किसानों को निशुल्क बिजली कनेक्शन, मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट बिजली

किसानों को निशुल्क बिजली कनेक्शन, मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट बिजली
शेयर पोस्ट

कृषि विद्युत संबंध योजना : किसानों को सिंचाई के लिए निःशुल्क बिजली कनेक्शन, यहां करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

Mukhyamantri krishi vidyut connection yojana : सिंचाई की परेशानियों से जूझ रहे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके लिए सरकार द्वारा कई सिंचाई योजनाएं चलाई जा रही है। इनमें किसानों को सोलर पैनल कृषि पंप से लेकर सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए नि:शुल्क कृषि विद्युत कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं, ताकि किसान समय पर अपनी फसलों की सिंचाई कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सके। कृषि क्षेत्र में सिंचाई के महत्वपूर्ण स्थान को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा भी राज्य में किसानों को बिजली पर सब्सिडी के साथ ही नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसके लिए बिहार सरकार द्वारा राज्य में “मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना” शुरू की गई है। चतुर्थ कृषि रोडमैप (Fourth Agriculture Roadmap) के अनुरूप राज्य के किसानों के बीच सितंबर 2026 तक 8.40 लाख कृषि विद्युत कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके अंतर्गत अब तक राज्य में 5 लाख 42 हजार कृषि विद्युत कनेक्शन दिए जा चुके हैं। शेष किसानों को जल्द ही बिजली कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है। इस योजना के तहत यह कनेक्शन नि:शुल्क दिए जाने हैं। इच्छुक किसान इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

निःशुल्क मिलेगा विद्युत कनेक्शन (You will get free electricity connection)

किसानों के हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य के ऊर्जा विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर कृषि कार्य के लिए विद्युत आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत व्यापक स्तर पर डेडिकेटेड कृषि फीडरों का निर्माण कराया जा रहा है। खेतों तक युद्ध स्तर पर तार-पोल एवं संबंधित विद्युत संरचनाओं को फैलाने का काम किया जा रहा है। साथ ही राज्य में किसानों को निःशुल्क कृषि विद्युत कनेक्शन देने के लिए “मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना” (Chief Minister Agriculture Electricity Connection Scheme) भी लागू की गई है। इसके तहत आने वाले तीन महीनों में ऊर्जा विभाग ने सभी इच्छुक किसानों को कृषि विद्युत कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है।

किसानों को विद्युत दर पर राज्य अनुदान (State subsidy on electricity rates to farmers)

निःशुल्क कृषि विद्युत कनेक्शन के इच्छुक किसान 28 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य में कृषि विद्युत दर 6.74 रुपए प्रति यूनिट निर्धारित की गई है। इस दर पर राज्य सरकार द्वारा 6.19 रुपए प्रति यूनिट की दर से राज्य अनुदान दिया जा रहा है। इस सब्सिडी के चलते किसानों को पटवन/सिंचाई के लिए बिजली मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से मिलती है।

कहां कर सकते हैं आवेदन? (Where can I apply?)

सिंचाई के लिए हर खेत तक विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए किसानों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के “सुविधा एप” की सहायता से या वेबसाइट https://nbpdcl.co.in या https://sbpdcl.co.in पर ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके अलावा स्थानीय शिविर एवं नजदीकी विद्युत कार्यालय से ऑफलाइन आवेदन योजना के लिए कर सकते हैं। आवेदन के लिए आवेदक को अपना आधार कार्ड और कृषि भूमि से जुड़े दस्तावेज देने होंगे। साथ ही किसानों को कृषि विद्युत कनेक्शन हेतु पंप अधिष्ठापन स्थल की सूचना संबंधित विद्युत कार्यालय को जल्द से जल्द उपलब्ध करानी पड़ेगी, जिससे समय पर आवश्यक विद्युत संरचनाओं का निर्माण करते हुए कृषि विद्युत कनेक्शन (agricultural power connection) सुनिश्चित किया जा सके।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Massey Ferguson
Powertrac
John Deere
New Holland
Eicher
Farmtrac
Solis
Kubota
Captain
VST
Indo Farm
Tafe
Trakstar
Preet
Same Deutz Fahr
ACE
Force
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2760 cc 47 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

1557 cc 25 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

2734 cc 40 HP

For Price Click Here