डीजल की बचत और दमदार पावर, देखें स्वराज के बेस्ट ट्रैक्टर मॉडल्स की लिस्ट

पोस्ट -04 जून 2026 | Author: Tractor Guru Team शेयर पोस्ट

बढ़ती डीजल कीमतों के बीच स्वराज ट्रैक्टर किसानों के लिए कैसे बन रहे हैं फायदेमंद?

डीजल के बढ़ते दामों के बीच किसान अब ऐसे ट्रैक्टरों की तलाश कर रहे हैं, जो कम ईंधन में अधिक काम कर सकें और परिचालन लागत को भी कम करने में मदद करें। ऐसे में स्वराज ट्रैक्टर किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

भारतीय कृषि बाजार में स्वराज अपने मजबूत इंजन, बेहतर टॉर्क, कम रखरखाव खर्च और ईंधन दक्षता के लिए जाना जाता है। कंपनी के कई मॉडल खेती के विभिन्न कार्यों, जैसे रोटावेटर, कल्टीवेटर और जुताई के साथ-साथ ट्रॉली परिवहन, ईंट-भट्ठा, रेत और मिट्टी ढुलाई जैसे कमर्शियल कार्यों में भी शानदार माइलेज और भरोसेमंद प्रदर्शन प्रदान करते हैं।

आइए जानते हैं स्वराज के कुछ ऐसे बेस्ट ट्रैक्टरों के बारे में, जिन्हें किसान डीजल बचत और भरोसेमंद पावर प्रदर्शन के लिए पसंद करते हैं।

डीजल की बचत करने वाले स्वराज के लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल्स

स्वराज भारत के सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक है। यह अपनी मजबूती, सरल इंजन तकनीक, कम रखरखाव लागत और बेहतर ईंधन दक्षता के लिए किसानों के बीच खासा लोकप्रिय है।

कंपनी भारतीय खेतों और कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ट्रैक्टरों को तैयार करती है, जिससे ये जुताई, बुवाई, रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेशिंग और ट्रॉली ढुलाई जैसे बहुउद्देशीय कार्यों में शानदार प्रदर्शन करते हैं। आज स्वराज 735 FE, 744 FE और 843 XM जैसे मॉडल छोटे, मध्यम और बड़े किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

इन सभी ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

स्वराज 735 FE: दशकों से किसानों का भरोसेमंद और फ्यूल-एफिशिएंट मॉडल

स्वराज 735 FE कंपनी के सबसे लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक है। लगभग 40 एचपी श्रेणी का यह सदाबहार ट्रैक्टर दशकों से भारतीय किसानों के दिलों पर राज कर रहा है। स्वराज का यह मॉडल अपनी ईंधन-कुशल इंजन तकनीक के लिए खास पहचान रखता है, जो कम डीजल में बेहतर टॉर्क और दमदार पावर प्रदान करता है।

यही वजह है कि छोटे और मध्यम वर्ग के किसान जुताई, बुवाई, कल्टीवेटर, स्प्रेयर और ट्रॉली ढुलाई जैसे कामों के लिए इसे एक भरोसेमंद और फ्यूल-एफिशिएंट विकल्प माना जाता है।

मुख्य फीचर्स

  • शक्तिशाली इंजन: 2734 CC क्षमता का 3-सिलेंडर वाटर-कूल्ड डीजल
  • गियरबॉक्स और गियर: 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स के साथ स्लाइडिंग मेश / PCM गियरबॉक्स 
  • हाइड्रोलिक्स और वजन क्षमता: लिफ्टिंग क्षमता लगभग 1500 kgf से 1650 kgf तक, ADDC (ऑटोमैटिक ड्राफ्ट और डेप्थ कंट्रोल) हाइड्रोलिक्स सिस्टम। 
  • पीटीओ (PTO) पावर: 32.6 HP, मल्टी-स्पीड पीटीओ सपोर्ट 
  • मुख्य उपयोग: खेत की तैयारी, फसल कटाई और गहाई के लिए 
  • कीमत: भारत में स्वराज 735 FE (2WD) की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹5.82 लाख से ₹6.17 लाख के बीच है। 

स्वराज 744 FE: मध्यम और बड़े वर्ग के किसानों के लिए संपूर्ण पैकेज

स्वराज 744 FE 50 एचपी श्रेणी में और अपने हाई टॉर्क और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यह भारतीय किसानों के बीच सबसे ज्यादा बिकने वाले और पसंदीदा ट्रैक्टरों में से एक है। रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल और ट्रॉली जैसे उपकरणों के साथ इसका प्रदर्शन काफी अच्छा रहता है।

कम परिचालन लागत के कारण यह मॉडल कई राज्यों में किसानों की पहली पसंद बना हुआ है। जिन किसानों के पास 15 से 20 एकड़ या उससे अधिक कृषि योग्य जमीन है, उनके लिए यह ट्रैक्टर एक संपूर्ण पैकेज है।

मुख्य फीचर्स: 

  • पावरफुल इंजन: 3307 CC का शक्तिशाली 3-सिलेंडर इंजन, 
  • पावर और टॉर्क: 192 Nm का दमदार टॉर्क और 50 एचपी की पावर
  • गियरबॉक्स: 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर विकल्प (सेंटर/साइड शिफ्ट लीवर) और 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर का भी विकल्प (साइड शिफ्ट लीवर पेटर्न)।
  • शानदार हाइड्रोलिक्स: वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम (2000 kgf)।
  • ब्रेक और टायर: तेल में डूबे हुए मल्टी-प्लेट ब्रेक्स (OIB), यह 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है।
  • मुख्य उपयोग: कल्टीवेटर, डिस्क हैरो, और एमबी प्लाउ (हल) जैसे भारी उपकरणों के लिए भरोसेमंद।
  • कीमत: भारत में स्वराज 744 FE (4WD) की कीमत ₹8.17 लाख से ₹8.51 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। 

स्वराज 843 XM: खेती और भारी ढुलाई कार्यों के लिए सबसे किफायती विकल्प

यदि आपको अधिक शक्ति और बेहतर खींचने की क्षमता वाला ट्रैक्टर चाहिए, तो स्वराज 843 XM एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह ट्रैक्टर 41-50 HP श्रेणी में एक बेहतरीन ऑलराउंडर ट्रैक्टर है और खेती और भारी टॉली के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करता है।

जिन किसानों के पास 10 से 15 एकड़ तक की कृषि भूमि है और खेतों की जुताई और तैयारी के लिए कल्टीवेटर, रोटावेटर (5 से 6 फीट) और डिस्क हैरो जैसे मिट्टी पलटने वाले उपकरणों का उपयोग करते हैं, उनके लिए यह ट्रैक्टर सबसे किफायती विकल्प है। 

मुख्य फीचर्स: 

  • शक्ति: 42 HP श्रेणी।
  • इंजन क्षमता: 2730 CC का 4-सिलेंडर वाटर-कूल्ड डीजल इंजन। 
  • टॉर्क: 1900 Rated RPM पर बेहतरीन टॉर्क पैदा करता है।
  • गियर विकल्प: 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर मिलते हैं।
  • मल्टी-स्पीड पीटीओ: 540 RPM के साथ-साथ 4 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स पीटीओ का विकल्प।
  • लिफ्टिंग क्षमता: 1500 किलोग्राम तक का वजन आसानी से उठा सकता है। 
  • अनुमानित कीमत: भारत में स्वराज 843 XM एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹6.32 लाख से ₹6.67 लाख के बीच है। ऑन-रोड कीमत राज्यों के अनुसार बदलती है।
  • ड्राइव विकल्प: यह स्वराज ट्रैक्टर 2WD (2-व्हील ड्राइव) और 4WD (4-व्हील ड्राइव) दोनों वेरिएंट्स में आता है।

स्वराज 855 FE: बड़े खेतों के लिए दमदार विकल्प

स्वराज 855 FE 41-50 श्रेणी का एक बेहद शक्तिशाली और हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर है, जिसे विशेष रूप से कठिन क्षेत्रों और कठोर मिट्टी में काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ट्रैक्टर भारी जुताई, मल्टी-क्रॉप खेती, बड़े रोटावेटर और ट्रॉली ढुलाई जैसे कार्यों के लिए दमदार विकल्प माना जाता है।

