पीएम किसान योजना : 2 अगस्त को किसानों के खाते में पहुंचेगी 20वीं किस्त

पोस्ट -30 जुलाई 2025 शेयर पोस्ट

2 अगस्त, 2025 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से सीधे आपके खाते में पहुंचेगी योजना की 20वीं किस्त

PM Kisan Yojana 20th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना में लाभार्थी किसानों के लिए बड़ी खबर है। योजना की 20वीं किस्त के लिए अब और इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि पीएम-किसान की 20 वीं किस्त जारी होने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। किसानों को बड़ी उम्मीद थी कि जुलाई अंत तक सरकार पीएम किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) योजना की 20वीं किस्त की राशि खाते में ट्रांसफर कर सकती थी, लेकिन अब किस्त जारी करने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जी हां, 2 अगस्त को किसानों को अगली किस्त (20वीं किस्त) का तोहफा दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सीधे किसानों के खाते में 20वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि, जिन किसानों की ई-केवाईसी या फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है, उन्हें तगड़ा झटका लग सकता है। ऐसे में लाभार्थी जल्दी से इस काम को पूरा कर लें, अभी किस्त जारी होने में समय है। 

Agriculture INDIA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर क्या लिखा (What did Agriculture India write on social media platform 'X')

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त को लेकर किसानों में खासा उत्साह और उत्सुकता देखी गई, क्योंकि हर बार की तरह इस बार भी उन्हें मई से जुलाई के बीच किस्त राशि मिलने की उम्मीद थी, हालांकि अब किसानों का यह इंतजार खत्म हो गया है। Agriculture INDIA (कृषि मंत्रालय) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक आधिकारिक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि PM-Kisan योजना की 20वीं किस्त का भुगतान 2 अगस्त 2025 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से किया जाएगा। Agriculture INDIA ने पोस्ट में लिखा – "अब और इंतजार नहीं! 2 अगस्त को आपके खाते में किसान सम्मान निधि की राशि सीधे पहुंचेगी। जैसे ही मैसेज टोन बजे, समझ लीजिए किसान सम्मान की धनराशि आ गई है।"

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना? (What is PM Kisan Samman Nidhi Yojana)

इस घोषणा से देशभर के करोड़ों किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है, हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस बार यह राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जारी करेंगे या नहीं, लेकिन यह तो साफ हो चुका है कि 2 अगस्त को किसानों के खातों में ₹2000 की किस्त राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत इस बार 20वीं किस्त किसानों के खातों में आने वाली है, इसमें प्रति किसान को ₹2,000 मिलेंगे। इस योजना के माध्यम से सरकार हर साल तीन किस्तों में कुल ₹6,000 की सालाना आर्थिक सहायता किसानों को देती है, जो हर चार महीने के अंतराल में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। 

किस्त लाभ से ये किसान रह सकते हैं वंचित (These farmers may be deprived of installment benefits)

हालांकि, जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) और भूमि सत्यापन (Land Seeding) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो वे इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। क्योंकि सरकार की ओर से पीएम-किसान (PM Kisan) योजना के लिए e-KYC को पूरी तरह से अनिवार्य किया गया है। इसलिए सरकार बार-बार कह रही है, जिन लाभार्थी ने पीएम किसान सम्मान निधि के लिए अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे जल्द करा लें। साथ ही अपनी फार्मर रजिस्ट्री भी करा लें, जो ऐसा नहीं करेंगे उनकी किस्त रूक सकती है। 

आधार से बैंक खाता लिंक और लैंड रिकॉर्ड का सत्यापन का महत्व (Importance of Aadhaar to Bank Account Link and Land Record Verification)

सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सिर्फ पात्र किसान ही लाभान्वित हो, इसके लिए e-KYC, आधार से बैंक खाता लिंक और लैंड रिकॉर्ड का सत्यापन करवाना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में जिन किसानों ने अपनी e-KYC को पूरा नहीं किया है, उनकी किस्त रुक सकती है। अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है तो आप किस्त पाने से वंचित रह सकते हैं। पात्र किसान के जमीन से जुड़े दस्तावेज (लैंड रिकॉर्ड) पूरी तरह से सही होने चाहिए और पीएम किसान पोर्टल पर अपडेटेड होने चाहिए। यदि “लैंड सीडिंग” (Land Seeding) में 'No' दिख रहा है, तो संबंधित कृषि विभाग से जल्द संपर्क करें। किसान अपने नजदीकी CSC / वसुधा केंद्र या सहज केंद्र पर बायोमेट्रिक आधार सत्यापन करवाकर लैंड सीडिंग करा सकते हैं। इसके अलावा, किसान ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर ई-केवाईसी भी कर सकते हैं, जिससे आपकी पहचान सत्यापित हो जाएगी और आपको किस्त राशि मिल सकेगी।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Name must be 3–50 letters, spaces allowed Name must be 3–50 letters, spaces allowed
Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9 Enter valid 10-digit mobile number starting with 6–9
Select a brand
Select a model
Select a state
Select a district
`