यों के किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

अगर आप भी एक ऐसा ट्रैक्टर मॉडल खरीदना चाहते हैं, जो आकार में छोटा हों, कम ईंधन की खपत करें और तंग जगहों पर भी आसानी से काम कर सकें, इस लेख में हम उत्तर-पूर्वी भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 5 ट्रैक्टर मॉडल्स की जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं इन ट्रैक्टरों के फीचर्स, खूबियों और लोकप्रियता के पीछे की वजहों के बारे में।

नॉर्थ-ईस्ट में सबसे अधिक पंसद किए जाने वाले 5 ट्रैक्टर मॉडल

उत्तर-पूर्वी (नॉर्थ–ईस्ट) राज्यों की पहाड़ी भौगोलिक परिस्थितियों और सीढ़ीदार खेती के लिए 4WD मिनी ट्रैक्टर सबसे उपयुक्त माने जाते हैं। आकार में छोटे होने के कारण ये ट्रैक्टर पहाड़ी ढलानों, संकरे रास्तों और छोटे खेतों में आसानी से काम कर सकते हैं। 4WD (चारों पहियों की ड्राइव) होने से इनकी पकड़ (ग्रिप) बेहतर रहती है, जिससे ऊबड़-खाबड़ और ढलान वाले क्षेत्रों में भी ट्रैक्टर संतुलित प्रदर्शन देता है। यही वजह है कि उत्तर-पूर्वी भारत के किसान 4WD मिनी ट्रैक्टरों को प्राथमिकता देते हैं, जबकि मैदानी इलाकों में खेती करने वाले किसानों की पहली पसंद बड़े ट्रैक्टर बने हुए है। नीचे दिए गए कुछ टॉप ट्रैक्टर मॉडल पहाड़ी इलाकों, चाय बागानों और छोटे से मध्यम खेतों में जुताई और ढुलाई जैसे कामों के लिए सबसे उपयुक्त है। ये ट्रैक्टर अपनी कॉम्पैक्ट डिजाइन, बेहतर पकड़ और बहु-उपयोगी क्षमता के कारण उत्तर-पूर्वी राज्यों में काफी लोकप्रिय हैं।

  1. महिंद्रा जीवो 225 डीआई 4WD ट्रैक्टर

महिंद्रा जीवो 225 डीआई 4WD ट्रैक्टर

महिंद्रा जीवो 225 डीआई 4WD ट्रैक्टर लगभग 14.9 किलोवाट (20 एचपी) श्रेणी का यह ट्रैक्टर छोटे किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसकी कॉम्पैक्ट डिजाइन, बेहतर माइलेज और मजबूत हाइड्रोलिक क्षमता इसे छोटे खेतों में जुताई, बुवाई और ढुलाई जैसे कार्यों के लिए उपयुक्त बनाती है।

प्रमुख खूबियां

  • कम डीजल खपत
  • शानदान बैकटॉर्क
  • आसान संचालन
  • छोटे खेतों के लिए उपयुक्त चौड़ाई और ग्राउंड क्लीयरेंस
  • बेहतर रीसेल वैल्यू, आसान स्पेयर पार्ट्स उपलब्धता
  1. महिंद्रा ओजा 2127

महिंद्रा-ओजेए-2127

महिंद्रा OJA 2127 एक आधुनिक 15.7 से 25.7 किलोवाट (21 से 35 एचपी) श्रेणी का 4WD कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर है, जिसे विशेष रूप से बागवानी, इंटरकल्चर कार्यों, चाय बागानों और छोटे खेतों के लिए डिजाइन किया गया है। कॉम्पैक्ट और नैरो डिजाइन, पावरफुल इंजन, मजबूत हाड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता और आधुनिक फीचर्स के कारण महिंद्रा OJA ट्रैक्टर उत्तर-पूर्वी राज्यों, बागवानी क्षेत्रों, चाय बागानों और छोटे खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

प्रमुख खूबियां

  • कॉम्पैक्ट और नैरो डिजाइन
  • सिंक्रो शटल गियरबॉक्स
  • क्रिपर मोड
  • शानदार लिफ्टिंग क्षमता
  • स्मार्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स
  • बागों और कतार वाली फसलों के बीच आसानी से काम करने के लिए उपयुक्त
  1. कुबोटा NeoStar B2441S (नैरो)

Kubota Neostar B2441S

कुबोटा NeoStar B2441S (नैरो) जापानी तकनीक से लैस 24 HP श्रेणी का एक शक्तिशाली और भरोसेमंद कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका नैरो डिजाइन है, जिसकी कुल चौड़ाई लगभग 2.1 मीटर है। यही वजह है कि यह संकरे खेतों, बागानों, मेड़ों और कतारों वाली फसलों के बीच बिना फसलों को नुकसान पहुंचाए आसानी से काम कर सकता है। यही कारण है कि उत्तर-पूर्वी राज्यों के किसान इसे तेजी से अपना रहे हैं। बागवानी, इंटरकल्चर कार्यों और छोटे खेतों में यह ट्रैक्टर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ बेहतर ईंधन दक्षता भी प्रदान करता है। 

प्रमुख खूबियां

  • 4WD बेवल गियर तकनीक और न्यूनतम टर्निंग रेडियस 
  • बेहतर माइलेज
  • आधुनिक फीचर्स
  • पहाड़ी और ऊबड़-खाबड़ वाले कठिन रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन
  • कम कंपन वाला टिकाऊ और विश्वसनीय जापानी इंजन
  • कपास, गन्ने की दो लाइनों के बीच और फलों के बागों के संकरे रास्तों पर संचालन के लिए सबसे बेस्ट
  1. सोनालीका GT 20

Sonalika GT 20

सोनालीका GT 20, 20 HP श्रेणी का एक दमदार और किफायती मिनी ट्रैक्टर है। इसे खासतौर पर छोटे किसानों, बागवानों और सब्जी उत्पादकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका कॉम्पैक्ट और छोटा आकार इसे चाय बागानों, बागवानी फसलों तथा संकरी जगहों पर काम करने के लिए बेहद उपयुक्त बनाता है। यह ट्रैक्टर रोटावेटर, कल्टीवेटर, हैरो, स्प्रेयर और अन्य हल्के कृषि उपकरणों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करता है। जुताई, निराई-गुड़ाई, छिड़काव और बागवानी से जुड़े विभिन्न कार्यों को यह कम ईंधन खर्च में आसानी से पूरा कर सकता है। कम रखरखाव लागत और बेहतर माइलेज के कारण सोनालीका GT 20 बागवानी किसानों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है।

प्रमुख खूबियां

  • कम कीमत
  • कम ईंधन खर्च और बेहतर माइलेज
  • हल्के कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त
  • कम रखरखाव लागत
  • कॉम्पैक्ट और छोटा आकार
  1. स्वराज 724 XM ऑर्चर्ड 

Swaraj 724 xm orchard

स्वराज 724 एक्सएम ऑर्चर्ड (Swaraj 724 XM Orchard) एक बेहद भरोसेमंद और किफायती ट्रैक्टर है। यह 25-30 HP (हॉर्स पावर) श्रेणी में आता है, जो अपने छोटे साइज, कम डीजल खपत और टिकाऊपन के लिए जाना जाता है। छोटे किसानों, बागवानी (Orchards) करने वाले बागवानों और अंतर-फसल (Inter-culture) कार्यों के लिए यह विशेष रूप से पसंद किया जाता है।

प्रमुख खूबियां

  • दमदार और किफायती इंजन
  • कॉम्पैक्ट डिजाइन
  • कम रखरखाव लागत और शानदार माइलेज 
  • संकरी जगहों में आसान संचालन
  • छोटे थ्रेशर, वॉटर पंप और स्प्रेयर कृषि उपकरणों के साथ बेहतर प्रदर्शन
  • कम चौड़ाई वाला रियर ट्रैक (नैरो रियर ट्रैक) और डाउन ड्राफ्ट साइलेंसर के कारण यह इंटरकल्चर खेती और बागवानी के लिए अत्यधिक उपयुक्त।

मैदानी क्षेत्रों में कृषि कार्यों के लिए लोकप्रिय मॉडल

असम, त्रिपुरा के मैदानी क्षेत्रों में धान की खेती, सब्जी उत्पादन और ढुलाई कार्य बड़े पैमाने पर किए जाते हैं। ऐसे में किसान के बीच 35 से 50 HP तक के ट्रैक्टर लोकप्रिय हैं। इस पावर रेंज में Mahindra 475 DI XP Plus, Swaraj 744 FE और Kubota MU 5501 अपनी ताकत, माइलेज और बहुउपयोगिता के कारण इस क्षेत्र में किसानों की पसंद बने हुए हैं। 

निष्कर्ष: 

उत्तर-पूर्वी राज्यों की खेती की जरूरतें देश के अन्य हिस्सों से काफी अलग हैं। यहां छोटे और सीढ़ीदार खेतों के लिए हल्के और ईंधन-कुशल ट्रैक्टरों की मांग अधिक रहती है। महिंद्रा जीवो 225 डीआई 4WD, महिंद्रा ओजा 2127, कुबोटा NeoStar B2441S (नैरो), सोनालीका GT 20 और स्वराज 724 XM ऑर्चर्ड जैसे मॉडल किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादकता प्रदान कर रहे हैं। वहीं, Mahindra 475 DI XP Plus, Swaraj 744 FE और Kubota MU 5501 ट्रैक्टर मॉडल असम, त्रिपुरा के मैदानी क्षेत्रों में धान की खेती और ढुलाई कार्य के लिए बेहतर प्रदर्शन प्रदान कर रहे हैं। यही कारण है कि ये ट्रैक्टर उत्तर-पूर्वी भारत के किसानों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
New Holland
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Preet
Trakstar
Indo Farm
Tafe
Force
ACE
Same Deutz Fahr
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

3682 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2272 cc 33 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 45 HP

For Price Click Here