भारत में खरीफ सीजन 2026 के लिए फसलों की बुवाई का काम तेजी से जारी है। धान की खेती में पानी से भरे गहरे कीचड़ वाले खेतों में मचाई (पडलिंग) के दौरान ट्रैक्टर में बेहतरीन ट्रैक्शन और कम फिसलन (नो स्लिपेज) होना बेहद जरूरी होता है। वहीं, सोयाबीन और कपास की खेती के लिए काली एवं दोमट मिट्टी में कल्टीवेटर, एमबी प्लाऊ और डिस्क हैरो जैसे भारी कृषि उपकरणों से गहरी जुताई करने के साथ-साथ कतारों के बीच रोटावेटर चलाने के लिए अधिक लिफ्टिंग क्षमता वाली हाइड्रोलिक सिस्टम, पर्याप्त पावर और सटीक गियर स्पीड की आवश्यकता होती है।
इन्हीं जरूरतों को 50 हॉर्सपावर (HP) श्रेणी के ट्रैक्टर बखूबी पूरा करते हैं, क्योंकि इनमें शक्तिशाली इंजन, बेहतर ईंधन दक्षता, मजबूत हाइड्रोलिक, 4WD तकनीक और भारी कृषि उपकरणों (जैसे रोटावेटर, लेजर लैंड लेवलर, सीड ड्रिल और मल्टीक्रॉप प्लांटर) के साथ दमदार प्रदर्शन करने की क्षमता होती है। यही कारण है कि आज इस श्रेणी के ट्रैक्टर किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
यदि आप भी खरीफ सीजन 2026 में धान, सोयाबीन और कपास की खेती के लिए ऐसा ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, जो पडलिंग से लेकर गहरी जुताई तक के हर कृषि कार्य में दमदार प्रदर्शन करे, तो बाजार में मौजूद 50 HP श्रेणी के ये टॉप 10 ट्रैक्टर आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं 50 HP श्रेणी के टॉप 10 ट्रैक्टरों के मॉडल, उनके मुख्य फीचर्स और ये धान, सोयाबीन तथा कपास की खेती के लिए सबसे व्यावहारिक क्यों माने जाते हैं।
50 HP श्रेणी के ट्रैक्टर दमदार इंजन, मजबूत हाइड्रोलिक प्रणाली और बेहतर लिफ्टिंग क्षमता के साथ आते हैं और धान की पडलिंग (मचाई), भारी कृषि उपकरणों से गहरी जुताई, खेत की तैयारी और अन्य चुनौतीपूर्ण कृषि कार्यों को प्रभावी ढ़ंग से पूरा कर सकते हैं। साथ ही, ट्रॉली से फसल और कृषि सामग्री की ढुलाई जैसे भारी कार्यों में भी इनका प्रदर्शन बेहतर रहता है।
मैसी फर्ग्यूसन का यह मॉडल 50 एचपी श्रेणी में अपने शानदार माइलेज और बेहतरीन हाइड्रोलिक क्षमता के लिए जाना जाता है। इसमें इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप (IFIP) तकनीक के साथ 3-सिलेंडर, 2700 CC का 50 HP (36.4 kW) इंजन दिया गया है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों की काली एवं कठोर मिट्टी में सोयाबीन और कपास की खेती करने वाले किसानों के बीच यह ट्रैक्टर अपनी बेहतर ईंधन दक्षता और दमदार प्रदर्शन के लिए काफी लोकप्रिय है। यह लगभग 44 HP की PTO पावर प्रदान करता है। मैसी फर्ग्यूसन 7250 डीआई पावर अप (MF 7250 DI Power UP) 50 HP की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹7.53 लाख से ₹7.97 लाख के बीच है (2WD)।
आयशर का यह ट्रैक्टर कम रखरखाव खर्च, बेहतरीन ईंधन दक्षता और रफ-एंड-टफ परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसमें Eicher कंपनी का 3-सिलेंडर, 3300 cc (3.3L) का वाटर-कूल्ड (Water Cooled) इंजन मिलता है, जो कठिन कृषि कार्यों के लिए दमदार पावर और टॉर्क प्रदर्शन करता है। कम बजट में 4WD ट्रैक्टर खरीदने वाले किसानों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। धान की पडलिंग (मचाई) के दौरान पानी से भरे खेतों में इसकी टायर ग्रिप बेहतर बनी रहती है, वहीं कपास की खेती में सख्त मिट्टी पर भी यह आसानी से काम करता है। आयशर 557 4WD (50 HP) की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹8.97 लाख से ₹9.53 लाख के बीच है।
फार्मट्रैक पावरमैक्स (Farmtrac PowerMax) सीरीज का यह ट्रैक्टर अपने आधुनिक लुक, बेहतरीन प्रदर्शन और मजबूत पावर के लिए लोकप्रिय है। तेज रफ्तार और हैवी ड्यूटी कमर्शियल ढुलाई के साथ-साथ यह कपास और सोयाबीन की खेती के लिए एक परफेक्ट विकल्प माना जाता है। इस ट्रैक्टर में 3-सिलेंडर, 3443 CC का बड़ा वाटर-कूल्ड इंजन दिया गया है। 1800 किलोग्राम की हाइड्रोलिक क्षमता और ईपीआई बैकएंड के साथ, यह भारी उपकरणों और उपज की बोरियों से लदी ट्रॉली को मंडी तक तेजी से ले जाने के लिए के लिए आदर्श है। फार्मट्रैक 45 पावरमैक्स (50 HP) की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹6.86 लाख से ₹7.42 लाख के बीच है।
महिंद्रा अर्जुन 555 DI तकनीकी रूप से 49.3 HP श्रेणी का दमदार ट्रैक्टर है, जो अपने आधुनिक फीचर्स, शानदार प्रदर्शन और बेहतरीन ईंधन दक्षता के लिए जाना जाता है। इसमें 4-सिलेंडर, 3054 CC का एडवांस्ड इंजन दिया गया है, जो लगभग 187 Nm का मैक्सिमम टॉर्क प्रदान करता है। मजबूत हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता और 4 अलग-अलग PTO स्पीड विकल्पों के कारण यह ट्रैक्टर कपास और सोयाबीन की खेती में गहरी जुताई, रोटावेटर तथा अन्य भारी कृषि उपकरणों के संचालन के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है। महिंद्रा अर्जुन 555 DI 2WD (49.3 HP) ट्रैक्टर की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹7.84 लाख से ₹8.09 लाख के बीच है।
पावरट्रैक यूरो स्टार सीरीज (Powertrac Euro Star Series) अपने यूरो-नेक्स्ट डीजल सेवर इंजन, बेहतर ईंधन दक्षता और ड्राइवर के आरामदायक अनुभव के लिए जानी जाती है। Euro 50 Star इस सीरीज का सबसे ताकतवर ट्रैक्टर है। इसे उच्च प्रदर्शन वाली खेती और व्यावसायिक उपयोग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 3-सिलेंडर, 2761 CC का कूलैंट-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 37.3 kW (50 HP) की शक्ति और मजबूत टॉर्क प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर भारी कृषि उपकरणों के साथ कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेता है। इसका फ्लैट प्लेटफॉर्म और साइड-शिफ्ट गियर लीवर ड्राइवर को दिनभर कपास और सोयाबीन के खेतों में बिना थके लंबे समय तक काम करने में मदद करते हैं। पावरट्रैक यूरो 50 स्टार 2WD (50hp) वेरिएंट की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹7.61 लाख से ₹7.89 लाख के बीच है।
कुबोटा की एमयू सीरीज (MU SERIES) का यह मॉडल जापानी तकनीक, कम कंपन (Low Vibration) और स्मूथ ड्राइविंग अनुभव के लिए जाना जाता है। इसमें 4-सिलेंडर, 2434 CC का Kubota E-CDIS इंजन दिया गया है ,जो बेहतर दहन, दमदार प्रदर्शन और डीजल की किफायती खपत प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में डबल-एक्टिंग पावर स्टीयरिंग मिलता है, जबकि 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त स्पीड विकल्प प्रदान करता है। यही वजह है कि यह धान की पडलिंग (मचाई) और सोयाबीन की खेती में इंटर-कल्चर (निंदाई-गुड़ाई) जैसे कार्यों के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प माना जाता है। कुबोटा MU5502 4WD (55 HP) ट्रैक्टर की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹10.67 लाख से ₹11.17 लाख के बीच है।
जॉन डियर का यह मॉडल अमेरिकी और जापानी इंजीनियरिंग के आधुनिक संयोजन का एक बेहतरीन उदाहरण है। यह अपने हाई इंजन बैकअप टॉर्क और ईंधन की किफायती खपत के लिए जाना जाता है। यह ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है और सभी प्रकार के भारी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है। इसमें 3-सिलेंडर, 2900 CC का टर्बोचार्ज्ड कूलेंट-कूल्ड इंजन दिया गया है। धान की खेती में पडलिंग (मचाई) करने के लिए इसका 4WD वेरिएंट छत्तीसगढ़, पंजाब और दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में काफी पंसद किया जाता है। इसका सील्ड फ्रंट एक्सल कीचड़ और पानी को अंदर जाने से रोकने में मदद करता है, जिससे कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन मिलता है। जॉन डियर 5050D (50 HP) 2WD की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹7.96 लाख से ₹8.66 लाख के बीच है।
न्यू हॉलैंड TX सीरीज का यह मॉडल SensoMatic24 हाइड्रोलिक लिफ्ट (24 सेंसिंग पॉइंट्स), 12F+3R UG, 12F+3R Creeper* और 8F+2R UG* जैसे गियरबॉक्स विकल्पों के साथ बेहतर ईंधन दक्षता के लिए जाना जाता है। इसमें 3-सिलेंडर, 2991 CC का एफपीटी (FPT) इंजन दिया गया है, जो दमदार प्रदर्शन और कम ईंधन खपत प्रदान करता है। इसका इंडिपेंडेंट PTO (IPTO) क्लच रोटावेटर, रीपर और अन्य PTO संचालित कृषि उपकरणों को ट्रैक्टर रोके बिना आसानी से संचालित करने की सुविधा देता है। यह धान और सोयाबीन की खेती में विभिन्न कृषि कार्यों के लिए एक उपयुक्त विकल्प है। न्यू हॉलैंंड 3630 TX सुपर प्लस+ (50 HP) की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹7.70 लाख से ₹8.54 लाख के बीच है (2WD / 4WD के अनुसार)।
स्वराज ट्रैक्टर्स का यह मॉडल भारतीय किसानों के बीच अपनी मजबूत बनावट, भरोसेमंद और दमदार ईंधन दक्षता के लिए जाना जाता है। इसे ऊबड़-खाबड़ खेतों और कठिन कृषि परिस्थितियों में तेज गति से बेहतर प्रदर्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका 4WD सिस्टम विभिन्न प्रकार की मिट्टी में बेहतर ट्रैक्शन और कम स्लिपेज प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में 3-सिलेंडर, 3478 CC का वॉटर-कूल्ड इंजन दिया गया है। भारी कृषि कार्यों के लिए यह पर्याप्त शक्ति और टॉर्क उपलब्ध कराता है। यही कारण है कि यह कपास की सख्त मिट्टी में कल्टीवेटर चलाने और सोयाबीन की कटाई के बाद थ्रेशर जैसे भारी कृषि उपकरणों के संचालन के लिए सबसे उपयुक्त ट्रैक्टर माना जाता है। स्वराज 855 FE 4WD (52 HP) की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹9.26 लाख से ₹9.85 लाख के बीच है।
सोनालीका की सिकंदर सीरीज (Sikandar Series) विशेष रूप से कम ईंधन खपत के साथ दमदार प्रदर्शन के लिए डिजाइन की गई है। सोनालीका DI 750 III 4WD इस सीरीज में 55 HP श्रेणी का एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जिसे कठोर मिट्टी की परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। इसमें 4-सिलेंडर का हैवी ड्यूटी माइलेज (HDM) इंजन दिया गया है, जो भारी लोड के दौरान भी इंजन के आरपीएम को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है। यह ट्रैक्टर सुपर सीडर, स्ट्रॉ रीपर, कल्टीवेटर, रोटावेटर और ट्रॉली ढुलाई जैसे विभिन्न कृषि कार्यों के लिए भी अच्छा प्रदर्शन करता है। सोनालीका DI 750 III 4WD की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹8.14 लाख से ₹8.50 लाख के बीच है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Massey Ferguson 245 DI Planetary Plus: A 46 HP Tractor for Heavy Farm Work
SIAM Proposes Raising Import Duty on Commercial Tractors to 40%
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology
The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!