Electric VS Diesel Tractor 2025! कौन है आपके खेत के लिए बेस्ट?
डीजल ट्रैक्टर और इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में अंतर, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदें या डीजल?
2025 में डीजल ट्रैक्टर की तरह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ने भी मार्केट में अपनी पहचान और किसानों के दिल में अपनी जगह बना ली है। महाराष्ट्र के ठाणे में पहला ई-ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन भी सफल रहा। EV ट्रैक्टर जैसे सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक और मॉन्ट्रा ई-27 4डब्ल्यूडी किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ डीजल ट्रैक्टर भी एक से बढ़कर एक लाॅन्च हो रहे हैं। इसलिए आज हम ट्रैक्टर गुरू के माध्यम से डीजल ट्रैक्टर और इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की हर पहलू से तुलना करेंगे और आपको बताएंगे कि 2025 में खेती के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लें या डीजल।
कौनसा ट्रैक्टर होगा बेस्ट परफॉर्मर: इलेक्ट्रिक या डीजल? (Which tractor will be the best performer: electric or diesel?)
आइए जानते हैं किसकी स्पीड और परफॉर्मेंस है बेस्ट।
इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बैटरी पर चलता है, जिसको होम चार्जिंग पॉइंट या फास्ट चार्जिंग से नियमित रूप से चार्ज करना होता है। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की औसत स्पीड (Average Speed) भारत में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा (km/h) के बीच होती है। उदाहारण के लिए सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक जो 10 घंटे में आसानी से चार्ज किया जा सकता है और फास्ट चार्जिंग से केवल 4 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक की टॉप स्पीड 24.9 किमी/घंटा है।
डीजल ट्रैक्टर डीजल खपत करके खेतों में दमदार परफाॅर्मेंस देता है। इन ट्रैक्टरों की माइलेज इनकी हाॅर्स पावर यानी HP और उस पर कितना लोड है इस पर निर्भर करती है। जितनी ज्यादा ट्रैक्टर की एचपी होगी उतना ही वह ट्रैक्टर शक्तिशाली होगा और डीजल भी अधिक खाएगा। 20–30 HP ट्रैक्टर जैसे जॉन डियर 3028 EN की माइलेज 4 से 5 किलोमीटर प्रति लीटर है। वही 60+ HP ट्रैक्टर जैसे न्यू हॉलैंड 5630 टीएक्स प्लस की माइलेज 2.5 – 3.0 किलोमीटर प्रति लीटर है। डीजल ट्रैक्टर की औसत स्पीड उसके एचपी और ब्रांड पर निर्भर करती है। ज्यादातर ट्रैक्टरों की टॉप स्पीड 35 से 40 किमी/घंटा तक है।
कौन है ज्यादा भरोसेमंद और दमदार ट्रैक्टर? (Which is more reliable and powerful tractor?)
किसानों को किस पर ज्यादा भरोसा करना चाहिए, आइए जानते हैं :
- डीजल ट्रैक्टर 20 से 75+ HP रेंज में भारत में उपलब्ध है और इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर अभी तक 15 से 30 HP रेंज तक सीमित है।
- भारी ट्रॉली हो या रोटावेटर अच्छी एचपी का डीजल ट्रैक्टर आराम से सब उठा सकता है। लेकिन ई-ट्रैक्टर अभी हल्के कार्य और लाइट कल्टीवेटर उठाने में ही सक्षम है।
- इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बैटरी खत्म होने तक ही काम कर सकते है जो कि लगभग 4 से 6 घंटे चलती है। वहीं डीजल ट्रैक्टर खेत में लगातार कई घंटों तक काम कर सकते हैं।
- ई-ट्रैक्टर की सबसे बड़ी समस्या है कि यदि वे खराब होते हैं तो उनके कुछ जगहों पर ही सर्विस सेंटर हैं। डीजल ट्रैक्टर की बात करें तो लगभग हर जगह वो ठीक हो सकते हैं।
- डीजल हर जगह मिल जाता है लेकिन चार्जिंग के लिए बिजली होना जरूरी है जो कई स्थानों पर उपलब्ध नहीं होती है।
- भरोसे की बात करें तो डीजल ट्रैक्टर भारतीय किसानों के लिए ज्यादा भरोसेमंद है और दमदार भी।
कम कीमत किसकी और कौन होगा भविष्य का साथी? (Who is cheaper and who will be the future partner?)
आइए देखते हैं कम कीमत में कौनसा ट्रैक्टर है और कौन करेगा भविष्य में राज।
- डीजल की कीमत ₹80 से ₹90 प्रति लीटर है और ई-ट्रैक्टर बिजली से चार्ज होकर सस्ते में काम कर देता है।
- डीजल ट्रैक्टर में इंजन ऑयल और फिल्टर आदि का खर्च भी आता है, ई-ट्रैक्टर में ऐसे खर्चे नहीं होते हैं।
- इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बिल्कुल भी पॉल्यूशन (Pollution) नहीं करता लेकिन डीजल ट्रैक्टर धुआं और आवाज करके पॉल्यूशन बढ़ाता है।
- कीमत में तो इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर सस्ता है और भविष्य की बात करें तो यह कहना काफी मुश्किल है कि कौनसा ट्रैक्टर किसानों का भविष्य में साथी बनेगा। क्योंकि ई-ट्रैक्टर पॉल्यूशन फ्री काम करता है इसलिए इसका मार्केट बढ़ने की अधिक संभावना है यदि ये डीजल ट्रैक्टर जितना शक्तिशाली हो जाए।
हमने डीजल ट्रैक्टर और इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की हर पहलू से तुलना की है। अब 2025 में खेती के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लें या डीजल, ये पूरी तरह से आपका निर्णय है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न : (Frequently Asked Questions)
प्रश्न 1. इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से बचत कितनी होती है?
उत्तर. ई-ट्रैक्टर से लगभग 60-70 फीसदी बचत होती है।
प्रश्न 2. Electric ट्रैक्टर से खेती करना कितना फायदेमंद है?
उत्तर. इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पर्यावरण के लिए बेहतर है लेकिन खेत में डीजल ट्रैक्टर जितने दमदार नहीं है।
प्रश्न 3. Electric ट्रैक्टर भारत में कितने का आता है?
उत्तर. भारत में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ₹5.77 लाख से ₹20.68 लाख तक में आते है।
प्रश्न 3. टॉप इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भारत में कौनसा है?
उत्तर. भारत में सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक, ऑटोनेक्स्ट X45H2, सेलेस्टियल इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, मारुत ई-ट्रैक्ट 3.0 (Marut E-Tract) टॉप इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
सम्बंधित समाचार
इसे भी पढ़ें
संरक्षित खेती से किसानों का बढ़ेगा मुनाफा, सरकार दे रही 70% तक की सब्सिडी
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल