Ration Card : गांव में अभियान चलाकर 1.58 करोड़ श्रमिकों का बनेगा राशनकार्ड

पोस्ट -28 सितम्बर 2024 शेयर पोस्ट

Ration Card : गैर-राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 1.58 करोड़ राशन कार्ड बनाने के लिए गांव-गांव चलाया अभियान

RATION CARD :  गैर-राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है। अब वे सभी अपना राशन कार्ड बनवा सकेंगे। सरकार ने नए राशन बनाने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रदेश में कोई भी परिवार भूखा न सोए, इस उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में 1.58 करोड़ लोगों के राशन कार्ड बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (mukhyamantri Yogi Adityanath) के आदेश पर खाद्य एवं रसद विभाग प्रदेश के श्रमिकों के लिए राशन कार्ड (Ration Card) बनाने की प्रक्रिया में तेजी के साथ कार्य कर रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए बकायदा गांव-गांव अभियान चलाकर पात्र श्रमिकों का सत्यापन किया जा रहा है।  पूरे प्रदेश में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को राशन कार्ड मुहैया कराने के लिए सत्यापन की प्रक्रिया तीव्र गति से आगे बढ़ रही है। अब तक प्रदेश के सभी 75 जनपदों में लगभग डेढ़ करोड़ श्रमिकों का सत्यापन पूरा हो चुका है।

विभाग चला रहा अभियान

उत्तर प्रदेश में ई-श्रम पोर्टल (E-Shram Portal) पर पंजीकृत श्रमिकों का राशन कार्ड (RATION CARD) बनाने के लिए सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। खाद्य एवं रसद विभाग (FOOD AND SUPPLY DEPARTMENT) इसके लिए अभियान चला रहा है और गैर-राशन कार्ड धारकों का रजिस्ट्रेशन कर सत्यापित किया जा रहा है। विभाग के हालिया आंकड़ों के अनुसार, कुल 8.31 करोड़ श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया गया है, जिसमें से 6.73 करोड़ पंजीकृत श्रमिक परिवार पहले से सरकारी राशन का लाभ ले रहे हैं। 

श्रमिकों का किया जा रहा सत्यापन 

सत्यापन के लिए श्रमिकों की कुल संख्या 1.58 करोड़ है, जिसमें 1.49 करोड़ श्रमिकों का सत्यापन किया जा चुका है। पात्र पाए गए 26.47 लाख श्रमिकों में 2.37 लाख को राशन का लाभ मिल रहा है। वहीं सत्यापन में 122.92 लाख श्रमिक अपात्र पाए गए हैं। सत्यापन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए योगी सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इसके तहत ग्राम स्तरीय सत्यापन टीम का गठन कर पात्रता की जांच की जा रही है। श्रमिकों के आय प्रमाण-पत्र तथा अनिवार्य अभिलेखों में बैंक पासबुक की अनिवार्यता से छूट दी गई है। सत्यापन टीम की रिपोर्ट ही श्रमिकों के आय प्रमाण-पत्र के रूप में मान्य होगी।

निरस्त किए जा रहे अपात्र राशनकार्ड

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM YOGI ADITYANATH) के आदेश पर सभी जनपदों के जिलाधिकारी जल्द से जल्द पात्र श्रमिकों का सत्यापन कर राशन कार्ड (RATION CARD) निर्गत करने की कार्यवाही में जुट गए हैं। वर्तमान में प्रचलित राशन कार्डों का वेरिफिकेशन कर अपात्र परिवारों के राशनकार्ड निरस्त किए जा रहे हैं तथा उनके स्थान पर पात्र श्रमिक परिवारों के लिए राशनकार्ड जारी करने की प्रक्रिया को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। 

प्रदेश के इन जिलों में सबसे अधिक सत्यापन 

ई-श्रम पोर्टल (E-SHRAM PORTAL) के डाटा के मुताबिक, प्रदेश के चित्रकूट, अमेठी, गौतमबुद्ध नगर, बलिया और आजमगढ़ जिले में सत्यापन की गति सबसे अधिक है। चित्रकूट जिले में 1374 पात्र श्रमिकों में 498 श्रमिकों को राशन का लाभ मिल रहा है। अमेठी में 8919 पात्र श्रमिकों में 2922 श्रमिकों को राशन कार्ड जारी किया गया है। गौतमबुद्ध नगर में 1757 पात्र श्रमिकों में 530 श्रमिक परिवार को राशन का लाभ मिल रहा है। बलिया में 42569 पात्र श्रमिकों में 10623 और आजमगढ़ में 22,600 पात्र श्रमिकों में से 5611 श्रमिकों को राशन का लाभ मिल रहा है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`