फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स: 50 HP ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और उपयोगिता जानें

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स: 50 HP ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और उपयोगिता जानें
शेयर पोस्ट

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स 50 HP का दमदार ट्रैक्टर, महाराष्ट्र में गन्ना, कपास और सोयाबीन की खेती के लिए कितना उपयोगी?

एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) की पावर मैक्स सीरीज पावर, प्रदर्शन और स्टाइल का बेहतरीन संयोजन है। इस सीरीज के ट्रैक्टरों को खेती के कामों में बेहतर प्रदर्शन और ढुलाई कार्यों में शानदार क्षमता देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसी सीरीज में फार्म ट्रैक 50 पावरमैक्स 50 एचपी श्रेणी का एक प्रमुख ऑलराउंडर ट्रैक्टर है, जो खेत की प्रारंभिक जुताई, बुवाई और रोटावेटर चलाने से लेकर ट्रॉली से कृषि उपज की ढुलाई तक कई तरह के कामों के लिए उपयोगी है। इसमें 3514 CC का इंजन, हाई टॉर्क ‘डीजल सेवर’ तकनीक और मजबूत EIP रिडक्शन बैकएंड दिया गया है। ये फीचर्स इसे भारी कृषि उपकरणों के साथ काम करने के लिए उपयोगी बनाते हैं।

आइए, इस लेख में जानते हैं कि Farmtrac 50 PowerMaxx महाराष्ट्र में गन्ना, कपास और सोयाबीन की खेती के लिए कितना उपयोगी? साथ ही, जानेंगे कि इस ट्रैक्टर में वो कौन से खास फीचर्स है, जो इसे महाराष्ट्र जैसे कृषि विविधता वाले राज्य में खेती और ढुलाई दोनों के लिए एक मल्टीपर्पज ट्रैक्टर बनाते हैं। 

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स ट्रैक्टर: गन्ना, कपास और सोयाबीन की खेती के कितना उपयोगी?

महाराष्ट्र में गन्ने के खेत में जुताई और मिट्टी तैयार करने जैसे कामों के लिए अच्छी इंजन पावर जरूरी होती है। वहीं, कपास और सोयाबीन की खेती में कल्टीवेटर, रोटावेटर और अन्य कृषि उपकरणों को चलाने के लिए भी पर्याप्त पावर की जरूरत पड़ती है। इन मध्यम से भारी कृषि कार्यों के लिए फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स (Farmtrac 50 PowerMaxx) एक उपयोगी विकल्प बनकर उभरा है। इसका 3-सिलेंडर इंजन 1850 RPM पर अच्छा बैकअप टॉर्क देता है, जिससे यह बुवाई से पहले कठोर काली मिट्टी की गहरी जुताई के लिए 3-बॉटम MB प्लाऊ और सबसॉइलर जैसे उपकरणों को आसानी से खींचता है। इसकी पर्याप्त PTO क्षमता थ्रेशर और रोटावेटर जैसे उपकरणों को चलाने में उपयोगी है।

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स ट्रैक्टर इंजन 

50 HP सेगमेंट का यह ट्रैक्टर महाराष्ट्र के उन किसानों के लिए भी अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें प्रमुख फसलों की खेती के साथ-साथ कमर्शियल ट्रॉली संचालन के लिए भी ऑल-इन-वन (All-in-One) ट्रैक्टर चाहिए। इसमें 50 HP श्रेणी का 3-सिलेंडर वॉटर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 228 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन ट्रैक्टर को मध्यम और भारी कृषि कार्यों के लिए उपयोगी बनाता है। किसान इसका इस्तेमाल कल्टीवेटर, रोटावेटर, हल और अन्य कृषि उपकरणों के साथ कर सकते हैं। 

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स का T20 गियर बॉक्स

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स में फुली कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन मिलता है, जो साइड-शिफ्ट (Side Shift) लीवर के साथ आता है। इससे पैरों के लिए प्लेटफॉर्म खुला और सपाट (Flat Deck) मिलता है। इसमें स्टैंडर्ड 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (8F + 2R) गियरबॉक्स मिलता है, जो अलग-अलग कृषि कार्यों के लिए सही स्पीड चुनने की सुविधा देता है। इसके कई वेरिएंट में कंपनी का T20 (16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स) गियरबॉक्स भी मिलता है, जो जुताई, बुवाई, सुपर सीडर और रोटवेटर जैसे उपकरणों को संचालित करने के लिए आदर्श गियर चुनने की सुविधा देता है। इसमें इंडिपेंडेंट क्लच लीवर के साथ ड्यूल क्लच का विकल्प मिलता हैं। 

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स में एडवांस्ड सेंसिंग तकनीक से लैस मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1800 से 2500 किलोग्राम तक है, जिससे यह रोटावेटर, 3-बॉटम एमबी प्लाऊ और डिस्क हैरो जैसे भारी कृषि उपकरणों को आसानी से उठा सकता है। इसमें ADDC (ऑटोमैटिक ड्राफ्ट एंड डेप्थ कंट्रोल) दिया गया है, जो जुताई के दौरान मिट्टी की कठोरता के अनुसार कृषि उपकरण की गहराई को नियंत्रित करने में मदद करता है। लेजर लैंड लेवलर और हाइड्रोलिक ट्रॉली जैसे उपकरणों के लिए इसमें डबल-एक्टिंग स्पूल वाल्व (डबल QRC कपलर) का विकल्प भी मिलता है। इसके अलावा, इसका मजबूत ईपीआई बैकएंड किसानों को अलग-अलग भारी कृषि उपकरणों के साथ काम करने में मदद करता है।

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स PTO और PTO पावर

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स में लगभग 43 HP की PTO पावर मिलती है, जो 6 से 7 फीट रोटावेटर, थ्रेशर, स्ट्रॉ रीपर, पोस्ट होल डिगर, बूम स्प्रेयर और अल्टरनेटर जैसे उपकरणों को चलाने के लिए उपयोगी है। इसमें MRPTO (Multi-Speed & Reverse PTO) सिस्टम दिया गया है, जो स्टैंडर्ड 540 RPM पर काम करता है। यह स्पीड इंजन के 1810 RPM पर प्राप्त होती है। रिवर्स PTO (MRPTO) की मदद से जरूरत के अनुसार PTO की स्पीड बदलने के साथ उसे रिवर्स दिशा में भी चलाया जा सकता है, जिससे थ्रेशर या रीपर में फसल या कचरा फंसने पर उसे आसानी से निकालने में मदद मिलती है।

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स फ्यूल टैंक, ब्रेक और स्टीयरिंग

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स में 60 लीटर का बड़ा डीजल टैंक दिया गया है, जिससे किसान खेत में लंबे समय तक बिना बार-बार ईंधन भरवाए काम कर सकते हैं। इसमें मल्टी-प्लेट ऑयल-इमर्स्ड डिस्क ब्रेक (OIB) दिए गए हैं, जो भारी ट्रॉली के साथ काम करते समय बेहतर ब्रेकिंग और नियंत्रण देने में मदद करते हैं। इसमें बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग दी गई है, जिससे खेत की कतारों के बीच और खेत के कोनों पर ट्रैक्टर मोड़ते समय ऑपरेटर को बेहतर नियंत्रण और कम मेहनत करनी पड़ती है।

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स: प्रमुख तकनीकी स्पेसिफिकेशन

फीचर्स 

विवरण 

इंजन पावर (HP)

50 HP (3-सिलेंडर, 3514 CC)

इंजन रेटेड आरपीएम

1850 RPM

अधिकतम टौर्क

228 एनएम

गियरबॉक्स ऑप्शंस

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स / T20 (16F + 4R) साइड शिफ्ट

पीटीओ पावर (PTO HP)

43 HP (MRPTO / 540 RPM)

हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता

1800 किलोग्राम (ADDC के साथ)

पिछला एक्सल प्रकार

EIP रिडक्शन

ब्रेक प्रकार

मल्टी-प्लेट ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक (OIB)

स्टीयरिंग

बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग

फ्यूल टैंक क्षमता

60 लीटर

वारंटी

5 वर्ष / 5000 घंटे

सर्विस अंतराल

500 घंटे

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स: अनुमानित कीमत (Price Range)

भारत में फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹ 7.94 लाख से ₹ 8.31 लाख के बीच है। महाराष्ट्र में आरटीओ रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स और इंश्योरेंस के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है। सटीक ऑन-रोड कीमत के लिए नजदीकी अधिकृत फार्मट्रैक ट्रैक्टर डीलरशिप से संपर्क करें। 

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स: किसानों के लिए क्यों हो सकता है बेहतर विकल्प?

महाराष्ट्र में अलग-अलग क्षेत्रों में मिट्टी और फसलों की जरूरत अलग होती है। ऐसे में किसानों के लिए ऐसा ट्रैक्टर उपयोगी रहता है, जो कई तरह के कृषि उपकरणों के साथ आसानी से काम कर सके। 50 HP पावर, मजबूत हाइड्रोलिक्स और बहुउपयोगी क्षमता के कारण फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स मध्यम से भारी कृषि कार्य करने वाले किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

निष्कर्ष

फार्मट्रैक 50 पावरमैक्स 50 HP कैटेगरी का ट्रैक्टर है, जिसे मध्यम से भारी कृषि कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। महाराष्ट्र में गन्ना, कपास, सोयाबीन और गेहूं की खेती करने वाले किसान अपनी जरूरत के अनुसार इस ट्रैक्टर पर विचार कर सकते हैं। एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) की पावरमैक्स सीरीज का यह ट्रैक्टर पावर, प्रदर्शन और स्टाइल का बेहतरनी संयोजन है। शक्तिशाली 50 एचपी इंजन, उन्नत टी 20 स्पीड गियरबॉक्स और 2500 किलोग्राम तक की मजबूत हाड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता के साथ जुताई, बुवाई, रोटावेटर चलाने से लेकर ट्रॉली से कृषि उपज ढोने तक कई तरह के कार्यों में बेमिशाल प्रदर्शन देता है। हालांकि, खरीदारी से पहले कीमत, PTO क्षमता, हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता और इस्तेमाल किए जाने वाले कृषि उपकरणों के साथ इसकी अनुकूलता की तुलना जरूर करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Massey Ferguson
Swaraj
Powertrac
John Deere
Eicher
Farmtrac
New Holland
VST
Solis
Kubota
Captain
Preet
Indo Farm
Tafe
Same Deutz Fahr
Trakstar
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
ACE
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

N/A cc 35 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2979 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 50 HP

For Price Click Here