जॉन डियर ने पावर एंड टेक्नोलॉजी 7.0 इवेंट में पेश किए अपग्रेड ट्रैक्टर्स

जॉन डियर ने पावर एंड टेक्नोलॉजी 7.0 इवेंट में पेश किए अपग्रेड ट्रैक्टर्स
शेयर पोस्ट

जॉन डियर पावर एंड टेक 7.0 इवेंट - नए ट्रैक्टर लॉन्च

दुनिया की मशहूर ट्रैक्टर निर्माता कंपनी जॉन डियर (John Deere) ने अपने बहुप्रतीक्षित इवेंट “पावर एंड टेक्नोलॉजी 7.0” के जरिए भारतीय कृषि क्षेत्र के लिए नई और आधुनिक ट्रैक्टर रेंज पेश करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। “खेती का भविष्य” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में कंपनी ने कई नए और अपग्रेडेड ट्रैक्टर लॉन्च किए, जो पहले से ज्यादा शक्तिशाली होने के साथ-साथ स्मार्ट फीचर्स से भी लैस हैं। 

इस नई रेंज में जॉन डियर ने 5105 GearPro™ से लेकर 5075E तक कुल 6 प्रमुख ट्रैक्टर मॉडल नए अवतार में पेश किए हैं। इन ट्रैक्टरों को खास तौर पर उन भारतीय किसानों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो कम समय में ज्यादा उत्पादकता और बेहतर माइलेज चाहते हैं। इसके अलावा कंपनी ने 5050D MFWD (Trem IIIA) और 5210 MFWD ट्रैक्टरों में JDLink™ तकनीक को भी अपग्रेड किया है, जिससे किसानों को स्मार्ट अलर्ट और लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस ब्लॉग में हम जॉन डियर पावर एंड टेक्नोलॉजी 7.0 इवेंट में पेश किए गए नए मॉडल्स और उनके खास फीचर्स की जानकारी विस्तार से जानेंगे।

लॉन्च हुए प्रमुख मॉडल्स की खासियतें

यह लॉन्च भारत में जॉन डियर के 27 साल के सफर का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है और यह किसानों को आधुनिक, कुशल और टिकाऊ खेती समाधान देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पावर एंड टेक्नोलॉजी 7.0’ कार्यक्रम के माध्यम से जॉन डियर ने भारत में GearPro™ और PowerTech™ जैसी आधुनिक तकनीकों पर ध्यान केंद्रित किया है।

अपग्रेड 5105 GearPro™: मुख्य विशेषता

नया जॉन डियर 5105 GearPro™ अब पहले से ज्यादा आधुनिक और दमदार बनकर आया है। इसमें 4-व्हील ड्राइव (4WD) के साथ GearPro™ तकनीक अपग्रेडेड की गई है। इससे अब किसानों को ट्रैक्टर में कई गियर स्पीड विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा इसमें स्टाइलिश स्टीयरिंग व्हील, एंटी-स्लिप रबर फ्लोर मैट और आरामदायक एर्गोनॉमिक सीट जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं। ये फीचर्स ड्राइवर के लिए काम को ज्यादा आरामदायक बनाते हैं। इस ट्रैक्टर में 500 घंटे का विस्तारित सर्विस इंटरवल भी मिलता है, जिससे किसानों को बार-बार सर्विस कराने की जरूरत नहीं पड़ती और मेंटेनेंस लागत व डाउनटाइम कम हो जाता है। इन महत्वपूर्ण अपडेट के साथ 5105 GearPro™ ट्रैक्टर एमबी जुताई, रोटावेटर चलाने, बुवाई, रोपाई और कृषि ढुलाई जैसे कई कामों को आसानी से संभालने के लिए तैयार है।

5210 4WD अब क्रीपर स्पीड विकल्प के साथ

जॉन डियर 5210 4WD मॉडल में अब क्रीपर स्पीड (Creeper Speed) का नया विकल्प शामिल किया गया है। इसकी मदद से ट्रैक्टर को 0.38 से 0.8 किमी/घंटा की बेहद धीमी गति पर भी चलाया जा सकता है। यह सुविधा उन कृषि कार्यों के लिए बेहद उपयोगी है, जिनमें ज्यादा सटीकता की जरूरत होती है। क्रीपर स्पीड के कारण सब्जी रोपाई, केले की मल्चिंग, खाई खोदने और गुड़ मिलाने जैसे काम आसानी और सटीक तरीके से किए जा सकते हैं। किसान इस सुविधा के साथ नाजुक फसलों में भी बिना नुकसान पहुंचाए बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं, जिससे पैदावार बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