उच्च शक्ति के बावजूद इसकी ईंधन खपत संतुलित रहती है, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादकता और कम परिचालन लागत का लाभ मिलता है। जो किसान ट्रैक्टर को केवल अपने लिए ही नहीं बल्कि दूसरों के खेतों में किराए पर (जैसे थ्रेशर, स्ट्रॉ रीपर या रोटावेटर चलाने के लिए) चलाते हैं, उनके लिए यह कम परिचालन लागत पर बहुत अधिक मुनाफा देने वाला है। इसकी रीसेल वैल्यू भी बहुत शानदार है।

मुख्य फीचर्स: 

  • पावरफुल इंजन: 3478 CC क्षमता का 3-सिलेंडर वाटर-कूल्ड इंजन दिया गया है। 
  • टॉर्क:  यह इंजन जो 2000 Rated RPM पर 205 Nm का उच्चतम टॉर्क जेनरेट करता है।
  • मजबूत हाइड्रोलिक्स: इसकी वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम (2000 kgf) है।
  • मल्टी-स्पीड पीटीओ: इसमें 42.9 HP की पीटीओ पावर मिलती है। यह 4 मल्टी-स्पीड फॉरवर्ड और 1 रिवर्स पीटीओ विकल्प के साथ आता है। 
  • गियरबॉक्स विकल्प: इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर मिलते हैं, जबकि साइड शिफ्ट में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर का एडवांस विकल्प भी मौजूद है। 
  • वारंटी: इस दमदार मॉडल पर 6 साल या 6000 घंटे की लंबी वारंटी मिलती है।
  • अनुमानित कीमत: भारत में स्वराज 855 FE की एक्स-शोरूम (Ex-Showroom) कीमत ₹7.87 लाख से ₹8.37 लाख के बीच है, जो इसके 2WD, 4WD और गियरबॉक्स वेरिएंट्स पर निर्भर करती है। 

स्वराज ट्रैक्टर किसानों के लिए क्यों हैं फायदेमंद?

  • बेहतर ईंधन दक्षता: स्वराज ट्रैक्टरों के इंजन इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि कम डीजल में अधिक काम किया जा सके, जिससे किसानों की परिचालन लागत कम होती है।
  • कम रखरखाव खर्च: इन ट्रैक्टरों के स्पेयर पार्ट्स आसानी से उपलब्ध होते हैं और रखरखाव लागत भी अपेक्षाकृत कम रहती है।
  • दमदार टॉर्क और प्रदर्शन: स्वराज के ट्रैक्टर खेती और ढुलाई दोनों अनुप्रयोगों में शानदार प्रदर्शन देते हैं, जिससे किसानों को अलग-अलग जरूरतों के लिए एक ही ट्रैक्टर पर भरोसा करने की सुविधा मिलती है।
  • बेहतर रीसेल वैल्यू: पुराने ट्रैक्टर बाजारों में स्वराज ट्रैक्टरों की मांग अधिक होने के कारण इनकी रीसेल वैल्यू भी अच्छी मानी जाती है।

स्वराज ट्रैक्टर खेती का खर्च कम करने में मददगार 

बढ़ती डीजल कीमतों के दौर में ईंधन दक्ष ट्रैक्टर किसानों के लिए अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं। स्वराज के ट्रैक्टर वाकई खेती का खर्च (Cost of Cultivation) कम करने में काफी मददगार साबित होते हैं। स्वराज 735 FE, 744 FE, 843 XM और 855 FE जैसे दमदार मॉडल कम ईंधन खपत, मजबूत प्रदर्शन और कम रखरखाव लागत के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय बने हुए हैं।

यदि आप खरीफ खेती तैयारी के लिए एक ऐसा ट्रैक्टर खरीदना चाहते हैं, जो डीजल की बचत के साथ अच्छा प्रदर्शन दे, तो स्वराज के ये मॉडल आपकी जरूरतों के अनुसार एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://www.instagram.com/tractorguru.in/
Facebook - https://www.facebook.com/tractorguruin

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors