स्वराज ट्रैक्टर ब्रांड के 5 टॉप रीसेल वैल्यू ट्रैक्टर मॉडल
शानदार रीसेल वैल्यू वाले टॉप स्वराज ट्रैक्टर मॉडल
ट्रैक्टर खरीदते समय किसान केवल उसकी कीमत और फीचर्स पर ही ध्यान नहीं देते, बल्कि उसकी रीसेल वैल्यू (पुनर्विक्रय मूल्य) को भी महत्वपूर्ण मानते हैं। इसी वजह से किसान ऐसे ट्रैक्टर मॉडल में निवेश को प्रथामिकता देते है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद भी पुराने ट्रैक्टर बाजार में अच्छी कीमत पर बिक सके। इस मामले में स्वराज ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच सबसे भरोसेमंद ब्रांड्स में से एक माना जाता है।
मजबूत बनावट, दमदार प्रदर्शन और लंबे समय तक टिकाऊ रहने की क्षमता के कारण स्वराज ट्रैक्टरों की मांग नए बाजार के साथ-साथ सेकेंड-हैंड बाजार में भी काफी अधिक रहती है। अगर कोई किसान स्वराज का ट्रैक्टर खरीदता है, तो उसे यह भरोसा रहता है कि 5–7 साल इस्तेमाल करने के बाद भी उसे अपने ट्रैक्टर की अच्छी रीसेल वैल्यू मिल सकती है। आइए जानते हैं स्वराज के उन लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडलों के बारे में, जिनकी सेकेंड-हैंड बाजार में सबसे ज्यादा मांग है और जो किसानों को अच्छी रीसेल वैल्यू दिलाते हैं।
सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू देने वाले स्वराज ट्रैक्टर मॉडल
1. स्वराज 855 एफई (Swaraj 855 FE)
जब बात भारत में सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू देने वाले स्वराज ट्रैक्टरों की आती है, तो स्वराज 855 FE का नाम इस सूची में सबसे ऊपर रहता है। यह 41-50 HP श्रेणी का एक बेहद लोकप्रिय मॉडल है, जो भारी-भरकम व्यावसायिक कार्यों (जैसे कंबाइन हार्वेस्टर चलाना, लेजर लैंड लेवलर, और भारी लोड वाली ट्रॉली खींचना) के लिए भरोसेमंद प्रदर्शन देता है। इसी कारण इसकी रीसेल वैल्यू इतनी शानदार रहती है कि पुराने ट्रैक्टर के बाजार में आते ही यह हाथों-हाथ बिक जाता है। युवा किसानों और बड़े काश्तकारों के बीच इसके पुराने मॉडल्स के लिए हमेशा होड़ मची रहती है।
2. स्वराज 744 एफई (Swaraj 744 FE)
45 से 50 HP सेगमेंट में स्वराज 744 FE बाजार के सबसे सफल मॉडल्स में गिना जाता है। इस ट्रैक्टर को खेती का 'सदाबहार ऑलराउंडर' माना जाता है। यह हर तरह की मिट्टी में कल्टीवेशन और रोटावेटर चलाने के लिए एकदम सटीक है। इसकी भारी–भरकम मजबूत बॉडी, दमदार इंजन और कम रखरखाव लागत के कारण सेकेंड हैंड बाजार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। अगर कोई किसान 4 से 5 साल पुराना 744 FE मॉडल अच्छी स्थिति में बेचता है, तो उसे उसकी मूल खरीद लागत का एक बहुत बड़ा हिस्सा वापस मिल जाता है। कम परिचालन लागत और बेहतर कार्यक्षमता के चलते छोटा और मध्यम वर्ग के किसान पुराना 744 खरीदने को हमेशा तैयार रहता है।
3. स्वराज 744 एक्सटी (Swaraj 744 XT)
स्वराज 744 एक्सटी (Swaraj 744 XT) को 45–50 HP श्रेणी में 744 FE का आधुनिक और उन्नत संस्करण माना जाता है। अधिक पावर, मजबूत बनावट, बेहतर फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के कारण इसकी मांग नए और सेकेंड-हैंड दोनों बाजारों में बनी रहती है। यदि कोई किसान 4–5 साल उपयोग करने के बाद Swaraj 744 XT को अच्छी स्थिति में बेचता है, तो उसे अक्सर अच्छी रीसेल वैल्यू मिल जाती है। यह ट्रैक्टर भारी कृषि कार्यों और ट्रॉली ढुलाई के लिए किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। आधुनिक लुक के साथ संतुलित पावर और बेहतर कार्यक्षमता वाला ट्रैक्टर कम कीमत में चाहने वाले किसानों के लिए पुराना Swaraj 744 XT एक आकर्षक विकल्प साबित होता है।
4. स्वराज 735 एफई (Swaraj 735 FE)
पिछले तीन दशकों से भारत के गांवों में सबसे ज्यादा दिखने वाला मॉडल स्वराज 735 FE (40hp) है। छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह ट्रैक्टर आज भी पहली पसंद है। कम बजट वाले छोटे और सीमांत किसान जो नया ट्रैक्टर नहीं खरीद सकते, वे पुराने बाजार में सबसे पहले 735 FE की ही तलाश करते हैं। इसका इंजन इतना टिकाऊ होता है कि वर्षों पुराना होने के बाद भी बिना किसी बड़ी खराबी के खेतों में अपनी पूरी ताकत से काम करता है। इसके स्पेयर पार्ट्स गांव में किसी भी आम दुकान पर बेहद सस्ते मिल जाते हैं। यही कारण है कि इसकी रीसेल वैल्यू कभी नहीं गिरती और पुराना मॉडल भी आसानी से खरीदार प्राप्त कर लेता है।
5. स्वराज 963 एफई (Swaraj 963 FE)
60 HP कैटेगरी में स्वराज 963 FE (Swaraj 963 FE) एक हैवी–ड्यूटी ट्रैक्टर मॉडल है। चाहे गहरी जुताई के लिए 'एमबी प्लाउ' (MB Plough) चलाना हो, भारी 'रोटावेटर' खींचना हो या कमर्शियल कामों के लिए गन्ने और कंक्रीट की ढुलाई करनी हो यह ट्रैक्टर हर काम के लिए बेहतर प्रदर्शन देता है। इसके इंजन की लाइफ बहुत लंबी होती है, यही वजह है कि 4-5 साल पुराना होने के बाद भी इसका इंजन नए जैसा ही पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। इसकी कारण इसकी सेकेंड हैंड मार्केट में भी अच्छी मांग देखने को मिलती है। यदि आप Swaraj 963 FE खरीद रहे हैं, तो यह एक ऐसी संपत्ति (Asset) में निवेश हैं जो जरूरत पड़ने पर आपको तुरंत अच्छी नकदी (Cash) वापस दिला सकती है।
स्वराज ट्रैक्टरों की रीसेल वैल्यू अच्छी क्यों रहती है?
- स्वराज ट्रैक्टरों में मजबूत लोहे (मेटल) के पार्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल होता है। साथ ही, इनका इंजन और मैकेनिकल सिस्टम बहुत ही सीधा और सरल होता है, जिसे गांव का कोई भी मैकेनिक आसानी से ठीक कर सकता है।
- स्वराज अपने नए मॉडल्स पर 6 साल की लंबी वारंटी देता है। ऐसे में यदि कोई किसान 2 या 3 साल पुराना ट्रैक्टर भी बेचता है, तो खरीदने वाले को बची हुई कंपनी वारंटी का सीधा फायदा मिलता है।
- धान के कीचड़ वाले खेतों में पडलिंग का काम करना हो या भारी लोड के साथ मिट्टी के रास्तों पर चलना हो, स्वराज का हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और भारी टॉर्क इसे पुराने खरीदारों के बीच सबसे ज्यादा विश्वसनीय बनाता है।
- कम रखरखाव खर्च, स्पेयर पार्ट्स की आसान उपलब्धता और ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत मांग जैसे कारण स्वराज के कई मॉडलों को पुरानी ट्रैक्टर मार्केट में भी लोकप्रिय बनाए रखते हैं। यही वजह है कि स्वराज ट्रैक्टर इस्तेमाल के कई साल बाद भी अच्छे दामों में बिक जाते हैं।
निष्कर्ष
यदि आप भविष्य में ट्रैक्टर को बदलकर दूसरा ट्रैक्टर लेने की योजना के साथ निवेश कर रहे हैं, तो Swaraj 744 FE, Swaraj 735 FE और Swaraj 855 FE आपके लिए सबसे सुरक्षित और अधिकतम रीसेल वैल्यू देने वाला सौदा साबित होगा। इन ट्रैक्टरों की ग्रामीण बाजारों में लगातार मांग रहती है और वर्षों उपयोग के बाद भी ये अधिकतम रिटर्न देने में सक्षम होते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
सम्बंधित समाचार
इसे भी पढ़ें
संरक्षित खेती से किसानों का बढ़ेगा मुनाफा, सरकार दे रही 70% तक की सब्सिडी
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल