पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट ट्रैक्टर: इंजन पावर, पीटीओ, हाइड्रोलिक और कीमत जानें

पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट ट्रैक्टर: इंजन पावर, पीटीओ, हाइड्रोलिक और कीमत जानें
शेयर पोस्ट

पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट: 55 HP पावर, दमदार पीटीओ और 2000 किलो हाइड्रोलिक्स लिफ्ट

आज के समय में ट्रैक्टर खेती-किसानी का एक जरूरी साधन बन गया है। इसी वजह से किसान ट्रैक्टर खरीदते समय इंजन पावर, टॉर्क, पीटीओ पावर, हाइड्रोलिक लिफ्ट और भारी कृषि उपकरणों के साथ काम करने की क्षमता पर खास ध्यान देते हैं। साथ ही, यह भी देखते हैं कि अलग-अलग खेती के कामों में ट्रैक्टर प्रति घंटे कितना डीजल खर्च करता है। किसानों की इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट एक उपयोगी विकल्प हो सकता है। 55 HP श्रेणी का यह ट्रैक्टर भारी खेती के कामों और ढुलाई के लिए उपयोगी है। इसमें 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 247 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। 

इसके अलावा, इसमें 2000 किलोग्राम की Sensi-1 हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और 46.75 HP PTO पावर मिलती है। इन खूबियों के चलते इसे भारी रोटावेटर, सुपर सीडर, कल्टीवेटर, थ्रेशर, रीपर और ट्रॉली जैसे कृषि उपकरणों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए, पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट के इंजन, PTO, हाइड्रोलिक्स, ट्रांसमिशन और दूसरे प्रमुख फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट: खास फीचर्स की पूरी जानकारी

पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट: कितने HP का इंजन?

पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट में 55 HP श्रेणी का 4-सिलेंडर, 3682 CC इंजन दिया गया है। यह इंजन 1850 RPM पर 247 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इस पावर के चलते किसान इसका इस्तेमाल गहरी जुताई, कल्टीवेटर, रोटावेटर और ट्रॉली से ढुलाई जैसे खेती के कामों में कर सकते हैं। इसमें ऑयल-बाथ एयर फिल्टर दिया गया है, जो धूल और मिट्टी को इंजन तक पहुंचने से रोकने में मदद करता है। वहीं, डीजल सेवर इंजन तकनीक भारी खेती के कामों के दौरान अच्छी पावर के साथ डीजल की खपत को कम रखने में मदद कर सकती है।

पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट की PTO पावर और हाइड्रोलिक्स

यूरो 55 नेक्स्ट की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है, जो Sensi-1 हाइड्रोलिक कंट्रोल के साथ आती है। इसमें ऑप्शनल रिमोट/ऑग्जिलियरी वाल्व भी मिलता है, जो कल्टीवेटर, प्लाऊ, हैरो और फ्रंट लोडर जैसे भारी उपकरणों के लिए उपयोगी है। PTO पावर की बात करें तो, इस की पीटीओ पावर करीब 46.75 HP है। इसमें 540 और 540E स्पीड के साथ MRPTO (मल्टी-स्पीड रिवर्स PTO) का विकल्प भी मिलता है। इसके अलावा, इसमें IPTO क्लच भी दिया गया है, जिससे रोटावेटर, सीड ड्रिल और स्प्रेयर जैसे उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं।

पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट में गियरबॉक्स और क्लच

पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट में डबल क्लच के साथ कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर विकल्प मिलते हैं। इसकी मदद से किसान खेती और ढुलाई के अलग-अलग कामों के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से सही गति चुन सकते हैं। इसका गियर लीवर साइड-शिफ्ट पोजीशन में है, जिससे ऑपरेटर को खुला प्लेटफॉर्म मिलता है। इस ट्रैक्टर की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड करीब 37 किमी/घंटा है। इसमें इनबोर्ड रिडक्शन रियर एक्सल भी दिया गया है, जो भारी लोड के दौरान बेहतर ट्रैक्शन देता है। 

यूरो 55 नेक्स्ट का ब्रेक और स्टीयरिंग

मजबूत और स्मूथ ब्रेकिंग के लिए इसमें तेल में डूबा हुआ ब्रेक (ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक्स) दिए गए हैं। ये ब्रेक भारी लोड के दौरान ट्रैक्टर को बेहतर तरीके से रोकने में मदद करते हैं और सुरक्षित संचालन में सहायक होते हैं। साथ ही इसमें बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग मिलता है, जो लंबे समय तक काम करने पर हाथों की थकान को कम करता है और ट्रॉली से ढुलाई के दौरान ट्रैक्टर को आसानी से नियंत्रित करने में मदद करता है।

Euro 55 NEXT में फ्यूल टैंक और टायर

पॉवरट्रैक Euro 55 NEXT में 60 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबे समय तक बिना रुके काम किया जा सकता है। पॉवरट्रैक की नेक्स्ट सीरीज में यह ट्रैक्टर 2-व्हील (2WD) और 4-व्हील (4WD) ड्राइव दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इसके 2WD मॉडल में आगे 7.50×16 इंच और पीछे 14.9×28 इंच टायर दिए गए हैं। कुछ कॉन्फिगरेशन में 16.9×28 इंच रियर टायर साइज का विकल्प भी मिलता है।

पावरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट : स्पेसिफिकेशन एक नजर में

स्पेसिफिकेशन विवरण उपयुक्त कृषि उपकरण/उपयोग
इंजन पावर रेंज 55 HP कैटेगरी भारी खेती, जुताई और ढुलाई
इंजन 4-सिलेंडर, करीब 3680 CC मध्यम से भारी कृषि कार्य
अधिकतम टॉर्क 1850 RPM (r/min) पर 247 Nm जुताई और भारी ट्रॉली ढुलाई
गियरबॉक्स 12F + 3R कांस्टेंट मेश खेती और सड़क पर ढुलाई
क्लच डबल/डुअल क्लच कृषि उपकरणों के साथ काम
हाइड्रोलिक लिफ्ट 2000 किग्रा भारी रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीडर
हाइड्रोलिक्स Sensi-1 विभिन्न कृषि कार्यों के लिए
PTO पावर 46.75 HP रोटावेटर, थ्रेशर, रीपर
PTO स्टैंडर्ड 540/540E MRPTO पीटीओ आधारित उपकरण
ड्राइव 2WD मॉडल की उपलब्ध जानकारी खेत की जुताई, फसल कटाई
वारंटी 5 साल बिना किसी अतिरिक्त रखरखाव खर्च के लंबे समय उपयोग

स्पेसिफिकेशन में वेरिएंट के अनुसार अंतर हो सकता है, इसलिए खरीदने से पहले संबंधित मॉडल की आधिकारिक जानकारी ट्रैक्टर गुरु ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी जांच सकते हैं।

पावरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट: किन उपकरणों के लिए है उपयोगी?

  • भारी जुताई और खेत की तैयारी : 55 HP पावर और 4-सिलेंडर वाले 3682 CC इंजन के साथ यह हल, कल्टीवेटर और खेत की तैयारी से जुड़े दूसरे कृषि उपकरणों के लिए उपयोगी है। गहरी जुताई और भारी कमर्शियल ट्रॉली की ढुलाई के दौरान इसका 247 Nm का अधिकतम टॉर्क इंजन को दबने नहीं देता।
  • रोटावेटर, कल्टीवेटर, प्लाऊ के लिए:46 एचपी की PTO पावर और करीब 2000 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता के साथ यह कल्टीवेटर, प्लाऊ, हैरो, फ्रंट लोडर और रोटावेटर जैसे कृषि उपकरणों के लिए उपयोगी हो सकता है। कंपनी की जानकारी के अनुसार, इसके साथ 8 से 11 फीट तक के हैवी रोटावेटर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • ट्रॉली से ढुलाई:12F + 3R (15 स्पीड) गियर विकल्प और 37 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ यह ट्रैक्टर ट्रॉली से कृषि उपज, खाद, बीज और अन्य सामान की ढुलाई के लिए भी उपयोगी हो सकता है। वहीं, 60 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी दूरी की ढुलाई और लंबे समय तक लगातार खेत के काम करने में मददगार हो सकता है।
  • थ्रेशर और सुपर सीडर: Sensi 1 हाइड्रोलिक और मल्टी-स्पीड रिवर्स PTO के विकल्प के साथ इसे स्ट्रॉ रीपर, बेलर, सुपर सीडर, 11 फीट रोटावेटर और मल्टी-क्रॉप थ्रेशर जैसे PTO से चलने वाले कृषि उपकरणों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। 

पावरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट की कीमत और वारंटी

पावरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹8.36 लाख से ₹8.69 लाख के बीच है। हालांकि, कीमत राज्य, वेरिएंट, डीलर और स्थानीय ऑफर के अनुसार बदल सकती है। इसलिए खरीद से पहले नजदीकी अधिकृत पावरट्रैक डीलर से अंतिम कीमत जरूर जांचनी चाहिए। इस मॉडल पर 5 साल या 5000 घंटे की वारंटी मिलती है। 

लंबी वारंटी का फायदा यह है कि ट्रैक्टर में वारंटी अवधि के दौरान आने वाली बड़ी तकनीकी खराबियों और जरूरी मरम्मत पर किसान को अतिरिक्त खर्च से कुछ राहत मिलती है। इससे ट्रैक्टर की देखभाल को लेकर भरोसा बढ़ता है और लंबे समय तक इस्तेमाल में सुविधा मिलती है।

पावरट्रैक Euro 55 NEXT: किन किसानों के लिए क्यों उपयोगी?

पावरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट उन किसानों के लिए उपयोगी विकल्प हो सकता है जिन्हें 55 एचपी श्रेणी का दमदार ट्रैक्टर चाहिए और जिनके खेती के काम में भारी कृषि उपकरणों के साथ ट्रॉली से ढुलाई भी शामिल है।इसमें दमदार 55 HP इंजन, 247 Nm टॉर्क, 46 HP PTO, 2000 किलोग्राम हाइड्रोलिक लिफ्ट, 12F+3R गियरबॉक्स और 60 लीटर फ्यूल टैंक जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

इन खूबियों के कारण पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट बड़े किसानों और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए एक उपयोगी निवेश बन सकता है। खरीदारी से पहले अपने नजदीकी अधिकृत पॉवरट्रैक डीलर से सटीक ऑन-रोड कीमत और उपलब्ध ऑफर की जानकारी जरूर लें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
John Deere
Farmtrac
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
VST
Indo Farm
Same Deutz Fahr
Tafe
Trakstar
Preet
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
ACE
Force
Escorts
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2700 cc 46 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2979 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

N/A cc 50 HP

For Price Click Here