भारतीय खेती अब तेजी से आधुनिकता की ओर बढ़ रही है। जुताई, बुवाई से लेकर फसल से अनाज निकालने तक के सभी कार्यों के लिए एडवांस मशीनों का इस्तेमाल आम होता जा रहा है। इसलिए किसान ऐसे ट्रैक्टरों की मांग कर रहे हैं जो कम समय में, न्यूनतम डीजल खर्च के साथ सबसे कठिन कामों को भी आसानी से निपटा दें। इसी सोच को पूरा करने के लिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने अपने वैल्यू-फॉर-मनी ब्रांड पॉवरट्रैक के तहत नेक्स्ट सीरीज पेश की है। इसी सीरीज के अंतर्गत एक बेहद लोकप्रिय मॉडल है पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट 4WD (Powertrac Euro 50 Next 4WD), जो आज के जागरूक किसानों के बीच तेजी से तेजी से पसंद किया जा रहा है।
यह 52 HP श्रेणी का ऑलराउंडर ट्रैक्टर है, जिसमें 4 व्हील ड्राइव (4WD), आधुनिक ट्रांसमिशन, बेहतर हाइड्रोलिक क्षमता और मल्टी-स्पीड पीटीओ (MSPTO) जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसकी डीजल सेवर इंजन तकनीक इसे खेत और सड़क, दोनों जगहों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके शानदार फीचर्स, परफॉर्मेंस, कीमत और क्या यह वाकई आधुनिक खेती के लिए सबसे सटीक समाधान है?
पॉवरट्रैक की नेक्स्ट सीरीज का यह मॉडल अपने दमदार व बड़े इंजन के लिए जाना जाता है। इसमें 3-सिलेंडर वाला 2932 CC का बड़ा और शक्तिशाली डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 52 हार्सपावर (HP) की अधिकतम पावर और 206 Nm का शानदार बैकअप टॉर्क उत्पन्न करता है। हाई टॉर्क होने के कारण भारी काम के दौरान भी इंजन की ताकत कम नहीं पड़ती और रोटावेटर, एमबी प्लाऊ, कल्टीवेटर और ट्रॉली जैसे भारी उपकरणों के साथ काम करते समय भी ट्रैक्टर बेहतरीन परफॉर्मेंस देता रहता है।
पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट की सबसे बड़ी खूबी इसका डीजल सेवर तकनीक वाला इंजन है, जो यह सुनिश्चित करती है कि डीजल की हर एक बूंद का पूर्ण दहन हो। इससे किसानों को बड़े और पावरफुल इंजन से भी शानदार माइलेज मिलता है। वहीं, इसका 4 व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम गीली मिट्टी, धान की पडलिंग, रेतीली जमीन और ढलान वाले खेतों में ट्रैक्टर को बेहतर पकड़ और संतुलन प्रदान करता है। इससे पहियों के फिसलने की संभावना कम होती है और इंजन की शक्ति का बेहतर उपयोग हो पाता है।
पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट 52 एचपी 4WD ट्रैक्टर में कॉन्स्टेंट मेश इनबोर्ड रिडक्शन ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर बदलने को आसान और स्मूद बनाता है। इसमें 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स (15-स्पीड गियर विकल्प) गियरबॉक्स दिया गया है। गियर के इतने सारे विकल्प होने के कारण किसान कल्टीवेटर, रोटावेटर, सुपर सीडर जैसे उपकरण चलाते समय या ट्रॉली खींचते समय मिट्टी के अनुसार बिल्कुल सटीक गति चुन सकते हैं।
पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट 4WD में Sensi-1 हाइड्रोलिक्स तकनीक है, जिसकी लिफ्टिंग क्षमता लगभग 2000 किलोग्राम है। इससे किसान भारी और आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग आसानी से कर सकते हैं। इस ट्रैक्टर में मानक 540/540E मल्टी-स्पीड रिवर्स PTO (MRPTO) की सुविधा दी गई है, जिससे रोटावेटर, सीड ड्रिल, सुपर सीडर, स्प्रेयर और थ्रेशर जैसे पीटीओ संचालित कृषि उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है। यूरो 50 नेक्स्ट 4WD की 45.6 HP की दमदार पीटीओ पावर है, जो इसे आधुनिक खेती की रीढ़ बनाती है।
यूरो 50 नेक्स्ट 4WD ट्रैक्टर में ड्राइविंग कम्फर्ट पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें साइड-शिफ्ट गियर लीवर, ड्यूल क्लच (डबल क्लच विकल्प), ऑयल इमर्स्ड ब्रेक, पावर स्टीयरिंग, 60 लीटर का फ्यूल टैंक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और आरामदायक बड़ा ऑपरेटर प्लेटफॉर्म जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो लंबे समय तक काम करने के दौरान सुविधा प्रदान करते हैं। ये सभी फीचर्स ट्रैक्टर संचालन को आसान, सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं। इससे किसान लंबे समय तक बिना थकान महसूस किए खेत में काम कर सकते हैं।
यदि आप खेती में रोटावेटर, सीड ड्रिल, सुपर सीडर, मल्चर, थ्रेशर और बेलर जैसे भारी उपकरणों का नियमित उपयोग होता है, तो यह ट्रैक्टर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी पर्याप्त पीटीओ पावर, हाइड्रोलिक क्षमता, 4WD सिस्टम, आधुनिक गियरबॉक्स और मल्टी-स्पीड पीटीओ इसे विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयोगी बनाते हैं। हालांकि, इसे सबसे सटीक समाधान कहना हर किसान के लिए सही नहीं होगा, क्योंकि सही ट्रैक्टर का चुनाव खेत के आकार, मिट्टी के प्रकार और उपयोग होने वाले उपकरण पर निर्भर करता है।
पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट (52 HP) 4WD ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹8.00 लाख से ₹9.00 लाख के आस–पास है। इस मॉडल की ऑन-रोड कीमत राज्य, वेरिएंट और डीलर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसमें RTO रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स, इंश्योरेंस और स्थानीय एक्सेसरीज शुल्क भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए खरीदने से पहले अपने नजदीकी अधिकृत पॉवरट्रैक ट्रैक्टर डीलर से अपडेटेड कीमत, फाइनेंस योजनाओं और उपलब्ध ऑफर्स की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट 4WD विशेष रूप से उन किसानों के लिए भरोसेमंद विकल्प माना जाता है, जो खासतौर पर धान, गेहूं, सोयाबीन, कपास और गन्ना जैसी फसलों की खेती करते हैं। गहरी जुताई के लिए रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ, हैरो और कल्टीवेटर जैसे भारी कृषि उपकरणों का नियमित उपयोग करते हैं। खेती के साथ हैवी ट्रॉली ढुलाई का काम भी करते हैं। गीली या असमतल जमीन पर बेहतर ट्रैक्शन वाला दमदार ट्रैक्टर चाहते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
TAFE and DEUTZ Launch Engine Manufacturing Plant in Alwar, Rajasthan
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology
The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!