गन्ने की खेती और भारी ट्रॉली ढुलाई के लिए टॉप 5 दमदार ट्रैक्टर
हाई बैकअप टॉर्क, मजबूत ट्रांसमिशन और हाई लिफ्ट क्षमता गन्ने की खेती के लिए क्यों हैं जरूरी? जानिए पूरी गाइड
गन्ना भारत की प्रमुख नकदी फसलों में से एक है, लेकिन इसकी खेती और कटाई के बाद होने वाले कृषि कार्य काफी चुनौतीपूर्ण होते हैं। गहरी जुताई, गन्ने की कतारों के बीच इंटरकल्टिवेशन, भारी कृषि उपकरणों का संचालन और गन्ने से लदी भारी–भरकम ट्रॉलियों को चीनी मिलों तक पहुंचाना जैसे कठिन कार्य शामिल होते हैं। ऐसे हैवी-ड्यूटी कार्यों के लिए केवल ज्यादा हॉर्सपावर (HP) वाला ट्रैक्टर पर्याप्त नहीं होता, बल्कि ट्रैक्टर में हाई बैकअप टॉर्क, मजबूत ट्रांसमिशन, उच्च हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता, बेहतर ट्रैक्शन और मजबूत रियर एक्सल जैसी खूबियां भी होना बेहद जरूरी हैं। इसी वजह से गन्ने की खेती करने वाले किसान ऐसे ट्रैक्टरों को प्राथमिकता देते हैं, कम RPM पर भी अधिक खींचने की क्षमता प्रदान करें, भारी लोड के दौरान भी इंजन बिना दबे पूरी ताकत और लगातार दमदार प्रदर्शन करता रहे।
आइए जानते हैं गन्ने की खेती और सड़क पर भारी ट्रॉली ढुलाई (Haulage) के लिए भारत के 5 सबसे लोकप्रिय और ताकतवर ट्रैक्टर, उनके प्रमुख फीचर्स और अनुमानित कीमत। साथ ही यह भी समझेंगे कि हाई बैकअप टॉर्क, मजबूत ट्रांसमिशन और उच्च हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता गन्ने की खेती के लिए क्यों इतनी महत्वपूर्ण मानी जाती है।
गन्ने की खेती और हैवी ट्रॉली ढुलाई के लिए सबसे भरोसेमंद 5 ट्रैक्टर
यदि आप गन्ने की खेती या भारी ट्रॉली ढुलाई के लिए एक दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो नीचे बताए गए टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडल आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
1. जॉन डियर 5310 गियरप्रो — 55 HP श्रेणी
जॉन डियर 5310 GearPro 55 HP श्रेणी का एक प्रीमियम और दमदार ट्रैक्टर है, जो अपनी बेजोड़ खींचने की क्षमता, शानदार परफॉर्मेंस और भरोसेमंद इंजीनियरिंग के लिए लोकप्रिय है। गन्ने की खेती, धान की पडलिंग, गहरी जुताई, रोटावेटर संचालन और भारी ट्रॉली ढुलाई जैसे कठिन कृषि कार्यों के लिए इसे किसानों के बीच यह सबसे पसंदीदा ट्रैक्टरों में से एक माना जाता है।
- इंजन व टॉर्क: 55 HP श्रेणी का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन, जो हाई बैक अप टॉर्क प्रदान करता है, जिससे भारी लोड पर भी अचानक आरपीएम गिरता नहीं है।
- स्पेशल फीचर्स: इसमें जॉन डियर का कॉलर शिफ्ट गियरबॉक्स, आरामदायक ऑपरेटर प्लेटफॉर्म और हैवी प्लानेटरी गियर रियर एक्सल मिलता है। गन्ने की ओवरलोडेड ट्रॉली खींचते समय इसके टायर कम स्लिप मारते है।
- ट्रांसमिशन: ड्यूल क्लच के साथ 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स (16 स्पीड) गियर ऑप्शंस ।
- हाइड्रोलिक क्षमता: 2000 किलोग्राम (kg) तक की हाई लिफ्ट कैपेसिटी।
- अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 2026: ₹ 8.67 लाख से ₹ 11.65 लाख तक।
2. फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स- 55 HP श्रेणी
फार्मट्रैक 60 Powermaxx 55 एचपी श्रेणी का एक दमदार और हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर है, जो पावर, परफॉर्मेंस और बेहतरीन उत्पादकता का शानदार संतुलन पेश करता है। अपनी मजबूत बनावट, बेहतर टॉर्क और भरोसेमंद प्रदर्शन के चलते यह गन्ने की गहरी जुताई, रोटावेटर संचालन और भारी ट्रॉली ढुलाई जैसे कठिन कृषि कार्यों के लिए बेहद उपयुक्त है। भारी लोड और मुश्किल खेत परिस्थितियों में इसकी बेहतरीन खिंचाई क्षमता (पुलिंग पावर) इसे हैवी-ड्यूटी खेती करने वाले किसानों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।