5405 PowerTech™ अब नई सिंगल पर्माक्लच और रिवर्स पीटीओ तकनीक 

जॉन डियर ने अपने भरोसेमंद 5405 पावरटेक™ ट्रैक्टर को अब और भी दमदार बना दिया है। इसमें कई अहम बदलाव किए गए हैं जो आपकी मेहनत और पैसा दोनों बचाएंगे। इस ट्रैक्टर में नई सिंगल पर्माक्लच™ (वेट क्लच) तकनीक दी गई है। यह तेल में डूबा हुआ क्लच है, जिससे यह जल्दी घिसता नहीं है। इसका मतलब है ट्रैक्टर अब कम रखरखाव का खर्चा और लंबे समय तक बिना रुके काम करेगा। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में रिवर्स पीटीओ (Reverse PTO) की सुविधा अपग्रेड किया है। यह पोस्ट होल डिगर (गड्ढे खोदने वाली मशीन) और रोटरी टिलर जैसे भारी उपकरणों को चलाने के लिए इसे उपयुक्त बनाता है। साथ ही इसमें अब स्लो स्पीड पर्माक्लच™ का विकल्प भी मिलता है। यह उन कामों के लिए बेहतरीन है जहां बहुत धीमी और सटीक गति की जरूरत होती है, जैसे स्ट्रॉ रीपर चलाना या सुपर सीडर से बुवाई करना। इन बदलावों की वजह से खेतों में बीजों का बिखराव एक समान होता है और पीटीओ लगातार पूरी ताकत के साथ काम करता है, जिससे आपकी खेती की लागत कम होती है और काम की गति बढ़ती है।

जॉन डियर 5130M (130 HP): ताकत के साथ बेजोड़ सुरक्षा

जॉन डियर 5130M (130 HP) भारत का सबसे पावरफुल जॉन डियर ट्रैक्टर है, जो अब हाइड्रोलिक ट्रेलर ब्रेक से लैस है। यह सिस्टम भारी ट्राली या बड़े उपकरण खींचते समय ट्रैक्टर को जबरदस्त कंट्रोल और स्थिरता देता है। खासकर ढलान या मोड़ पर। इसमें फ्रंट पीटीओ (Front PTO) की सुविधा है यानी आप ट्रैक्टर के आगे और पीछे, दोनों तरफ एक साथ मशीनें चला सकते हैं। इससे लेबर का खर्च बचेगा और सीजन के समय आपकी खेती दक्षता बढ़ेगी। 

5405 और 5075E मॉडल के लिए रेडियल टायर

अन्य अपग्रेड में अब जॉन डियर के 5405 और 5075E मॉडल्स रेडियल टायर्स के विकल्प के साथ उपलब्ध हैं। ये टायर जमीन पर बेहतर पकड़ (Traction) बनाते हैं, जिससे ट्रैक्टर फिसलता नहीं है। फिसलन कम होने से टायर लंबे समय तक चलते हैं और इंजन पर दबाव कम होने से डीजल की भी बचत होती है। खेती के दौरान उबड़-खाबड़ रास्तों पर ट्रैक्टर के झटके और ड्राइवर की थकान को कम करने के लिए 5E ट्रैक्टरों में नई हिच सस्पेंशन तकनीक का इस्तेमाल किया है। यह जॉन डियर की नई हिच सस्पेंशन तकनीक ट्रैक्टर के कंपन को सोख लेती है, जिससे किसान बिना थके कई घंटों तक लगातार काम कर सकेंगे।

5050D MFWD और 5210 MFWD ट्रैक्टरों में JD Link™ कनेक्टेड फीचर्स

जॉन डियर ने अपने ट्रैक्टरों में स्मार्ट टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने के लिए JDLink सिस्टम को अपग्रेड किया है। इस तकनीक की मदद से किसान रीयल-टाइम में पीटीओ की स्थिति और उसके उपयोग का डेटा देख सकते हैं। इसके अलावा GreenSystem Link अब जॉन डियर 5050D MFWD और जॉन डियर 5210 MFWD ट्रैक्टरों में फैक्ट्री-फिटेड मिलता है। यह सिस्टम जॉन डियर ऑपरेशन सेंटर मोबाइल ऐप (John Deere Operations Center Mobile App) के जरिए रिमोट मॉनिटरिंग, इंजन के लंबे समय तक निष्क्रिय रहने पर अलर्ट, ईंधन स्तर की जानकारी, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग और फील्ड से जुड़े रिकॉर्ड रखने जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। साथ ही AutoTrac™ Straight Row Guidance System ±2 इंच की सटीकता के साथ हैंड्स-फ्री स्टीयरिंग की सुविधा देता है। इससे खेत में ओवरलैप कम होता है, डीजल की बचत होती है और खेती का काम ज्यादा सटीक और आसान बन जाता है।

ग्रीनसिस्टम™ कॉम्बिनेशन इम्प्लीमेंट

ग्रीनसिस्टम™ कॉम्बिनेशन इम्प्लीमेंट में एक चिजल प्लो, डिस्क हैरो और रोलर बास्केट एकीकृत हैं, जो एक या दो बार में ही भूमि तैयार करने का काम पूरा कर लेते हैं और 25% समय और 10% ईंधन की बचत करते हैं। जॉन डियर किसानों को भरोसेमंद ट्रैक्टर, बेहतर सर्विस और जरूरी प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है, जिससे उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने में आसानी होती है। इन नए ट्रैक्टर अपग्रेड की मदद से किसान अपनी खेती की उत्पादकता बढ़ा सकते हैं, लागत कम कर सकते हैं। साथ ही अपने खेती के काम को अधिक टिकाऊ और प्रभावी बना सकते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Indo Farm
Preet
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

2235 cc 37 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3307 cc 50 HP

For Price Click Here