पीएम किसान 20वीं किस्त : 18 जुलाई को बिहार से जारी होंगे 22 हजार करोड़ रुपए

पीएम किसान 20वीं किस्त : 18 जुलाई को बिहार से जारी होंगे 22 हजार करोड़ रुपए
शेयर पोस्ट

18 जुलाई को किसानों के खाते में आ सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त, जानें पूरा अपडेट

PM Kisan Yojana 20th Installment : पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त (PM Kisan Yojana 20th Installment) का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के खाते में जल्द ही किस्त का पैसा आ सकता है! सरकार बिहार से पीएम किसान योजना की अगली किस्त (20वीं किस्त) जारी कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 18 जुलाई को बिहार दौरा प्रस्तावित है, ऐसे में उम्मीद है कि इस दिन करीब 22,000 करोड़ रुपए की राशि योजना के लाभार्थियों के खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाएगी। इस बीच, पीएम किसान (PM Kisan Yojana) लाभार्थी आपने खाते की ई-केवाईसी और जमीन से जुड़े जरूरी दस्तावेज स्थिति की जांच कर सुनिश्चित कर सकते हैं कि उन्हें किस्त का पैसा मिलेगा या नहीं। आइए, पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त से जुड़े नए अपडेट के बारे में जानते हैं।

पीएम सम्मान निधि योजना : पीएम 18 जुलाई को जारी कर सकते हैं किस्त? (PM Samman Nidhi Yojana: PM can release the installment on July 18)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी में दौरे पर जाने वाले हैं। इस मौके पर सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, सूत्रों का कहना है पीएम 18 जुलाई को बिहार आएंगे और कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्वाटन और शिलान्यास करेंगे। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम से ही किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त ट्रांसफर कर सकते हैं। 

इन किसानों का रुक सकता है पैसा (The money of these farmers may stop)

हालांकि, जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्रेशन पूरी नहीं की है, उन्हें तगड़ा झटका लग सकता है। इस काम पूरा करने के लिए केंद्र सरकार बार-बार कह रही है। जिन लाभार्थियों ने पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के लिए अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे जल्द करा लें। साथ ही अपना फार्म भी रजिस्ट्रेशन करा लें, जो ऐसा नहीं करेंगे उनका पैसा रुक सकता है यानी उनको इस योजना की अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

बिहार में 76 लाख से अधिक किसानों को मिलेगी किस्त (More than 76 lakh farmers will get installment in Bihar)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जिसे भूमि-धारक छोटे और सीमांत किसानों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत, पात्र किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रक्रिया के तहत 2-2 हजार रुपए की राशि तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष हस्तांतरित की जाती है। प्रति वर्ष पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के मध्यम लाभार्थियों के बैंक खातों में केंद्र सरकार द्वारा जारी की जाती है। अभी जुलाई की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में उम्मीद है कि पीएम मोतिहारी से इस दफा किसान सम्मान निधि की किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत बिहार में 76 लाख 12 हजार 642 लाभार्थी किसानों के खाते में किस्त का पैसा आएगा। 

9.4 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ (More than 9.4 crore farmers benefited)

दरअसल, पीएम किसान निधि योजना का पैसा प्रधानमंत्री स्वयं ही जारी करते हैं, जिसके तहत यह संभावना व्यक्त किया जा रही है कि मोतिहारी दौरे के समय पीएम किसानों को अगली किस्त का पैसा जारी कर सकते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी, 2025 को बिहार के भागलपुर से करीब 9.8 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर की थी। इससे पहले 5 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम में किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। केंद्र सरकार की इस योजना में देशभर के 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ मिलता है, जिसकी राशि 20,000 करोड़ रुपए से अधिक है। अभी सरकार की ओर से 20वीं किस्त की काई आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछली किस्तों के पैटर्न को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है पीएम मोतिहारी से किस्त ट्रांसफर कर सकते हैं। 

लाभार्थी अपनी स्थिति कैसे चेक करें? (How can a beneficiary check his status)

  • अपनी लाभार्थी स्थिति की जांच करने के लिए आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। 
  • होम पेज पर “फार्मर कॉर्नर” सेक्शन में “बेनिफिशियरी लिस्ट” का विकल्प चुनें। 
  • राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनकर गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें। 
  • सही जानकारी दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर गांव की पूरी सूची दिखाई देगी, जिसमें किसान अपना नाम और स्थिति देख सकते हैं। 
  • पीएम-किसान के दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि नाम सूची में नहीं है, तो वे ई-केवाईसी की स्थिति और सभी दस्तावेजों की दोबारा जांच करें। 
  • यह प्रक्रिया निःशुल्क है और किसान कभी भी अपनी लाभार्थी स्थिति की जांच कर सकते हैं।

किसी भी संबंधित शिकायत के लिए लाभार्थी अपने क्षेत्र में जिला स्तरीय शिकायत निवारण निगरानी समिति से संपर्क कर सकते हैं इसके अलावा, किसान हेल्पलाइन: 011-23381092, 155261 (Toll-free) या पीएम-किसान की इमेल [email protected] पर ईमेल कर गड़बड़ी की शिकायत कर सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Massey Ferguson
Swaraj
Powertrac
John Deere
Eicher
Farmtrac
New Holland
VST
Solis
Kubota
Captain
Preet
Indo Farm
Tafe
Same Deutz Fahr
Trakstar
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
ACE
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3514 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

3707 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3307 cc 50 HP

For Price Click Here