- इंजन और टॉर्क: इसमें 55 HP श्रेणी का 3-सिलेंडर, 3,510 CC इंजन दिया गया है, जो 245 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। दमदार टॉर्क के कारण यह भारी कृषि उपकरणों और ट्रॉली ढुलाई जैसे कठिन कार्यों में बेहतर खींचने की क्षमता प्रदान करता है।
- स्पेशल फीचर्स: इसमें मजबूत EPI ट्रांसमिशन है, जो भारी लोड के दौरान बेहतर पावर और खींचने की क्षमता देता है। साथ ही इसकी 'डीजल सेवर' तकनीक ट्रॉली हॉलेज के दौरान ईंधन की खपत कम करने में मदद करती है।
- ट्रांसमिशन: इसमें साइड-शिफ्ट गियर लीवर के साथ 20-स्पीड T20 ट्रांसमिशन (16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स) मिलता है।
- हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता: इसमें 2,500 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता उपलब्ध है।
- अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 2026: ₹9.15 लाख से ₹9.55 लाख तक।
3. स्वराज 963 एफई- 60 HP श्रेणी
स्वराज 963 FE 60 एचपी श्रेणी का एक दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जिसे कमर्शियल और हैवी-ड्यूटी खेती दोनों के लिए बनाया गया है। ज्यादा टॉर्क के साथ मुश्किल फील्ड कंडीशन में भी शानदार परफॉर्मेंस देने की क्षमता के कारण यह यूपी, महाराष्ट्र और पंजाब के गन्ना किसानों के बीच एक भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है। 12 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर, 2,200 किलोग्राम तक की उठाने की क्षमता और प्लैनेटरी रिडक्शन रियर एक्सल के साथ यह ट्रैक्टर जुताई, हार्वेस्टिंग, रोटावेशन और भारी ट्रॉली ढुलाई जैसे मुश्किल कृषि कार्यों को आसानी से संभालता है।
- इंजन और टॉर्क: इसमें 44.74–48.47 kW (60–65 HP) श्रेणी का 3-सिलेंडर, 3,478 CC, 4-स्ट्रोक डायरेक्ट-इंजेक्शन डीजल इंजन दिया गया है। यह दमदार पावर और बेहतर खींचने की क्षमता के लिए जाना जाता है।
- स्पेशल फीचर्स: इसका भारी चेसिस और संतुलित फ्रंट वेट ओवरलोडेड ट्रॉली खींचते समय ट्रैक्टर का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और फ्रंट-एंड लिफ्टिंग की संभावना को कम करता है। साथ ही, इसमें लाइव हाइड्रोलिक्स और मजबूत डायरेक्शनल कंट्रोल वाल्व भी मिलता है।
- ब्रेक और PTO: इसमें ऑयल-इमर्स्ड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें मल्टी-स्पीड फॉरवर्ड और 2 रिवर्स PTO मिलता है।
- अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 2026 : ₹9.66 लाख से ₹10.36 लाख तक।
4. सोनालीका डीआई 60 सिकंदर DLX TP — 60 HP
सोनालिका DI 60 सिकंदर DLX TP 60 HP श्रेणी का एक हैवी-ड्यूटी 4WD ट्रैक्टर है, जिसे गन्ना, गेहूं, धान और अन्य भारी कृषि कार्यों के लिए तैयार किया गया है। इसका 275 Nm का दमदार टॉर्क और 2200 किलोग्राम की उच्च हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता इसे गन्ने की भारी ट्रॉली ढुलाई, रोटावेटर, एमबी प्लाऊ और अन्य हैवी इम्प्लीमेंट्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
- इंजन पावर और टॉर्क: 60 HP श्रेणी का 4-सिलेंडर HDM टॉर्क प्लस इंजन, जो बहुत कम आरपीएम पर उच्चतम बैकअप टॉर्क देता है।
- ट्रांसमिशन: 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स साइड-शिफ्ट कांस्टेंट मेश साइडशिफ्ट गियरबॉक्स।
- स्पेशल फीचर्स: इसमें एडवांस 5G हाइड्रोलिक्स, डबल क्लच विद IPTO, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक, पावर स्टीयरिंग, हैवी-ड्यूटी रियर एक्सल और 35.22 kmph की टॉप स्पीड जैसी सुविधाएं है। इससे यह गन्ने से भरी ट्रॉली को भी आसानी से खींचता है।
- अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 2026 : ₹ 9.20 लाख से ₹ 9.32 लाख तक।
5. महिंद्रा नोवो 605 DI PP V1 4WD— 60 HP श्रेणी
महिंद्रा नोवो 605 DI PP V1 4WD 60 HP श्रेणी का एक दमदार हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर है। मजबूत इंजन, हाई बैकअप टॉर्क, 4WD ड्राइव और 2,700 किलोग्राम की हाई हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता के कारण भारी कृषि कार्यों और व्यावसायिक ढुलाई के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसका आधुनिक mBoost इंजन तकनीक और शटल शिफ्ट ट्रांसमिशन इसे गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में लोकप्रिय बनाती है।
- इंजन और टॉर्क: इसमें 60 HP श्रेणी का 4-सिलेंडर, 3,023 CC इंजन है, जो 235 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।
- स्पेशल फीचर्स: इसका मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, संतुलित वजन और मजबूत फ्रंट व रियर एक्सल भारी ट्रॉली खींचते समय ट्रैक्टर को बेहतर स्थिरता प्रदान करते हैं और फ्रंट-एंड लिफ्टिंग की संभावना को कम करते हैं। इससे सड़क पर भारी लोड के साथ बेहतर नियंत्रण और स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलती है।
- ट्रांसमिशन: इसमें 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स गियर वाला शटल-शिफ्ट ट्रांसमिशन मिलता है।
- अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत: ₹11.71 लाख से ₹12.42 लाख तक।
गन्ने की खेती और भारी ट्रॉली ढुलाई के लिए ट्रैक्टर में ये फीचर्स जरूर होने चाहिए
- उच्च बैकअप टॉर्क (High Backup Torque): हाई बैकअप टॉर्क इंजन की शक्ति बनाए रखते हुए ट्रैक्टर को बिना रुके चढ़ाई, कीचड़ या गड्ढों में से आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है।
- हैवी-ड्यूटी रियर एक्सल (Epicyclic Reduction): भारी लोड के दौरान पिछले एक्सल पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है, जिससे ट्रैक्टर की मजबूती बढ़ती है।
- मजबूत निर्माण और संतुलित वजन: भारी ट्रॉली खींचते समय या ब्रेक लगाने के दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बनाए रखने के लिए मजबूत बॉडी निर्माण और पर्याप्त फ्रंट वेट बेहद महत्वपूर्ण होता है।
- ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक (OIB): ढलान, ऊबड़-खाबड़ रास्तों और भारी ट्रॉली ढुलाई के दौरान ऑयल इमर्स्ड ब्रेक बेहतर ब्रेकिंग, अधिक सुरक्षा और लंबी उम्र प्रदान करते हैं।
- पर्याप्त हॉर्सपावर वाला इंजन: 55–60 HP या उससे अधिक क्षमता वाला इंजन भारी कृषि उपकरणों और गन्ने से लदी ट्रॉलियों को आसानी से खींचता है।
- मजबूत गियरबॉक्स और डुअल क्लच: मजबूत ट्रांसमिशन खेत और सड़क दोनों जगह अलग-अलग गति पर स्मूद ड्राइविंग और बेहतर पावर ट्रांसफर सुनिश्चित करते हैं। वहीं डुअल क्लच PTO आधारित कृषि यंत्रों का संचालन अधिक आसान बनाते हैं।
- पावर स्टीयरिंग (Power Steering): लंबे समय तक खेत में काम करने या भारी ट्रॉली ढुलाई के दौरान पावर स्टीयरिंग आसान नियंत्रण, कम थकान और अधिक आरामदायक ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है।
- फोर-व्हील ड्राइव (4WD): अगर खेत में कीचड़, जलभराव या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर काम करना पड़ता है, तो ऐसी परिस्थितियों में 4WD विकल्प अधिक उपयुक्त माना जाता है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
Retail Tractor Sales Report July 2026: Tractor Sales Rise 28.10%, 1,17,349 Units Sold
इसे भी पढ़ें
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल