पॉवरट्रैक यूरो 50 Next vs Plus Next: जानिए कौन-सा ट्रैक्टर है बेस्ट?

पॉवरट्रैक यूरो 50 Next vs Plus Next: जानिए कौन-सा ट्रैक्टर है बेस्ट?
शेयर पोस्ट

पॉवरट्रैक यूरो 50 के वेरिएंट में मुख्य अंतर और विस्तृत तुलना के जरिए समझिए कौन-सा विकल्प है बेहतर?

पॉवरट्रैक की नेक्स्ट सीरीज अपनी बेजोड़ डीजल बचत और आधुनिक फीचर्स के लिए जानी जाती है। इस सीरीज के दो मॉडल, पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट (Euro 50 Next) और पॉवरट्रैक यूरो 50 प्लस नेक्स्ट (Euro 50 Plus Next), किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। दोनों ट्रैक्टर आधुनिक फीचर्स, बेहतर माइलेज और मजबूत हाइड्रोलिक क्षमता के साथ आते हैं। हालांकि, नाम में सिर्फ एक शब्द 'प्लस' (Plus) का अंतर होने के कारण अक्सर कई किसान इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि तकनीकी रूप से ये दोनों ट्रैक्टर एक-दूसरे से कितने अलग हैं। यदि आप भी इन दोनों मॉडलों में कंफ्यूज हैं, तो इस विस्तृत तुलनात्मक लेख के जरिए समझिए कि इंजन क्षमता, फीचर्स, गियरबॉक्स और कीमत के मामले में कौन-सा विकल्प आपके लिए सबसे बेहतर है।

1. इंजन पावर और क्षमता का बड़ा अंतर

भले ही दोनों ट्रैक्टर काफी हद तक मिलते-जुलते आकर्षक लुक के साथ आते हैं, लेकिन इनके इंजन की ताकत और क्षमता में सबसे बड़ा अंतर देखने को मिलता है:

  • पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट (Euro 50 Next): इसमें 52 HP श्रेणी का 3-सिलेंडर वाला 2932 CC का इंजन दिया गया है, जो खेती के सामान्य से लेकर भारी कामों को आसानी से निपटाने में सक्षम है। यह लगभग 206 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है।
  • पॉवरट्रैक यूरो 50 प्लस नेक्स्ट (Euro 50 Plus Next): यह 55 HP श्रेणी का एक हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर है। इसमें 3-सिलेंडर, 3,510 सीसी (3.51 लीटर) का बड़ा और शक्तिशाली इंजन दिया गया है। बड़ा इंजन होने के कारण यह 230 Nm तक का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है।

यदि आप स्ट्रॉ रीपर, थ्रेसर, सुपर सीडर और बड़े मल्चर जैसे भारी उपकरण चलाने के साथ-साथ भारी लोडिंग के दौरान भी बेहतर पावर चाहते है, तो Plus Next बेहतर विकल्प हो सकता है।

2. ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स ऑप्शंस

ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स के मामले में दोनों मॉडल लगभग समान हैं। दोनों ही ट्रैक्टरों में एडवांस्ड 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स कॉन्स्टेंट मेश साइड-शिफ्ट गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा दोनों मॉडल ऑयल इमर्स्ड ब्रेक और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। हालांकि, क्लच में मामूली अंतर है। पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट ड्यूल क्लच और डबल क्लच, दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, जबकि प्लस नेक्स्ट केवल डबल क्लच विकल्प के साथ आता है। कुल मिलाकर, गियरबॉक्स के मामले में दोनों ट्रैक्टर एक जैसा भरोसेमंद अनुभव देते हैं, लेकिन क्लच विकल्पों के लिहाज से यूरो 50 नेक्स्ट किसानों को थोड़ा अधिक लचीलापन (फ्लेक्सिबिलिटी) प्रदान करता है।

3. हाइड्रोलिक्स और PTO क्या है अंतर?

दोनों ट्रैक्टरों में 2000 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता दी गई है। इसके अलावा दोनों में 540/540E मल्टी-स्पीड रिवर्स PTO (MRPTO) मिलता है, जिससे रोटावेटर, सीड ड्रिल, थ्रेशर, सुपर सीडर और अन्य कृषि उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं। दोनों ट्रैक्टरों में लगभग 45.6 HP की शुद्ध पीटीओ पावर है। लेकिन यूरो 50 प्लस नेक्स्ट में मल्टी-स्पीड (MRPTO) के साथ इंडिपेंडेंट पीटीओ (IPTO) का भी विकल्प मिलता है, जो पीटीओ संचालित उपरकणों को चलाते समय ज्यादा नियंत्रण और सुरक्षा देता है। अगर आपको सिर्फ बेसिक कृषि कार्यों के लिए पीटीओ चाहिए, तो यूरो 50 नेक्स्ट उपयुक्त है। लेकिन अगर आप ज्यादा एडवांस्ड और सुरक्षित पीटीओ ऑपरेशन चाहते हैं, तो यूरो 50 प्लस नेक्स्ट बेहतर विकल्प रहेगा।

