भारत में भारी जुताई के लिए सबसे अच्छे ट्रैक्टर: देखें टॉप मॉडल्स
खेती में पैदावार बढ़ाने के लिए गहरी जुताई (Deep Tillage) को सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिक चरण माना जाता है। इससे मिट्टी में नमी, पोषक तत्वों और हवा के प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। आज का प्रगतिशील किसान खेतों में भारी जुताई के लिए डिस्क प्लाऊ (Disc Plough), हैवी-ड्यूटी टाइन कल्टीवेटर (Heavy-duty tine cultivator), रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ (Reversible MB Plough), सबसॉइलर (Subsoiler) और लेज़र लैंड लेवलर (Laser Land Leveler) जैसे मिट्टी को पलटने और समतल करने वाले आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर रहे हैं।
हालांकि, इन भारी कृषि उपकरणों को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए सिर्फ अधिक हॉर्सपावर (HP) वाला ट्रैक्टर ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि इसके लिए बेहतर टॉर्क, मजबूत हाइड्रोलिक क्षमता, स्मूथ गियरबॉक्स और जरूरत पड़ने पर 4WD सिस्टम की आवश्यकता होती है। ये सभी फीचर्स भारी जुताई (Heavy ploughing) के दौरान काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं कि गहरी जुताई के लिए ट्रैक्टर में किन तकनीकी फीचर्स का होना सबसे जरूरी है और भारत में कौन-से ट्रैक्टर मॉडल्स इस काम के लिए सबसे उपयुक्त माने जाते हैं।
ट्रैक्टर में किन तकनीकी फीचर्स का होना है सबसे जरूरी?
भारी जुताई जैसे कठिन कार्यों को बिना रुकावट और बेहतर प्रदर्शन के साथ पूरा करने के लिए ट्रैक्टर में कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी फीचर्स का होना जरूरी होता है।
- पर्याप्त इंजन पावर: खेत की मिट्टी और उपयोग होने वाले उपकरणों के अनुसार सही इंजन पावर रेंज (HP) का चुनाव करना चाहिए। भारत में गहरी जुताई के लिए आमतौर पर 50–55 HP या उससे अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर उपयुक्त माने जाते हैं। ये ट्रैक्टर कम RPM पर भी पर्याप्त शक्ति और बेहतर खींचने की क्षमता देते हैं।
- हाई बैकअप टॉर्क: जुताई के दौरान जब इंजन पर अचानक दबाव बढ़ जाता है और इंजन की गति (RPM) कम होने लगती है। ऐसे में हाई टॉर्क वाला ट्रैक्टर अपने आप अतिरिक्त खींचने की क्षमता (Pulling Power) देता है, जिससे इंजन बंद नहीं होता और काम बिना रुके आसानी से चलता रहता है।
- एडवांस ADDC हाइड्रोलिक्स (सेंसिंग पॉइंट्स): ट्रैक्टर में ऑटोमैटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल (ADDC) हाइड्रोलिक सिस्टम का होना बेहद महत्वपूर्ण है। इस सिस्टम में जितने अधिक सेंसिंग पॉइंट्स होते हैं, ट्रैक्टर मिट्टी की कठोरता और उपकरण पर पड़ने वाले भार के अनुसार जुताई की गहराई को स्वतः ऊपर-नीचे समायोजित कर देता है।
- हाई हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता: ट्रैक्टर में 2000 किलोग्राम या उससे अधिक हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता होना बेहतर माना जाता है। मजबूत हाइड्रोलिक्स की मदद से ट्रैक्टर भारी उपकरणों को आसानी से उठाने, नियंत्रित करने और खेत में सुचारु रूप से संचालित करने में सक्षम होता है।
- 4WD तकनीक: फोर-व्हील ड्राइव (4WD) तकनीक में इंजन की शक्ति चारों पहियों तक बराबर पहुंचती है, जिससे गीली, रेतीली और कठोर मिट्टी में बेहतर ट्रैक्शन (पकड़) मिलती है। इससे स्लिपेज कम होता है, ट्रैक्टर खींचने की क्षमता बढ़ती है और काम अधिक कुशलता से पूरा होता है। साथ ही, ईंधन और समय दोनों की बचत भी होती है।
भारत में सबसे उपयुक्त ट्रैक्टर
1. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई 4WD V1 (55 HP)
महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI 4WD V1 में 55 HP की शक्ति देने वाला 4-सिलेंडर mBoost इंजन दिया गया है। यह ट्रैक्टर स्मूथ पार्शियल सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन, 2700 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता, और तेज प्रतिक्रिया वाले हाइड्रोलिक सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स से लैस है। मजबूत टॉर्क, अधिक लिफ्टिंग क्षमता और उन्नत तकनीक के कारण यह ट्रैक्टर भारी जुताई उपकरणों के साथ काम करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
2. जॉन डियर 5310 4WD (55 HP)
जॉन डियर 5310 4WD अपने 55 HP के दमदार इंजन, बेहतर बैकअप टॉर्क और 4WD तकनीक के कारण भारी जुताई के लिए किसानों के बीच लोकप्रिय है। यह एमबी प्लाऊ, सब-सॉइलर, डिस्क हैरो और बड़े रोटावेटर जैसे भारी कृषि उपकरणों के साथ प्रभावी प्रदर्शन देता है। 2000 किलोग्राम की मजबूत हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता और सील्ड फ्रंट एक्सल इसे 3-बॉटम रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ और लेजर लेवलर के संचालन के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।
3. फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स 4WD (55 HP)
फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स 4WD 55 HP श्रेणी में शक्ति, प्रदर्शन और उत्पादकता का बेजोड़ संगम है। इसे 3-सिलेंडर, 3,514 सीसी के शक्तिशाली इंजन के साथ भारी कृषि कार्यों और व्यावसायिक उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। इसका शक्तिशाली इंजन बेहतर टॉर्क और कम RPM पर भी मजबूत खींचने की क्षमता प्रदान करता है। मजबूत बनावट, बेहतर ट्रैक्शन के कारण यह ट्रैक्टर गहरी जुताई, ढुलाई और बड़े खेतों में लंबे समय तक काम करने के लिए किसानों की पहली पसंद माना जाता है।
4. न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस+ 4WD (50 HP)
न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस+ 4WD तकनीकी रूप से 49.5 HP श्रेणी का एक आधुनिक और दमदार ट्रैक्टर है। इसे 3-सिलेंडर, FPT (Fiat Powertrain Technologies) तकनीक वाला नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ भारी कृषि कार्यों में बेहतर पावर, ईंधन की बचत और सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। बेहतर टॉर्क के कारण इसे एमबी प्लाऊ, डिस्क हैरो, रोटावेटर, कल्टीवेटर और लेजर लेवलर जैसे कृषि उपकरणों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है।
5. स्वराज 855 FE 4WD (52 HP)
स्वराज 855 FE 4WD, 52 HP श्रेणी का एक मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जिसे खासतौर पर ऊबड़-खाबड़ और चुनौतीपूर्ण खेतों में तेज व असरदार संचालन के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 3-सिलेंडर, 3,478 सीसी का शक्तिशाली इंजन मिलता है, जो कम RPM पर भी अच्छा टॉर्क और बेहतर खींचने की क्षमता प्रदान करता है। गहरी जुताई और मुश्किल खेतों में लगातार काम करने की क्षमता की वजह से यह ट्रैक्टर आज किसानों के बीच एक बेहद लोकप्रिय और भरोसेमंद विकल्प बन चुका है।
निष्कर्ष:
यदि आप मुख्य रूप से गहरी जुताई, धान की पडलिंग और लेजर लैंड लेवलर का काम करते हैं, तो जॉन डियर 5310 4WD या न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर प्लस+ 4WD की सेंसिंग तकनीक आपके लिए आदर्श है। बेहद सख्त या काली मिट्टी में कल्टीवेटर- एमबी प्लाऊ चलाने के लिए महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई 4WD V1 या स्वराज 855 FE 4WD का हाई टॉर्क इंजन सबसे ज्यादा मददगार साबित हो सकता है। वहीं, यदि आपका मुख्य काम भारी थ्रेशर, मल्चर या सुपर सीडर जैसे पीटीओ चालित कृषि यंत्रों को चलाना है, तो फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स आपके लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प हो सकता है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
DSR तकनीक क्या है? जानें धान की सीधी बुवाई के फायदे, मशीनें, कीमत और सरकारी सब्सिडी
इसे भी पढ़ें
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल