खेती के लिए 10 सबसे किफायती ट्रैक्टर मॉडल, माइलेज और पावर में बेस्ट

खेती के लिए 10 सबसे किफायती ट्रैक्टर मॉडल, माइलेज और पावर में बेस्ट
शेयर पोस्ट

खेती के लिए 10 सबसे किफायती ट्रैक्टर मॉडल, जो दें बेस्ट माइलेज और बेजोड़ परफॉर्मेंस पावर

Most Affordable Tractors For Farming : आज देश में अधिकांश क्षेत्रों की खेती पूरी तरह से उन्नत कृषि यंत्रों और ट्रैक्टर पर निर्भर हो चुकी है, जिसके कारण आए दिन किसानों द्वारा अच्छा माइलेज और बेजोड़ परफॉर्मेंस पावर देने वाले कृषि ट्रैक्टरों की खरीद की जा रही हैं। हालांकि इस तरह के ट्रैक्टर काफी महंगे होते है। किसानों को इन्हें खरीदने के लिए फाइनेंसिंग एजेंसियों से वित्तीय मदद (ऋण) लेना पड़ता है, जिससे उनके ऊपर आर्थिक बोझ भी पड़ जाता है। ट्रैक्टर की हाई कीमतें एवं लोन ईएमआई किसान को परेशान करती रहती है। लेकिन अब महिंद्रा, सोनालीका, स्वराज, न्यू हॉलैंड, जॉन डियर और आयशर जैसे कई प्रमुख ट्रैक्टर निर्माताओं द्वारा किसानों की सुविधा के लिए कुछ सस्ते ट्रैक्टर बाजार में उतारे हैं, जो माइलेज और पावर दोनों में बेस्ट होते हैं और बेजोड़ उत्पादकता प्रदान करते हैं, चाहे काम खेती का हो या ढुलाई व्यवसाय संबंधित। अगर आप भी बजट फ्रेंडली दमदार ट्रैक्टर खरीदने की तलाश में हैं, तो हम आपको 10 ऐसे ट्रैक्टर बताएंगे, जो सबसे किफायती होने के साथ खेती और संबंधित हर काम के लिए बेहतर माइलेज प्रदर्शन प्रदान करते हैं। आइए, ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी नीचे जानते हैं। 

खेती के लिए उपलब्ध सबसे किफायती ट्रैक्टर मॉडल की जानकारी (Information about the most economical tractor models available for farming)

1- महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 575 DI XP Plus)

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस 35 kW (46.9 HP) श्रेणी में एक दमदार ट्रैक्टर है, जिसे खेती और कृषि व्यवसाय की तरक्की में तेजी लाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस महिंद्रा एक्सपी प्लस ट्रैक्टर को उन किसानों के लिए तैयार किया गया है, जो खेती के हर काम के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस और कुशल-ईंधन इंजन की चाह रखते हैं। 1500 केजी की लिफ्टिंग कैपेसिटी और जबरदस्त 31.2 kW (42 एचपी) पीटीओ पावर वाले इस महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर को जुताई की अलग-अलग जरूरतों को ज्यादा कुशलता से पूरा करने के लिए बनाया गया है। चमकदार डिजाइन, आरामदायक सीटिंग, बेहतरीन ब्रेक, ड्युअल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग, किफायती मेंटेनेंस और बेजोड़ ट्रैक्शन के लिए बड़े टायरों के कारण इस महिंद्रा ट्रैक्टर को भारत में किसानों के बीच काफी पंसद किया जाता है। इस पर मिलने वाली छह साल की लंबी वारंटी के साथ आप यह यकीन रख सकते हैं कि आपने अपने कृषि व्यवसाय की कामयाबी के लिए एक फायदेमंद निवेश किया है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस 6.94-7.31 लाख (एक्स-शोरूम कीमत) रुपए पर भारतीय किसानों के लिए उपलब्ध है। 

2-  सोनालीका डीआई 50 सिकंदर (Sonalika DI 50 Sikander)

सोनालीका डीआई 50 सिकंदर एक कस्टमाइज्ड ट्रैक्टर है, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। इसमें शक्तिशाली 3 सिलेंडर इंजन है, जो 2000 रेटेड RPM और 44.7 एचपी पीटीओ पावर प्रदान करता है। सोनालीका डीआई 50 सिकंदर को विशेष रूप से किसानों की समृद्धि के लिए बनाया गया है। यह कुशल कार्यक्षमता के लिए हैवी ड्यूटी Constant Mesh with Side Shift टाइप के 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और सिंगल/डुअल क्लच विकल्प के साथ आता है। पावर स्टीयरिंग विकल्प के साथ, इसे किसानों के बेहतर आराम के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 7.5 - 16 फ्रंट टायर साइज और 16.9 – 28 रियर टायर साइज विकल्प होने के कारण, डीआई 50 सिकंदर ऑयल इम्सर्ड ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है। इसमें 2000 केजी की लिफ्ट कैपेसिटी और सटीक परिचालन परिणामों के लिए मजबूत हाइड्रोलिक्स हैं। सोनालीका DI 50 सिकंदर हैरो, प्लाऊ , पोटैटो प्लांटर, पडलिंग , रोटावेटर, मल्चर, स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर, ढुलाई जैसे विभिन्न एप्लीकेशन के लिए उपयुक्त है। एडवांस्ड टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित सोनालीका डीआई 50 सिकंदर ट्रैक्टर भारत में 6.89-7.42 लाख*(एक्स-शोरूम कीमत) रुपए पर उपलब्ध है। 

3- स्वराज 733 FE (Swaraj 733 FE)

स्वराज 733 FE एक मजबूत कृषि समाधान है, जो शक्तिशाली 3 सिलेंडर, 35 एचपी रेंज इंजन से लैंस है। स्वराज 733 FE 2400 रेटेड RPM पर जबरदस्त प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। इस स्वराज ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश टाइप का 8 F+ 2 R गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और डायफ्राम टाइप सिंगल क्लच ऑप्शन है। इसमें Mechanical स्टीयरिंग, तेल में डूबे ब्रेक और 1150 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता वाली उन्नत हाइड्रोलिक्स है, जो इसे कल्टीवेटर, रोटावेटर, ट्रॉली जैसे एप्लीकेशन के लिए सर्वोत्तम परिचालन परिणाम क्षमता प्रदान करती है। राज 733 FE विशेष रूप से ग्रामीण एवं शहरी जरूरतों को पूरा करते हुए पावर और ईंधन दक्षता दोनों सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है। भारत में स्वराज 733 एफई 5.38-5.78 लाख रुपये की कीमत सीमा पर उपलब्ध है। यह स्वराज ट्रैक्टर भारत में किसानों के बीच खेती और कृषि ढुलाई के लिए लोकप्रिय है । 

4- न्यू हॉलैंड 3600-2 टीएक्स ऑल राउंडर प्लस ट्रैक्टर (New Holland 3600-2 TX All Rounder Plus Tractor)

न्यू हॉलैंड 3600-2 TX ऑल राउंडर प्लस एक बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है, जो कृषि ट्रैक्टर और उपकरण निर्माता ब्रांडों में मशहूर न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर इंडिया के 50 एचपी श्रेणी से आता है। न्यू हॉलैंड 3600-2 TX All Rounder प्लस में पावरफुल 3 सिलेंडर, 36.94 kW (49.5 HP) कैट. नैचुरली एस्पिरेटेड टाइप इंजन है, 2100 रेटेड आरपीएम पर बेजोड़ प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। यह कुशल ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें  46 HP (34.3 kW) पीटीओ पावर के साथ, ऑयल बाथ टाइप, प्री-क्लीनर के साथ एयर फिल्टर है। 540 + GSPTO/ RPTO (केवल UG गियर बॉक्स के साथ RPTO) पीटीओ टाइप के साथ, यह रोटावेटर, कल्टीवेटर, स्प्रेयर, ट्राली जैसे विभिन्न कृषि उपकरणों के लिए एक पावर मशीन है, जो उत्पादकता को काफी हद तक बढ़ा सकता है। न्यू हॉलैंड 3600-2 TX आल राउंटर प्लस तेल में डूबे मल्टी डिस्क ब्रेक, पावर स्टीयरिंग के साथ 1700/2000* किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता विकल्प है। इस पर 6 साल की वारंटी है, जो यह सुनिश्चित करती है कि आपने लंबे समय के लिए सुरक्षित निवेश किया है।  एडवांस्ड तकनीकी फीचर्स द्वारा संचालित न्यू हॉलैंड 3600-2 TX All Rounder प्लस ट्रैक्टर की कीमत 7.99 लाख रुपए है, जो  गुणवत्ता से समझौता किए बिना बहुत अच्छा विकल्प है। 

5- जॉन डियर 5045D GearPro (John Deere 5045D GearPro)

जॉन डियर 5045D GearPro एक ऐसा ट्रैक्टर है, जो सभी कृषि कार्यों के लिए उच्च बैकअप टॉर्क और बेजोड़ उत्पादकता प्रदान करता है। यह कुशल ट्रैक्टर 3-सिलेंडर, 2900 CC, 34.1 kW (46 HP) ओवरफ्लो रिजर्वायर से ठंडा होने वाला कूलेंट, स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड जॉन डियर 3029D इंजन से लैस है। जॉन डियर 5045D GearPro कॉलरशिफ्ट टाइप के 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर बॉक्स ट्रांसमिशन और सिंगल/ डुअल क्लच विकल्प में उपलब्ध है। मैकेनिकल क्विक रैज़ एंड लोअर (MQRL), 1600 kgf की हाई लिफ्टिंग कैपेसिटी हाईड्रालिकल, स्टाइलिश पावर स्टीयरिंग और टिकाऊ रबर फ्लोर मैट जैसे ढेर सारे फीचर्स के साथ, जॉन डियर 5045D गियर प्रो ट्रैक्टर अलग-अलग मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों के लिए डिजाइन किया गया है। यह मशीन बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में आपकी काफी हद तक सहायता करती है। जॉन डियर 5045 डी गियरप्रो की कीमत भारतीय किसानों के लिए उचित है। 5045 डी गियरप्रो ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट के अनुसार तय की जाती है। 

6- आयशर 551 ट्रैक्टर (Eicher 551 Tractor)

आयशर 551 ट्रैक्टर भारत में किसानों की विशिष्ट आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विकसित किया गया है। इसमें 3 सिलेंडर, 49 एचपी, 3300 सीसी डायरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन है, जो बेहतर प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर लाइट से लेकर हेवी लोड कार्यों के लिए उपयुक्त है। इस आयशर ट्रैक्टर में पार्शियल कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन है, जिसमें 8 फॉरवर्ड और 2 गियर ऑप्शन मिलते हैं। आयशर 551 ट्रैक्टर सिंगल/ड्यूल क्लच दोनों विकल्प साथ, तेल में डूबे मल्टी डिस्क ब्रेक मैकेनिकल/पॉवर स्टीयरिंग में उपलब्ध है। 

आयशर 551 सिक्स स्पलाइन शाफ्ट टाइप की लाइव पीटीओ 540 आरपीएम की स्पीड से काम करती है। इसमें ड्राफ्ट, पॉजिशन और रेस्पांस कंट्रोल टाइप सटीक हाइड्रोलिक है, जिसकी 2100 किलोग्राम लिफ्टिंग कैपेसिटी है। भारत में आयशर 551 ट्रैक्टर की कीमत 6.90-7.64 लाख रुपए है। ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हो सकती है। 

7- मैसी फर्ग्यूसन 244 DI ट्रैक्टर (Massey Ferguson 244 DI Tractor)

मैसी फर्ग्यूसन 244 DI 44 hp (32.35 kW) रेंज में एक पावरफुल ट्रैक्टर है, जो सूखी जमीन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन दक्षता प्रदान करने के लिए एकदम सही विकल्प है। यह कुशल ट्रैक्टर “मैसी फर्ग्यूसन 244 DI PM” तथा “मैसी फर्ग्यूसन 244 DI PD” दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें शक्तिशाली 3 सिलेंडर इंजन है, जिससे मुश्किल कामों को आसान बनाते हुए, ज्यादा पावर, ज्यादा टॉर्क, ज्यादा ईंधन दक्षता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। मैसी फर्ग्यूसन 244 डीआई में टिकाऊ मैक्स ऑयल इमर्स्ड ब्रेक, एक्सक्लूसिव पॉवरवेटर क्लच, कुशल और सुविधाजनक 8 फारवर्ड + 2 रिवर्स PCM गियरबॉक्स (ट्रांसमिशन) है। इसमें बेहतरीन एमएफ इंटेलिसेंस हाइड्रोलिक्स के साथ, श्रेणी में सबसे बेहतरीन 1700 केजी लिफ्ट क्षमता है। अत्याधुनिक मैसी फर्ग्यूसन 244 DI उत्पाद की कीमत 6.11-6.58 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए है। तकनीकी फीचर्स को देखते हुए ट्रैक्टर की यह कीमत भारतीय किसानों के लिए अनुकूल है। 

8- आयशर 242 (Eicher 242)

आयशर 242 ट्रैक्टर भारत में अपने आकर्षक लुक और कम कीमतों के लिए किसनों के बीच लोकप्रिय है। इस दमदार ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 4.43-4.78 लाख रुपए है। यह आयशर ट्रैक्टर माइलेज का बादशाह है, इसमें 1 सिलेंडर के साथ 1557 सीसी 25 एचपी इंजन है, जो बेहतर उत्पादकता प्रदान करता है। आयशर ट्रैक्टर 242 विभिन्न उद्यान कार्यों जैसे रोपण, बुवाई, थ्रेसिंग आदि को कुशलतापूर्वक कर सकता है। इसे किसानों की सभी जरूरतों को पूरा करते हुए, लाभदायक कृषि व्यवसाय में तेजी लाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर बॉक्स और सिंगल क्लच विकल्प है। ट्रैक्टर का शक्तिशाली गियरबॉक्स बेहतर कार्य क्षमता प्रदान करता है, जिसके परिणामस्वरूप उच्च उत्पादकता प्राप्त होती है। आयशर 242 ट्रैक्टर ड्राई या तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक, मैकेनिकल स्टीयरिंग और 1220 किलोग्राम लिफ्ट कैपेसिटी की सटीक हाइड्रोलिक के साथ विभिन्न कृषि गतिविधियों के लिए कुशल ट्रैक्टर है।

9- जॉन डियर 5050D गियर प्रो (John Deere 5050D GearPro)

जॉन डियर 5050D गियर प्रो एक ऐसा ट्रैक्टर है, जो पावर और उत्पादकता प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर कई अलग-अलग तरह के काम कर सकता है, जिससे यह भारतीय किसानों के बीच काफी ज्यादा मांग वाला विकल्प बन जाता है। जॉन डियर 5050D गियर प्रो पावरफुल 3 सिलेंडर, 50 HP श्रेणी ओवरफ्लो रिजर्वायर के साथ ठंडा होने वाला कूलेंट, स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड इंजन लैस है, जो 2100 रेटेड RPM और 31.62 kW (43 HP) PTO पावर के साथ रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रॉली जैसे विभिन्न उपकरणों को आसानी से चलाता है। जॉन डियर 5050D गियर प्रो कॉलर शिफ्ट टाइप के 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर बॉक्स और सिंगल / डुअल क्लच ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। यह जॉन डियर ट्रैक्टर श्रेणी में 1600 केजी/ 1800 kg की हाई लिफ्टिंग कैपेसिटी हाइड्रोलिक के साथ आता है। अगर आप खेती से लेकर हैवी लोड अनुप्रयोगों के लिए एक दमदार मल्टी-परपज ट्रैक्टर मॉडल तलाश में हैं, तो जॉन डियर 5050 डी गियरप्रो आपके लिए बेस्ट विकल्प है। जॉन डियर गियरप्रो ट्रैक्टर 7.99-8..65 लाख* रुपए की कीमत में पूरे भारत में उपलब्ध है।

10- महिंद्रा 405 युवो टेक+ 4WD ट्रैक्टर (Mahindra 405 Yuvo Tech+ 4WD Tractor)

महिंद्रा युवो टेक+ 405 डीआई में शक्तिशाली 3 सिलेंडर, 39 एचपी तकनीकी रूप से आधुनिक एम-जिप इंजन है, जो अधिक बैकअप टॉर्क के साथ जबरदस्त उत्पादकता प्रदान करता है। यह 2000 रेटेड आरपीएम पर श्रेणी में  सर्वश्रेष्ठ 26.5 किलोवाट (35.5 HP) पीटीओ पावर और अधिकतम 170 एनएम टॉर्क देता है।  महिंद्रा 405 युवो टेक+  डीआई विभिन्न कार्यों के लिए आदर्श है। इसमें कांस्टेंट मेश साइड शिफ्ट प्रकार ट्रांसमिशन के साथ, 12F + 3R गियर और सिंगल / ड्युअल क्लच विकल्प है। अत्याधुनिक महिंद्रा युवो टेक + 405 डीआई में 2000 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी है। उन्नत टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित महिंद्रा 405 युवो टेक + ट्रैक्टर 6.24-6.34 लाख (एक्स-शोरूम कीमत) रुपए की कीमत पर पूरे भारत में उपलब्ध है। ट्रैक्टर पर 6 साल (2+4 साल) की वारंटी दी गई है, जो इसे बाकियों से अलग करते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
New Holland
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Indo Farm
Preet
ACE
Same Deutz Fahr
Tafe
Escorts
Agri King
Force
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2760 cc 47 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2945 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 39 HP

For Price Click Here