4. टायरों का आकार और ड्राइव टाइप (2WD Vs 4WD)

काम करने की क्षमता, खेतों में टायर की पकड़ (ग्रिप) और उपयोग के लिहाज से दोनों वेरिएंट्स अलग-अलग अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं:

  • यूरो 50 नेक्स्ट: यह मॉडल मुख्य रूप से टू-व्हील ड्राइव (2WD) वेरिएंट में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, जो सामान्य जुताई, कल्टीवेटर, रोटावेटर और सड़क पर ट्रॉली परिवहन के लिए बेहद किफायती साबित होता है। इसके रियर टायर सामान्यत 14.9 X 28 के आते हैं।
  • यूरो 50 प्लस नेक्स्ट: यह मॉडल मुख्य रूप से 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) तकनीक के साथ आता है और खेती के साथ-साथ कमर्शियल कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है। 4WD सिस्टम के कारण चारों पहियों तक बराबर शक्ति पहुंचती है, जिससे धान की पडलिंग (मचाई), कीचड़ वाले खेतों और अन्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में  टायरों  का स्लिपेज शून्य हो जाता है। इसमें 16.9 × 28 आकार के बड़े रियर (पिछले) टायर दिए गए हैं, जो भारी कार्यों के दौरान बेहतर पकड़ और स्थिरता प्रदान करते हैं।

दोनों वेरिएंट्स की त्वरित तकनीकी तुलना तालिका

विशेषताएं पॉवरट्रैक Euro 50 Next (2WD) पॉवरट्रैक Euro 50 Plus Next (4WD)
इंजन पावर रेंज (HP) 38.8 kW (52 HP) 41 kW (55 HP)
इंजन क्षमता (CC) 2932 CC (2.93 liters) 3510 CC (3.51liters)
सिलेंडर संख्या 3 सिलेंडर 3 सिलेंडर
अधिकतम टॉर्क 206 Nm 230 Nm
गियरबॉक्स 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स (कांस्टेंट मेश साइड शिफ्ट) 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स (कांस्टेंट मेश साइड शिफ्ट)
वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम (Sensi-1) 2000 किलोग्राम (Sensi-1)
PTO स्टैंडर्ड 540/540E MRPTO स्टैंडर्ड 540/540E MRPTO
रियर टायर 14.9×28 16.9 x 28
फ्यूल टैंक 60 लीटर 60 लीटर
अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹ 7.94 लाख से ₹ 8.22 लाख के बीच ₹ 8.55 लाख से ₹ 8.83 लाख के बीच

निष्कर्ष: आपके लिए कौन-सा ट्रैक्टर बेहतर रहेगा?

  • यदि आपके पास मध्यम आकार के खेत हैं, आपका मुख्य काम साधारण कल्टीवेटर, रोटावेटर चलाना या मंडी तक फसलों की ढुलाई करना है, तो पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट आपके लिए बेस्ट है। यह 52 HP का 2WD वेरिएंट आपको श्रेणी में सबसे बेस्ट माइलेज और किफायती रखरखाव का संयोजन प्रदान करेगा।
  • यदि आप एक बड़े किसान हैं या ट्रैक्टर को  किराए के व्यवसाय (हैवी कमर्शियल रेंटल) पर चलाना चाहते हैं, धान की गहरी मचाई (पडलिंग) करनी है या सुपर सीडर और भारी मल्चर जैसे आधुनिक कृषि उपकरण चलाने हैं, तो पॉवरट्रैक यूरो 50 प्लस नेक्स्ट आपके लिए बेस्ट है। इसका 55 HP का दमदार इंजन और 4WD तकनीक आपके लिए सबसे परफेक्ट और टिकाऊ निवेश साबित हो सकता है। 
  • ट्रैक्टर वेरिएंट का अंतिम चयन अपनी खेती के क्षेत्रफल, उपयोग होने वाले कृषि यंत्र और बजट को ध्यान में रखकर करना सही फैसला होगा। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Massey Ferguson
Powertrac
John Deere
New Holland
Farmtrac
Eicher
Solis
Kubota
Captain
VST
Indo Farm
Trakstar
Tafe
Preet
Same Deutz Fahr
ACE
Force
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2339 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2979 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 45 HP

For Price Click Here