भारत के टॉप 5 दमदार ट्रैक्टर : कम लागत में शानदार माइलेज देने वाले ट्रैक्टर मॉडल्स

भारत के टॉप 5 दमदार ट्रैक्टर : कम लागत में शानदार माइलेज देने वाले ट्रैक्टर मॉडल्स
शेयर पोस्ट

जानें, 5 पावरफुल ट्रैक्टर मॉडल्स  जुताई, बुआई से लेकर फसल कटाई में सबसे आगे

भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां के किसान आजकल काफी जागरूक हो चुके हैं। अब कृषि के अंतर्गत फसल बुआई से लेकर कटाई और इसे दानों के रूप में निकालने का सारा काम ट्रैक्टरों से होने लगा है। ट्रैक्टर बहुउपयोगी मशीन होते हैं। ये फसल और इनकी सहायक सामग्री जैसे खाद-बीज की ढुलाई के लिए भी काम आते हैं। इसके अलावा ट्रैक्टर को अन्य व्यावसायिक कार्यों के लिए उपयोग कर इनसे अच्छी-खासी कमाई की जाती है। महंगाई के इस युग में किसानों को ऐसी नई तकनीक वाले ट्रैक्टरों की जरूरत है जो कम ईंधन एवं कम मेंटीनेंस लागत वाले सबसे अच्छे और सस्ते ट्रैक्टर हों। यहां ट्रैक्टर गुरू की इस पोस्ट में हम किसान भाइयों के लिए भारत के टॉप 5 Fuel Efficient Tractor  की सूची के साथ इनके इंजन, मुख्य स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और उपयोगिता के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। ये ट्रैक्टर शानदार माइलेज प्रदान करते हैं। इन 5 सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टरों में जॉन डियर 5050, स्वराज 855, पावरट्रैक यूरो 50, सोनालिका 745डीआई III सिकंदर और फॉर्मट्रैक 45 स्मार्ट ट्रैक्टर शामिल है। इन ट्रैक्टरों का इस्तेमाल आप बुआई, जुताई, दवा व उवर्रक छिड़काव, फसल कटाई आदि सभी कृषि कार्यों के लिए कर सकते हैं।

1.  जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर: 50 एचपी का शक्तिशाली इंजन

भारत के टॉप 5 कम ईंधन लागत वाले ट्रैक्टरों में जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर का नाम सबसे पहले आता है। यह ट्रैक्टर मॉडल बेहतर डिजायन एवं शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर  50 hp पावर वाला इंजन है। इसकी कैपेसिटी 2900 cc है। वहीं यह इंजन 21,00 ERPM  जनरेट करता है। इसका इंजन  3 सिलेंडर के साथ पेश किया गया है। इसमें 8 फ्रंट और 4 रिवर्स गियर का गियरबॉक्स है। इसमें पावर स्टीयरिंग दी गई है। इसके ब्रेक्स तेल में डूबे डिस्क ब्रेक्स हैं। इसका पीटीओ 42.5 hp का है। वहीं यह ट्रैक्टर 1600 kg हाइड्रोलिक पावर में आता है। जॉन डियर 5050 डी की फ्यूल टैंक क्षमता 60 लीटर है। इस ट्रैक्टर की कीमत 6.90 लाख रुपये से शुरू होती है। जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर पर कंपनी की ओर से  5000 hrs या 5 साल की वारंटी प्रदान की गई है।  

2.स्वराज 855 ट्रैक्टर : 3307 सीसी का इंजन

स्वराज 855 ट्रैक्टर मॉडल भी भारत का सबसे अग्रणी ट्रैक्टर है। इसका इंजन 52 hp पावर का है जो 3 सिलेंडर के साथ है। इसमें 3307 cc कैपेसिटी मिलती है। वहीं इंजन से 2000 ERPM जनरेट होता है। इंजन काफी दमदार है। यह इंजन वाटरकूल्ड है और 205 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।  इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 60 लीटर है। स्वराज 855 ट्रैक्टर में मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग है। इसमें 8 फारवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर आते हैं। इसके ब्रेक ड्राई डिस्क / ऑयल इम्मरसेड ब्रेक आते हैं। इसकी पीटीओ पावर 42.9 एचपी है। यह शानदार गति के साथ ईंधन की बचत करता है। इसकी प्राइस 7.10 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर पर 2000 HRS या 2 साल की वारंटी प्रदान की है।

3 .पावरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर : 2200 इंजन रेटेड आरपीएम

पावरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर एक शानदार मॉडल है। यह एक हाई पावर टूल के साथ आता है। इसे सपोर्ट करने के लिए 3 सिलेंडर के साथ शक्तिशाली इंजन है। यह इंजन 200 आरपीएम बनाता है। यह कूलेंट कूल्ड टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। वहीं इसमें ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर है। इस ट्रैक्टर में ड्यूल और सिंगल क्लच आते हैं। कम फिसलन के साथ इसके ब्रेक तेल में डूबे डिस्क ब्रेक हैं। इसका स्टीयरिंग मैकेनिकल सिंगल डॉप आर्म है। यह पूरी तरह से बेलेंस्ड है। इस ट्रैक्टर में 8 फारवर्ड एवं 2 रिवर्स का गियरबॉक्स है। यह 30.9 kmph की फारवर्ड एवं 11.3 kmph की रिवर्स स्पीड देता है। वहीं इसका बेहतर डिजायन ग्राहकों को आकर्षित करता है। इसके साथ टूल, टॉप लिंक, कैनोपी, हुक, बंपर, डॉबार एवं कई अन्य एक्सेसरीज आती हैं। इसकी एक्स शोरूम प्राइस 6.90 लाख रुपये से 7.25 लाख रुपये है।

4. सोनालिका 745 डीआई III सिकंदर ट्रैक्टर-  40.8 hp पीटीओ के साथ

भारत में ईंधन की बचत करने वाले सस्ते एवं अच्छे ट्रैक्टरों के मॉडलों में सोनालिका 745 डीआई ट्रैक्टर लंबे समय तक खेतों में काम करने वाला शानदार ट्रैक्टर है। इसके मजबूत इंजन के साथ 3 सिलेंडर लगे हैं। वहीं यह इंजन 1900 ईआरपीएम जनरेट करता है। यह इंजन 50 hp पावर के साथ आता है। इसके फ्यूल टैंक  की कैपेसिटी 55 लीटर है। इसकी पीटीओ पावर 408 hp है। वहीं हाइड्रोलिक कैपेसिटी 1800 kg है। इस ट्रैक्टर का इंजन 2900 सीसी के साथ आता है। इसके ब्रेक पूरी तरह से तेल में डूबे / ड्राई डिस्क ब्रेक हैं। इसकी कीमत 6.60 लाख रुपये से 6.85 लाख रुपये है।

5. फार्मट्रैक 45 स्मार्ट ट्रैक्टर : 48 एचपी के साथ

किसानों के लिए हर प्रकार से उपयोगी और फ्यूल एफिसिएंट फॉर्मट्रैक 45 स्मार्ट ट्रैक्टर 48 एचपी पावर के साथ आता है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर के साथ शक्तिशाली इंजन वाला ट्रैक्टर है। इसमें 2000 आरपीएम जनरेट होता है। इसकी वजन उठाने की पावर 1800 kg है। वहीं पीटीओ एचपी 42.5 hp है। फार्मट्रैक 45 स्मार्ट ट्रैक्टर वाकई फ्यूल स्मार्ट भी है जो ईंधन की बचत करता है। इसमें मैकेनिकल स्टीयरिंग है। वहीं सिंगल क्लच के साथ आता है। फार्मट्रैक ट्रैक्टर में 8 फारवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर आते हैं। इसका इंजन  कूलिंग फोर्सड एयर कूल्ड है। फार्मट्रैक् 45 स्मार्ट ट्रैक्टर फ्यूल टैंक की केपेसिटी 50 लीटर है। इसकी कीमत 5.80 लाख रुपये से शुरू होती है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
New Holland
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Indo Farm
Preet
ACE
Same Deutz Fahr
Tafe
Escorts
Agri King
Force
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2340 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

1557 cc 25 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 55 HP

For Price Click Here