महिंद्रा 415 डीआई एक 40 एचपी (29.8 kW) का ट्रैक्टर है। जिसे महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा निर्मित किया गया है। महिंद्रा 415 डीआई 40 हॉर्स पावर के साथ आता है। महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर को अपनी श्रेणी में बेहतर शक्ति और सटीकता के लिए जाना जाता है। महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर एक शक्तिशाली 4 सिलेंडर नैचुरल एस्पिरेटेड इंजन के साथ आता है जो अपनी श्रेणी में बेहतरीन पॉवर देता है। अपने सेगमेंट में बेहतरीन टार्क और बढि़या बैकअप टार्क इसे खींचने की शानदार शक्ति देता है। इसका स्मूथ पीसीएम ट्रांसमिशन सिस्टम, अधिकतम गियर गति, कम ईंधन खपत, तेल डूबे ब्रेक और 1500 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता खास फीचर्स हैं जो इसे परफेक्ट खेती का बॉस बनाती हैं। महिंद्रा 415 डीआई 158 न्यूटन मीटर की अधिकतम टार्क देता है। साथ ही 18 प्रतिशत बैकअप प्रदान करता है। महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर को हर प्रकार के कृषि कार्यों में उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। डीजल खपत किसानों को लिए सबसे बड़ा मुद्दा होता है, महिंद्रा ट्रैक्टर ने इस बात को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर में किफायती फ्यूल कंजप्शन का ऑप्शन दिया गया है, जो 175 ग्राम प्रति हॉस पॉवर प्रति घंटा डीजल की खपत करता है। महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर मॉडल में स्मूद ट्रांसमिशन, हाई प्रिसिजन हाइड्रॉलिक्स, कम्फर्ट सीटिंग, बड़े-व्यास वाले स्टीयरिंग व्हील, एलसीडी क्लस्टर पैनल, शानदार ब्रेकिंग परफॉर्मेंस, कम रखरखाव खर्च सहित कुछ बेहतर विशेषताएं देखने को मिल जाती है। ट्रैक्टरगुरू की इस पोस्ट में महिंद्रा 415 माइलेज, स्पेसिफिकेशन, कीमत, एचपी, पीटीओ एचपी, इंजन सहित अन्य फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।
महिंद्रा 415 डीआई मॉडल में 4 सिलेंडर, 2730 सीसी के साथ 40 हॉस पावर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 1900 का इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर में कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड सिस्टम और वेट टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर मॉडल की पीटीओ पावर 36 एचपी है।
महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर में पार्शियल कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर में सिंगल और डुअल क्लच का विकल्प मिलता है। महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक का विकल्प मिलता है जो प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करता है।
महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर में मैकेनिकल/पॉवर स्टीयरिंग व्हील दी गई है, जो लंबे समय तक काम करने के लिए उपयुक्त है। इसमे कई अतिरिक्त एक्सेसरीज जैसे टूल्स, टॉप लिंक, मोबाइल चार्जर हैं। इसमें बैठने के लिए एडजस्टेबल टाइप की आरामदायक सीट है जिसे आप सुविधा के अनुसार आगे-पीछे कर सकते है।
महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर में इनडिपेंडेंट 6 स्पलाइन टाइप का पीटीओ दिया गया है। जो 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। इस ट्रैक्टर में पीटीओ पावर 36 एचपी है, जो इस श्रेणी के ट्रैक्टरों में सबसे अधिक है। कल्टीवेटर, ट्रेलर, रोटावेटर, वॉटर पंप और सीड ड्रिल जो पीटीओ से संबंधत उपकरण है उसे आसानी से चला सकते हैं।
महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 1500 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में डीजल टैंक की क्षमता 48 लीटर है। महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर में आगे के टायर 6 X 16 और पीछे के टायर 13.6 X 28 इंच के साइज में दिए गए है। इस ट्रैक्टर की गारंटी 2000 घंटा / 2 वर्ष है।
महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर का कुल वजन 1785 किलोग्राम है। ट्रैक्टर की चौड़ाई 1830 एमएम है। व्हील बेस 1910 एमएम है। महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है।
महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 6.05-6.45 लाख रुपए है। महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर मॉडल न्यूनतम ईंधन उपयोग के मामले में इसकी कार्य क्षमता उत्कृष्ट है। महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर की यह कीमत यह एक्स-शोरूम है जो कंपनी निर्धारित करती है। महिंद्रा 415 डीआई ट्रैक्टर ऑन रोड कीमत आपके राज्य व शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर व पॉवरट्रैक ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://www.instagram.com/tractorguru.in/
Facebook - https://www.facebook.com/tractorguruin
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल