मुख्यमंत्री किसान योजना: 51 लाख किसानों को मिले 1041 करोड़ रुपए
मुख्यमंत्री किसान योजना ओडिशा के तहत किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे
Chief Minister Kisan Yojana Odisha : पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तर्ज पर ही कई राज्यों में अलग-अलग योजनाएं संचालित हैं, ताकि किसानों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिल सके और वे आसानी से खेती-बाड़ी के कार्यों में निवेश कर सकें। इसी कड़ी में ओडिशा में भी “मुख्यमंत्री किसान योजना” चलाई जा रही है। इस योजना के तहत किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए भेजे गए हैं। योजना के तहत जारी की गई यह तीसरी किस्त है। दरअसल राज्य में कृषि महोत्सव नुआखाई मनाया जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री किसान योजना ओडिशा के तहत 51 लाख किसानों के बैंक खातों में कुल ₹1,041 करोड़ ट्रांसफर किए हैं।
किसानों को दो किस्तों में सालाना दिए जाते हैं ₹4000 (Farmers are given ₹4000 annually in two installments)
ओडिशा में मुख्यमंत्री किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 4,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि दो किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है। पहली किस्त अक्षय तृतीया के अवसर पर और दूसरी किस्त नुआखाई महोत्सव के मौके पर प्रदान की जाती है। अब नुआखाई उत्सव से एक दिन पहले मुख्यमंत्री किसान योजना ओडिशा 2025 के तहत हर लाभार्थी को आगामी रबी फसल के मौसम के लिए 2000 रुपए भेजे गए हैं। ओडिशा में इस योजना का लाभ छोटे व सीमांत किसानों को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री किसान योजना में और 5 लाख किसानों को किया शामिल (मुख्यमंत्री किसान योजना में और 5 लाख किसानों को किया शामिल)
जून 2024 में मोहन चरण माझी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह तीसरी किस्त जारी की गई है। यह वित्तीय सहायता किसानों को 2025-26 रबी फसल सीजन की प्रारंभिक कृषि लागतों को पूरा करने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान योजना (Odisha Chief Minister Kisan Yojana) से पहले, बीजू जनता दल (BJD) सरकार के दौरान ‘कालिया योजना’ चलाई जा रही थी, जिसके तहत लगभग 46 लाख किसानों को सालाना 4,000 रुपए दिए जाते थे। जून 2024 में बीजेपी सरकार बनने के बाद इस योजना का नाम बदलकर ‘मुख्यमंत्री किसान योजना, ओडिशा’ कर दिया गया और इसमें 5 लाख नए किसानों को भी शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।
आय बढ़ाने के लिए मछली पालन, मुर्गी पालन अपनाने की सलाह (Advice to adopt fish farming, poultry farming to increase income)
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, 'हम किसानों की आय को दोगुना करने के बजाय, कई गुना बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार इस दिशा में काम कर रही है।' उन्होंने किसानों से अपनी आय बढ़ाने के लिए अपनी गतिविधियों में विविधता लाने की सलाह दी। माझी ने कहा कि हम सिर्फ धान की खेती करके अच्छी कमाई नहीं कर सकते। राज्य में ज्यादातर किसान छोटे या सीमांत श्रेणी हैं, इसलिए उन्हें अपनी आय बढ़ाने के लिए मछली पालन, मुर्गी पालन और अन्य फसलें भी अपनानी चाहिए।' उन्होंने कहा कि पात्र किसानों की आय पिछले 14 महीनों में कम से कम 58,000 रुपए बढ़ी है। किसानों को 2,300 रुपए के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अलावा प्रति क्विंटल धान पर 800 रुपए अतिरिक्त मिल रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप किसान धान पर 3,100 रुपए प्रति क्विंटल कमा रहे हैं।
महिला किसानों को मिल रहे 10 हजार (Women farmers are getting 10 thousand)
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा में मुख्यमंत्री किसान और पीएम किसान योजनाओं के तहत हर किसान को 10,000 रुपए अतिरिक्त मिलते हैं। ‘सुभद्रा’ योजना के तहत महिला किसानों को सालाना अतिरिक्त 10,000 रुपए मिलते हैं। इस तरह सरकार की ओर से किसानों की अनुमानित आय में 58,000 रुपए की वृद्धि हुई है। सरकार ने किसानों को प्रोत्साहित किया कि वे नई तकनीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी उत्पादन क्षमता और आमदनी बढ़ाएं। मुख्यमंत्री किसान योजना ओडिशा के माध्यम से राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रतिबद्ध है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
किसानों के लिए गन्ना बीज पर ₹310 सब्सिडी, कृषि यंत्रों पर 80% तक अनुदान
संरक्षित खेती से किसानों का बढ़ेगा मुनाफा, सरकार दे रही 70% तक की सब्सिडी
इसे भी पढ़ें
सोलर ड्रायर पर 1.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल